लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मैरी लुईस क्लेव

सूची मैरी लुईस क्लेव

मैरी लुईस क्लेव एक अमरीकी इंजिनियर और NASA की अंतरिक्ष यात्री है। उनका जन्म ५ फरवरी १९४७ को न्यू यॉर्क के साउथेम्प्टन शहर में हुआ था। उन्होंने २००४ से २००७ तक विज्ञान मिशन निदेशालय के नासा के एसोसिएट प्रशासक के रूप में सेवा की। उनके माता-पिता हॉवर्ड क्लेव और बारबरा क्लेव, दोनों ही शिक्षक थे। वह ग्रेट नेक, न्यूयॉर्क में बड़े हुए और उनकी २ बहने थी, एक बड़ी बहन ट्रडी कार्टर और एक छोटी बहन बारबरा "बॉबी" क्लेव बॉसवर्थ। १९६५ में क्लेवे ने ग्रेट नेक नॉर्थ हाई स्कूल, ग्रेट नेक, न्यूयॉर्क से अपनी स्कूल की शिक्षा प्राप्त की। १९६९ में उन्होंने कोलोराडो स्टेट यूनिवर्सिटी से बायोलॉजिकल साइंस में विज्ञान की डिग्री प्राप्त की, और १९७५ में यूटा स्टेट यूनिवर्सिटी से माइक्रोबियल पारिस्थितिकी में विज्ञान में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की। १९७९ में उन्होंने यूटा राज्य विश्वविद्यालय से सिविल और पर्यावरण इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने जून १९७१ से १९८० तक यूटा स्टेट यूनिवर्सिटी में पारिस्थितिकी केंद्र और उटा जल शोध प्रयोगशाला में ग्रेजुएट रिसर्च, रिसर्च फाइकोलॉजिस्ट और रिसर्च इंजिनियर असाइन भी आयोजित किया था। .

3 संबंधों: डिज़ाइन, सॉफ्टवेयर, अंतरिक्ष

डिज़ाइन

अभिकल्प या डिजाइन (Design) शब्द का उपयोग प्रयुक्त कलाओं, अभियांत्रिकी, वास्तुशिल्प एवं इसी तरह के अन्य सृजनात्मक कार्यों एवं क्षेत्रों में किया जाता है। इसे क्रिया के रूप में एवं संज्ञा के रूप में प्रयोग किया जाता है। क्रिया के रूप में डिजाइन का अर्थ उस प्रक्रिया से है जो किसी उत्पाद, ढांचा, तन्त्र या सामान को अस्तित्व में लाने या उसके विकास के लिये अपनायी जाती है। संज्ञा के रूप में डिजाइन शब्द दो अर्थों में प्रयुक्त होता है-.

नई!!: मैरी लुईस क्लेव और डिज़ाइन · और देखें »

सॉफ्टवेयर

कंप्यूटर विज्ञान में एक सॉफ्टवेयर सार्थक क्रमादेशों और ज़रूरी सूचनाओं का एक ऐसा तंत्र है जो कंप्यूटर के यन्त्रांश और दूसरे सॉफ्टवेयरों को आदेश देकर क्रमादेशक का मनचाहा काम करता है। व्यावहारिक तौर पर अगर कंप्यूटर को परिभाषित किया जाये तो हम हार्डवेयर को मनुष्य का शरीर और सॉफ्टवेर को उसकी आत्मा कह सकते हैं। हार्डवेयर कंप्यूटर के हिस्सों को कहते हैं, जिन्हें हम अपनी आँखों से देख सकते हैं, छू सकते हैं अथवा औजारों से उनपर कार्य कर सकते हैं। यह वास्तविक पदार्थ है। इसके विपरीत सॉफ्टवेयर कोई पदार्थ नहीं है। ये वे सूचनाएं, आदेश अथवा तरीके हैं जिनके आधार पर कंप्यूटर का हार्डवेयर कार्य करता है। कंप्यूटर हार्डवेयर सॉफ्टवेयर से परिचित होते हैं अथवा सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के हार्डवेयर से परिचित एवं उनपर आधारित होते हैं। .

नई!!: मैरी लुईस क्लेव और सॉफ्टवेयर · और देखें »

अंतरिक्ष

किसी ब्रह्माण्डीय पिण्ड, जैसे पृथ्वी, से दूर जो शून्य (void) होता है उसे अंतरिक्ष (Outer space) कहते हैं। यह पूर्णतः शून्य (empty) तो नहीं होता किन्तु अत्यधिक निर्वात वाला क्षेत्र होता है जिसमें कणों का घनत्व अति अल्प होता है। इसमें हाइड्रोजन एवं हिलियम का प्लाज्मा, विद्युतचुम्बकीय विकिरण, चुम्बकीय क्षेत्र तथा न्युट्रिनो होते हैं। सैद्धान्तिक रूप से इसमें 'डार्क मैटर' dark matter) और 'डार्क ऊर्जा' (dark energy) भी होती है। .

नई!!: मैरी लुईस क्लेव और अंतरिक्ष · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »