लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यूएफ़ा चैम्पियंस लीग 2006-07

सूची यूएफ़ा चैम्पियंस लीग 2006-07

यूएफ़ा चैम्पियंस लीग 2006-07 यूरोपीय फ़ुटबॉल क्लब प्रतियोगिता का 52वाँ संस्करण और यूएफ़ा चैम्पियंस लीग का प्रबंध का 15वाँ संस्करण था। 23 मई 2007 को इसके अंतिम खेल में एसी मिलान और लिवरपूल का मुक़ाबला हुआ। एथेंस में फ़ुटबॉल की यूरोपीय यूएफ़ा चैम्पियंस लीग के फ़ाइनल में इटली के क्लब ए सी मिलान ने ब्रिटेन के लिवरपूल को 2-1 से हरा दिया। दो वर्ष पहले भी यही दोनों टीमें फ़ाइनल मैच में इस्तानबुल तुर्की में भिड़ी थीं और उस वक्त लिवरपूल ने बाज़ी मारी थी। एसी मिलान की ओर से फ़िलिपो इंज़ाघी ने दोनों भाग में एक एक गोल किया। लिवरपूल ने फिर भी हार नहीं मानी और मैच के ख़त्म होने से पहले एक गोल दाग दिया। पर वह दूसरा गोल करने में असफल रहे और एसी मिलान 2006-07 का यूएफ़ा विजेता बन गया। श्रेणी:यूएफ़ा चैम्पियंस लीग.

9 संबंधों: एथेंस, एसी मिलान, तुर्की, फुटबॉल, यूरोप, लिवरपूल एफ़.सी., इस्तांबुल, २००७, २३ मई

एथेंस

300px एथेंस जिसे एथीना भी कहा जाता है यूरोपीय देश यूनान की राजधानी एवं वहां का सबसे बड़ा शहर है। यह विश्व के प्राचीनतम शहरों में शुमार होता है। इसका इतिहास तीन हजार वर्ष से भी पुराना है। एथेंस की आबादी २००१ में लगभग ७,४५,५१४ थी। .

नई!!: यूएफ़ा चैम्पियंस लीग 2006-07 और एथेंस · और देखें »

एसी मिलान

असोसीएजियोन कालसिओ मिलान, जिसे आमतौर पर ए.सी.

नई!!: यूएफ़ा चैम्पियंस लीग 2006-07 और एसी मिलान · और देखें »

तुर्की

तुर्की (तुर्क भाषा: Türkiye उच्चारण: तुर्किया) यूरेशिया में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी अंकारा है। इसकी मुख्य- और राजभाषा तुर्की भाषा है। ये दुनिया का अकेला मुस्लिम बहुमत वाला देश है जो कि धर्मनिर्पेक्ष है। ये एक लोकतान्त्रिक गणराज्य है। इसके एशियाई हिस्से को अनातोलिया और यूरोपीय हिस्से को थ्रेस कहते हैं। स्थिति: 39 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 36 डिग्री पूर्वी देशान्तर। इसका कुछ भाग यूरोप में तथा अधिकांश भाग एशिया में पड़ता है अत: इसे यूरोप एवं एशिया के बीच का 'पुल' कहा जाता है। इजीयन सागर (Aegean sea) के पतले जलखंड के बीच में आ जाने से इस पुल के दो भाग हो जाते हैं, जिन्हें साधारणतया यूरोपीय टर्की तथा एशियाई टर्की कहते हैं। टर्की के ये दोनों भाग बॉसपोरस के जलडमरूमध्य, मारमारा सागर तथा डारडनेल्ज द्वारा एक दूसरे से अलग होते हैं। टर्की गणतंत्र का कुल क्षेत्रफल 2,96,185 वर्ग मील है जिसमें यूरोपीय टर्की (पूर्वी थ्रैस) का क्षेत्रफल 9,068 वर्ग मील तथा एशियाई टर्की (ऐनाटोलिआ) का क्षेत्रफल 2,87,117 वर्ग मील है। इसके अंतर्गत 451 दलदली स्थल तथा 3,256 खारे पानी की झीलें हैं। पूर्व में रूस और ईरान, दक्षिण की ओर इराक, सीरिया तथा भूमध्यसागर, पश्चिम में ग्रीस और बुल्गारिया और उत्तर में कालासागर इसकी राजनीतिक सीमा निर्धारित करते हैं। यूरोपीय टर्की - त्रिभुजाकर प्रायद्वीपी प्रदेश है जिसका शीर्षक पूर्व में बॉसपोरस के मुहाने पर है। उसके उत्तर तथा दक्षिण दोनों ओर पर्वतश्रेणियाँ फैली हुई हैं। मध्य में निचला मैदान मिलता है जिसमें होकर मारीत्सा और इरजिन नदियाँ बहती हैं। इसी भाग से होकर इस्तैस्म्यूल का संबंध पश्चिमी देशों से है। एशियाई टर्की - इसको हम तीन प्राकृतिक भागों में विभाजित कर सकते हैं: 1.

नई!!: यूएफ़ा चैम्पियंस लीग 2006-07 और तुर्की · और देखें »

फुटबॉल

एसोसिएशन फुटबॉल जिसे आमतौर पर सिर्फ फुटबॉल (अंग्रेजी: फुट: पाद या पग, बॉल: गेंद) या सॉकर कहा जाता है, दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। यह एक सामूहिक खेल है और इसे ग्यारह खिलाड़ियों के दो दलों के बीच खेला जाता हैं। फुटबॉल को सामान्यत: एक आयताकार घास या कृत्रिम घास के मैदान पर खेला जाता है जिसके दोनों छोरों पर एक एक गोल होता है। खिलाड़ियों द्वारा विरोधी दल के गोल में चालाकी से गेंद को डालना ही इस खेल का उद्देश्य है। खेल में गोलरक्षक ही एक मात्र ऐसा खिलाड़ी होता है जिसे गेंद को रोकने के लिए अपना हाथ इस्तेमाल करने की अनुमति होती है। दल के बाकी खिलाड़ी आमतौर पर गेंद को मारने (किक या पदाघात) के लिये अपने पैर का इस्तेमाल करते हैं तथा कभी कभी हवा में गेंद को रोकने के लिए वे अपने धड़ या फिर सिर का इस्तेमाल करते हैं। जो दल खेल के अंत या समय समाप्ति तक ज्यादा गोल करता है, विजयी रहता है। खेल के अंत यानि समय समाप्ति तक यदि स्कोर बराबर रहे तो उस मुकाबले को बराबर या ड्रा घोषित करना, या खेल को अतिरिक्त समय में ले जाना और/या पेनाल्टी शूट आउट के द्वारा हार जीत का फैसला करना सब प्रतियोगिता के स्वरुप पर निर्भर करता है। आधुनिक फुटबॉल को इंग्लैंड में द फुटबॉल एसोसिएशन (फुटबॉल संघ) के गठन के साथ कूटबद्ध किया गया और जिसके 1863 में बने लॉज़ ऑफ द गेम (खेल के कानून) के आधार पर ही आज फुटबॉल खेली जाती है। अंतरराष्ट्रीय आधार पर फुटबॉल का नियंत्रण Fédération Internationale de Football Association (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) या एसोसिएशन फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय महासंघ जिसे संक्षेप में FIFA या फीफा कहा जाता है। फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और लोकप्रिय प्रतियोगिता फीफा विश्व कप है, जिसका आयोजन हर चौथे वर्ष किया जाता है। इस प्रतियोगिता को व्यापक रूप से पूरे विश्व में देखा जाता है और इसके दर्शक ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों को मिले दर्शकों से लगभग दुगने होते हैं। .

नई!!: यूएफ़ा चैम्पियंस लीग 2006-07 और फुटबॉल · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: यूएफ़ा चैम्पियंस लीग 2006-07 और यूरोप · और देखें »

लिवरपूल एफ़.सी.

लिवरपूल फुटबॉल क्लब लिवरपूल में स्थित एक अंग्रेजी प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब है। लिवरपूल एफसी पाँच यूरोपीय कप, तीन के यूईएफए कप और तीन यूईएफए सुपर कप के साथ किसी भी दूसरे अंग्रेजी टीम से अधिक यूरोपीय ट्राफियां जीत चुके इंग्लैंड में सबसे सफल क्लबों में से एक है। क्लब भी अठारह लीग खिताब, सात एफए कप और घरेलू मोर्चे पर एक रिकॉर्ड आठ लीग कप जीत लिया है। लिवरपूल 1892 में स्थापित किया गया और फुटबॉल लीग अगले वर्ष में शामिल हो गया था। क्लब अपने गठन के बाद से एनफील्ड पर खेला है। लिवरपूल के इतिहास में सबसे सफल अवधि 1970 और बिली शन्क्ल्य् और बॉब पैस्ले ग्यारह लीग खिताब और सात यूरोपीय ट्राफियां के लिए क्लब के नेतृत्व में जब 80 के दशक में था। क्लब के समर्थकों के दो प्रमुख त्रासदियों में शामिल है। पहला, लिवरपूल प्रशंसकों को स्टेडियम के अंदर एक दीवार ढह गई, जिसमें 1985 में हेसल स्टेडियम दुर्घटना थी, 39 जुवेंटस समर्थकों की मौत हो गई और 6 साल के लिए यूरोपीय क्लब प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित किया जा रहा लिवरपूल में जिसके परिणामस्वरूप। 1989 हिल्सबोरो दुर्घटना में 96 लिवरपूल समर्थकों परिधि बाड़ लगाने के खिलाफ एक कुचलने में उनकी जान चली गई। लिवरपूल पड़ोसियों एवर्टन और मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ लंबे समय से चली आ रही प्रतिद्वंद्विता है। टीम 1964 में लाल शर्ट और सफेद शॉर्ट्स से एक सब लाल घर वर्दी को बदल दिया है। क्लब के गान "आप अकेले चले ऐस कभी नहीं होगा"(योउ विल्ल नेवेर वल्क अलोने) है। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने हाल ही में लिवरपूल की बजाते हुए सबसे ज़्यादा प्रीमियर लीग ट्रोफीज़ जीतने वाली टीम बनी | .

नई!!: यूएफ़ा चैम्पियंस लीग 2006-07 और लिवरपूल एफ़.सी. · और देखें »

इस्तांबुल

इतिहास में कस्न्निया के नाम से प्रसिद्ध तुर्की शहर इस्तांबुल (तुर्की: İstanbul) के नाम से जाना जाता है) देश का सबसे बड़ा शहर और उसकी सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र है। शहर राज्य इस्तांबुल राष्ट्रपति स्थान है। आबनाईे बासतुरस और उसकी प्राकृतिक बंदरगाह शाखा मुहाना (तुर्की: Haliç) के किनारे स्थित तुर्की का उत्तर पश्चिमी शहर बासतुरस एक ओर यूरोप क्षेत्र थरेस और दूसरी ओर एशिया के क्षेत्र आना्ऑलियह तक फैला हुआ है इस तरह वह दुनिया का एकमात्र शहर है जो दो महाद्वीपों में स्थित है। इस्तांबुल तारीख़े आलम का एकमात्र शहर जो तीन महान सटिनतों की राजधानी रहा है जिनमें ३३० ई. से ३९५ ई। तक रोमन साम्राज्य, ३९५ ए से १४५३ ई. तक बीजान्टिन साम्राज्य और १४५३ ई. से १९२३ ई। तक राज्य इतमानिया शामिल हैं। १९२३ ई. में तुर्की गणराज्य की स्थापना के बाद राजधानी अंकारा कर दिया गया। २००० की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी ८८ लाख 3 हजार ४६८ ए और कल शहरी क्षेत्र की आबादी एक करोड़ १८ हजार ७३५ है इस तरह इस्तांबुल यूरोप का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। शहर को २०१० के लिए पैक्स, हंगरी और आसन, जर्मनी के साथ यूरोप की सांस्कृतिक राजधानी घोषित किया गया है। इतिहास में शहर ने निवासियों की संस्कृति, भाषा और धर्म के आधार पर कई नाम बदले जिनमें से बाज़नटियम, कस्न्निया और इस्तांबुल भी जाने जाते हैं। शहर को "सात पहाड़ियों का शहर" कहा जाता है क्योंकि शहर का सबसे प्राचीन क्षेत्र सात पहाड़ियों पर बना हुआ है जहां हर पहाड़ी की चोटी पर एक मस्जिद स्थापित है। .

नई!!: यूएफ़ा चैम्पियंस लीग 2006-07 और इस्तांबुल · और देखें »

२००७

वर्ष २००७ सोमवार से प्रारम्भ होने वाला ग्रेगोरी कैलंडर का सामान्य वर्ष है। .

नई!!: यूएफ़ा चैम्पियंस लीग 2006-07 और २००७ · और देखें »

२३ मई

23 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 143वॉ (लीप वर्ष में 144 वॉ) दिन है। साल में अभी और 222 दिन बाकी है। .

नई!!: यूएफ़ा चैम्पियंस लीग 2006-07 और २३ मई · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »