लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मेलबॉर्न

सूची मेलबॉर्न

(From top left to bottom right) Melbourne city centre, Flinders Street Station, Shrine of Remembrance, Federation Square, Melbourne Cricket Ground, Royal Exhibition Building रात में मेलबॉर्न शहर मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया का दूसरा बड़ा और दूसरा पुराना शहर है। यह ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की राजधानी है। इस शहर को २५ जून १८५० में बसाया गया था। मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। कला और संस्कृति का केंद्र मेलबर्न पोर्ट फिलिप खाड़ी के पास स्थित है। प्राय: इस शहर को ऑस्ट्रेलिया की खेल और सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाता है। मेलबर्न की स्थापना 1835 में हुई थी। बाद में कई सालों तक यह ऑस्ट्रेलिया का प्रमुख शहर बना रहा। 1901 से 1927 तक मेलबर्न यहां की राजधानी भी रहा। अपनी वैश्‍िवक अपील के कारण यह पर्यटकों को भी पसंद आता है। यहां के प्रमुख पर्यटक स्थलों की बात की जाए तो इन जगहों का सबसे पहले आता है। .

7 संबंधों: बैंकसिया पार्क, मेलबॉर्न चिड़ियाघर, रिप्पन ली हाउस संग्रहालय और ऐतिहासिक उद्यान, शहर, शाही वनस्पति उद्यान, विक्टोरियन आर्ट गैलरी, ऑस्ट्रेलिया

बैंकसिया पार्क

खुली जगह, खेल का मैदान और पिकनिक मनाने की जगह, ये सब चीजें बैंकसिया पार्क को सभी उम्र के लोगों के बीच लोकप्रिय बनाती हैं। साइकिलिंग, जॉगिंग और ताजी हवा लेने के लिए यह पार्क सर्वथा उपयुक्त है। यहाँ पर पक्षियों की लगभग ८० प्रजातियाँ पाई जाती हैं। यहाँ नदी के किनार रनबो लॉरीकीट को देखा जा सकता है। तालाब में तैरती काली बतखों के झुंड बड़े सुखद प्रतीत होते हैं। श्रेणी:मई २०१३ के लेख जिनमें स्रोत नहीं हैं.

नई!!: मेलबॉर्न और बैंकसिया पार्क · और देखें »

मेलबॉर्न चिड़ियाघर

१८६२ में स्थापित यह मेलबॉर्न चिड़ियाघर ऑस्ट्रेलिया का सबसे पुराना चिड़ियाघर है। यहाँ ऑस्ट्रेलिया और विश्‍व के अन्य भागों से लाए गए जन्तुओं की ३५० से ज्यादा प्रजातियाँ देखी जा सकती हैं। शहर के पास होने के कारण यहाँ पर आसानी से पहुँचा जा सकता है। यहां पर तितलीघर और रप्टाइल हाउस भी है। बुशलैंड एग्जिबिट जाकर ऑस्ट्रेलिया के वन्यजीवन की जानकारी ली जा सकती है। मेलबॉर्न का क्रिकेट स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है जिसमें कोई एक लाख दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है।.

नई!!: मेलबॉर्न और मेलबॉर्न चिड़ियाघर · और देखें »

रिप्पन ली हाउस संग्रहालय और ऐतिहासिक उद्यान

वेधशालामेलबॉर्न स्थित रिप्पन ली हाउस राष्ट्रीय धरोहरों की सूची में शामिल है। नेशनल ट्रस्ट ने लगभग ३० साल पहले इसे आम जनता के लिए खोला था। तब से आज तक यह जनता को लुभाता रहा है। इस भवन का निर्माण १८६८ में किया गया था। रोमन शैली में बने इस मेंशन में विक्टोरियन ग्राउंड भी है। यहाँ स्थित फलों का उद्यान और १९वीं शताब्दी में बनी वेधशाला भी दर्शनीय है। इसका समय है सुबह १० बजे से शाम ५ बजे तक, गुड फ्राइडे और क्रिसमस के दिन यह बंद रहता है।.

नई!!: मेलबॉर्न और रिप्पन ली हाउस संग्रहालय और ऐतिहासिक उद्यान · और देखें »

शहर

शहर बड़ी और स्थायी मानव बस्ती होती है। शहर में आम तौर पर आवास, परिवहन, स्वच्छता, भूमि उपयोग और संचार के लिए व्यापक सिस्टम होता हैं। ऐतिहासिक रूप से शहरवासियों का समग्र रूप से मानवता में छोटा सा अनुपात रहा है। लेकिन आज दो शताब्दियों से अभूतपूर्व और तेजी से शहरीकरण के कारण, कहा जाता है कि आज आधी आबादी शहरों में रह रही हैं। वर्तमान में शहर आमतौर पर बड़े महानगरीय क्षेत्र और शहरी क्षेत्र के केंद्र होते हैं। सबसे आबादी वाला उचित शहर शंघाई है। एक शहर अन्य मानव बस्तियों से अपने अपेक्षाकृत बड़े आकार के कारण भिन्न होता है। शहर अकेले आकार से ही अलग नहीं है, बल्कि यह एक बड़े राजनीतिक संदर्भ में भूमिका निभाता है। शहर अपने आसपास के क्षेत्रों के लिए प्रशासनिक, वाणिज्यिक, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में सेवा देता है। एक विशिष्ट शहर में पेशेवर प्रशासक, नियम-कायदे होते हैं और सरकार के कर्मचारियों को खिलाने के लिए कराधान भी। शहर शब्द फारसी से हिन्दी भाषा में आया है। पुराना संस्कृत शब्द नगर भी उपयोग किया जाता विशेषकर सरकारी कार्य में जैसे कि नगर निगम। .

नई!!: मेलबॉर्न और शहर · और देखें »

शाही वनस्पति उद्यान

शाही वनस्पति उद्याननदी के किनार स्थित शाही वनस्पति उद्यान की गिनती विश्‍व के बेहतरीन उद्यानों में होती है। ४० हैक्टेयर में फैले इस उद्यान में १२,००० प्रजातियों के पौधे रखे गए हैं। १८४५ में इसे बनाने का निश्चय किया गया था। १८५२ में जर्मन मूल के वनस्पतिशास्त्री फर्नीएंड वॉन मूलर ने इसे बनाने की शुरुआत की। बाद में उनके उत्तराधिकारी विलियम गुलिफॉयल ने इसे विस्तार प्रदान किया। यहां पर कुछ पेड़ १०० साल से भी पुराने हैं। वनस्पति के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के पक्षियों को भी यहाँ देखा जा सकता है। .

नई!!: मेलबॉर्न और शाही वनस्पति उद्यान · और देखें »

विक्टोरियन आर्ट गैलरी

नेशनल गैलरी ऑफ़ विक्टोरियामेलबर्न को कला और संस्कृति का शहर कहा जाता है जिसका प्रमाण है नेशनल गैलरी ऑफ़ विक्टोरिया। सैंट किल्डा रोड पर स्थित यह इमारत रात को बहुत की खूबसूरत दिखाई देती है। इसे बनाने की योजना की शुरुआत १९५६ में हुई थी। इसके बाद तीस सालों से ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा मंच मेलबर्न कंसर्ट हॉल, आर्ट म्यूजियम और वेस्टपेक गैलरी अस्तित्व में आए।.

नई!!: मेलबॉर्न और विक्टोरियन आर्ट गैलरी · और देखें »

ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया, सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है। ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसी जगह है जिसे एक ही साथ महाद्वीप, एक राष्ट्र और एक द्वीप माना जाता है। पड़ोसी देश उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया और दक्षिणपूर्व में न्यूजीलैंड है। 18वी सदी के आदिकाल में जब यूरोपियन अवस्थापन प्रारंभ हुआ था उसके भी लगभग 40 हज़ार वर्ष पहले, ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप और तस्मानिया की खोज अलग-अलग देशो के करीब 250 स्वदेशी ऑस्ट्रेलियाईयो ने की थी। तत्कालिक उत्तर से मछुआरो के छिटपुट भ्रमण और होलैंडवासियो (Dutch) द्वारा 1606, में यूरोप की खोज के बाद,1770 में ऑस्ट्रेलिया के अर्द्वपूर्वी भाग पर अंग्रेजों (British) का कब्ज़ा हो गया और 26 जनवरी 1788 में इसका निपटारा "देश निकला" दण्डस्वरुप बने न्यू साउथ वेल्स नगर के रूप में हुआ। इन वर्षों में जनसंख्या में तीव्र गति से वृद्धि हुई और महाद्वीप का पता चला,19वी सदी के दौरान दूसरे पांच बड़े स्वयं-शासित शीर्ष नगर की स्थापना की गई। 1 जनवरी 1901 को, छ: नगर महासंघ हो गए और ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल का गठन हुआ। महासंघ के समय से लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक स्थायी उदार प्रजातांत्रिक राजनैतिक व्यवस्था का निर्वहन किया और प्रभुता संपन्न राष्ट्र बना रहा। जनसंख्या 21.7मिलियन (दस लाख) से थोडा ही ऊपर है, साथ ही लगभग 60% जनसंख्या मुख्य राज्यों सिडनी,मेलबर्न,ब्रिस्बेन,पर्थ और एडिलेड में केन्द्रित है। राष्ट्र की राजधानी केनबर्रा है जो ऑस्ट्रेलियाई प्रधान प्रदेश (ACT) में अवस्थित है। प्रौद्योगिक रूप से उन्नत और औद्योगिक ऑस्ट्रेलिया एक समृद्ध बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और इसका कई राष्ट्रों की तुलना में इन क्षत्रों में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है जैसे स्वास्थ्य, आयु संभाव्यता, जीवन-स्तर, मानव विकास, जन शिक्षा, आर्थिक स्वतंत्रता और मूलभूत अधिकारों की रक्षा और राजनैतिक अधिकार.

नई!!: मेलबॉर्न और ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मैलबॉर्न, मेलबर्न, मेलबोर्न

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »