लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यूरोपा सड़क

सूची यूरोपा सड़क

यूरोपा सड़क, या यूरोपा रोड (Europa Road), ब्रिटिश शासित प्रवासी प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक मुख्य सड़क है। यह ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान और ट्रफ़ैलगर सड़क के नजदीक से शुरू होती है और जिब्राल्टर के मध्य को इसके दक्षिणी सिरे पर स्थित यूरोपा पॉईंट के साथ जोड़ती है। अपने शुरुआती और अंतिम बिंदुओं के बीच यह जिब्राल्टर के कई महत्वपूर्ण स्थलों के पास से गुजरती है जैसे द रॉक होटल, जिब्राल्टर बोटेनिक गार्डन्स और इब्राहीम-अल-इब्राहिम मस्जिद। यूरोपा पॉईंट पर भी जिब्राल्टर के कई महत्वपूर्ण स्थल हैं: डिपार्टमेंट ऑफ़ एड्युकेशन एण्ड ट्रेनिंग के अन्तर्गत आने वाले जिब्राल्टर ट्रेनिंग सेंटर और ब्लीक हाउस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट तथा जिब्राल्टर टूरिस्ट बोर्ड का सूचना केंद्र। .

3 संबंधों: ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान, ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश, जिब्राल्टर

ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान

ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान (Trafalgar Cemetery) ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में स्थित एक कब्रिस्तान है। पहले इसका नाम साउथपोर्ट डिच कब्रिस्तान (Southport Ditch Cemetery) था। यह शहर की रक्षक दीवार के एकदम दक्षिण में भूमि के छोटे से टुकड़े पर बना हुआ है, जहाँ स्पेनी शासन के दौरान रक्षात्मक खाई थी। हालांकि इस कब्रिस्तान का नाम 21 अक्टूबर 1805 के दिन हुए ट्रफ़ैलगर के युद्ध पर रखा गया था परन्तु यहाँ युद्ध के केवल दो पीड़ितो को ही दफनाया गया है। बाकि की कब्रे मुख्यतः अन्य समुंद्री युद्धों में मारे गए सैनिकों और 1804 से 1814 के बीच जिब्राल्टर में महामारी का रूप ले चुके पीतज्वर में मरने वाले नागरिकों की हैं। इसके आलावा कई समाधि पत्थर सेंट जेगोस कब्रिस्तान और अलामिडा गार्डन्स से ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान में स्थान्तरित किए गए थे। कब्रिस्तान को अब किसी शव को दफनाने के लिए प्रयोग में नहीं लाया जाता है तथा इसे कई वर्षों तक परित्यक्त रखा गया था परन्तु 1980 के दशक में इसकी बहाली की गई। वर्ष 1992 में ट्रफ़ैलगर के युद्ध से सम्बंधित एक विशेष स्मारक को कब्रिस्तान में लगाया गया। कब्रिस्तान ट्रफ़ैलगर दिवस के दिन आयोजित होने वाले वार्षिक संस्मारक समारोह आ आयोजन स्थल है। यह दिवस ट्रफ़ैलगर युद्ध की सालगिरह के सबसे नजदीक के रविवार को मनाया जाता है। ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान जिब्राल्टर हेरिटेज ट्रस्ट में सूचिबद्ध है। .

नई!!: यूरोपा सड़क और ट्रफ़ैलगर कब्रिस्तान · और देखें »

ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश

ब्रिटिश विदेशी प्रदेशों की अवस्थिति ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश (अंग्रेजी: British Overseas Territories) या ब्रिटिश विदेशी प्रदेश, संयुक्त राजशाही के वो चौदह प्रदेश हैं, जो वैसे तो संयुक्त राजशाही का एक हिस्सा नहीं हैं पर इसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं। यह वो प्रदेश हैं जो ब्रिटिश साम्राज्य के समय से ही ब्रिटेन के आधीन हैं और इन्हे आज तक या तो स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हो पायी है या फिर इन्होने खुद ही ब्रिटेन का हिस्सा बने रहने के लिए मतदान किया है। ब्रिटिश राष्ट्रीयता अधिनियम 1981 (अंग्रेजी: British Nationality Act 1981) के अनुसार इन प्रदेशों को "ब्रिटिश अधीन क्षेत्र" नाम दिया गया था जिसे ब्रिटिश विदेशी प्रदेश अधिनियम 2002 (अंग्रेजी: British Overseas Territories Act 2002) के द्वारा बदल कर ब्रिटिश विदेशी प्रदेश कर दिया गया। 1981 से पहले, इन प्रदेशों को किरीट उपनिवेश या किरीटोपनिवेश (क्राउन कालोनी) कहा जाता था। ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र, जहाँ पर कोई स्थायी निवासी नहीं हैं और साइप्रस के संप्रभु सैन्य अड्डों के अलावा, सभी विदेशी प्रदेशों में स्थायी आबादी है। इन सभी क्षेत्रों का सामूहिक भूमि क्षेत्र 1728000 वर्ग किमी (667,018 वर्ग मील) और जनसंख्या लगभग 260,000 है। ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र, चार अन्य संप्रभु राष्ट्रों और उनके अंटार्कटिक क्षेत्रों के साथ हुए एक पारस्परिक मान्यता समझौते का हिस्सा है। ब्रिटेन अंटार्कटिक संधि प्रणाली में एक भागीदार है। जर्सी, ग्वेर्नसे और आइल ऑफ़ मैन जैसे क्षेत्र, हालांकि ब्रिटिश राजशाही की संप्रभुता के अंतर्गत आते हैं पर इनके साथ संयुक्त राजशाही का एक अलग संवैधानिक रिश्ता है और इन्हें किरीटाधीन क्षेत्र कहा जाता है। ब्रिटिश विदेशी प्रदेश और किरीटाधीन क्षेत्र राष्ट्रमंडल के उन देशों से अलग हैं जिनमें से ज्यादातर कभी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे। .

नई!!: यूरोपा सड़क और ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश · और देखें »

जिब्राल्टर

जिब्राल्टर औबेरियन प्रायद्वीप और यूरोप के दक्षिणी छोर पर भूमध्य सागर के प्रवेश द्वार पर स्थित एक स्वशासी ब्रिटिश विदेशी क्षेत्र है। 6.843 वर्ग किलोमीटर (2.642 वर्ग मील) में फैले इस देश की सीमा उत्तर में स्पेन से मिलती है। जिब्राल्टर ऐतिहासिक रूप से ब्रिटेन के सशस्त्र बलों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार रहा है और शाही नौसेना (Royal Navy) का एक आधार है। जिब्राल्टर की संप्रभुता आंग्ल-स्पेनी विवाद का एक प्रमुख मुद्दा रहा है। उत्रेच्त संधि 1713 के तहत स्पेन द्वारा ग्रेट ब्रिटेन की क्राउन को सौंप दिया गया था, हालांकि स्पेन ने क्षेत्र पर अपना अधिकार जताते हुए लौटाने की मांग की है। जिब्राल्टर के बहुसंख्यक रहवासियों ने इस प्रस्ताव के साथ-साथ साझा संप्रभुता के प्रस्ताव का विरोध किया। यह चट्टानी प्रायद्वीप है, जो स्पेन के मूल स्थल से दक्षिण की ओर समुद्र में निकला हुआ है। इसके पूर्वं में भूमध्यसागर तथा पश्चिम में ऐलजेसियरास की खाड़ी है। १७१३ ई. से यह अंग्रेजी साम्राज्य के उपनिवेश तथा प्रसिद्ध छावनी के रूप में है। जिब्राल्टर के चट्टानी प्रायद्वीप को चट्टान (दी रॉक) कहते हैं। चट्टान समुद्र की सतह से एकाएक ऊपर उठती दृष्टिगोचर होती है। यह चट्टानी स्थलखंड उत्तर-दक्षिण फैली हुई पतली श्रेणी द्वारा बीच में विभक्त होता है, जिसपर कई ऊँची चोटियाँ हैं। चट्टानें चूना पत्थर की बनी हैं, जिनमें कई स्थलों पर प्राकृतिक गुफाएँ निर्मित हो गई हैं। कुछ गुफाओं में प्राचीन जीव-जंतुओं के चिह्न भी पाए गए हैं। जिब्राल्टर नगर नया बसा है। प्राचीन नगर की प्राय: सभी पुरानी महत्वपूर्ण इमारतें युद्ध (१७७-८३) में नष्ट हो गई। वर्तमान नगर 'राक' के उत्तरी-पश्चिमी भाग में ३/१६ वर्ग मील के क्षेत्रफल में फैला है। इसके अतिरिक्त समुद्र का कुछ भाग सुखाकर स्थल में परिणत कर लिया गया है। नगर का मुख्य व्यापारिक भाग समतल भाग में है। समतल के उत्तर की ओर ऊँचे असमतल भागों में लोगों के निवासस्थान तथा दक्षिण की ओर सेना के कार्यालय तथा बेरक हैं। यहाँ एक सैनिक हवाई अड्डा भी है। जिब्राल्टर कोयले के व्यापार का मुख्य केंद्र था, पर तेल से जलयानों के चलने के कारण इस व्यापार में अब अधिक शिथिलता आ गई है। .

नई!!: यूरोपा सड़क और जिब्राल्टर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »