लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मोकोकचुंग

सूची मोकोकचुंग

मोकोकचुंग नागालैंड में स्थित है। यह मोकोकचुआंग जिला का मुख्यालय है। यहां के निवासी क्रिसमस और नए साल पर भव्य समारोह का आयोजन करते हैं। इनके अलावा यहां पर आपसी भाई-चारे और सौहार्द के प्रतीक मोआत्सु उत्सव का आयोजन भी किया जाता है। इन उत्सवों में स्थानीय निवासी और पर्यटक बड़े उत्साह से भाग लेते हैं। उत्सवों के अलावा यहां पर खूबसूरत घाटियों, पर्वत श्रृंखलाओं, दर्रो और नदियों के मनोरम दृश्य देखे जा सकते हैं। त्जुरंगकोंग, जपुकोंग और चांगकिकोंग इसकी प्रमुख पर्वत श्रृंखलाएं हैं। इन पर्वत श्रृंखलाओं पर रोमांचक यात्राओं का आनंद लिया जा सकता है। यात्रा के अलावा इन पहाड़ियों से पूर मोकोकचुंग के मनोहारी दृश्य भी देखे जा सकते हैं। .

5 संबंधों: दीमापुर विमानक्षेत्र, नागालैण्ड, महापौर, मोकोकचुआंग जिला, क्रिसमस

दीमापुर विमानक्षेत्र

दीमापुर विमानक्षेत्र भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैण्ड के शहर दीमापुर में स्थित है। द्वितीय विश्व युद्ध के समय निर्मित यह विमानक्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग २९ (पहले राष्ट्रीय राजमार्ग ३९ कहलाता था) पर तीसरे मील पर स्थित है। यह पूर्वोत्तर के इस राज्य का वायुमार्ग का द्वार और अभी तक का एकमात्र विमानक्षेत्र है। इसके टर्मिनल भवन की क्षमता ५०० यात्रियों के प्रस्थान एवं ३०० यात्रियों के आगमन हेतु पर्याप्त है। विमानक्षेत्र के विस्तार की योजना के अन्तर्गत्त आओयिम्टी ग्राम की भूमि अधिग्रहण के अधीन प्रगति पर है। .

नई!!: मोकोकचुंग और दीमापुर विमानक्षेत्र · और देखें »

नागालैण्ड

नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार, इसका क्षेत्रफल १६,५७९ वर्ग किलोमीटर है, और जनसंख्या १९,८०,६०२ है, जो इसे भारत के सबसे छोटे राज्यों में से एक बनाती है। Govt of India नागालैण्ड राज्य में कुल १६ जनजातियां निवास करती हैं। प्रत्येक जनजाति अपने विशिष्ट रीति-रिवाजों, भाषा और पोशाक के कारण दूसरी से भिन्न है। United Nations Development Programme (2005) हालांकि, भाषा और धर्म दो सेतु हैं, जो इन जनजातियों को आपस में जोड़ते हैं। अंग्रेजी राज्य की आधिकारिक भाषा है। यह शिक्षा की भाषा भी है, और अधिकांश निवासियों द्वारा बोली जाती है। नागालैंड भारत के उन तीन राज्यों में से एक है, जहां ईसाई धर्म के अनुयायी जनसंख्या में बहुमत में हैं। Census of India, 2001, Govt of India.

नई!!: मोकोकचुंग और नागालैण्ड · और देखें »

महापौर

महापौर किसी नगर के प्रशासक को कहते हैं। कई बार महापौर का चुनाव उस नगर में रहने वाले लोगों द्वारा किया जाता है और अन्य कई बार, एक केंद्रीय सरकारी समिति यह निर्णय लेती है की किसी नगर का महापौर कौन होगा। बहुत से संघीय देशों जैसे जर्मनी और संयुक्त राज्य अमेरिका में महापौर नगर-राज्य की सरकार का प्रमुख भी होता है। In श्रेणी:समाजशास्त्र.

नई!!: मोकोकचुंग और महापौर · और देखें »

मोकोकचुआंग जिला

मोकोकचुआंग भारतीय राज्य नागालैंड का एक जिला है। जिले का मुख्यालय मोकोकचुंग है। क्षेत्रफल - 1,615 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - 2,27,230 (2001 जनगणना) जिलाधिकारी - अभिषेक सिंह (सितम्बर 2006 में) .

नई!!: मोकोकचुंग और मोकोकचुआंग जिला · और देखें »

क्रिसमस

क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। यह 25 दिसम्बर को पड़ता है और इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व मे अवकाश रहता है। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। एन्नो डोमिनी काल प्रणाली के आधार पर यीशु का जन्म, 7 से 2 ई.पू.

नई!!: मोकोकचुंग और क्रिसमस · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मोकोकचुआंग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »