लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

योन योस्वा केटलार

सूची योन योस्वा केटलार

जान जेशुआ केटलेर (1659-1718) या योन योस्वा केटलार (En:Joan Josua Ketelaar), का नाम डच भाषा में लिखे गए उनके हिंदी व्याकरण के ग्रंथ के लिए जाना जाता है। योन योस्वा केटलार का पारिवारिक नाम केटलर था, उसका जन्म पूर्वी प्रशिया (आधुनिक पोलैंड) के एल्बिंग नामक नगर में 1659 ई. में हुआ था और उसकी मृत्यु 1718 में फारस (ईरान) में। वह सन् 1683 में भारत आया था और डच इस्ट इंडिया कंपनी के अधीन क्लर्क, असिस्टेंट (1687), अकाउंटेंट (1696), बुक कीपर (1699), प्रोविज़नल 'चीफ़' (1700), जुनियर मर्चेंट (1701), मर्चेंट (1706), सीनियर मर्चेंट (1708), दूत (1708), डिरेक्टर ऑव् ट्रेड (1711), राजदूत (1716) पदों पर कार्य किया। इस दौरान उसे सूरत, भरुच, अहमदाबाद, आगरा एवं लखनऊ में रहने का अवसर मिला। आगरा निवास के समय उसने हिन्दी व्याकरण डच भाषा में लिखा, जिसकी प्रतिलिपि उसके सहायक इजाक फान देअर हीव ने 1698 ई. में लखनऊ में प्रकाशित की। सन् 1743 में इसका लैटिन अनुवाद डैविड मिल ने प्रकाशित करवाया। इसी लैटिन अनुवाद से पहली बार यह व्याकरण प्रकाश में आया। डॉ॰ सुनीति कुमार चटर्जी ने इस लैटिन अनुवाद का अनुशीलन कर अपना लेख "The Oldest Grammar of Hindustani" प्रकाशित करवाया। लइदन (Leyden) विश्वविद्यालय के डॉ॰ फ़ॉग़ल ने मूल डच भाषा में लिखित हिन्दी व्याकरण का अनुशीलन कर अपने दो लेख "The Author of the First Grammar of Hindustani" और "Joan Josua Ketelaar of Elbing, Author of the First Hindustani Grammar"14 प्रकाशित कराये। केटलार की जीवनी और उसके हिन्दी व्याकरण की विस्तृत चर्चा प्रकृत लेखक के "हिन्दी भाषा का प्रथम व्याकरण" नामक लेख में की गयी है। .

3 संबंधों: प्रशिया, पोलैंड, ईरान

प्रशिया

अपने चरम पर प्रशा प्रशिया, प्रुशिया या प्रशा, (Preußen), उत्तरी यूरोप का एक जर्मन ऐतिहासिक राज्य था। प्रशिया, अपनी राजधानी कोइनिजबर्ग और 1701 से बर्लिन के साथ, जर्मनी के इतिहास को निर्णायक रूप से आकार दिया है। 18वीं और 19वीं शताब्दियों में यह राज्य अपने चरम पर था। .

नई!!: योन योस्वा केटलार और प्रशिया · और देखें »

पोलैंड

पोलैंड आधिकारिक रूप से पोलैंड गणराज्य एक मध्य यूरोप राष्ट्र है। पोलैंड पश्चिम में जर्मनी, दक्षिण में चेक गणराज्य और स्लोवाकिया, पूर्व में युक्रेन, बेलारूस और लिथुआनिया एवं उत्तर में बाल्टिक सागर व रूस के कालिनिनग्राद ओब्लास्ट के द्वारा घिरा हुआ है। पोलैंड का कुल क्षेत्रफ़ल ३ लगभग लाख वर्ग कि.मि. (1.20 लाख वर्ग मील) है, जिससे ये दुनिया का ६९वां व युरोप का ९वां विशालतम राष्ट्र बन जाता है। लगभग 4 करोड़ की जनसंख्या के साथ यह दुनिया का ३३वां सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाता है। एक राष्ट्र के रूप में पोलैंड की स्थापना को इसके शासक मिस्जको प्रथम द्वारा ९६६ इसवी में इसाई धर्म को राष्ट्रधर्म बनाने के साथ जोड़ कर देखा जाता है। तत्कालीन समय में पोलैंड का आकार वर्तमान पोलैंड के जैसा ही था। १०२५ में पोलैंड राजाओं के अधीन आया और १५६९ में पोलैंड ने लिथुआनिया के ग्रैंड डचि के साथ मिलकर पोलिश-लिथुआनियन कामनवेल्थ की स्थापना करते हुए एक लंबे रिश्ते की नींव डाली। ये कामनवेल्थ १७९५ में तोड़ दिया गया और पोलैंड को आस्ट्रिया, रूस और प्रुसिया के बीच बांट लिया गया। पोलैंड ने प्रथम विश्व युद्ध के बाद १९१८ में अपनी स्वाधीनता पुनः हसिल की मगर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय फ़िर से पराधीन होकर नाजी जर्मनी और सोवियत संघ के अधीन चला गया। द्वितीय विश्वयुद्ध में पोलैंड ने अपने साठ लाख नागरिकों को खो दिया। कई साल बाद पोलैंड रूस से प्रभावित एक साम्यवादी गणराज्य के रूप में ईस्टर्न ब्लॉक में उभरा। १९८९ में साम्यवादी शासन का पतन हुआ और पोलैंड एक नये राष्ट्र के रूप में उभरा जिसे सांविधानिक तौर पे "तृतीय पोलिश गणतंत्र" कहा जाता है। पोलैंड एक स्वयंशासित स्वतंत्र राष्ट्र है जो कि सोलह अलग-अलग वोइवोदेशिप या राज्यों (पोलिश: वोयेवुद्ज़त्वो) को मिलाकर गठित हुआ है। पोलैंड यूरोपीय संघ, नाटो एवं ओ.ई.सि.डी का सदस्य राष्ट्र है। .

नई!!: योन योस्वा केटलार और पोलैंड · और देखें »

ईरान

ईरान (جمهوری اسلامی ايران, जम्हूरीए इस्लामीए ईरान) जंबुद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। इसे सन १९३५ तक फारस नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी तेहरान है और यह देश उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, उत्तर में कैस्पियन सागर और अज़रबैजान, दक्षिण में फारस की खाड़ी, पश्चिम में इराक और तुर्की, पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान से घिरा है। यहां का प्रमुख धर्म इस्लाम है तथा यह क्षेत्र शिया बहुल है। प्राचीन काल में यह बड़े साम्राज्यों की भूमि रह चुका है। ईरान को १९७९ में इस्लामिक गणराज्य घोषित किया गया था। यहाँ के प्रमुख शहर तेहरान, इस्फ़हान, तबरेज़, मशहद इत्यादि हैं। राजधानी तेहरान में देश की १५ प्रतिशत जनता वास करती है। ईरान की अर्थव्यवस्था मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस निर्यात पर निर्भर है। फ़ारसी यहाँ की मुख्य भाषा है। ईरान में फारसी, अजरबैजान, कुर्द और लूर सबसे महत्वपूर्ण जातीय समूह हैं .

नई!!: योन योस्वा केटलार और ईरान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »