लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

राजकुमारी यशोधरा

सूची राजकुमारी यशोधरा

राजकुमारी यशोधरा (563 ईसा पूर्व - 483 ईसा पूर्व) कोलीय वंश के राजा सुप्पबुद्ध और उनकी पत्नी पमिता की पुत्री थीं। यशोधरा की माता- पमिता राजा शुद्धोदन की बहन थीं। १६ वर्ष की आयु में यशोधरा का विवाह राजा शुद्धोधन के पुत्र सिद्धार्थ गौतम के साथ हुआ। बाद में सिद्धार्थ गौतम संन्यासी हुए और गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए। यशोधरा ने २९ वर्ष की आयु में एक पुत्र को जन्म दिया जिसका नाम राहुल था। अपने पति गौतम बुद्ध के संन्यासी हो जाने के बाद यशोधरा ने अपने बेटे का पालन पोषण करते हुए एक संत का जीवन अपना लिया। उन्होंने मूल्यवान वस्त्राभूषण का त्याग कर दिया। पीला वस्त्र पहना और दिन में एक बार भोजन किया। जब उनके पुत्र राहुल ने भी संन्यास अपनाया तब वे भी संन्यासिनि हो गईं। उनका देहावसान ७८ वर्ष की आयु में गौतम बुद्ध के निर्वाण से २ वर्ष पहले हुआ। यशोधरा के जीवन पर आधारित बहुत सी रचनाएँ हुई हैं, जिनमें मैथिलीशरण गुप्त की रचना यशोधरा (काव्य) बहुत प्रसिद्ध है। राजकुमारी यशोधरा कोलीय (कोरी) वंश की पुत्री थी। .

8 संबंधों: थेरीगाथा, महाप्रजापती गौतमी, मायादेवी, मैथिलीशरण गुप्त, यशोधरा (काव्य), शुद्धोधन, गौतम बुद्ध, अजंता गुफाएँ

थेरीगाथा

थेरीगाथा, खुद्दक निकाय के 15 ग्रंथों में से एक है। इसमें परमपदप्राप्त 73 विद्वान भिक्षुणियों के उदान अर्थात् उद्गार 522 गाथाओं में संगृहीत हैं। यह ग्रंथ 16 'निपातों' अर्थात् वर्गों में विभाजित है, जो कि गाथाओं की संख्या के अनुसार क्रमबद्ध हैं। थेरीगाथा में जिन भिक्षुणियों का उल्लेख आया है, उनमें से अधिकतर भगवान बुद्ध की समकालीन थी। एक इसिदाप्ति के उदान में भव्य नगरी पाटलिपुत्र का उल्लेख आया है। संभवत: वह सम्राट अशोक की राजधानी है। इसलिए ग्रंथ का रचनाकाल प्रथम संगीति से लेकर तृतीय संगीति तक मान सकते हैं। .

नई!!: राजकुमारी यशोधरा और थेरीगाथा · और देखें »

महाप्रजापती गौतमी

महाप्रजापती गौतमी एक महान भिक्खूणी है जिन्होंने अर्हत पद प्राप्त किया है। भिक्खूणी बनने वाली वह पहली महालाओं में से एक है। बुद्ध का गौतम नाम गौतमी के नाम से पडा है ऐसा भी माना जाता है। बौद्ध धर्म के संघ में महिलाओं के लिए प्रवेश वर्जित था, गौतमी ने सीधे गौतम बुद्ध से अनुरोध किया, और पहले भिक्खूओं के संघ में महालाओं को या भिक्खूनी वर्ग को बुद्ध द्वारा मान्यता मिली। यशोधरा और अन्य महालाओं के साथ महाप्रजापती गौतमी ने बौद्ध संघ में प्रवेश किया और भिक्खूनीयां बनी। महामाया और महाप्रजापती गौतमी कोलिय राज्य की राजकुमारीयां और सगी बहनें थी। गौतमी बुद्ध की मौसी और दत्तक मां दोनों थी, उनकी बहन महामाया का बुद्ध को जन्म के बाद निर्वाण हो गया। महाप्रजापती गौतमी का 120 वर्ष की आयु में महापरिनिर्वाण हो गया था। "महाप्रजापती गौतमी और उनकी पांच सौ भिक्खूनी साथियों के निर्वाण की कहानी लोकप्रिय और व्यापक रूप से फैली है और एकाधिक संस्करणों में ही अस्तित्व में थी।" यह विभिन्न जीवित विनय परंपराओं में दर्ज की गई है पाली के सिद्धांतों और Sarvastivada और Mulasarvastivada संस्करणों सहित। .

नई!!: राजकुमारी यशोधरा और महाप्रजापती गौतमी · और देखें »

मायादेवी

मायादेवी या महामाया सिद्धार्थ गौतम बुद्ध की माता थीं। श्रेणी:बौद्ध धर्म श्रेणी:गौतम बुद्ध.

नई!!: राजकुमारी यशोधरा और मायादेवी · और देखें »

मैथिलीशरण गुप्त

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त (३ अगस्त १८८६ – १२ दिसम्बर १९६४) हिन्दी के प्रसिद्ध कवि थे। हिन्दी साहित्य के इतिहास में वे खड़ी बोली के प्रथम महत्त्वपूर्ण कवि हैं। उन्हें साहित्य जगत में 'दद्दा' नाम से सम्बोधित किया जाता था। उनकी कृति भारत-भारती (1912) भारत के स्वतंत्रता संग्राम के समय में काफी प्रभावशाली साबित हुई थी और इसी कारण महात्मा गांधी ने उन्हें 'राष्ट्रकवि' की पदवी भी दी थी। उनकी जयन्ती ३ अगस्त को हर वर्ष 'कवि दिवस' के रूप में मनाया जाता है। महावीर प्रसाद द्विवेदी जी की प्रेरणा से आपने खड़ी बोली को अपनी रचनाओं का माध्यम बनाया और अपनी कविता के द्वारा खड़ी बोली को एक काव्य-भाषा के रूप में निर्मित करने में अथक प्रयास किया। इस तरह ब्रजभाषा जैसी समृद्ध काव्य-भाषा को छोड़कर समय और संदर्भों के अनुकूल होने के कारण नये कवियों ने इसे ही अपनी काव्य-अभिव्यक्ति का माध्यम बनाया। हिन्दी कविता के इतिहास में यह गुप्त जी का सबसे बड़ा योगदान है। पवित्रता, नैतिकता और परंपरागत मानवीय सम्बन्धों की रक्षा गुप्त जी के काव्य के प्रथम गुण हैं, जो 'पंचवटी' से लेकर जयद्रथ वध, यशोधरा और साकेत तक में प्रतिष्ठित एवं प्रतिफलित हुए हैं। साकेत उनकी रचना का सर्वोच्च शिखर है। .

नई!!: राजकुमारी यशोधरा और मैथिलीशरण गुप्त · और देखें »

यशोधरा (काव्य)

यह लेख मैथिलीशरण गुप्त की रचना यशोधरा के विषय में है। गौतम बुद्ध की पत्नी यशोधरा के लिए राजकुमारी यशोधरा देखें। ---- मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित प्रसिद्ध प्रबंध काव्य है जिसका प्रकाशन सन् 1933 ई. में हुआ। अपने छोटे भाई सियारामशरण गुप्त के अनुरोध करने पर मैथिलीशरण गुप्त ने यह पुस्तक लिखी थी। यशोधरा महाकाव्य में गौतम बुद्ध के गृह त्याग की कहानी को केन्द्र में रखकर यह महाकाव्य लिखा गया है। इसमें गौतम बुद्ध की पत्नी यशोधरा की विरहजन्य पीड़ा को विशेष रूप से महत्त्व दिया गया है। यह गद्य-पद्य मिश्रित विधा है जिसे चम्पूकाव्य कहा जाता है। .

नई!!: राजकुमारी यशोधरा और यशोधरा (काव्य) · और देखें »

शुद्धोधन

राजा शुद्धोदन अपने दरबार में राजा शुद्धोधन, सिद्धार्थ गौतम के पिता थे, जिन्हें बाद में गौतम बुद्ध के नाम से जाना गया। वह दक्षिण नेपाल में रहने वाले शाक्य लोगों के नेता थे। शाक्यों मे एक पत्नी रखने की प्रथा थी, लेकिन जब शुद्धोदन ने अपने पिता के विरुद्ध एक लडा़ई जीती तो उसने दो राजकुमारियों मायादेवी और प्रजापति से विवाह करने की आज्ञा मांगीhttp://myanmarpedia.wordpress.com/2007/09/27/king-suddhodana .

नई!!: राजकुमारी यशोधरा और शुद्धोधन · और देखें »

गौतम बुद्ध

गौतम बुद्ध (जन्म 563 ईसा पूर्व – निर्वाण 483 ईसा पूर्व) एक श्रमण थे जिनकी शिक्षाओं पर बौद्ध धर्म का प्रचलन हुआ। उनका जन्म लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व इक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय शाक्य कुल के राजा शुद्धोधन के घर में हुआ था। उनकी माँ का नाम महामाया था जो कोलीय वंश से थी जिनका इनके जन्म के सात दिन बाद निधन हुआ, उनका पालन महारानी की छोटी सगी बहन महाप्रजापती गौतमी ने किया। सिद्धार्थ विवाहोपरांत एक मात्र प्रथम नवजात शिशु राहुल और पत्नी यशोधरा को त्यागकर संसार को जरा, मरण, दुखों से मुक्ति दिलाने के मार्ग की तलाश एवं सत्य दिव्य ज्ञान खोज में रात में राजपाठ छोड़कर जंगल चले गए। वर्षों की कठोर साधना के पश्चात बोध गया (बिहार) में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे सिद्धार्थ गौतम से बुद्ध बन गए। .

नई!!: राजकुमारी यशोधरा और गौतम बुद्ध · और देखें »

अजंता गुफाएँ

अजंता गुफाएँ महाराष्ट्र, भारत में स्थित तकरीबन २९ चट्टानों को काटकर बना बौद्ध स्मारक गुफाएँ जो द्वितीय शताब्दी ई॰पू॰ के हैं। यहाँ बौद्ध धर्म से सम्बन्धित चित्रण एवम् शिल्पकारी के उत्कृष्ट नमूने मिलते हैं। इनके साथ ही सजीव चित्रण भी मिलते हैं। यह गुफाएँ अजंता नामक गाँव के सन्निकट ही स्थित है, जो कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में है। (निर्देशांक: 20° 30’ उ० 75° 40’ पू॰) अजंता गुफाएँ सन् 1983 से युनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित है।" ‘’’नैशनल ज्यॉग्राफिक ‘’’ के अनुसार: आस्था का बहाव ऐसा था कि प्रतीत होता है, जैसे शताब्दियों तक अजंता समेत, लगभग सभी बौद्ध मंदिर, हिन्दू राजाओं के शासन और आश्रय के अधीन बनवाये गये हों। .

नई!!: राजकुमारी यशोधरा और अजंता गुफाएँ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

यशोधरा, गौतम बुद्ध की पत्नी, गौतम बुद्ध की पत्नी यशोधरा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »