लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची

सूची राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची

भारतीय राज्य राजस्थान में राजस्थान विधानसभा का मुखिया अध्यक्ष होता है। .

13 संबंधों: दीपेन्द्र सिंह शेखावत, नरोत्तम लाल जोशी, परसराम मदेरणा, राम निवास मिर्धा, राजस्थान, राजस्थान विधान सभा, लक्ष्मण सिंह, समर्थलाल मीणा, सुमित्रा सिंह, हरिशंकर भाभड़ा, हीरा लाल देवपुरा, गोपाल सिंह, कैलाश चन्द्र मेघवाल

दीपेन्द्र सिंह शेखावत

दीपेन्द्र सिंह शेखावत राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य हैं। वो २ जनवरी २००९ से २० जनवरी २०१४ तक राजस्थान विधान सभा के अध्यक्ष रहे। .

नई!!: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची और दीपेन्द्र सिंह शेखावत · और देखें »

नरोत्तम लाल जोशी

नरोत्तम लाल जोशी राजस्थान विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष थे। .

नई!!: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची और नरोत्तम लाल जोशी · और देखें »

परसराम मदेरणा

परसराम मदेरणा (23 जुलाई 1926 - 16 फ़रवरी 2014) राजस्थान से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता थे। वे राजस्थान के जोधपुर जिले के लक्ष्मण नगर ग्राम के निवासी थे। उनके पुत्र महिपाल मदेरणा भी राजनीतिज्ञ हैं। .

नई!!: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची और परसराम मदेरणा · और देखें »

राम निवास मिर्धा

रामनिवास मिर्धा (२४ अगस्त १९२४ – २९ जनवरी २०१०) राजस्थान से भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो १९५३ से १९६७ तक राजस्थान विधान सभा में विधायक और १९५७ से १९६७ तक विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। वो १९७० और १९८० के दशक में भारत सरकार में विभिन्न विभागों के केन्द्रीय मंत्री रहे। २९ जनवरी २०१० को उनका निधन हो गया। .

नई!!: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची और राम निवास मिर्धा · और देखें »

राजस्थान

राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं। जयपुर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है। पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है। .

नई!!: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची और राजस्थान · और देखें »

राजस्थान विधान सभा

राजस्थान विधान सभा भारतीय राज्य राजस्थान में एकसदनीय विधानमंडल है। यह राज्य की राजधानी जयपुर में स्थित है। विधान सभा सदस्यों अर्थात विधायकों का चुनाव सीधे जनता करती है। वर्तमान में इसमें विधायक संख्या 200 है। यदि जल्दी भंग नहीं किया जाए तो इसका समयान्तराल 5 वर्ष है। .

नई!!: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची और राजस्थान विधान सभा · और देखें »

लक्ष्मण सिंह

महारावल लक्ष्मण सिंह डूंगरपुर के महारावल हैं | वे राजस्थान विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष हैं | वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ हैं | .

नई!!: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची और लक्ष्मण सिंह · और देखें »

समर्थलाल मीणा

समर्थलाल मीणा (१९३४ – ७ मई २०१४) भारतीय राज्य राजस्थान के राजनीतिज्ञ थे। वो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्य थे। वो २४ जुलाई १९९८ से ४ जनवरी १९९९ तक राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष रहे। वो राजस्थान के राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पाँच बार विधायक निर्वाचित हुये। ७ मई २०१४ को जयपुर स्थित संतोकबा दुर्लभजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। .

नई!!: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची और समर्थलाल मीणा · और देखें »

सुमित्रा सिंह

सुमित्रा सिंह (जन्म: 3 मई 1930) राजस्थान विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्षा है। वो भारतीय जनता पार्टी की नेत्री है। वे वर्ष 1957 में पिलानी से अखिल भारतीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनीं। उसके बाद वह सन् 1962 से लगातार चार बार झुन्झुनू से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। वर्ष 1985 में इंडियन नेशनल लोकदल सन् 1990 में जनता दल प्रत्याशी के रूप में फिर पिलानी से तथा वर्ष 1998 में निर्दलीय एवं वर्ष 2003 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर झुन्झुनू से विधायक बनकर अब तक नौ बार विधायक बनने का गौरव हासिल कर चुकी हैं। वो 2004 में 12वीं विधानसभा की अध्यक्षा बनी। .

नई!!: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची और सुमित्रा सिंह · और देखें »

हरिशंकर भाभड़ा

हरिशंकर भाभड़ा एक राजनीतिज्ञ तथा पूर्व राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष थे। वे राजस्थान के उप मुख्यमंत्री भी रहे। भारतीय जनता पार्टी के राजनेता है। श्री हरिशंकर भाभड़ा राजस्थान विधानसभा में चुरू जिले के रतनगढ़ विधानसभा से विधायक रहे। .

नई!!: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची और हरिशंकर भाभड़ा · और देखें »

हीरा लाल देवपुरा

हीरा लाल देवपुरा एक भारतीय राजनेता है और राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके है। .

नई!!: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची और हीरा लाल देवपुरा · और देखें »

गोपाल सिंह

गोपाल सिंह राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष थे। 1979 से 1980 तक वो जनता पार्टी के शासन में अध्यक्ष रहे थे। जालौर जिले के आहोर से वो 1977 और 1990 में विधायक चुने गए थे। वह राजपूत समाज से थे। .

नई!!: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची और गोपाल सिंह · और देखें »

कैलाश चन्द्र मेघवाल

कैलाश चन्द्र मेघवाल एक भारतीय राजनेता हैं। वर्तमान में वे राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष हैं। वे पूर्व में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रह चुके हैं। और वे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। पूर्व में वे टोंक-सवाई माधोपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद थे। वे राजस्थान सरकार में अनेक बार मंत्री पद पर रह चुके हैं।। .

नई!!: राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षों की सूची और कैलाश चन्द्र मेघवाल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्षोँ की सूची

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »