लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय

सूची राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (Rajasthan Technical University, लघु: आरटीयू या RTU) भारत के पश्चिमी प्रान्त राजस्थान के कोटा में स्थित मान्यताप्राप्त तकनीकी विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना 2006 में हुई थी। इससे पूर्व यहाँ अभियान्त्रिकी कॉलेज, कोटा ही था। राजस्थान के सभी अभियान्त्रिकी और एम॰बी॰ए॰ से सम्बन्धित परीक्षा कार्यक्रम यहीं से संचालित होते हैं। .

7 संबंधों: दैनिक भास्कर, नगरीय क्षेत्र, राजस्थान, लघु, विश्वविद्यालय, विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत), कोटा

दैनिक भास्कर

दैनिक भास्‍कर भारत का एक प्रमुख हिंदी दैनिक समाचारपत्र है। भारत के 12 राज्‍यों (व संघ-क्षेत्रों) में इसके 37 संस्‍करण प्रकाशित हो रहे हैं। भास्कर समूह के प्रकाशनों में दिव्य भास्कर (गुजराती) और डीएनए (अंग्रेजी) और पत्रिका अहा ज़िंदगी भी शामिल हैं। 2015 में यह देश का सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अखबार बना। .

नई!!: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय और दैनिक भास्कर · और देखें »

नगरीय क्षेत्र

बृहत्तर टोक्यो क्षेत्र, विश्व का सबसे विशाल नगरीय क्षेत्र है, जिसकी जनसंख्या लगभग ३.५ करोड़ है। २००६ में कम से कम दस लाख जनसंख्या वाले नगरीय क्षेत्र। सन् १८०० में विश्व की केवल ३% जनसंख्या नगरों में निवास करती थी और बीसवीं सदी के अन्त तक यह आँकड़ा ४७% पहुँच गया था। २०१० में भारत की ३०.१% जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों में निवास करती थी जो विश्व औसत से कम था।http://www.guardian.co.uk/news/datablog/2009/aug/18/percentage-population-living-cities ''Percentage of global population living in cities, by continent'' ''guardian.co.uk'' अंग्रेज़ी नगरीय पर्यावरण में रहने वाली जनसंख्या को प्रतिशत में दर्शाता एक विश्व मानचित्र। नगरीय क्षेत्र का अर्थ एक ऐसे क्षेत्र से होता है जहाँ पर जनसंख्या घनत्व और मनवीय क्रियाकलाप उस क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों से अधिक होता है। नगरीय क्षेत्र आमतौर पर नगरों, कस्बों, या उपनगरीय विस्तारों को सम्मिलित किया जाता है लेकिन इसमें ग्रामीण क्षेत्रों को सम्मिलित नहीं किया जाता। नगरीय क्षेत्रों का निर्माण और आगे का विकास नगरीकरण द्वारा किया जाता है। नगरीय क्षेत्र के विस्तार का मापन जनसंख्या घनत्व और अव्यवस्थित फैलाव के विश्लेषण के लिए और नगरीय और ग्रामीण जनसंख्या के निर्धारण के लिए किया जाता है। .

नई!!: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय और नगरीय क्षेत्र · और देखें »

राजस्थान

राजस्थान भारत गणराज्य का क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान, दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। राज्य का क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग कि॰मी॰ (132139 वर्ग मील) है। 2011 की गणना के अनुसार राजस्थान की साक्षरता दर 66.11% हैं। जयपुर राज्य की राजधानी है। भौगोलिक विशेषताओं में पश्चिम में थार मरुस्थल और घग्गर नदी का अंतिम छोर है। विश्व की पुरातन श्रेणियों में प्रमुख अरावली श्रेणी राजस्थान की एक मात्र पर्वत श्रेणी है, जो कि पर्यटन का केन्द्र है, माउंट आबू और विश्वविख्यात दिलवाड़ा मंदिर सम्मिलित करती है। पूर्वी राजस्थान में दो बाघ अभयारण्य, रणथम्भौर एवं सरिस्का हैं और भरतपुर के समीप केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान है, जो सुदूर साइबेरिया से आने वाले सारसों और बड़ी संख्या में स्थानीय प्रजाति के अनेकानेक पक्षियों के संरक्षित-आवास के रूप में विकसित किया गया है। .

नई!!: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय और राजस्थान · और देखें »

लघु

लघु मात्राएँ वो होती हैं जिनके उच्चारण में कम समय लगता है। जैसे कि ि, ु आदि।.

नई!!: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय और लघु · और देखें »

विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय (युनिवर्सिटी) वह संस्था है जिसमें सभी प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती हो, परीक्षा ली जाती हो तथा लोगों को विद्या संबंधी उपाधियाँ आदि प्रदान की जाती हों। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के मैदान, भवन, प्रभाग, तथा विद्यार्थियों का संगठन आदि भी सम्मिलित हैं। .

नई!!: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय और विश्वविद्यालय · और देखें »

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत)

आयोग की स्थापना के समय मौलाना आजाद एवं डॉ॰सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत का विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (अंग्रेज़ी:University Grants Commission, लघु:UGC) केन्द्रीय सरकार का एक उपक्रम है जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को अनुदान प्रदान करता है। यही आयोग विश्वविद्यालयों को मान्यता भी देता है। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है और इसके छः क्षेत्रीय कार्यालय पुणे, भोपाल, कोलकाता, हैदराबाद, गुवाहाटी एवं बंगलुरु में हैं।। हिन्दुस्तान लाइव। २२ फ़रवरी २०१० .

नई!!: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय और विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग (भारत) · और देखें »

कोटा

कोटा राजस्थान का एक प्रमुख औद्योगिक एवं शैक्षणिक शहर है। यह चम्बल नदी के तट पर बसा हुआ है। कोटा राजधानी जयपुर से सडक एवं रेलमार्ग से लगभग २४० किलोमीटर की दूरी पर है। यह नगर जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग १२ पर स्थित है। दक्षिण राजस्थान में चंबल नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित कोटा उन शहरों में है जहां औद्योगीकरण बड़े पैमाने पर हुआ है। कोटा अनेक किलों, महलों, संग्रहालयों, मंदिरों और बगीचों के लिए लोकप्रिय है। यह शहर नवीनता और प्राचीनता का अनूठा मिश्रण है। जहां एक तरफ शहर के स्मारक प्राचीनता का बोध कराते हैं वहीं चंबल नदी पर बना हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्लान्ट और न्यूक्लियर पावर प्लान्ट आधुनिकता का एहसास कराता है। .

नई!!: राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय और कोटा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय , कोटा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »