लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना

सूची यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना

यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान 211 (बीएस211/यूबीG211) एक यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स अन्तर्राष्ट्रीय यात्री विमान था जो कि बांग्लादेश के शाहजलाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, ढाका से नेपाल के त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के मध्य चलता था। 12 मार्च 2018 को यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स की बमबर्डीयर 8-क्यू400 विमान स्थानीय समयानुसार 14:15 बजे (8:30 यूटीसी) लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गयी तथा इसमे आग लग गयी। दुर्घटना के समय विमान में 67 यात्री तथा 4 चालक दल सवार थे। इस दुर्घटना में 51 लोगों की मृत्यु हो गयी तथा 20 लोग घायल हो गये। .

14 संबंधों: ढाका, त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, नेपाल, नेपाल के प्रधानमन्त्री, बांग्लादेश, यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स, शाह जलाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, समन्वित सार्वत्रिक समय, स्कैन्डिनेवियन एयरलाइन्स, सैदपुर, सीएनएन, खड्ग प्रसाद शर्मा ओली, ऑग्सबर्ग एयरवेज़, काठमाण्डु

ढाका

ढाका (बांग्ला: ঢাকা) बांग्लादेश की राजधानी है। बूढ़ी गंगा नदी के तट पर स्थित यह देश का सबसे बड़ा शहर है। राजधानी होने के अलावा यह बांग्लादेश का औद्यौगिक और प्रशासनिक केन्द्र भी है। यहाँ पर धान, गन्ना और चाय का व्यापार होता है। ढाका की जनसंख्या लगभग 1.1 करोड़ है (२००१ की जनसंख्या: ९,०००,०२)) जो इसे दुनिया के ग्यारहवें सबसे बड़ी जनसंख्या वाले शहर का दर्जा भी दिलाता है। ढाका का अपना इतिहास रहा है और इसे दुनिया में मस्जिदों के शहर के नाम से जाना जाता है। मुगल सल्तनत के दौरान इस शहर को १७ वीं सदी में जहांगीर नगर के नाम से भी जाना जाता था, यह न सिर्फ प्रादेशिक राजधानी हुआ करती थी बल्कि यहाँ पर निर्मित होने वाले मलमल के व्यापार में इस शहर का पूरी दुनिया में दबदबा था। आधुनिक ढाका का निर्माण एवं विकास ब्रिटिश शासन के दौरान उन्नीसवीं शताब्दी में हुआ और जल्द ही यह कोलकाता के बाद पूरे बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर बन गया। भारत विभाजन के बाद १९४७ में ढाका पूर्वी पाकिस्तान की प्रशासनिक राजधानी बना तथा १९७२ में बांग्लादेश के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आने पर यह राष्ट्रीय राजधानी घोषित हुआ। आधुनिक ढाका देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, एवं संस्कृति का मुख्य केन्द्र है। ढाका न सिर्फ देश का सबसे साक्षर (६३%) शहर है- - बल्कि बांग्लादेश के शहरों में सबसे ज्यादा विविधता वाला शहर भी है। हालांकि आधुनिक ढाका का शहरी आधारभूत ढांचा देश में सबसे ज्यादा विकसित है परंतु प्रदूषण, यातायात कुव्यवस्था, गरीबी, अपराध जैसी समस्यायें इस शहर के लिए बड़ी चुनौतियां हैं। सारे देश से लोगों का ढाका की ओर पलायन भी सरकार के लिए एक बड़ी समस्या का रूप लेता जा रहा है। .

नई!!: यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना और ढाका · और देखें »

त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल) काठमांडु, नेपाल का अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह नेपाल का एकमात्र अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है और यहां एक अन्तर्देशीय तथा एक अन्तर्राष्ट्रीय टर्मिनल हैं। यह विमानक्षेत्र काठमांडु घाटी में बसे शहर के केन्द्र से लगभग ६ कि.मी दूर स्थित है। यहां रेडिसन होटल, काठमांडु प्रथम एवं बिज़नेस श्रेणी यात्री लाउंज का संचालन करता है एवं कुछ वायुसेवाओं तथा स्टार एलाइंस गोल्ड कार्ड धारकों के लिये थाई एयरवेज़ बिज़नेस श्रेणी का लाउंज संचालित करता है। हाल ही में हुए अन्तर्राष्ट्रीय टर्मिनल के एक विस्तार के कारण वायुसेवाओं को जाने वाली दूरी कम हो गयी है। वर्तमान में लगभग ३० वायुसेवाओं द्वारा नेपाल को एशिया, यूरोप तथा मध्य पूर्व के कई गंतव्यों से जोड़ा जाता है। .

नई!!: यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना और त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना और नेपाल · और देखें »

नेपाल के प्रधानमन्त्री

सबसे पहले नेपाल में प्रधानमन्त्री का पद सन् १७९९ में शुरु किया गया था। नेपाल के प्रधानमन्त्रियों की नामावली (प्रधानमन्त्री व मन्त्रीपरिषद के अध्यक्ष) .

नई!!: यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना और नेपाल के प्रधानमन्त्री · और देखें »

बांग्लादेश

बांग्लादेश गणतन्त्र (बांग्ला) ("गणप्रजातन्त्री बांग्लादेश") दक्षिण जंबूद्वीप का एक राष्ट्र है। देश की उत्तर, पूर्व और पश्चिम सीमाएँ भारत और दक्षिणपूर्व सीमा म्यान्मार देशों से मिलती है; दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल एक बांग्लाभाषी अंचल, बंगाल हैं, जिसका ऐतिहासिक नाम “বঙ্গ” बंग या “বাংলা” बांग्ला है। इसकी सीमारेखा उस समय निर्धारित हुई जब 1947 में भारत के विभाजन के समय इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से पाकिस्तान का पूर्वी भाग घोषित किया गया। पूर्व और पश्चिम पाकिस्तान के मध्य लगभग 1600 किमी (1000 मील) की भौगोलिक दूरी थी। पाकिस्तान के दोनों भागों की जनता का धर्म (इस्लाम) एक था, पर उनके बीच जाति और भाषागत काफ़ी दूरियाँ थीं। पश्चिम पाकिस्तान की तत्कालीन सरकार के अन्याय के विरुद्ध 1971 में भारत के सहयोग से एक रक्तरंजित युद्ध के बाद स्वाधीन राष्ट्र बांग्लादेश का उदभव हुआ। स्वाधीनता के बाद बांग्लादेश के कुछ प्रारंभिक वर्ष राजनैतिक अस्थिरता से परिपूर्ण थे, देश में 13 राष्ट्रशासक बदले गए और 4 सैन्य बगावतें हुई। विश्व के सबसे जनबहुल देशों में बांग्लादेश का स्थान आठवां है। किन्तु क्षेत्रफल की दृष्टि से बांग्लादेश विश्व में 93वाँ है। फलस्वरूप बांग्लादेश विश्व की सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। मुसलमान- सघन जनसंख्या वाले देशों में बांग्लादेश का स्थान 4था है, जबकि बांग्लादेश के मुसलमानों की संख्या भारत के अल्पसंख्यक मुसलमानों की संख्या से कम है। गंगा-ब्रह्मपुत्र के मुहाने पर स्थित यह देश, प्रतिवर्ष मौसमी उत्पात का शिकार होता है और चक्रवात भी बहुत सामान्य हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशियाई आंचलिक सहयोग संस्था, सार्क और बिम्सटेक का प्रतिष्ठित सदस्य है। यह ओआइसी और डी-8 का भी सदस्य है।.

नई!!: यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना और बांग्लादेश · और देखें »

यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स

यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स एक निजी बांग्लादेशी विमान सेवा है जिसका मुख्यालय ढाका में है तथा प्रमुख विमानक्षेत्र शाहजलाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। .

नई!!: यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना और यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स · और देखें »

शाह जलाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

हज़रत शाहजलाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (হজরত শাহজালাল আন্তর্জাতিক বিমানবন্দর Hôjrot Shahjalal Antorjatik Bimanbôndor), पूर्व नाम ज़िया अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र एवं ढाका अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, बांग्लादेश का सबसे बड़ा विमानक्षेत्र है। यह ढाका शहर में स्थित है और यहां १९८० से प्रचालन आरंभ हुआ और पुराने तेजगाँव एयरपोर्ट के बाद यहां से देश के सभि अन्तर्राष्ट्रीय प्रचालन आरंभ हो गये। यह सभी बांग्लादेशी वायुसेवाओं का गृह-बेस एवं हब है, जिनमें बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस, जीएमजी एयरलाइंस, रीजेंट एयरवेज़ एवं यूनाइटेड एयरवेज़ आते हैं। यह विमानक्षेत्र में बना है और देश के लगभग 66% अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्देशीय आगमन एवं प्रस्थान यहां से ही संपन्न होते हैं। इसके बाद देश का दूसरा बड़ा विमानक्षेत्र है शाह अमानत अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र जो चिट्टागौंग में स्थ्ति है यात्री संख्या का 21% भाग वहन करता है। ढाका विमानक्षेत्र से वार्षिक लगभग ४० लाख अन्तर्राष्ट्रीय एवं २० लाख अन्तर्देशीय यात्री तथा १,५०,००० टन माल यातायात संपन्न होता है। इस विमानक्षेत्र की यात्री क्षमता ८० लाख यात्री वार्षिक है, और सी.ए.ए.बी (CAAB) द्वारा यहां के लिये २०२६ तक के लिये पर्याप्तअनुमानित की गई है। वर्तमान में यहां से २६ वायुसेवाएं विश्व के १९ देशों के ३४ शहरों को अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्देशीय गंतव्यों को जोड़ती हैं। इनके अलावा ७ माल एवं कार्गो वायुसेवाएं भी यहां से संचालित होती हैं। यहां की दैनिक यातायात गतिविधि मात्रा १९० है। यहां की राजकीय वायुसेवा बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस यहां से यूरोप एवं एशिया के २० गंतव्यों को उड़ानें उपलब्ध कराती है। .

नई!!: यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना और शाह जलाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

समन्वित सार्वत्रिक समय

सार्वत्रिय समय समन्वित सार्वत्रिक समय (ससस) (Coordinated Universal Time) विश्व के समय का प्राथमिक मानक है जिसके द्वारा विश्वभर में घड़ियाँ एवं समय नियंत्रित किये जाते हैं। यह ग्रीनविच माध्य समय (GMT) के बहुत सारे अनुवतियों (successors) में से एक है। साधारण कार्यों की दृष्टि से समन्वित सार्वत्रिक समय और ग्रीनविच माध्य समय एक ही हैं, किन्तु ग्रीनविच माध्य समय अब वैज्ञानिक समुदाय द्वारा परिशुद्धता पूर्वक (precisely) परिभाषित नहीं किया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय परमाण्विक समय(TAI) अनियमित अंतरालों पर जोड़े गये लोन सैकिण्ड सहित है। यह लोन सैकिण्ड पॄथ्वी की धीमी होती गति के कारण जोड़े जाते हैं। इनसे UTC की UT1 से समीपता बनी रहती है। UT1 औसत सौर समय है, जो कि ग्रीनविच की साही वेधशाला में देखा जाता है। UTC और UT1 के बीच का अन्तर 0.9 s से अधिक नहीं हो पाता, अतएव यदि उच्च परिशुद्धता आवश्यक ना हो, तो एक सामान्य टर्म विश्वव्यापी समय या युनिवर्सल टाइम, प्रयोग की जा सकती है। नैमित्तिक प्रयोगों हेतु, ग्रीनविच मानक समय (GMT) भी UTC और UT1 समान ही होता है। संशय मिटाने हेतु सामायतः सविस (UTC) ही प्रयोग होता है, GMT के प्रयोग से बचा जाता है। .

नई!!: यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना और समन्वित सार्वत्रिक समय · और देखें »

स्कैन्डिनेवियन एयरलाइन्स

SAS Frösundavik Office Building) स्कैँडिनेवियन एयरलाइन्स सिस्टम (Scandinavian Airlines System, SAS) विश्व की एक प्रमुख वायुयान सेवा हैं। एस० ए० एस० वायुसेवा स्वीडन, डेनमार्क और नार्वे, जो कि उत्तरी यूरोप के स्कैंडिनेविया प्रांत के देश हैं, की राष्ट्रीय वायुसेवा है। स्कैंडिनेवियाई देशों की यह सबसे बड़ी वायुसेवा है। एस० ए० एस० स्टार अलायंस (Star Alliance) वायुसावा संगठन का एक प्रमुख सदस्य है और उसके संस्थापक सदस्यों में एक है। एस० ए० एस० के तीन हब हैं - स्टॉकहोम, कोपेनहेगन और ओस्लो, जो कि इस वायुसेवा के सदस्य देशों की राजधानियाँ हैं। .

नई!!: यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना और स्कैन्डिनेवियन एयरलाइन्स · और देखें »

सैदपुर

सैदपुर (सैयदपुर) (সৈয়দপুর) नीलफमरी जिले का एक नगर है। यह नगर आस पास के जिला मुख्यालयों के लिये एक महत्वपूर्ण सूचना केन्द्र है। यहाँ पर स्थित सैदपुर विमानक्षेत्र एक घरेलू विमानक्षेत्र है। १८७० में स्थापित सैदपुर रेलवे कारखाना बांग्लादेश का सबसे बड़ा कारखाना है। पुराने समय असम-बंगाल रेललाइन के लिये एक महत्वपूर्ण कारखाना था। .

नई!!: यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना और सैदपुर · और देखें »

सीएनएन

सीएनएन एक भारत में प्रसारित होने वाला अंग्रेज़ी चैनल है। श्रेणी:अंग्रेजी टीवी चैनल सीएनएन समाचार प्रसारित करने का चैनल है, जो कई देशो मे काम कर रहा है.

नई!!: यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना और सीएनएन · और देखें »

खड्ग प्रसाद शर्मा ओली

खड्ग प्रसाद शर्मा ओली (जन्म:२२ फरवरी १९५२) नेपाल के ४१ वें प्रधान मंत्री हैं। ओली इस से पहले १२ अक्टूबर २०१५ से २४ जुलाई २०१६ तक इस पद पर रहे थे । ओली नेपाल में के० पी० ओली के नाम से प्रसिद्ध हैं। नेपाल के नए संविधान के अंतर्गत ओली पहले प्रधान मंत्री बने। ओली व्यंग्यात्मक उखान टुक्कामेंं प्रवीण हैं। ओलीटिक्स शब्दावली यिनके राजनैतिक दृढता एवम् राष्ट्रिय प्रतिज्ञाके खातिर चयन किया था। http://khabar.ndtv.com/news/world/after-defeating-koirala-kp-sharma-oli-elected-as-the-new-pm-of-nepal-1230824 .

नई!!: यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना और खड्ग प्रसाद शर्मा ओली · और देखें »

ऑग्सबर्ग एयरवेज़

ऑग्सबर्ग एयरवेज़ जर्मनी की एक क्षेत्रीय विमान सेवा थी। यह लुफ़्थान्सा की ओर से म्यूनिख विमानक्षेत्र में खाद्य सुविधाएँ प्रदान करती थी। कम्पनी की स्थापना 1980 में इन्टरओट एयरवेज़ के नाम से हुई थी जो ऑग्सबर्ग विमानक्षेत्र में वाणिज्यिक विमान सेवा इसकी मुखिया हैंडल पपिएर की ओर से कराती थी। .

नई!!: यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना और ऑग्सबर्ग एयरवेज़ · और देखें »

काठमाण्डु

काठमांडू (नेपालभाषा:येँ देय्, प्राचीन नेपालभाषा:ञे देय्, संस्कृत:कान्तिपुर नगर, नेपाली:काठमाडौँ), नेपाल की राजधानी है। यह नगर, समुद्रतल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित हैं, और 50.8 वर्ग किमी में फैला हुआ हैं। काठमांडू नेपाल का सबसे बड़ा शहर है, जहां पर्यटक का सबसे ज्यादा आगमन होता हैं। चार ओर से पहाड़ियों से घिरा काठमांडू उपत्यका के पश्चिमी क्षेत्र में अवस्थित यह नगर, यूनेस्को की विश्‍व धरोहरों में शामिल हैं। यहाँ की रंगीन संस्कृति और परंपराओं के अलावा विशिष्ट शैली में बने शानदार घर सैलानियों को आकर्षिक करते हैं। यहाँ के विश्वप्रसिद्ध मंदिर, पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। साथ ही यहां के प्राचीन बाजारों की रौनक भी देखते ही बनती है। .

नई!!: यूएस-बांग्ला एयरलाइन्स विमान दुर्घटना और काठमाण्डु · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »