लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मोन लोग

सूची मोन लोग

मोन दक्षिणपूर्वी एशिया में बसने वाला एक समुदाय है जो मुख्य रूप से बर्मा के मोन राज्य, बगो मण्डल और इरावती नदी के नदीमुख क्षेत्र में और थाईलैण्ड के बर्मा के साथ लगी सीमा के दक्षिणी भाग में रहता है। मोन लोग दक्षिणपूर्वी एशिया में बसने वाली सबसे प्राचीन जातियों में से थे और इस क्षेत्र में थेरवाद बौद्ध धर्म के विस्तार में इनकी बड़ी भूमिका रही है। थाईलैण्ड-बर्मा क्षेत्र में ऐतिहासिक द्वारवती राज्य की स्थापना इन्हीं के पूर्वजों ने की थी। .

14 संबंधों: डेल्टा, थाईलैण्ड, थेरवाद, दक्षिण पूर्व एशिया, द्वारवती, बर्मी भाषा, बगो मण्डल, बौद्ध धर्म, म्यान्मार, मोन भाषा, मोन राज्य, ख्मेर लोग, आग्नेय भाषापरिवार, इरावती नदी

डेल्टा

नील नदी का डेल्टा नदीमुख-भूमि या डेल्टा नदी के मुहाने पर उसके द्वारा बहाकर लाय गए अवसादों के निक्षेपण से बनी त्रिभुजाकार आक्रति होती हैं। डेल्टा का नामकरणकर्त्ता हेरोडोड़स को माना जाता हैं। .

नई!!: मोन लोग और डेल्टा · और देखें »

थाईलैण्ड

श्यामदेश (थाईलैण्ड) जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यानमार है। थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो ११ मई, १९४९ तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। थाई शब्द का अर्थ थाई भाषा में आज़ाद होता है। यह शब्द थाई नागरिको के सन्दर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहाँ बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। .

नई!!: मोन लोग और थाईलैण्ड · और देखें »

थेरवाद

थाई भिक्षु बर्मा के रंगून शहर में श्वेडागोन पगोडा थेरवाद या स्थविरवाद वर्तमान काल में बौद्ध धर्म की दो प्रमुख शाखाओं में से एक है। दूसरी शाखा का नाम महायान है। थेरवाद बौद्ध धर्म भारत से आरम्भ होकर दक्षिण और दक्षिण-पूर्व की ओर बहुत से अन्य एशियाई देशों में फैल गया, जैसे कि श्रीलंका, बर्मा, कम्बोडिया, वियतनाम, थाईलैंड और लाओस। यह एक रूढ़िवादी परम्परा है, अर्थात् प्राचीन बौद्ध धर्म जैसा था, उसी मार्ग पर चलने पर बल देता है। .

नई!!: मोन लोग और थेरवाद · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: मोन लोग और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

द्वारवती

द्वारवती (थाई: ทวารวดี, अंग्रेज़ी: Dvaravati), जिसे कभी-कभी अनौपचारिक रूप से थ्वारवती भी उच्चारित किया जाता है, थाईलैण्ड की एक ऐतिहासिक राज्यों की शृंखला थी और इसी शब्द से एक सांस्कृतिक क्षेत्र व काल को भी बुलाया जाता है। यह मोन लोगों के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया और थाईलैण्ड की राष्ट्रीय विरासत का एक बड़ा भाग है। .

नई!!: मोन लोग और द्वारवती · और देखें »

बर्मी भाषा

बर्मी भाषा बोलने वाले क्षेत्र बर्मी भाषा (बर्मी भाषा में: မြန်မာဘာသာ / म्रन्माभासा), स्वतंत्र देश म्यांमार (बर्मा) की राजभाषा है। यह मुख्य रूप से ब्रह्मदेश (बर्मा का संस्कृत नाम) में बोली जाती है। म्यांमार की सीमा से सटे भारतीय राज्यों असम, मणिपुर एवं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी कुछ लोग इस भाषा का प्रयोग करते हैं। .

नई!!: मोन लोग और बर्मी भाषा · और देखें »

बगो मण्डल

बगो मण्डल (बर्मी: ပဲခူးတိုင်းဒေသကြီး) बर्मा के दक्षिण-मध्य में स्थित एक प्रशासनिक मण्डल है। दक्षिण में यह मरतबन की खाड़ी के साथ तटवर्ती है, जो बंगाल की खाड़ी का अंग है। .

नई!!: मोन लोग और बगो मण्डल · और देखें »

बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला धर्म और महान दर्शन है। इसा पूर्व 6 वी शताब्धी में बौद्ध धर्म की स्थापना हुई है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध है। भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुंबिनी, नेपाल और महापरिनिर्वाण 483 ईसा पूर्व कुशीनगर, भारत में हुआ था। उनके महापरिनिर्वाण के अगले पाँच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैला और अगले दो हजार वर्षों में मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जम्बू महाद्वीप में भी फैल गया। आज, हालाँकि बौद्ध धर्म में चार प्रमुख सम्प्रदाय हैं: हीनयान/ थेरवाद, महायान, वज्रयान और नवयान, परन्तु बौद्ध धर्म एक ही है किन्तु सभी बौद्ध सम्प्रदाय बुद्ध के सिद्धान्त ही मानते है। बौद्ध धर्म दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है।आज पूरे विश्व में लगभग ५४ करोड़ लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है, जो दुनिया की आबादी का ७वाँ हिस्सा है। आज चीन, जापान, वियतनाम, थाईलैण्ड, म्यान्मार, भूटान, श्रीलंका, कम्बोडिया, मंगोलिया, तिब्बत, लाओस, हांगकांग, ताइवान, मकाउ, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया समेत कुल 18 देशों में बौद्ध धर्म 'प्रमुख धर्म' धर्म है। भारत, नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, रूस, ब्रुनेई, मलेशिया आदि देशों में भी लाखों और करोडों बौद्ध हैं। .

नई!!: मोन लोग और बौद्ध धर्म · और देखें »

म्यान्मार

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' (မြန်မာ .

नई!!: मोन लोग और म्यान्मार · और देखें »

मोन भाषा

मोन भाषा बर्मा और थाईलैंड में मोन समुदाय द्वारा बोली जाने वाले एक ऑस्ट्रो-एशियाई भाषा है। इसे दस लाख से अधिक लोग बोलते हैं लेकिन नई पीढ़ी तेज़ी से इसे भुलाकर बर्मी भाषा बोलने लगी है जिस से इस भाषा के भविष्य के लिए ख़तरा बन गया है। दक्षिणपूर्व एशिया की मुख्यभूमि की अधिकतर भाषाएँ सुरभेदी हैं, लेकिन उनके विपरीत मोन सुरभेदी नहीं है। मोन भारत की ब्राह्मी लिपि से उत्पन्न मोन लिपि में लिखी जाती है जिस से आगे बर्मी लिपि भी विकसित हुई है। श्रेणी:ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएँ श्रेणी:बर्मा की भाषाएँ श्रेणी:थाईलैण्ड की भाषाएँ.

नई!!: मोन लोग और मोन भाषा · और देखें »

मोन राज्य

मोन राज्य (बर्मी: မွန်ပြည်နယ်) बर्मा के दक्षिण-पूर्व में स्थित एक राज्य है। यह पश्चिम में अंडमान सागर के साथ तटवर्ती है। पूर्व में इसकी थाईलैण्ड के साथ एक संक्षिप्त सीमा है। .

नई!!: मोन लोग और मोन राज्य · और देखें »

ख्मेर लोग

ख्मेर (ख्मेर भाषा: ខ្មែរ, अंग्रेज़ी: Khmer) दक्षिणपूर्वी एशिया का एक समुदाय है जो मुख्य रूप से कम्बोडिया देश का मूल निवासी है। उस देश के १.५ करोड़ लोगों में से लगभग ९०% ख्मेर समुदाय के ही सदस्य हैं। Accessed July 14, 2008.

नई!!: मोन लोग और ख्मेर लोग · और देखें »

आग्नेय भाषापरिवार

ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएँ​ (Austro-Asiatic languages) या मोन-ख्मेर भाषाएँ या आग्नेय भाषाएँ दक्षिण-पूर्वी एशिया में विस्तृत एक भाषा परिवार है भाषाएँ भारत और बंगलादेश में जहाँ-तहाँ और चीन की कुछ दक्षिणी सीमावर्ती क्षेत्रों में भी बोलीं जाती हैं। इनमें केवल ख्मेर, वियतनामी और मोन का लम्बा लिखित इतिहास है और केवल ख्मेर और वियतनामी को अपने क्षेत्रों में सरकारी भाषा होने का दर्जा प्राप्त है। अन्य सभी भाषाएँ अल्पसंख्यक समुदायों द्वारा बोली जाती हैं। कुल मिलाकर ऍथनोलॉग भाषा सूची में इस परिवार की १६८ सदस्य भाषाएँ गिनी गई हैं। भारत में खासी और मुंडा भाषाएँ इस परिवार में आती हैं। .

नई!!: मोन लोग और आग्नेय भाषापरिवार · और देखें »

इरावती नदी

इरावती या इरावदी बर्मा की एक प्रमुख नदी है। यह नदी बर्मा के उत्तर से दक्षिण की दिशा मे बहते हुए बर्मा को दो भाग मे विभाजित करती है। इस नदी की लंबाई २१७० किलोमीटर है और यह बर्मा मे बहने वाली सबसे लंबी नदी है। इरावती नदी एक प्रमुख व्यापारिक नौका मार्ग भी है। .

नई!!: मोन लोग और इरावती नदी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मोन लोगों, मोन समुदाय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »