लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मौत की घाटी

सूची मौत की घाटी

डेथ वैली पूर्वी कैलिफोर्निया में स्थित एक रेगिस्तान है। यह मोजावे रेगिस्तान में स्थित है और उत्तरी अमेरिका के सबसे निचले, शुष्क, तथा गरम स्थानों में से एक है। डेथ वैली के भीतर स्थित बैडवॉटर नामक एक बेसिन, समुद्र तल से नीचे होने के साथ उत्तरी अमेरिका की सबसे निचली ऊंचाई का स्थान (36 ° 15 'N 116 ° 49.5' W) है। की ऊंचाई के साथ यह बिंदु निकटस्थ अमेरिका के उच्चतम बिंदु माउंट व्हिटनी से केवल की दूरी पर स्थित है। 10 जुलाई 1913 को फरनेस क्रीक पर के साथ डेथ वैली के पास पश्चिमी गोलार्ध के विश्वसनीय रूप से मापे गए सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड है, जो कि 13 सितम्बर 1913 को लीबिया के अल अजीजिया में मापे गए के विश्व रिकॉर्ड से थोड़ा ही कम है। कैलिफोर्निया और नेवादा की सीमा के निकट सिएरा नेवादा पहाड़ों के पूर्व के ग्रेट बेसिन में स्थित डेथ वैली, डेथ वैली नेशनल पार्क के अधिकांश हिस्से में फैली हुई है और मोजावे तथा कोलोराडो डेजर्ट्स बायोस्फीयर रिजर्व की प्रमुख विशेषता है। यह अधिकांशतः कैलिफोर्निया की इन्यो काउंटी में स्थित है। इसका विस्तार पूर्व के अमार्गोसा रेंज तथा पश्चिम के पैनामिंट रेंज के बीच उत्तर से दक्षिण में है; सिल्वानिया तथा आउल्सहेड पहाड़ क्रमशः इसकी उत्तरी तथा दक्षिणी सीमाओं का निर्माण करते हैं। इसका क्षेत्रफल लगभग है। डेथ वैली की कई विशेषताएं समुद्र तल से नीचे पाए जाने वाले अन्य स्थानों के समान ही हैं। .

5 संबंधों: नेवाडा, लीबिया, औरिगन, कैलिफ़ोर्निया, उत्तर अमेरिका

नेवाडा

मानचित्र में स्थिति नेवाडा (Nevada) संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में स्थित राज्य है। नेवादा 7वां सबसे व्यापक क्षेत्र वाला और 34वां सबसे अधिक आबादी वाला अमरीकी राज्य है। नेवादा काफी हद तक रेगिस्तान और अर्ध-शुष्क है, जिसमें से अधिकतर इलाका ग्रेट बेसिन (एक बन्द जलसम्भर) के भीतर है। ग्रेट बेसीन के दक्षिण में स्थित क्षेत्र मोहावी मरुस्थल के भीतर हैं। नेवाडा का पता लगाने वाले पहले यूरोपीय लोग स्पैनिश थे। यह क्षेत्र न्यू स्पेन नामक स्पेनी कालोनी का हिस्सा बन गया और 1821 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद मेक्सिको का हिस्सा बन गया। मैक्सिकन-अमेरिकी युद्ध में अपनी जीत के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1848 में इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। नेवादा 31 अक्टूबर 1864 को 36वां राज्य बना। 1940 में नेवाडा की आबादी केवल 1,10,000 से थोड़ी ही अधिक थी। हालांकि जुआ वैध होने के कारण नेवादा 20वीं शताब्दी में एक प्रमुख पर्यटन स्थल में बदल गया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 29,40,058 है। राज्य का सबसा बड़ा शहर लास वेगास है। .

नई!!: मौत की घाटी और नेवाडा · और देखें »

लीबिया

लीबिया (ليبيا.), आधिकारिक तौर पर 'महान समाजवादी जनवादी लिबियाई अरब जम्हूरिया' (الجماهيرية العربية الليبية الشعبية الإشتراكية العظمى.‎ Al-Jamāhīriyyah al-ʿArabiyyah al-Lībiyyah aš-Šaʿbiyyah al-Ištirākiyyah al-ʿUẓmā), उत्तरी अफ़्रीका में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्व में मिस्र, उत्तरपूर्व में सूडान, दक्षिण में चाड व नाइजर और पश्चिम में अल्जीरिया और ट्यूनीशिया से मिलती है। करीबन १,८००,०० वर्ग किमी (६९४,९८४ वर्ग मील) क्षेत्रफल वाला यह देश, जिसका ९० प्रतिशत हिस्सा मरुस्थल है, अफ़्रीका का चौथा और दुनिया का १७ वां बड़ा देश है। देश की ५७ लाख की आबादी में से १७ लाख राजधानी त्रिपोली में निवास करती है। सकल घरेलू उत्पाद के लिहाज से यह इक्वीटोरियल गिनी के बाद अफ्रीका का दूसरा समृद्ध देश है। इसके पीछे मुख्य कारण विपुल तेल भंडार और कम जनसंख्या है। लीबिया १९५१ मे आजाद हुआ था एवं इस्क नाम 'युनाइटेड लीबियन किंगडम' (United Libyan Kingdom) रखा गया। जिसका नाम १९६३ मे 'किंगडम ऑफ लीबिया' (Kingdom of Libya) हो गया। १९६९ के तख्ता-पलट के बाद इस देश का नाम 'लिबियन अरब रिपब्लिक' रखा गया। १९७७ में इसका नाम बदलकर 'महान समाजवादी जनवादी लिबियाई अरब जम्हूरिया' रख दिया गया। .

नई!!: मौत की घाटी और लीबिया · और देखें »

औरिगन

संयुक्त राज्य अमेरिका में औरिगन की स्थिति औरिगन (Oregon) संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर उत्तर पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में राज्य है। इसके उत्तर में वॉशिंगटन राज्य, दक्षिण में कैलिफ़ोर्निया और नेवाडा, पूर्व में इडाहो और पश्चिम में प्रशांत महासागर है। पश्चिमी व्यापारियों, खोजकर्ताओं और निवासियों के आने से पहले ओरेगॉन में कई मूल अमेरिकी जनजातियाँ बसी हुई थी। 18वीं शताब्दी के अंत तक इस इलाके पर ब्रिटेन और अमेरिका दोनों ही अपना अधिकार बताते थे। 1818 की संधि के बाद अमेरिका का इस पर पूर्ण अधिकार हो गया। 14 फरवरी, 1859 को ये इलाका अमेरिका का 33वां राज्य बन गया। औरिगन अमेरिका का 9वां सबसे बड़ा राज्य है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 40,93,465 है जिससे इसका सभी राज्यों में स्थान 27वां हुआ। सलेम राज्य की राजधानी है और पॉर्टलैंड सबसे बड़ा शहर। .

नई!!: मौत की घाटी और औरिगन · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: मौत की घाटी और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

नई!!: मौत की घाटी और उत्तर अमेरिका · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

डेथ वैली (मौत की घाटी)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »