लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ये रिश्ता क्या कहलाता है

सूची ये रिश्ता क्या कहलाता है

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जो स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाता है। यह स्टार प्लस पर 12 जनवरी, 2009 को प्रीमियर हुआ। अर्थात् इसका पहला प्रसारण 12 जनवरी 2009 को हुआ था। यह धारावाहिक एक परंपरागत विवाह में प्यार को दर्शाता है। इसका निर्माण राजन शाही व डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शंस ने किया है। 13 जनवरी 2012 को इसने सफलता पूर्वक 800 एपिसोड पूरे कर लिए थे। 5 जून 2017 को इस धारावाहिक ने 2400 एपिसोड पूरे कर लिए थे। एपिसोड की गणना के आधार पर यह भारत में प्रसारित होने वाला सबसे लम्बा हिंदी धारावाहिक हैं। साथ ही यह भारत का सबसे लंबा चलने वाला टीवी धारावाहिक है। शो उदयपुर स्थित राजस्थानी परिवार के दैनिक जीवन पर केंद्रित है। यह राजन शाही के निदेशक कुट प्रोडक्शंस द्वारा उत्पादित किया जाता है, और एपिसोड गिनती के आधार पर सबसे लंबी चल रही भारतीय टेलीविजन श्रृंखला है। शो के मुख्य पात्र नायरा (शिवांगी जोशी) और कार्तिक (मोहसिन खान) हैं। पहले यह शो नैरा के माता-पिता अक्षरा (हिना खान) और नैतिक (करन मेहरा) पर केंद्रित था। .

7 संबंधों: पारुल चौहान, मोहसिन खान, स्टार प्लस, हिना खान, करन मेहरा, कांची सिंह, अलका याज्ञिक

पारुल चौहान

पारुल चौहान एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है जिन्होनें स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक सपना बाबुल का...

नई!!: ये रिश्ता क्या कहलाता है और पारुल चौहान · और देखें »

मोहसिन खान

मोहसिन खान भारतीय हिन्दी अभिनेता और सहायक निर्देशक हैं। यह कोएलांचल फिल्म में दूसरे सहायक निर्देशक थे। इन्होंने स्टार प्लस के निशा और उसके कज़न से अपने अभिनय के सफर की शुरुआत की। इसके बाद यह लाइफओके के ड्रीम गर्ल और स्टार प्लस के ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी कार्य कर चुके हैं। .

नई!!: ये रिश्ता क्या कहलाता है और मोहसिन खान · और देखें »

स्टार प्लस

स्टार प्लस भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले (सभी भाषाओं में) मनोरंजन चैनलों में से एक है और ये स्टार टीवी नेटवर्क का भाग है। स्टार प्लस के अधिकांश कार्यक्रम पारिवारिक पृष्ठभूमियों पर बने होते हैं जिनमें अधिकांशतः एक महिला मुख्य भूमिका में होती है। वर्ष 2000 ई° में स्टार प्लस द्बारा कई नए कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया जिसनें भारतीय टेलिविज़न जगत में एक क्रान्ति सी ला दी। स्टार प्लस पिछले 14 वर्षों से लगातार भारत का सर्वाधिक देखा जाने वाला चैनल है। .

नई!!: ये रिश्ता क्या कहलाता है और स्टार प्लस · और देखें »

हिना खान

हिना खान भारतीय टेलीवीज़न अभिनेत्री है, जो 2009 में "यह रिश्ता क्या कहलाता है" धारावाहिक से अपने अभिनय कि शुरूआत की थी। जिसमें इन्होंने मुख्य किरदार "अक्षरा" को निभाया था। वह स्टार प्लस के अन्य धारावाहिक सपना बाबुल का...बिदाई, चाँद छुपा बादल में और मास्टरशेफ इंडिया कुकिंग शो ३ में अतिथि भूमिका में दिख चुकी हैं। हिना खान स्‍पेन में रिएलिटी टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के आठवें सीजन का हिस्‍सा भी रही हैं। वह रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 पर एक प्रतियोगी है, जो कलर्स (टीवी चैनल) पर प्रसारित होता है। .

नई!!: ये रिश्ता क्या कहलाता है और हिना खान · और देखें »

करन मेहरा

करन मेहरा एक भारतीय अभिनेता हैं। यह नैतिक राज शेखर सिंघानिया नामक एक प्रमुख किरदार यह रिश्ता क्या कहलाता है में निभा रहे हैं। इसके अलावा यह नच बलिए में अपनी पत्नी निशा रावल के साथ प्रतिभागी बन चुके हैं। साथ ही लव स्टोरी 2050 नामक फिल्म में भी कार्य कर चुके हैं। .

नई!!: ये रिश्ता क्या कहलाता है और करन मेहरा · और देखें »

कांची सिंह

कांची सिंह एक भारतीय अभिनेत्री हैं। यह और प्यार हो गया में अवनी राज पुरोहित की मुख्य भूमिका में काम किया। Sir .

नई!!: ये रिश्ता क्या कहलाता है और कांची सिंह · और देखें »

अलका याज्ञिक

अलका याज्ञिक भारतीय सिनेमा की एक प्रसिद्ध पार्श्वगायिका हैं। वे हिंदी सिनेमा में तीन दशकों तक अपनी गायकी के लिए विख्यात हैं। हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी पार्श्वगायिका हैं। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार के ३६ नामांकनों में से ७ बार पुरस्कार मिल चुका है जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त है। साथ ही उनके २० गाने बीबीसी के "बॉलीवुड के श्रेष्ठ ४० सदाबहार साउंडट्रैक" में शामिल हैं। उनके कुछ हिट गानों में से हैं — "कुछ कुछ होता है", "टिप टिप बरसा पानी", "परदेसी परदेसी", "छम्मा छम्मा", "पूछो ज़रा पूछो", "एक दो तीन", "चाँद छुपा बादल में", "लाल दुपट्टा", "मुझको राणाजी" और "बाज़ीगर ओ बाज़ीगर"। .

नई!!: ये रिश्ता क्या कहलाता है और अलका याज्ञिक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

यह रिश्ता क्या कहलाता है

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »