लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

योरुबा लोग

सूची योरुबा लोग

योरुबा (Yoruba) पश्चिमी अफ़्रीका के नाइजीरिया देश के दक्षिणपश्चिम और उत्तरमध्य भाग में और पड़ोसी बेनिन देश के दक्षिणी और मध्य भाग में बसने वाला एक समुदाय है। कुल मिलाकर इनकी आबादी सन् २०१६ में ४ करोड़ से अधिक अनुमानित करी गई थी, जो उस समय नाइजीरिया की पूरी जनसंख्या का २१% था। at CIA World Factbook: "Yoruba 21%" out of a population of 180 million (2013 estimate) यह अफ़्रीका की सबसे बड़ी मानव जातियों में से एक है। योरुबा लोग योरुबा भाषा बोलते हैं जो एक सुरभेदी भाषा है और सर्वाधिक बोली जाने वाली नाइजर-कांगो भाषा भी है। .

10 संबंधों: नाईजीरिया, नाइजर-कांगो भाषा परिवार, पश्चिमी अफ्रीका, बेनिन, योरुबा भाषा, सुरभेदी भाषा, ईसाई धर्म, इस्लाम, इगबो लोग, उत्तर अमेरिका

नाईजीरिया

thumb फेडेरल रिपब्लिक ऑफ नाईजीरिया या नाईजीरिया संघीय गणराज्य पश्चिम अफ्रीका का एक देश है। इसकी सीमाएँ पश्चिम में बेनीन, पूर्व में चाड, उत्तर में hiकैमरून और दक्षिण में गुयाना की खाड़ी से लगती हैं। इस देश के बड़े शहरों में राजधानी अबुजा, भूतपूर्व राजधानी लागोस के अलावा इबादान, कानो, जोस और बेनिन शहर शामिल हैं। नाइजीरिया पश्चिमी अफ्रीका का एक प्रमुख देश है। पूरे अफ्रीका महाद्वीप में इस देश की आबादी सबसे अधिक है। नाइजीरिया की सीमा पश्चिम में बेनिन, पूर्व में चाड और कैमरून और उत्तर में नाइजर से मिलती हैं। .

नई!!: योरुबा लोग और नाईजीरिया · और देखें »

नाइजर-कांगो भाषा परिवार

नाइजर-कांगो भाषा समूह अफ़्रीका के उप-सहारा क्षेत्र में बोले जाने वाली भाषाओं का एक भाषा-परिवार है। यह विश्व के प्रमुख भाषा-परिवारों में से एक गिना जाता है और अफ़्रीका में मातृभाषियों की संख्या, भाषाओं की संख्या और विस्तार क्षेत्रफल के हिसाब से सबसे बड़ा है। मातृभाषियों के आधार पर इसकी सबसे विस्तृत भाषाएँ योरुबा, इग्बो, फ़ूला, शोना और ज़ूलू हैं। कुल बोलने वालों के अनुसार स्वाहिली बोलने वालों की संख्या सबसे अधिक है क्योंकि बहुत सी अन्य बोलियों के मातृभाषी इसे अपनी दूसरी भाषा के तौर पर प्रयोग करते हैं। .

नई!!: योरुबा लोग और नाइजर-कांगो भाषा परिवार · और देखें »

पश्चिमी अफ्रीका

अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग को दक्षिणी अफ्रीका कहते हैं। इसमें बोत्सवानालेसोथोनामीबियादक्षिण अफ्रीकास्वाजीलैंड देश आते हैं। इनके विस्तृत आंकड़े इस प्रकार से हैं:- .

नई!!: योरुबा लोग और पश्चिमी अफ्रीका · और देखें »

बेनिन

150px 200px बेनिन, आधिकारिक रूप से बेनिन गणराज्य - पश्चिम अफ़्रीका में स्थित एक देश है। इसकी भूसीमा पश्चिम में टोगो से, पूर्व में नाइजीरिया से और बुर्कीना फ़ासो और नाइजर से उत्तर में मिलती है; दक्षिण में इसकी छोटी सी तटीय रेखा बेनिन की खाड़ी से लगती हुई है। इसका आकार लगभग १,१०,००० वर्ग किमी है और अनुमानित जनसंख्या ८५ लाख है। श्रेणी:बेनिन श्रेणी:देश श्रेणी:अफ़्रीका के देश श्रेणी:पश्चिम अफ्रीका के देश.

नई!!: योरुबा लोग और बेनिन · और देखें »

योरुबा भाषा

योरुबा (Yoruba) पश्चिमी अफ़्रीका, विशेषकर नाइजीरिया में बोले जाने वाली एक भाषा है। इसे लगभग ३ करोड़ लोग बोलते हैं, जिनमें से कई योरुबा समुदाय के सदस्य हैं। यह एक बहुकेन्द्रीय भाषा है जिसके भिन्न मानक रूप नाइजीरिया और बेनिन में बोले जाते हैं। यह नाइजर नदी के नदीमुख क्षेत्र में बोली जाने वाली इत्सेकिरी भाषा और मध्य नाइजीरिया में बोली जाने वाली इगाला भाषा से सम्बन्धित है। .

नई!!: योरुबा लोग और योरुबा भाषा · और देखें »

सुरभेदी भाषा

Six tones of Vietnamese language.png एक भाषा के विभिन्न स्वर सुरभेदी भाषा ऐसी भाषा को कहा जाता है जिसमें आवाज़ के सुर के बदलाव के आधार पर शब्दों और वाक्यों का अर्थ बदल जाता हो। चीनी भाषा विश्व की सब से अधिक लोगों द्वारा बोली जाने वाली सुरभेदी भाषा है। भारत में पंजाबी और डोगरी जैसी पश्चिमी पहाड़ी भाषाएँ सुरभेदी होती हैं। कुछ हद तक हर भाषा में सुरों के ज़रिये भावनाओं को प्रकट किया जाता है (जैसे कि ग़ुस्सा या दुख) लेकिन एक ही वर्णों वाले शब्दों का अर्थ सुरों के साथ केवल सुरभेदी भाषाओँ में बदलता है। .

नई!!: योरुबा लोग और सुरभेदी भाषा · और देखें »

ईसाई धर्म

'''ईद्भास/क्रॉस''' - यह ईसाई धर्म का निशान है ईसाई धर्म (अन्य प्रचलित नाम:मसीही धर्म व क्रिश्चियन धर्म) एक इब्राहीमीChristianity's status as monotheistic is affirmed in, amongst other sources, the Catholic Encyclopedia (article ""); William F. Albright, From the Stone Age to Christianity; H. Richard Niebuhr; About.com,; Kirsch, God Against the Gods; Woodhead, An Introduction to Christianity; The Columbia Electronic Encyclopedia; The New Dictionary of Cultural Literacy,; New Dictionary of Theology,, pp.

नई!!: योरुबा लोग और ईसाई धर्म · और देखें »

इस्लाम

इस्लाम (अरबी: الإسلام) एक एकेश्वरवादी धर्म है, जो इसके अनुयायियों के अनुसार, अल्लाह के अंतिम रसूल और नबी, मुहम्मद द्वारा मनुष्यों तक पहुंचाई गई अंतिम ईश्वरीय पुस्तक क़ुरआन की शिक्षा पर आधारित है। कुरान अरबी भाषा में रची गई और इसी भाषा में विश्व की कुल जनसंख्या के 25% हिस्से, यानी लगभग 1.6 से 1.8 अरब लोगों, द्वारा पढ़ी जाती है; इनमें से (स्रोतों के अनुसार) लगभग 20 से 30 करोड़ लोगों की यह मातृभाषा है। हजरत मुहम्मद साहब के मुँह से कथित होकर लिखी जाने वाली पुस्तक और पुस्तक का पालन करने के निर्देश प्रदान करने वाली शरीयत ही दो ऐसे संसाधन हैं जो इस्लाम की जानकारी स्रोत को सही करार दिये जाते हैं। .

नई!!: योरुबा लोग और इस्लाम · और देखें »

इगबो लोग

इगबो (Igbo) पश्चिमी अफ़्रीका के नाइजीरिया देश के दक्षिणी भाग में बसने वाला एक समुदाय है। कुछ यूरोपीय भाषाओं में ध्वनीय असमर्थता के कारण इन्हें ग़लती से इबो (Ibo) भी कह दिया जाता है। इगबो लोगों की मातृभूमि को वहाँ से गुज़रने वाली नाइजर नदी एक बड़े पूर्वी और उस से छोटे पश्चिमी भागों में बाँटती है। .

नई!!: योरुबा लोग और इगबो लोग · और देखें »

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

नई!!: योरुबा लोग और उत्तर अमेरिका · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

योरुबा समुदाय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »