लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यलोस्टोन काउंटी

सूची यलोस्टोन काउंटी

यलोस्टोन काउंटी (Yellowstone County) मोन्टाना प्रान्त में स्थित एक काउंटी (जिला अथवा प्रबंध-मण्डल स्तर) है। संयुक्त राज्य अमेरिका की जनगणना ब्यूरो द्वारा प्राप्त आँकड़ों के अनुसार २०१२ में यहाँ की जनसंख्या १५१,८८२ है। यहाँ का प्रशासनिक केन्द्र बिलिंग्स है। इस काउंटी का नामकरण यलोस्टोन नदी से हुआ जो नैर्ऋत्य और ईशान दिशाओं से काउंटी को लगभग द्विविभाजित करती है। .

2 संबंधों: मोन्टाना, काउण्टी सीट

मोन्टाना

सयुक्त राज्य में स्थिति मोन्टाना (Montana) संयुक्त राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राज्य है। राज्य का नाम स्पेनिश शब्द मोंटाना जिसका अर्थ पर्वत है, से लिया गया है। मोंटाना की तीन कनाडाई प्रांतों: ब्रिटिश कोलंबिया, अल्बर्टा, और सस्केचेवान के साथ 545 मील (877 किमी) की सीमा है। इसके पूर्व में नॉर्थ डेकोटा और साउथ डेकोटा, दक्षिण में वायोमिंग, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में आयडाहो स्थित है। मोंटाना अमेरिका के राज्यों में आकार के हिसाब से चौथा स्थान है, लेकिन आबादी में वह 48वां स्थान रखता है। मोन्टाना का पूर्वी हिस्सा 1803 में अमेरिका ने फ्रांस से खरीदा था। पश्चिमी हिस्सा ब्रिटेन के साथ 1846 में की गई संधि से अमेरिका के हाथ आया। 1889 में 41वें राज्य के रूप में इसे संघ में शामिल किया गया। मोन्टाना की अनुमानित जनसंख्या 2015 में 10,32,949 है। 94% जनता अंग्रेज़ी भाषा बोलती है जो राज्य की अधिकारिक भाषा भी है। .

नई!!: यलोस्टोन काउंटी और मोन्टाना · और देखें »

काउण्टी सीट

काउण्टी सीट संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रयुक्त किया जाने वाला पदशब्द है। काउण्टी सीट किसी काउण्टी या नागरिक पैरिश के लिए प्रशासनिक केन्द्र, या सरकार की सीट होती है। .

नई!!: यलोस्टोन काउंटी और काउण्टी सीट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »