लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यूटीसी+०६:००

सूची यूटीसी+०६:००

यूटीसी+०६:०० UTC+06:00 यूटीसी से छ: घंटे आगे का समय मंडल है। यानी जब ग्रीनविच में दिन के १२ बज रहे होते हैं तो यूटीसी+६ वाले समय क्षेत्रों जैसे बांग्लादेश में शाम के ६ बज रहे होते हैं। .

8 संबंधों: डिएगो गार्सिया, बांग्लादेश, बांग्लादेश मानक समय, यूटीसी+०७:००, शिंजियांग, समन्वित सार्वत्रिक समय, ग्रेनिश, अस्ताना

डिएगो गार्सिया

डिएगो गार्सिया एक उष्णकटिबंधीय, पदचिह्न-आकार का मूंगे का प्रवालद्वीप (एटोल) है जो भूमध्य रेखा के दक्षिण में मध्य हिंद महासागर में सात डिग्री, छब्बीस मिनट दक्षिण अक्षांश (भूमध्य रेखा के दक्षिण में) पर स्थित है। यह ब्रिटिश हिंद महासागरीय क्षेत्र का हिस्सा है और इसकी अवस्थिति 72°23' पूर्व देशांतर में है। यह एटोल अफ्रीकी तट के लगभग पूर्व में और भारत के दक्षिण सिरे से दक्षिण में है (चित्र 2.3).

नई!!: यूटीसी+०६:०० और डिएगो गार्सिया · और देखें »

बांग्लादेश

बांग्लादेश गणतन्त्र (बांग्ला) ("गणप्रजातन्त्री बांग्लादेश") दक्षिण जंबूद्वीप का एक राष्ट्र है। देश की उत्तर, पूर्व और पश्चिम सीमाएँ भारत और दक्षिणपूर्व सीमा म्यान्मार देशों से मिलती है; दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल एक बांग्लाभाषी अंचल, बंगाल हैं, जिसका ऐतिहासिक नाम “বঙ্গ” बंग या “বাংলা” बांग्ला है। इसकी सीमारेखा उस समय निर्धारित हुई जब 1947 में भारत के विभाजन के समय इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से पाकिस्तान का पूर्वी भाग घोषित किया गया। पूर्व और पश्चिम पाकिस्तान के मध्य लगभग 1600 किमी (1000 मील) की भौगोलिक दूरी थी। पाकिस्तान के दोनों भागों की जनता का धर्म (इस्लाम) एक था, पर उनके बीच जाति और भाषागत काफ़ी दूरियाँ थीं। पश्चिम पाकिस्तान की तत्कालीन सरकार के अन्याय के विरुद्ध 1971 में भारत के सहयोग से एक रक्तरंजित युद्ध के बाद स्वाधीन राष्ट्र बांग्लादेश का उदभव हुआ। स्वाधीनता के बाद बांग्लादेश के कुछ प्रारंभिक वर्ष राजनैतिक अस्थिरता से परिपूर्ण थे, देश में 13 राष्ट्रशासक बदले गए और 4 सैन्य बगावतें हुई। विश्व के सबसे जनबहुल देशों में बांग्लादेश का स्थान आठवां है। किन्तु क्षेत्रफल की दृष्टि से बांग्लादेश विश्व में 93वाँ है। फलस्वरूप बांग्लादेश विश्व की सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। मुसलमान- सघन जनसंख्या वाले देशों में बांग्लादेश का स्थान 4था है, जबकि बांग्लादेश के मुसलमानों की संख्या भारत के अल्पसंख्यक मुसलमानों की संख्या से कम है। गंगा-ब्रह्मपुत्र के मुहाने पर स्थित यह देश, प्रतिवर्ष मौसमी उत्पात का शिकार होता है और चक्रवात भी बहुत सामान्य हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशियाई आंचलिक सहयोग संस्था, सार्क और बिम्सटेक का प्रतिष्ठित सदस्य है। यह ओआइसी और डी-8 का भी सदस्य है।.

नई!!: यूटीसी+०६:०० और बांग्लादेश · और देखें »

बांग्लादेश मानक समय

बांग्लादेश मानक समय (बीएसटी) (बंगाली: বাংলাদেশ মান সময়) बांग्लादेश का समय मंडल है। यह ऑफसेट छह घंटे के लिए समन्वित वैश्विक समय से आगे है, और देश भर में एक राष्ट्रीय मानक के रूप में मना जाता है। बांग्लादेश ने संक्षिप्त समय के लिए, देश में चल रहे बिजली संकट से निपटने के लिए 2009 में डेलाइट सेविंग टाइम (डीएसटी) अपना लेकिन 2010 में बांग्लादेश की सरकार द्वारा इसे रद्द कर दिया गया था। बांग्लादेश मानक समय के द्वारा जो आधिकारिक सिग्नल दिया जाता है उसकी गणना 90° पूर्व देशान्तर (लॉन्गीट्यूड) के आधार पर की जाती है जो हरुकंडी संघ के हरिरामपुर उपजिला, मानिकगंज जिला, ढाका से होकर गुजरती है। .

नई!!: यूटीसी+०६:०० और बांग्लादेश मानक समय · और देखें »

यूटीसी+०७:००

यूटीसी+07 (UTC+07:00) यूटीसी से ७ घम्टे आगे का एक समय मंडल है जो ग्रीनविच मानक समय में ७ घंटे जोडने पर आता है। आईएसओ ८६०१ के अनुसार इसे यूं लिखते हैं.

नई!!: यूटीसी+०६:०० और यूटीसी+०७:०० · और देखें »

शिंजियांग

चीन का नक़्शा, शिंजियांग गहरे लाल रंग में शिन्जियांग में काराकोरम राजमार्ग के नज़दीक का दृश्य तियांची सरोवर बुरचिन ज़िले में एक नदी शिंजियांग (उइग़ुर:, अंग्रेज़ी: Xinjiang, चीनी: 新疆) जनवादी गणराज्य चीन का एक स्वायत्तशासी क्षेत्र है। ये एक रेगिस्तानी और शुष्क इलाक़ा है इसलिए इस की आबादी बहुत कम है। शिंजियांग की सरहदें दक्षिण में तिब्बत और भारत, दक्षिण-पूर्व में चिंग हई और गांसू, पूर्व में मंगोलिया, उत्तर में रूस और पश्चिम में क़ाज़क़स्तान, किरगिज़स्तान, ताजिकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान से मिलती हैं। भारत का अक्साई चिन का इलाका भी, जिसपर चीन का क़ब्ज़ा है, प्रशासनिक रूप से शिंजियांग में शामिल है।, S. Frederick Starr, M.E. Sharpe, 2004, ISBN 978-0-7656-1318-9 शिंजियांग की राजधानी उरुमची नाम का शहर है, जबकि इसका सबसे बड़ा नगर काश्गर है। .

नई!!: यूटीसी+०६:०० और शिंजियांग · और देखें »

समन्वित सार्वत्रिक समय

सार्वत्रिय समय समन्वित सार्वत्रिक समय (ससस) (Coordinated Universal Time) विश्व के समय का प्राथमिक मानक है जिसके द्वारा विश्वभर में घड़ियाँ एवं समय नियंत्रित किये जाते हैं। यह ग्रीनविच माध्य समय (GMT) के बहुत सारे अनुवतियों (successors) में से एक है। साधारण कार्यों की दृष्टि से समन्वित सार्वत्रिक समय और ग्रीनविच माध्य समय एक ही हैं, किन्तु ग्रीनविच माध्य समय अब वैज्ञानिक समुदाय द्वारा परिशुद्धता पूर्वक (precisely) परिभाषित नहीं किया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय परमाण्विक समय(TAI) अनियमित अंतरालों पर जोड़े गये लोन सैकिण्ड सहित है। यह लोन सैकिण्ड पॄथ्वी की धीमी होती गति के कारण जोड़े जाते हैं। इनसे UTC की UT1 से समीपता बनी रहती है। UT1 औसत सौर समय है, जो कि ग्रीनविच की साही वेधशाला में देखा जाता है। UTC और UT1 के बीच का अन्तर 0.9 s से अधिक नहीं हो पाता, अतएव यदि उच्च परिशुद्धता आवश्यक ना हो, तो एक सामान्य टर्म विश्वव्यापी समय या युनिवर्सल टाइम, प्रयोग की जा सकती है। नैमित्तिक प्रयोगों हेतु, ग्रीनविच मानक समय (GMT) भी UTC और UT1 समान ही होता है। संशय मिटाने हेतु सामायतः सविस (UTC) ही प्रयोग होता है, GMT के प्रयोग से बचा जाता है। .

नई!!: यूटीसी+०६:०० और समन्वित सार्वत्रिक समय · और देखें »

ग्रेनिश

ग्रेनिश या लंदन बरो ऑफ़ ग्रेनिच (अंग्रेज़ी: London Borough of Greenwich, अन्तर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक लिपि: या) एक लंदन का बरो है। श्रेणी:लंदन के बरो.

नई!!: यूटीसी+०६:०० और ग्रेनिश · और देखें »

अस्ताना

बेयतेरेक मीनार, जो अस्ताना शहर की निशानी है अंतरिक्ष से अस्ताना का दृश्य अस्ताना(कज़ाख़: Астана, अंग्रेज़ी: Astana) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की राजधानी और उस देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसे सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९६१ तक अकमोलिंस्क (Акмолинск, Akmolinsk) और उसके बाद सन् १९९२ तक त्सेलिनोग्राद​ (Целиноград, Tselinograd) बुलाया जाता था। कज़ाख़स्तान की आज़ादी के बाद इसे सन् १९९८ तक अकमोला (Ақмола, Akmola) बुलाया गया। यह शहर पूरी तरह अकमोला प्रांत से घिरा हुआ है लेकिन प्रशासनिक रूप से इसे एक अलग संघीय शहर का दर्जा मिला हुआ है। .

नई!!: यूटीसी+०६:०० और अस्ताना · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

यूटीसी+06:00

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »