लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

यमन के प्रान्त

सूची यमन के प्रान्त

यमन में २० प्रांत हैं जिन्हें मुहाफ़ज़ाह (अरबी:, अंग्रेज़ी: governorate) कहा जाता है, यानि वह क्षेत्र जो किसी राज्यपाल (governor) या हाफ़िज़ की निगरानी में रखे गए हों। इन प्रान्तों का ब्यौरा नीचे के विभाग दिया गया है। इन प्रान्तों को आगे ज़िलों में विभाजित किया जाता है, जिन्हें लेबनान में अरबी भाषा में 'मुदेरियाह' (muderiah) कहते हैं। कुल मिलकर यमन में ३३३ ज़िले हैं, जो आगे २,२१० उपज़िलों में और फिर ३८,२८४ गाँवों में बंटे हैं। .

25 संबंधों: ताइज़ प्रान्त, दमार प्रान्त, मारिब प्रान्त, यमन, रेमाह प्रान्त, लहिज प्रान्त, शबवाह प्रान्त, सनआ प्रान्त, साना, सआदाह प्रान्त, हदरामौत प्रान्त, हज्जाह प्रान्त, इब्ब प्रान्त, अद-दाली प्रान्त, अदन प्रान्त, अबयन प्रान्त, अमरान, अमरान प्रान्त, अरबी भाषा, अल-बैदा प्रान्त, अल-महराह प्रान्त, अल-महवीत प्रान्त, अल-हुदैदाह प्रान्त, अल-जौफ़ प्रान्त (यमन), अंग्रेज़ी भाषा

ताइज़ प्रान्त

ताइज़​ प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ta'izz) यमन का एक प्रान्त है। इर प्रान्त की राजधानी भी ताइज़ नामक शहर है जो यमन का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। लाल सागर पर लगा मोख़ा बंदरगाह भी इसी प्रान्त में है जिसके ऊपर विश्व-प्रसिद्ध 'मोका' कॉफ़ी (mocha) का नाम पड़ा है। यहाँ 'ताइज़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा' भी है जहाँ से यमन के अन्य भागों और पड़ोसी देशों से उड़ानें आती-जाती हैं। .

नई!!: यमन के प्रान्त और ताइज़ प्रान्त · और देखें »

दमार प्रान्त

दमार​ प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Dhamar) यमन का एक प्रान्त है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और दमार प्रान्त · और देखें »

मारिब प्रान्त

मारिब​ प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ma'rib) यमन का एक प्रान्त है। मारिब एक कम आबादी वाला रेगिस्तानी इलाक़ा हुआ करता था लेकिन १९८० के दशक में मध्य में यहाँ तेल मिलने से इसकी राजधानी मारिब शहर में तेज़ी से बढ़ौतरी होने लगी। माना जाता है कि यहाँ पर अतिप्राचीन काल में एक बाँध हुआ करता था जिसके फट जाने से यमन से क़हतानी क़बीले निकलकर पूरे अरबी प्रायद्वीप में जा बसे।, Robert D. Burrowes, pp.

नई!!: यमन के प्रान्त और मारिब प्रान्त · और देखें »

यमन

यमन (अरबी भाषा: اليَمَن अल-यमन), आधिकारिक तौर पर यमन गणराज्य (अरबी भाषा: الجمهورية اليمنية अल-जम्हूरिया अल-यमन) मध्यपूर्व एशिया का एक देश है, जो अरब प्रायद्वीप में दक्षिण पश्चिम में स्थित है। 2 करोड़ वाली आबादी वाले देश यमन की सीमा उत्तर में सऊदी अरब, पश्चिम में लाल सागर, दक्षिण में अरब सागर और अदन की खाड़ी और पूर्व में ओमान से मिलती है। यमन की भौगोलिक सीमा में लगभग 200 से ज्यादा द्वीप भी शामिल हैं, जिनमें सोकोत्रा द्वीप सबसे बड़ा है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और यमन · और देखें »

रेमाह प्रान्त

रेमाह​ प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Raymah) यमन का एक प्रान्त है। इस प्रान्त की स्थापना जनवरी २००४ में की गई थी। .

नई!!: यमन के प्रान्त और रेमाह प्रान्त · और देखें »

लहिज प्रान्त

लहिज प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Lahij) यमन का एक प्रान्त है। यह क्षेत्र कभी ज़ैदी शियाओं की 'लहिज सल्तनत' (१७२८ से १८३९ ईसवी) का हिस्सा हुआ करता था। .

नई!!: यमन के प्रान्त और लहिज प्रान्त · और देखें »

शबवाह प्रान्त

शबवाह प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Shabwah) यमन का एक प्रान्त है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और शबवाह प्रान्त · और देखें »

सनआ प्रान्त

सनआ​ प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Sana'a) यमन का एक प्रान्त है। इस प्रान्त की राजधानी सनआ का शहर है जो पूरे यमन की राष्ट्रीय राजधानी भी है, हालाँकि यह शहर स्वयं सनआ प्रान्त का हिस्सा नहीं है बल्कि अलग अमानत अल-आसिमाह क्षेत्र में आता है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और सनआ प्रान्त · और देखें »

साना

सना या सनआ (अरबी: صنعاء) यमन की राजधानी और सनआ मुहाफ़ज़ाह का प्रशासनिक केंद्र है (हालाँकि उस प्रान्त का हिस्सा नहीं है)। यह यमन का सबसे बड़ा शहर है। सनआ पर स्थित है और 2004 जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 1747627 है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और साना · और देखें »

सआदाह प्रान्त

सआदाह​ प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Sa'dah) यमन का एक प्रान्त है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और सआदाह प्रान्त · और देखें »

हदरामौत प्रान्त

हदरामौत प्रान्त या हज़रामौत प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Hadramaut) यमन का एक प्रान्त है। यह देश का सबसे बड़ा प्रान्त है और ऐतिहासिक 'हदरामौत' क्षेत्र का भाग है जहाँ प्राचीनकाल में कई शक्तिशाली यमनी राज्य उभरे थे। सन् २००४ में सुक़ूत्रा का द्वीप समूह भी अदन प्रान्त से हटाकर हदरामौत प्रान्त का भाग बना दिया गया। हदरामौत प्रान्त की संस्कृति पड़ोसी ओमान देश के ज़ोफ़ार प्रान्त से मिलती है। इन दोनों क्षेत्रों के लोगों को 'हदरामौती' बुलाया जाता है और यह दक्षिणी अरबी भाषा की हदरामौती उपभाषा बोलते हैं। .

नई!!: यमन के प्रान्त और हदरामौत प्रान्त · और देखें »

हज्जाह प्रान्त

हज्जाह​ प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Hajjah) यमन का एक प्रान्त है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और हज्जाह प्रान्त · और देखें »

इब्ब प्रान्त

इब्ब​ प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ibb) यमन का एक प्रान्त है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और इब्ब प्रान्त · और देखें »

अद-दाली प्रान्त

अद-दाली​​ प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Ad Dali') यमन का एक प्रान्त है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और अद-दाली प्रान्त · और देखें »

अदन प्रान्त

अदन प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: 'Adan) यमन का एक प्रान्त है। इस प्रान्त का अधिकतर भाग अदन का शहर है जो ऐतिहासिक महत्व रखता है। प्राचीनकाल में यह क्रेटर (Crater) कहलाया जाता था क्योंकि यह एक मृत ज्वालामुखी के मुख (क्रेटर) में स्थित है। १८३९ से १९६७ के काल में अदन पर ब्रिटिश क़ब्ज़ा हो गया। सालों के संघर्ष के बाद अदन और यमन के अन्य दक्षिणी प्रान्तों को आजादी मिली और अदन 'दक्षिण यमन' की राजधानी बना। १९९० में दक्षिण और उत्तरी यमन के दो राष्ट्रों का विलय हुआ और अदन नए 'यमन गणतंत्र' का सबसे महत्त्वपूर्ण आर्थिक केंद्र बन गया। सुक़ूत्रा का द्वीप समूह भी अदन प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था लेकिन २००४ में इसे हदरामौत प्रान्त में डाल दिया गया। .

नई!!: यमन के प्रान्त और अदन प्रान्त · और देखें »

अबयन प्रान्त

अबयन प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Abyan) यमन का एक प्रान्त है। अबयन कभी 'फज़ली सल्तनत' का हिस्सा हुआ करता था जो २०वीं सदी की शुरुआत में ब्रिटिश क़ब्ज़े में आ गया और आगे चलकर दक्षिण यमन के राष्ट्र और फिर यमन गणतंत्र का हिस्सा बना। यहाँ कृषि आर्थिक दृष्टि से महत्व रखती है और यह प्रान्त अपने मवेशी पालन और खजूरों के लिए जाना जाता है। अल-क़ायदा आतंकवादी संगठन यहाँ सक्रीय है और उन्होंने इस प्रान्त के कुछ भागों पर क़ब्ज़ा कर रखा है, हालाँकि उनकी और यमन सरकार की झड़पें चलती रहती हैं। .

नई!!: यमन के प्रान्त और अबयन प्रान्त · और देखें »

अमरान

अमरान शहर में कुछ घर अमरान (अरबी:, अंग्रेज़ी: ʿAmran) पश्चिम-मध्य यमन में स्थित एक छोटा शहर है जो उस देश के अमरान प्रान्त की राजधानी भी है। यह यमन के राष्ट्रीय राजधानी सनआ​ से ५२.९ किमी दूर है और कभी सनआ प्रान्त का हिस्सा हुआ करता था। २००४ की जनगणना में इसकी आबादी ७६,८६३ थी जो २०१२ तक बढ़कर ९०,७९२ हो गई। यह एक ऐतिहासिक शहर है जिसकी स्थापना ७०० ईसा पूर्व से भी पहले की है। शहर के इर्द-गिर्द एक क़िले-नुमा दीवार है जिसका निर्माण १७२० ईसवी में करवाया गया था।, Daniel McLaughlin, pp.

नई!!: यमन के प्रान्त और अमरान · और देखें »

अमरान प्रान्त

अमरान प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: 'Amran) यमन का एक प्रान्त है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और अमरान प्रान्त · और देखें »

अरबी भाषा

अरबी भाषा सामी भाषा परिवार की एक भाषा है। ये हिन्द यूरोपीय परिवार की भाषाओं से मुख़्तलिफ़ है, यहाँ तक कि फ़ारसी से भी। ये इब्रानी भाषा से सम्बन्धित है। अरबी इस्लाम धर्म की धर्मभाषा है, जिसमें क़ुरान-ए-शरीफ़ लिखी गयी है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और अरबी भाषा · और देखें »

अल-बैदा प्रान्त

अल-बैदा प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Al Bayda') यमन का एक प्रान्त है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और अल-बैदा प्रान्त · और देखें »

अल-महराह प्रान्त

अल-महराह प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Al Mahrah) यमन का एक प्रान्त है। यह क्षेत्र कभी 'महराह सल्तनत' (१८वीं सदी से १९६७ तक) का हिस्सा हुआ करता था। यहाँ दक्षिणी अरबी भाषा की 'महरी' उपभाषा बोली जाती है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और अल-महराह प्रान्त · और देखें »

अल-महवीत प्रान्त

अल-महवीत प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Al Mahwit) यमन का एक प्रान्त है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और अल-महवीत प्रान्त · और देखें »

अल-हुदैदाह प्रान्त

अल-हुदैदाह प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Al Hudaydah) यमन का एक प्रान्त है। लाल सागर के साथ लगा यह प्रान्त अरबी प्रायद्वीप के तिहामाह नामक तटवर्ती क्षेत्र का हिस्सा है। इस प्रान्त की राजधानी अल-हुदैदाह भी एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। तट से ज़रा दूर लाल सागर में स्थित कमरान द्वीप भी प्रशासनिक रूप से इसी प्रान्त का हिस्सा है। अरबी प्रायद्वीप पर उस्मानी साम्राज्य के शासनकाल में हज आ रहे कुछ तीर्थयात्रियों को इस द्वीप पर कुछ समय के लिए रोका जाता था ताकि बीमार लोगों से मक्का में लाखों तीर्थयात्रियों की भीड़ में कोई महामारी न फैल सके। .

नई!!: यमन के प्रान्त और अल-हुदैदाह प्रान्त · और देखें »

अल-जौफ़ प्रान्त (यमन)

अल-जौफ़​ प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Al Jawf) यमन का एक प्रान्त है। सन् २०११ के मध्य में इस प्रान्त के अधिकतर क्षेत्रफल पर 'अल-हूथ़ी' / 'अल-हूसी' (Houthis) नामक एक शिया इस्लामी उग्रवादी संगठन का क़ब्ज़ा हो गया। .

नई!!: यमन के प्रान्त और अल-जौफ़ प्रान्त (यमन) · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: यमन के प्रान्त और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

यमन के मुहाफ़ज़ाह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »