लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यूटीसी−०३:००

सूची यूटीसी−०३:००

यूटीसी−03:00 यूटीसी से तीन घंटे पीछे का एक समय मंडल है जो ग्रीनविच मानक समय से तीन घंटे कम करने पर आता है। .

16 संबंधों: चिली, पारा, पैराग्वे, फ़्रान्सीसी गुयाना, फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह, बरमूडा, बाहिया, ब्राज़ील, सन्त पियर और मिकलान, समन्वित सार्वत्रिक समय, समय मण्डल, सूरीनाम, ग्रीनलैण्ड, अर्जेण्टीना, अंटार्कटिक प्रायद्वीप, उरुग्वे

चिली

चिली दक्षिण अमेरिकी में एंडिज पर्वत और प्रशांत महासागर के बीच स्थित लंबा और संकरा देश है। देश के उत्तर में पेरु, उत्तर-पूर्व में बोलीविया, पूर्व में अर्जेन्टीना और दक्षिण छोर पर ड्रेक पैसेज स्थित है। यह दक्षिण अमेरिका के उन दो देशों (दूसरा ईक्वाडोर) में से है, जिसकी सीमाएं ब्राजील से नहीं मिलती है। देश के पश्चिम का पूरा भाग प्रशांत महासागर से लगा हुआ है, जिसकी लंबाई 6,435 किमी से भी अधिक है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के मध्य से दक्षिण छोर तक फैले इस देश की जलवायु में भी विविधता देखी जाती है। .

नई!!: यूटीसी−०३:०० और चिली · और देखें »

पारा

साधारण ताप पर पारा द्रव रूप में होता है। पारे का अयस्क पारा या पारद (संकेत: Hg) आवर्त सारिणी के डी-ब्लॉक का अंतिम तत्व है। इसका परमाणु क्रमांक ८० है। इसके सात स्थिर समस्थानिक ज्ञात हैं, जिनकी द्रव्यमान संख्याएँ १९६, १९८, १९९, २००, २०१, २०२ और २०४ हैं। इनके अतिरिक्त तीन अस्थिर समस्थानिक, जिनकी द्रव्यमान संख्याएँ १९५, १९७ तथा २०५ हैं, कृत्रिम साधनों से निर्मित किए गए हैं। रासायनिक जगत् में केवल यही धातु साधारण ताप और दाब पर द्रव रूप होती है। .

नई!!: यूटीसी−०३:०० और पारा · और देखें »

पैराग्वे

पैराग्वे, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। .

नई!!: यूटीसी−०३:०० और पैराग्वे · और देखें »

फ़्रान्सीसी गुयाना

फ्रेंच गुयाना (या फ्रेंच गयाना) एक सुदूर फ्रांसीसी उपनिवेश है जो यह दक्षिण अमरीका में उत्तरी छोर पर स्थित है। .

नई!!: यूटीसी−०३:०० और फ़्रान्सीसी गुयाना · और देखें »

फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह

फ़ॉकलैंड द्वीप-समूह दक्षिण अटलांटिक महासागर में अर्जेन्टीना की तट से लगा एक द्वीपसमूह हैं। इसके पूर्व में शैग रॉक्स (दक्षिण जॉर्जिया) और दक्षिण में ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र है। इस द्वीपसमूह में दो मुख्य द्वीप हैं, पूर्व फ़ॉकलैंड और पश्चिम फ़ॉकलैंड, इनके साथ ही ७७६ छोटे द्वीप हैं। पूर्व फ़ॉकलैंड में स्थित स्टेनली देश की राजधानी है। यह द्वीपसमूह यूनाईटेड किंगडम का स्वशासी प्रवासी क्षेत्र है। १८३३ में ब्रिटिश शासन की पुनर्स्थापना के बाद अर्जेन्टीना ने इस पर अपनी प्रभुता का दावा किया है। अर्जेन्टीना द्वारा जताए गए अधिकार को द्वीपवासियों द्वारा खारिज किए जाने के बाद अर्जेन्टीना ने १९८२ में फ़ॉकलैंड द्वीप पर आक्रमण किया। तदोपरांत अर्जेटीना और यूनाइटेड किंगडम के बीच चले दो महीने के लंबे अघोषित युद्ध में हार के बाद अर्जेण्टीनी बलों ने वापसी कर ली। युद्ध के बाद से इस स्वसाशी क्षेत्र ने मत्स्य पालन और पर्यटन के क्षेत्र में मजबूत आर्थिक वृद्धि की है। .

नई!!: यूटीसी−०३:०० और फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह · और देखें »

बरमूडा

बरमूडा उत्तर अटलांटिक महासागर में स्थित ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर मियामी (फ्लोरिडा) से महज 1770 किमी और हैलिफ़ैक्स, नोवा स्कोटिया, (कनाडा) के दक्षिण में 1350 किलोमीटर (840 मील) की दूरी पर स्थित है। यह सबसे पुराना और सबसे अधिक जनसंख्या वाला ब्रिटेन का प्रवासी क्षेत्र है। बरमुडा की आकाशीय तस्वीर, जिसमें सेंट डेविड और सेट जॉर्ज द्वीप दिखाई पड़ रहे हैं। बीच में बर्मूडा बर्मूडा के मानचित्र श्रेणी:देश श्रेणी:उत्तर अमेरिका.

नई!!: यूटीसी−०३:०० और बरमूडा · और देखें »

बाहिया

ब्राज़ील का एक राज्य। श्रेणी:ब्राज़ील के राज्य श्रेणी:आधार.

नई!!: यूटीसी−०३:०० और बाहिया · और देखें »

ब्राज़ील

ब्रास़ील (ब्राज़ील) दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। यह देश ५० उत्तरी अक्षांश से ३३० दक्षिणी अक्षांश एवँ ३५० पश्चिमी देशान्तर से ७४० पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा ७४९१ किलोमीटर की है। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं। ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् १५०० के बाद यहाँ उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहाँ की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास १५५० से १६४० के मध्य हुआ। २४ जनवरी १९६४ को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है। .

नई!!: यूटीसी−०३:०० और ब्राज़ील · और देखें »

सन्त पियर और मिकलान

स्थानीय ध्वज संत पियर एवं मिकलान उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित फ़्रांस अधिनस्थ द्वीपों का एक समूह है। यह कनाडा के न्यू फ़ाउंडलैंड और लैब्राडोर के दक्षिण में स्थित है। यह द्वीप समूह न्यू फ़ाउंडलैंड से २५ किमी की दूरी पर है। यह द्वीपसमूह भूतपूर्व फ़्रांसीसी साम्राज्य का अवशेष मात्र है जो अभी भी फ़्रांसीसी शासन के अधिनस्थ है। श्रेणी:फ़्रान्सीसी-भाषी देश व क्षेत्र.

नई!!: यूटीसी−०३:०० और सन्त पियर और मिकलान · और देखें »

समन्वित सार्वत्रिक समय

सार्वत्रिय समय समन्वित सार्वत्रिक समय (ससस) (Coordinated Universal Time) विश्व के समय का प्राथमिक मानक है जिसके द्वारा विश्वभर में घड़ियाँ एवं समय नियंत्रित किये जाते हैं। यह ग्रीनविच माध्य समय (GMT) के बहुत सारे अनुवतियों (successors) में से एक है। साधारण कार्यों की दृष्टि से समन्वित सार्वत्रिक समय और ग्रीनविच माध्य समय एक ही हैं, किन्तु ग्रीनविच माध्य समय अब वैज्ञानिक समुदाय द्वारा परिशुद्धता पूर्वक (precisely) परिभाषित नहीं किया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय परमाण्विक समय(TAI) अनियमित अंतरालों पर जोड़े गये लोन सैकिण्ड सहित है। यह लोन सैकिण्ड पॄथ्वी की धीमी होती गति के कारण जोड़े जाते हैं। इनसे UTC की UT1 से समीपता बनी रहती है। UT1 औसत सौर समय है, जो कि ग्रीनविच की साही वेधशाला में देखा जाता है। UTC और UT1 के बीच का अन्तर 0.9 s से अधिक नहीं हो पाता, अतएव यदि उच्च परिशुद्धता आवश्यक ना हो, तो एक सामान्य टर्म विश्वव्यापी समय या युनिवर्सल टाइम, प्रयोग की जा सकती है। नैमित्तिक प्रयोगों हेतु, ग्रीनविच मानक समय (GMT) भी UTC और UT1 समान ही होता है। संशय मिटाने हेतु सामायतः सविस (UTC) ही प्रयोग होता है, GMT के प्रयोग से बचा जाता है। .

नई!!: यूटीसी−०३:०० और समन्वित सार्वत्रिक समय · और देखें »

समय मण्डल

समय मण्डल मानचित्र समय मण्डल पृथ्वी के ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ पर समय का एक सा मानकीकरण कर दिया गय है। यह सारे क्षेत्र अपने स्थानीय समय को ग्रीनविच मीन टाईम(ग्रीनविच मानक समय) के अनुसार गणते हैं। भारत में यह समय गणना +5:30 घंटे है। .

नई!!: यूटीसी−०३:०० और समय मण्डल · और देखें »

सूरीनाम

सूरीनाम, आधिकारिक तौर पर सूरीनाम गणराज्य, दक्षिण अमरीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित एक देश है। सूरीनाम पूर्व में फ्रेंच गुयाना और पश्चिमी गयाना स्थित है। देश की दक्षिणी सीमा ब्राजील और उत्तरी सीमा अंध महासागर से मिलती है। देश की मरोविजने और कोरंतिज नदी पर फ्रेंच गुयाना और गयाना से धुर दक्षिण में मिलने वाली सीमा विवादास्पद है। सूरीनाम दक्षिण अमरीका का क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से सबसे छोटा संप्रभु देश है। इसकी राजधानी पारामारिबो है। यह पश्चिमी गोलार्ध पर एकलौता डच भाषी क्षेत्र है, जो नीदरलैंड राजशाही का हिस्सा नहीं है। सूरीनाम का समाज बहुसांस्कृतिक है, जिसमें अलग-अलग जाति, भाषा और धर्म वाले लोग निवास करते हैं। देश की एक चौथाई जनता प्रति दिन 2 डा़लर से कम पर जीवनयापन करती है। .

नई!!: यूटीसी−०३:०० और सूरीनाम · और देखें »

ग्रीनलैण्ड

ग्रीनलैंड ('लोगों की भूमि') डेनमार्क राजशाही के अधीन एक स्वायत्त घटक देश है, जो आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच कनाडा आर्कटिक द्वीपसमूह के पूर्व में स्थित है। हालांकि भौगोलिक रूप से यह उत्तर अमेरिका महाद्वीप का एक हिस्सा है, लेकिन 18 वीं सदी के बाद से यूरोप (खास तौर पर डेनमार्क) से राजनीतिक रूप से जुड़ा हुआ है। 1979 में डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को स्वशासन प्रदान कर किया और 2008 में ग्रीनलैंड ने स्थानीय सरकार को अधिक दक्षता हस्तांतरण के पक्ष में मत दिया। जो अगले वर्ष प्रभावी बन गई, इसके साथ ही डैनिश शाही सरकार केवल विदेशी मामलों, सुरक्षा और आर्थिक नीति तक ही सीमित रह गई। ग्रीनलैंड क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो अपने आप में एक महाद्वीप नहीं है। इसके अलावा यह दुनिया का सबसे विरल जनसंख्या वाला देश है। लेकिन 1950 के दशक के बाद से वैज्ञानिकों की यह परिकल्पना है कि यह देश वास्तव में तीन अलग-अलग द्वीपों से बना है, जो जो ग्लेशियर के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। श्रेणी:देश श्रेणी:उत्तर अमेरिका श्रेणी:उत्तर अमेरिका के देश * श्रेणी:आर्कटिक के क्षेत्र.

नई!!: यूटीसी−०३:०० और ग्रीनलैण्ड · और देखें »

अर्जेण्टीना

आर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है (क्षेत्रफल: २७,७६,६५६ वर्ग कि.मी.)। इसके उतत्र में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है। देश २२° द.अ. तथा ५५° द.अ. के मध्य ३७,७०० कि॰मी॰ की लंबाई में उत्तर दक्षिण फैला हुआ है। इसकी आकृति एक अधोमुखी त्रिभुज के समान है जो लगभग २,६०० कि॰मी॰ चौड़े आधार से दक्षिण की ओर संकरा होता चला गया है। उत्तर में यह बोलिविया एवं परागुए, उत्तर, पूर्व में युरुगए तथा ब्राजील और पश्चिम में चिली देश से घिरा है। अर्जेन्टीना का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चाँदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: 'अर्जेटम' एवं 'प्लाटा' हैं, अर्जेटीना और 'रायो डी ला प्लाटा' (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है। आरंभ में यह उपनिवेश था जिसकी स्थापना स्पेन के चार्ल्स तृतीय ने पुर्तगाली दबाव को रोकने के लिए की थी। सन् १८१० ई. में देश की जनता ने स्पेन की सत्ता के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया जिसके परिणाम स्वरूप १८१६ ई. में यह स्वतंत्र हुआ। परंतु स्थायी सरकार की स्थापना १८५३ ई से ही संभव हुई। आर्जेटीना गणतंत्र के अतंर्गत २२ राज्यों के अतिरिक्त एक फेडरल जिला तथा टेरा डेल फ्यूगो, अंटार्कटिका महाद्वीप के कुछ भाग और दक्षिणी अतलांतक सागर के कुछ द्वीप हैं। .

नई!!: यूटीसी−०३:०० और अर्जेण्टीना · और देखें »

अंटार्कटिक प्रायद्वीप

अंटार्कटिक प्रायद्वीप अंटार्कटिका की मुख्यभूमि का उत्तरतम हिस्सा है और पश्चिमी अंटार्कटिका में स्थित है। हिमचादर से ढका यह प्रायद्वीप (पेनिन्सुला) उत्तर में वेडेल सागर से लेकर दक्षिण में अंटार्कटिका की मुख्यभूमि के बड़े भूभाग तक १,३०० किमी लम्बा है। अंटार्कटिक प्रायद्वीप के सर्वोत्तरी छोर और दक्षिण अमेरिका के सबसे दक्षिणी द्वीप तिएर्रा देल फ़ुएगो के बीच १,००० किमी चौड़ा ड्रेक जलमार्ग है जो अपनी हिंसात्मक लहरों और तूफ़ानी परिस्थितियों के लिये मशहूर है। प्रायद्वीप पर कई देशों के अनुसंधान केन्द्र हैं।, Dallas Murphy, pg.

नई!!: यूटीसी−०३:०० और अंटार्कटिक प्रायद्वीप · और देखें »

उरुग्वे

उरुग्वे दक्षिण अमेरिका के दक्षिणीपूर्वी हिस्से में स्थित एक देश है। देश में रहने वाली करीबन 35 लाख की आबादी में से 11 लाख लोग राजधानी मोंटेवीडियो और उसके महानगरीय क्षेत्र में निवास करते हैं। देश की 88–94% आबादी यूरोपीय अथवा मिश्रित वर्ण के लोग हैं। उरुग्वे की जमीनी सीमा केवल ब्राजील से, उत्तर में रियो ग्रांड दो सूल से मिलती है। इसके पश्चिम में उरुग्वे नदी, दक्षिणपश्चिम में रियो दी ला प्लाता का मुहाना और दक्षिणपूर्व में दक्षिण अंध महासागर स्थित है। उरुग्वे दक्षिण अमेरिका में सूरीनाम के बाद दूसरा सबसे छोटा देश है। उरुग्वे में सबसे पुरानी यूरोपीय कालोनी कोलोनिया डेल स्कारमेंटो की स्थापना पुर्तगाल द्वारा 1680 में की गई थी। मोटेवीडियो की स्थापना स्पेनियो ने 18वीं सदी के शुरुआती दौर में सैन्य गढ़ के रूप में की थी। उरुग्वे ने 1825-1928 के बीच स्पेन, अर्जेन्टीना और ब्राजील के बीच तीन तरफा लड़ाई के बाद स्वतंत्रता हासिल की। यहां संवैधानिक लोकतंत्र है, जहां राष्ट्रपति राज्य के साथ-साथ सरकार के भी मुखिया होते हैं। उरुग्वे की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर और राज्य सेवा पर आधारित है। ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार, उरुग्वे लेटिन अमेरिका में (चिली के साथ) सबसे कम भ्रष्ट देश है, जहां की राजनीतिक और कार्य परिस्थितियां महाद्वीप में सबसे ज्यादा खुली है। उरुग्वे उच्च मानव विकास सूचकांक और प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से लेटिन अमेरिका के सबसे विकसित अर्थव्यवस्था वाला देश है। .

नई!!: यूटीसी−०३:०० और उरुग्वे · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

यूटीसी-०३:००

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »