लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान)

सूची यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान)

यमनी गृहयुद्ध यमन के पूर्व और वर्तमान राष्ट्रपतियों के वफादार गुटों के बीच चल रहा युद्ध है। राजधानी सना में स्थित होऊथी बलों जिन्हें पूर्व राष्ट्रपति अली अब्दुल्ला सालेह के प्रति वफादार बलों का समर्थन प्राप्त हैं और अदन में स्थित मंसूर हादी की सरकार, के बीच यह युद्ध चल रहा हैं। अरब प्रायद्वीप में अल कायदा (AQAP) और इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक और लेवांत भी देश में कब्जे की लिए हमले कर रहे हैं। 21 मार्च को, साना पर यमनी सरकार से कब्ज़ा लेने के बाद, होऊथी के नेतृत्व वाली सुप्रीम क्रांतिकारी समिति ने हादी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जंग घोषित कर दी, और दक्षिणी प्रांतों में नियंत्रण हेतु कूच करने लगे। होऊथी आक्रामक सेना, सालेह के प्रति वफादार सैन्य बलों के साथ, लहिज प्रान्त में अगले दिन ही हमला कर दिया। 25 मार्च तक, लहिज हौथिस के हाथो में आ गया, और वे अदन जोकि हादी की सरकार की सत्ता का केंद्र हैं के बाहरी इलाके तक पहुच गए। हादी उसी दिन देश से भाग गया। समवर्ती, सऊदी अरब के नेतृत्व में एक गठबंधन बनाया गया जोकि पूर्व यमनी सरकार बहाल करने के लिए के हवाई हमले करने लगे और संयुक्त राज्य अमेरिका भी इस अभियान के लिए खुफिया और सैन्य सहायता प्रदान करने को तयार हो गया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, मार्च 2015 से जनवरी 2017 तक,10,000 नागरिकों सहित कुल 16,200 लोगों यमन में मारे जा चुके हैं। .

6 संबंधों: डॉनल्ड ट्रम्प, यमन, सउदी अरब, खलीफा बिन जायद अल नाहयान, अदन, अली अब्दुल्ला सालेह

डॉनल्ड ट्रम्प

डॉनल्ड जॉन ट्रम्‍प (जन्म:14 जून 1946) 9 नवम्बर 2016 को संयुक्त राज्य अमेरिका के 45 वें और वर्तमान राष्ट्रपति हैं। वे रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार थे तथा इन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को पराजित कर विजय श्री प्राप्त की। इनका निवास स्थान ट्रम्प टॉवर, मैनहैटन है। इनकी कुल सम्पत्ति 400 करोड़ डॉलर है। - दैनिक जागरण - 28 अप्रैल 2016 एक अमेरिकी रिअल एस्‍टेट कारोबारी,अमेरिकी बिजनेसमैन, टीवी पर्सनालिटी, राजनेता, लेखक हैं। .

नई!!: यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान) और डॉनल्ड ट्रम्प · और देखें »

यमन

यमन (अरबी भाषा: اليَمَن अल-यमन), आधिकारिक तौर पर यमन गणराज्य (अरबी भाषा: الجمهورية اليمنية अल-जम्हूरिया अल-यमन) मध्यपूर्व एशिया का एक देश है, जो अरब प्रायद्वीप में दक्षिण पश्चिम में स्थित है। 2 करोड़ वाली आबादी वाले देश यमन की सीमा उत्तर में सऊदी अरब, पश्चिम में लाल सागर, दक्षिण में अरब सागर और अदन की खाड़ी और पूर्व में ओमान से मिलती है। यमन की भौगोलिक सीमा में लगभग 200 से ज्यादा द्वीप भी शामिल हैं, जिनमें सोकोत्रा द्वीप सबसे बड़ा है। .

नई!!: यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान) और यमन · और देखें »

सउदी अरब

सउदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना १७५० के आसपास सउद द्वारा की गई थी। यहाँ की धरती रेतीली है तथा जलवायु उष्णकटिबंधीय मरुस्थल। यह विश्व के अग्रणी तेल निर्यातक देशों में गिना जाता है। सउदी अरब के पश्चिम की ओर लाल सागर है और उसके पार मिस्र। दक्षिण की ओर ओमान और यमन हैं और उनके दक्षिण में हिन्द महासागर। उत्तर में इराक और ज़ॉर्डन की सीमा लगती है जबकि पूरब में फारस की खाड़ी और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात। इसरायल-फ़िलिस्तीन का क्षेत्र इसके उत्तर की दिशा में है और अरबों ने इसके इतिहास को बहुत प्रभावित किया है। यहाँ इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था और यहाँ इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना अवस्थित हैं। इस्लाम में हज का स्थान मक्का बताया गया है और दुनिया के सारे मुसलमान मक्का की ओर ही नमाज अदा करते हैं। यहाँ के मुसलमान मुख्यतः सुन्नी हैं और इस्लाम की राजनैतिक राजधानी के इस देश से बाहर रहने के बावजूद इस देश के लोगों ने इस्लाम धर्म पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। .

नई!!: यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान) और सउदी अरब · और देखें »

खलीफा बिन जायद अल नाहयान

खलीफा बिन जायद अल नाहयान (अरबी: خليفة بن زايد بن سلطان آل نهيان‎‎; जन्म: 1948) जिन्हें शेख खलीफा के नाम से भी जाना हैं, संयुक्त अरब अमीरात के अध्यक्ष हैं। .

नई!!: यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान) और खलीफा बिन जायद अल नाहयान · और देखें »

अदन

अदन यमन का एक शहर है। यह उस देश का सबसे महत्त्वपूर्ण आर्थिक केंद्र और बंदरगाह है। अदन लाल सागर की अदन की खाड़ी पर बाब अल-मन्देब जलसन्धि से १७० किमी पूर्व में स्थित है। यहाँ लगभग १० लाख लोग रहते हैं। अदन बंदरगाह एक शांत ज्वालामुखी के क्रेटर में स्थित है। यहाँ १८३९ से १९६७ के काल में ब्रिटिश क़ब्ज़ा रहा और इस दौरान १९३७ तक इसे ब्रिटिश भारत का हिस्सा माना जाता था।, Shyam Singh Shashi Shashi, Anmol Publications, 1996, ISBN 978-81-7041-859-7,...

नई!!: यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान) और अदन · और देखें »

अली अब्दुल्ला सालेह

अली अब्दुल्लाह सालेह: Ali Abdullah Saleh, (علي عبد الله صالح, अली अब्दुल्लाह सालेह का जन्म वर्ष 1942 में सना प्रांत के सिनहान इलाक़े के बैतुल अहमर गाँव में हुआ था। उन्होंने अपने गाँव में से शिक्षा शुरू की लेकिन 16 साल की आयु में वह 1958 में सेना में शामिल हो गए जबकि इस बीच अपनी पढ़ाई भी जारी रखी। सालेह वर्ष 1962 में विद्रोह के योजनाकार युवा सैनिकों में शामिल थे। इस विद्रोह के बाद उन्हें सेना में बड़े पद मिले। सालेह को वर्ष 1978 में अन्तरिम राष्ट्रपति परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया और साथ ही वह डिप्टी चीफ़ आफ़ आर्मी स्टाफ़ भी रहे, जिसके बाद वह राजनीतिक और सैनिक पदों पर तेज़ी से उन्नति करते चले गए। वर्ष 1982 में अली अब्दुल्लाह सालेह जनरल पीपल्ज़ कांग्रेस के महासचिव बन गए जो यमन की सत्ताधारी पार्टी थी। सालेह लम्बे समय तक राष्ट्रपति भी रहे लेकिन "अरब स्प्रिंग", जो यमन सहित मध्य पूर्व में फैला था, के दौरान सालेह का कार्यालय अधिक असमर्थ हो गया, और अधिक विरोध के कारण 2012 में राष्ट्रपति पद से हटा दिए गए। .

नई!!: यमनी गृहयुद्ध (2015–वर्तमान) और अली अब्दुल्ला सालेह · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »