लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मेगन फ़ॉक्स

सूची मेगन फ़ॉक्स

मेगन डेनिस फ़ॉक्स (जन्म - 16 मई 1986), एक अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल है। उसने अपने अभिनय कॅरियर की शुरूआत, सन् 2001 में कई छोटी-छोटी टेलीविज़न और फ़िल्मी भूमिकाओं से की और होप ऐंड फ़ेथ में एक आवर्ती भूमिका निभाई.

25 संबंधों: चीनी, ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म), एडोल्फ़ हिटलर, एंजेलिना जोली, द टाइम्स, फ़्रान्सीसी भाषा, ब्रिट्नी स्पीयर्स, भौतिक मॉडल, माइकल बे, मिनेसोटा, लिंडसे लोहान, संयुक्त राज्य, हॉलीवुड, जेफ़ ब्रिज्स, जोश ब्रोलिन, विलियम शेक्सपीयर, गाँजा, आयरिश, इंडियन (अमेरिका के आदिवासी), कार्टून नेटवर्क (भारत), किर्स्टन डंस्ट, किंग लियर, अतिरिक्त, अभिनेत्री, उभयलिंगी

चीनी

* चीनी भाषा, चीन में बोली जाने वाली भाषा.

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और चीनी · और देखें »

ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म)

ट्राँसफॉर्मर्स (Transformers) 2007 में बनी अमरिकी विज्ञान पर आधारित फ़िल्म है जो ट्राँसफॉर्मर्स के खिलौनों कि श्रंखला पर आधारित है। यह ट्राँसफॉर्मर्स फिल्म श्रंखला कि पहली फिल्म है और इसका निर्देशन माइकल बे द्वारा किया गया है व स्टीवन स्पीलबर्ग ने एक्सेकटिव निर्माता की भूमिका संभाली है। फ़िल्म में शिया ला बियौफ सैम विटविकी की भूमिका में है, एक जवान लड़का जों अच्छे ऑटोबॉट्स और बुरे डीसेप्टिकॉन्स के बिच के युद्ध में फंस जाता है। यह दोनों प्रजातियां उन परग्रहियों की है जों भेस बदलकर रोज़मर्रा की मशीनों में बदल सकते है। डीसेप्टिकॉन्स ऑलस्पार्क को प्राप्त करना चाहते है, जों वह वास्तु है जिसने उनकी रोबोट प्रजाति की शुरुआत की थी और जिसके ज़रिए वे पृथ्वी पर मौजूद मशीनों में जान डालकर अपनी सेना बनाना चाहते है। मेगन फ़ॉक्स, जोश डुहामल, टायरिस गिब्सन अन्य भूमिकाओं में है और पिटर कुलन और हुगो वेविंग्स ने ऑप्टिमस प्राइम व मेगाट्रॉन को अपनी आवाज़ दी है। फ़िल्म के निर्माता डॉन मर्फी व टॉम डीसैंटो ने परियोजना पर कार्य शुरू किया और डीसैंटो ने २००३ में फ़िल्म की कहानी पर काम शुरू किया। उसी वर्ष स्पीलबर्ग भी फ़िल्म का भाग बन गए और उन्होंने रॉबर्टो ओर्सी और ऐलेक्स कर्ट्ज़मैन को भी इसमें शामिल कर लिया जों कथानक पर काम करने वाले थे। अमरीकी सेना और जनरल मोटर्स ने वाहन और विमान किराय पर दिए जिससे निर्माण के वक्त पैसों की काफी बचत हुई और इससे फ़िल्म वास्तविकता के करीब हो गई। हास्ब्रो ने फ़िल्म के प्रमोशन के लिए कई योजनाए अमल में लायी और उन्होंने ने कई कंपनियों से हाथ मिलाए। इसमें कॉमिक्स, खिलौने, बर्गर किंग के साथ खाद्य पदार्थ और ई-बे शामिल है। फिल्म ट्रांसफाॅर्मर्स को समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद रवैया सकारात्मक रहा और व्यावसायिक रूप से जबर्दस्त सफल रही। फिल्म ने दशक की 45वां और वर्ष 2007 में 5वीं स्थान पाने का कीर्तिमान रचा, जिसने वैश्विक तौर पर $ 709 मिलियन से अधिक की कमाई की। फ़िल्म ने बतौर विजुवल इफैक्टस सोसायटी की ओर से चार पुरस्कार जीते हैं और अकादमी पुरस्कार के तकनीकी श्रेणी में तीन जगह नामांकित हुई जिनमें सर्वश्रेष्ठ ध्वनि संपादन, सर्वश्रेष्ठ साउन्ड मिक्सिंग और सर्वश्रेष्ठ विजुवलइ फैक्टस शामिल हैं। अमेरिकी पत्रिका "एम्पायर" ने शिया ला बियौफ के परफाॅर्मेंस पर तारीफ की, और वहीं 1980 के इस ऑरिजिनल सिरिज से ऑप्टिमस प्राइम को आवाज देते रहे वाॅइस आर्टिस्ट पीटर कुलैन का फैन्स ने गर्मजोशी से स्वागत किया। फ़िल्म की अगली किस्त, ट्रांसफाॅर्मर्स: रिवेन्ज ऑफ द फाॅलन, की रिलीज जून 24, 2009 में किया गया। हालाँकि समीक्षकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद इसने पहली सिरिज से कहीं ज्यादा व्यावसायिक मुनाफा कमाया। फिर इसकी तीसरी श्रंखला, ट्रांसफाॅर्मर्स: चाँद का अंधेरा, को जून 29, 2011, में 3-D फाॅर्मेट में रिलीज किया। मिश्रित प्रतिक्रिया के बावजूद फ़िल्म ने $ 1 बिलियन, से अधिक की कमाई की। वहीं इसकी चौथी सिरीज, ट्रांसफाॅर्मर्स: एज ऑफ एक्सटिन्सिन, की रिलीज जून 27, 2014, को हुआ, जिसे समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया के बाद उनका पक्ष नकारात्मक रहा बावजूद फ़िल्म ने $1 बिलियन, से दुबारा ज्यादा का कारोबार किया। इसकी पांचवी किस्त जिसे ट्रांसफाॅर्मर्स 5 का शीर्षक दिया गया है, वर्ष 2017 की गर्मियों में रिलीज करने की संभावना दी है। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और ट्राँसफॉर्मर्स (फ़िल्म) · और देखें »

एडोल्फ़ हिटलर

हिटलर एडोल्फ हिटलर (२० अप्रैल १८८९ - ३० अप्रैल १९४५) एक प्रसिद्ध जर्मन राजनेता एवं तानाशाह थे। वे "राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन कामगार पार्टी" (NSDAP) के नेता थे। इस पार्टी को प्राय: "नाजी पार्टी" के नाम से जाना जाता है। सन् १९३३ से सन् १९४५ तक वह जर्मनी का शासक रहे। हिटलर को द्वितीय विश्वयुद्ध के लिये सर्वाधिक जिम्मेदार माना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध तब हुआ, जब उनके आदेश पर नात्सी सेना ने पोलैंड पर आक्रमण किया। फ्रांस और ब्रिटेन ने पोलैंड को सुरक्षा देने का वादा किया था और वादे के अनुसार उन दोनो ने नाज़ी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और एडोल्फ़ हिटलर · और देखें »

एंजेलिना जोली

एंजेलीना जोली (Angelina Jolie) (जन्म एंजेलीना जोली वॉइट; जून 4, 1975) एक अमेरिकी अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के लिए सद्भावना राजदूत हैं। इन्होंने तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स और एक अकादमी पुरस्कार प्राप्त किए हैं। जोली दुनिया भर में मानवीय मामलों को बढ़ावा देने और शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के माध्यम से शरणार्थियों के साथ अपने काम के लिए विख्यात हैं। वे दुनिया की "सबसे सुंदर" महिलाओं में से एक मानी जाती हैं और उनकी परदे के पीछे की ज़िंदगी को मीडिया ने व्यापक रूप से उद्धृत किया गया है। हालांकि वे अपने पिता जॉन वोइट के साथ 1982 की फ़िल्म लूकिंग टु गेट आउट में बतौर बाल कलाकार परदे पर पहली बार नज़र आईं, तथापि वास्तविक रूप से एक दशक बाद जोली का अभिनय कैरियर कम बजट के निर्माण साइबोर्ग 2 (1993) के साथ शुरू हुआ। किसी बड़ी फ़िल्म में उनकी पहली मुख्य भूमिका साइबर-थ्रिलर हैकर (फ़िल्म) (1995) में थी। उन्होंने समीक्षकों की प्रशंसा पाने वाली जीवनीक टेलीविजन फिल्मों जॉर्ज वालेस (1997) और जिया (1998) में अभिनय किया और ड्रामा गर्ल, इंटरप्टेड (1999) में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। जोली ने लारा क्राफ्ट: टूम्ब रैडर (2001) में अपनी वीडियो गेम नायिका लारा क्राफ्ट की भूमिका के लिए व्यापक प्रसिद्धि प्राप्त की और इसकी उत्तरकथा लारा क्राफ्ट टूम्ब रैडर: द क्रेडल आँफ लाइफ (2003) के साथ ख़ुद को प्रख्यात और अत्यधिक पारिश्रमिक पाने वाली हॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बीच स्थापित किया। इन्होने एक्शन कॉमेडी मिस्टर एंड मिसेज़ स्मित (2005) और वांटेड (2008) में निभाई गई भूमिकाओं से अपनी एक अग्रणी एक्शन स्टार के रूप में प्रतिष्ठा प्रबलित की है, ये दो इनकी अबतक कि सर्वाधिक गैर एनिमेटेड व्यावसायिक रूप से सफल फिल्में भी हैं। जोली ने पुनः ड्रामा फ़िल्मों अ माइटी हार्ट (2007) और चेंजलिंग (2008) में अपने अभिनय के लिए आलोचकों की प्रशंसा और चेंजलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार का नामांकन अर्जित किया।.

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और एंजेलिना जोली · और देखें »

द टाइम्स

यह् एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और द टाइम्स · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

ब्रिट्नी स्पीयर्स

ब्रिटनी जीन स्पीयर्स (जन्म - 2 दिसम्बर 1981) एक अमेरिकी गायिका और नर्तकी है। मिसिसिपी में जन्मी और लुइसियाना में बड़ी हुई, स्पीयर्स, सबसे पहले सन् 1992 में स्टार सर्च कार्यक्रम में एक प्रतियोगी के रूप में राष्ट्रीय टेलीविज़न पर दिखाई दी और उसने सन् 1993 से 1994 तक डिज़्नी चैनल (Disney Channel) की टेलीविज़न श्रृंखला, द न्यू मिकी माउस क्लब में अभिनय करना जारी रखा.

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और ब्रिट्नी स्पीयर्स · और देखें »

भौतिक मॉडल

सिंगापुर सिटी सेन्टर का लघु प्रारूप (मॉडल) युद्ध के दृष्य का प्रारूप — आस्ट्रेलियायी युद्ध स्मारक, कैन्बरा किसी वस्तु या प्रक्रम के वास्तविक आकार से बड़ा या छोटा आकार की प्रतिकृति उस वस्तु या प्रक्रम की भौतिक प्रतिरूप या भौतिक मॉडल (physical model) कहलाती है। जिस वस्तु का (भौतिक) मॉडल बनाया जाता है उसका वास्तविक आकार बहुत ही छोटा (जैसे-परमाणु) या बहुत बड़ा (जैसे- सौर तंत्र) हो सकता है; अथवा वास्तविक आकार के बजाय उसका लघु आकार का मॉडल बनाकर परीक्षण करना कम खर्चीला हो सकता है। पहले भौतिक मॉडल का निर्माण बहुत प्रचलित था किन्तु वर्तमान समय में कम्प्यूटर और सिमुलेशन सॉफ्टवेयर की सहायता से गणितीय मॉडल बनाकर सिमुलेशन करना अधिक सस्ता, सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक हो गया है। भौतिक मॉडल का उपयोग किसी जटिल वस्तु, तन्त्र या प्रक्रिया के देखने (visualization) के लिये भी किया जाता है/था किन्तु आजकल कम्प्यूटर ग्राफिक्स की सहायता से भांति-भांति से और अलग-अलग कोणों से किसी वस्तु के चित्र को देखा और समझा जा सकता है। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और भौतिक मॉडल · और देखें »

माइकल बे

माइकल बेंजामिन बे (Michael Benjamin Bay, जन्म १७ फ़रवरी १९६५) एक अमरीकी फ़िल्म निर्देशक व निर्माता है। वे बड़ी बजट की एक्शन फ़िल्मों का निर्देशन करने के लिए जाने जाते है जो अपनी गति, अप्रतिम दृश्यों और स्पेशल इफेक्टों के लिए खास होती है। उनकी फ़िल्मों में द रॉक, अर्मागेडन, पर्ल हार्बर व बैड बॉयज़ और ट्राँसफॉर्मर्स शृंखला शामिल है जिन्होंने तीन बिलियन डॉलर्स का विश्वभर में व्यवसाय किया है। वे व्यावसायिक निर्माण गृह द इंस्टिट्यूट, या द इंस्टिट्यूट फॉर द डेवलपमेंट ऑफ़ एन्हांस्ड पर्सेप्चुँल अवेरनेस के संस्थापक है। वे डिजिटल इफेक्टों के निर्माण वाले डिजिटल डोमेन के भी आधे मालिक है। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और माइकल बे · और देखें »

मिनेसोटा

अमेरिका में स्थिति मिनेसोटा (Minnesota) संयुक्त राज्य के मध्यपश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में स्थित राज्य है। मिनेसोटा को 11 मई 1858 को 32वें अमेरिकी राज्य के रूप में स्वीकार किया गया था। इस राज्य में झीलों की एक बड़ी संख्या है, और यह "10,000 झीलों की भूमि" नारे द्वारा जाना जाता है। अमेरिका में मिनेसोटा क्षेत्र में 12वांं सबसे बड़ा और 21वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यूरोपीय लोगों के बसने तक मिनेसोटा में कई मूल अमेरिकी जातियाँ निवास करती थी। मिनेसोटा के लगभग 60 प्रतिशत निवासी मिनियापोलिस-सेंट पॉल महानगरीय क्षेत्र में रहते हैं जो कि परिवहन, व्यापार, उद्योग, शिक्षा और सरकार का केंद्र है। राज्य के बाकी हिस्सों में पश्चिम में गहन कृषि के लिए दिया गया प्रेरी है और दक्षिणपूर्व में पतझड़ी जंगल शामिल है। 19वीं और 20वीं शताब्दी के दौरान, बड़ी संख्या में यूरोपीय निवासियों ने राज्य में प्रवेश किया, जो मुख्य रूप से स्कैंडिनेविया और जर्मनी से आए थे। मिनेसोटा का जीवन स्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे ज्यादा है और वह देश में सबसे अधिक शिक्षित और धनी राज्यों में से एक है। 2010 की जनगणना के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 53,03,925 है। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और मिनेसोटा · और देखें »

लिंडसे लोहान

लिंडसे डी लोहान (जन्म 2 जुलाई 1986) एक अमेरिकी अभिनेत्री, मॉडल एवं पॉप गायिका हैं। लोहान ने शो बिज़नेस की शुरुआत एक बाल फैशन मॉडल के रूप में की.

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और लिंडसे लोहान · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और संयुक्त राज्य · और देखें »

हॉलीवुड

हॉलीवुड में एक पहाड़ी पर प्रसिद्ध चिह्न हॉलीवुड संयुक्त राज्य अमरीका के फ़िल्म उद्योग का नाम है। इसका नाम कैलिफ़ोर्निया में लॉस एंजेलेस के एक जिले पर रखा गया है जहाँ पर बहुत सारे फ़िल्म स्टूडियो स्थापित हैं। 19वीं सदी में थॉमस ऐल्वा ऐडिसन ने काइनेटोस्कोप ईजाद किया और इसके पेटेन्ट के सहारे फ़िल्म निर्माताओं से बहुत बड़ी-बड़ी फ़ीस माँगीं। इनसे बचने के लिए कई फ़िल्म कम्पनियाँ कैलिफ़ोर्निया के हॉलीवुड जिले में आकर स्थापित हो गईं। आजकल अधिकतर फ़िल्म उद्योग पास ही में बुर्बैंक और वेस्टसाइड में चला गया है, लेकिन बहुत से काम अब भी हॉलीवुड में ही होते हैं। हॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध पुरस्कार अकादमी पुरस्कार हैं, जिन्हें ऑस्कर पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और हॉलीवुड · और देखें »

जेफ़ ब्रिज्स

जेफ्री लेओन "जेफ़" ब्रिज्स (Jeffrey Leon "Jeff" Bridges, जन्म ४ दिसम्बर १९४९) एक अमरीकी अभिनेता व संगीतकार है। उन्हें २००९ में क्रेज़ी हार्ट में ओटिस "बैड" ब्लेक के पात्र के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है। ब्रिज्स एक संगीतकार, फोटोग्राफर व कहानी गढ़नेवाले है। उनकी प्रमुख फ़िल्मों में ट्रॉन व उसका अगला भाग ट्रॉन: लेगसी, फियरलेस, आयरन मैन, द कंटेंडर, स्टारमैन, द फैब्युलस बेकार बॉयज़, जैग्ड एज, अगेंस्ट ऑल ऑड्स, द फ़िशर किंग, थंडरबोल्ट एंड लाइटफुट सिबिस्कुट और द बिग लेबोसकी शामिल है। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और जेफ़ ब्रिज्स · और देखें »

जोश ब्रोलिन

जोश ब्रोलिन (जन्म: 12 फरवरी 1968) एक अमेरिकी अभिनेता हैं। 1985 की फ़िल्म द गूनीस से उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाते रहे हैं। उन्हें विशेषकर नो कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन में लवेलीन मॉस, मेन इन ब्लैक 3 में युवा एजेंट के डब्लू में जॉर्ज बुश और मिल्क में डैन वाइट की भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। मिल्क फ़िल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के अकादमी और एसएजी पुरस्कारों के लिए नामांकित भी किया गया था। उनकी अन्य फिल्मों में हॉलो मैन, इन द वैली ऑफ एलाह, अमेरिकन गैंगस्टर, ट्रू ग्रिट, सिन सिटी: अ गेम टू किल फ़ॉर और इन्हेरेंट वाईस प्रमुख हैं। 2015 में वह एवेरेस्ट और सिकारियो फिल्मों में दिखाई दिए। ब्रोलिन वर्तमान में मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में मोशन कैप्चर के माध्यम से सुपरविलन थैनॉस का अभिनय रहे हैं। 2014 की फ़िल्म गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी में एक छोटा सी भूमिका के बाद वह 2018 की अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में मुख्य रूप से नजर आए। इसके अतिरिक्त वह एक्स मैन फ़िल्म श्रंखला में नाथन समर्स/केबल की भूमिका भी निभा रहे हैं। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और जोश ब्रोलिन · और देखें »

विलियम शेक्सपीयर

विलियम शेक्सपीयर विलियम शेक्सपीयर (William Shakespeare; 23 अप्रैल 1564 (बपतिस्मा हुआ) – 23 अप्रैल 1616) अंग्रेजी के कवि, काव्यात्मकता के विद्वान नाटककार तथा अभिनेता थे। उनके नाटकों का लगभग सभी प्रमुख भाषाओं में अनुवाद हुआ है। शेक्सपियर में अत्यंत उच्च कोटि की सर्जनात्मक प्रतिभा थी और साथ ही उन्हें कला के नियमों का सहज ज्ञान भी था। प्रकृति से उन्हें मानो वरदान मिला था अत: उन्होंने जो कुछ छू दिया वह सोना हो गया। उनकी रचनाएँ न केवल अंग्रेज जाति के लिए गौरव की वस्तु हैं वरन् विश्ववांमय की भी अमर विभूति हैं। शेक्सपियर की कल्पना जितनी प्रखर थी उतना ही गंभीर उनके जीवन का अनुभव भी था। अत: जहाँ एक ओर उनके नाटकों तथा उनकी कविताओं से आनंद की उपलब्धि होती है वहीं दूसरी ओर उनकी रचनाओं से हमको गंभीर जीवनदर्शन भी प्राप्त होता है। विश्वसाहित्य के इतिहास में शेक्सपियर के समकक्ष रखे जानेवाले विरले ही कवि मिलते हैं। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और विलियम शेक्सपीयर · और देखें »

गाँजा

मादा भांग के पधे के फूल, आसपास की पत्तियों एवं तने को सुखाकर बनाया गया '''गांजा''' गांजा (Cannabis या marijuana), एक मादक पदार्थ (ड्रग) है जो गांजे के पौधे से भिन्न-भिन्न विधियों से बनाया जाता है। इसका उपयोग मनोसक्रिय मादक (psychoactive drug) के रूप में किया जाता है। मादा भांग के पौधे के फूल, आसपास की पत्तियाँ एवं तनों को सुखाकर बनने वाला गांजा सबसे सामान्य (कॉमन) है। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और गाँजा · और देखें »

आयरिश

आयरिश एक बहुअर्थी विशेषण है जिसका मतलब निम्नांकित हो सकता है।.

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और आयरिश · और देखें »

इंडियन (अमेरिका के आदिवासी)

उत्तर अमरीकी इंडियन, उत्तर और दक्षिण अमरीका के प्राचीनतम निवासी हैं। वे मंगोलायड प्रजाति की एक शाखा माने जाते हैं। नृशास्त्रियों का अनुमान हैं कि वे इस भूखंड पर प्राय: 20,000 से 15,000 वर्ष पूर्व आए थे। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और इंडियन (अमेरिका के आदिवासी) · और देखें »

कार्टून नेटवर्क (भारत)

कार्टून नेटवर्क भारत एक भारतीय बाल चैनल है। कार्टून नेटवर्क एक भारत में प्रसारित होने वाला पूर्व अंग्रेज़ी चैनल है। कार्टून नेटवर्क इंडिया एक केबल और सेटेलाइट टेलीविज़न चैनल है, जो टर्नर ब्रॉडकास्टिंग के द्वारा बनाई गई है, यह चैनल टाइम वॉर्नर की एक इकाई है जो एनिमेटेड प्रोग्रामिंग केलिए बनी है, जिसका मुख्यालय बम्बई, महाराष्ट्र में है। "कार्टून नेटवर्क" का १९९५ में दोहरे चैनल के रूप में भारत में प्रसारण शुरू हुआ,TCM और कार्टून नेटवर्क | टीएनटी और कार्टून नेटवर्क, जिसका प्रसारण ५:३० am से ५:३० pm तक होता था। फिर १ जुलाई २००१ में कार्टून नेटवर्क इंडिया में टर्नर क्लासिक फिल्म की जगह पर २४ घंटे शुरू हुआ, जिसका प्रसारण नेपाल और भूटान में शरू हुआ। कार्टून नेटवर्क भारत में हिंदी, अंग्रेज़ी, तेलुगु और तमिल में प्रसारित होता है। कार्टून नेटवर्क भारत के आलावा नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बंगलादेश में भी प्रसारित होती है। श्रेणी:अंग्रेजी टीवी चैनल श्रेणी:तेलुगु चैनल.

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और कार्टून नेटवर्क (भारत) · और देखें »

किर्स्टन डंस्ट

किर्स्टन कैरोलाइन डंस्ट (Kirsten Caroline Dunst जन्म ३० अप्रैल १९८२) एक अमरिकी फ़िल्म अभिनेत्री, गायिका व मॉडल है। इन्होने अपने फ़िल्मों करियर की शुरुआत ओडिपस व्रेक्स एक लघु फ़िल्म से की थी जिसका निर्देशन वुडी एलेन ने न्यू योर्क स्टोरीज़ (१९८९) के एक हिस्से के रूप में किया था। २१ वर्ष की उम्र मे डंस्ट को इंटरव्यू विथ द वेम्पायर (१९९४) में अपने किरदार क्लौडिया के लिए प्रसिद्धि मिली जिसने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का गोल्डेन ग्लोब नामांकन दिलाया। उसी वर्ष वे लिटल वुमेन में दिखी जिस के लिए उनकी काफ़ी तारीफ की गई। डंस्ट को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति स्पाइडर-मैन फ़िल्म शृंखला (२००२-०७) में अपने पात्र मेरी जेन वाटसन से मिली। इसके बाद उन्होंने विम्बलडन (२००४), इटर्नर्ल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड (२००४) और कैमरून क्रो की एलिज़ाबेथटाउन (२००५) में भूमिका अदा की। उन्होंने सोफ़िया कपोला की फ़िल्म मारी ऐन्तोनिएट (२००६) और हाउ टू लूस फ्रेंड्स एंड एलियनेट पीपल (२००८) में मुख्य भूमिका अदा की। उन्हें मेलान्कोलिया फ़िल्म के लिए कांस फ़िल्म समारोह २०११ मे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। २००१ मे डंस्ट ने संगीत क्षेत्र में फ़िल्म गेट ओवर ईट से पदार्पण किया जिसमें उन्होंने दो गीत गाए। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और किर्स्टन डंस्ट · और देखें »

किंग लियर

किंग लियर William Shakespeare की एक कृति है। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और किंग लियर · और देखें »

अतिरिक्त

अतिरिक्त का अर्थ है "और अधिक" या "तय सीमा से अधिक"। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और अतिरिक्त · और देखें »

अभिनेत्री

अभिनेत्री वह महिला कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करती है। पुरुष कलाकार के लिए अभिनेता शब्द का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और अभिनेत्री · और देखें »

उभयलिंगी

उद्यान के घोंघों में मैथुन उभयलिंगी (Hermaphrodite) जीव या पादप उसे कहते हैं जो एक ही समय अथवा विभिन्न समयों पर स्त्री तथा पुरुष दोनों प्रकार की प्रजननकोशिकाएँ उत्पन्न करता है। इसके स्पष्ट उदाहरण जंतुओं तथा पादपों, दोनों में मिलते हैं, जैसे केंचुओं में तथा कई प्रकार की काइयों में। यहाँ नर और मादा प्रजनन अंग एक ही व्यक्ति (या पादप) में काम करते हैं। यद्यपि जंतुओं और पौधों के जीवनचक्रों में अत्यधिक अंतर है, तब भी उन पौधों को 'उभयलिंगी' कहते हैं, जिनमें नर और मादा दोनों प्रकार के फूल लगते हैं, जैसे कुम्हड़ा, खीरा में। जंतु जगत में नर और मादा अंग अधिकतर विभिन्न व्यक्तियों में रहते हैं। .

नई!!: मेगन फ़ॉक्स और उभयलिंगी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मैगन फाॅक्स, मेगन फॉक्स

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »