लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की

सूची मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की

मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की एक भारतीय दूरदर्शन कार्यक्रम है। यह लाइफ ओके पर प्रसारित किया गया। इसके निर्माता - सशी मित्तल और सुमीत मित्तल इस कार्यक्रम में मुख्य भुमिका - श्रद्धा आर्या और सुदीप साहिर निभा रहे है। इसका प्रसारण - 19 अॉक्टूबर 2011 से 21 दिसम्बर 2012 तक रात को 9:30 में सोमवार से शुक्रवार को हुआ। इस कार्यक्रम को एक फिर से प्रसारण 15 मई 2017 से किया जा रहा है स्टार उत्सव पर हर शाम 6 बजे से। .

12 संबंधों: ड्रीम गर्ल - एक लड़की दीवानी सी, दूरदर्शन, निशा रावल, भारत, मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की, रोशनी वालिया, लाइफ ओके, श्रद्धा आर्या, सुदीप साहिर, स्टार उत्सव, हिन्दी, कानपुर

ड्रीम गर्ल - एक लड़की दीवानी सी

ड्रीम गर्ल - एक लड़की दीवानी सी एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। जिसका प्रसारण लाइफ ओके पर 9 मार्च 2015 से शुरू हुआ। इस धारावाहिक का निर्माण शशि मित्तल और सुमीत मित्तल ने किया है। .

नई!!: मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की और ड्रीम गर्ल - एक लड़की दीवानी सी · और देखें »

दूरदर्शन

दूरदर्शन या टेलीविजन (या संक्षेप में, टीवी) एक ऐसी दूरसंचार प्रणाली है जिसके द्वारा चलचित्र व ध्वनि को दो स्थानों के बीच प्रसारित व प्राप्त किया जा सके। यह शब्द दूरदर्शन सेट, दूरदर्शन कार्यक्रम तथा प्रसारण के लिये भी प्रयुक्त होता है। दूरदर्शन का अंग्रेजी शब्द 'टेलिविज़न' लैटिन तथा यूनानी शब्दों से बनाया गया है जिसका अर्थ होता है दूर दृष्टि (यूनानी - टेली .

नई!!: मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की और दूरदर्शन · और देखें »

निशा रावल

निशा रावल एक भारतीय अभिनेत्री हैं। यह मुख्य रूप से "मैं लक्ष्मी तेरे आँगन की" में अपने सौम्या दीवान नामक किरदार के लिए जानी जाती हैं। .

नई!!: मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की और निशा रावल · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की और भारत · और देखें »

मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की

मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की एक भारतीय दूरदर्शन कार्यक्रम है। यह लाइफ ओके पर प्रसारित किया गया। इसके निर्माता - सशी मित्तल और सुमीत मित्तल इस कार्यक्रम में मुख्य भुमिका - श्रद्धा आर्या और सुदीप साहिर निभा रहे है। इसका प्रसारण - 19 अॉक्टूबर 2011 से 21 दिसम्बर 2012 तक रात को 9:30 में सोमवार से शुक्रवार को हुआ। इस कार्यक्रम को एक फिर से प्रसारण 15 मई 2017 से किया जा रहा है स्टार उत्सव पर हर शाम 6 बजे से। .

नई!!: मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की और मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की · और देखें »

रोशनी वालिया

रोशनी वालिया जन्म 20 सितम्बर 2001 को इलाहाबाद उत्तर प्रदेश हुआ था। इनकी माँ का नाम स्वीटी वालिया है। रोशनी वालिया एक बाल कलाकार है। .

नई!!: मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की और रोशनी वालिया · और देखें »

लाइफ ओके

लाइफ ओके भारत का एक केबल और उपग्रह टीवी चैनल है जिसका स्वामित्व और निर्माणाधिकार स्टार टीवी के पास और वैश्विक वितरण अधिकार फॉक्स इंटरनेशनल चैनलस् के पास हैं। चैनल की शुरुआत 18 दिसम्बर 2011 को हुई थी। यह चैनल स्टार टीवी के एक अन्य चैनल स्टार वन के स्थान पर शुरु किया गया है। लाइफ ओके टीवी चैनल की सफलता का कारण इसका पौराणिक कार्यक्रम देवो के देव..महादेव था। लाइफ ओके को पुनः अगस्त 2017 में नए नाम के साथ स्टार भारत के रूप में बदला जायेगा। .

नई!!: मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की और लाइफ ओके · और देखें »

श्रद्धा आर्या

श्रद्धा आर्या एक भारतीय अभिनेत्री है। उनका जन्म नई दिल्ली,भारत.मे १७ अगस्त १९७८ को हुआ। और अब वह ३० वर्ष की हो चुकि है। श्रद्धा आर्या ने दूरदर्शन में अपना पहला कार्य वर्ष २००४ में एक गुण खोजने वाले कुछ लोकप्रिय धारावाहिक से शुरू किया था। जिसका नाम है, इनदियास बेसट सिने स्टारस कि खोज़ की प्रतिभागि रही है। और मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की,तुम्हारी पाखी,ड्रीम गर्ल और कुन्डली भाग्य। जैसै धारावाहिको के अलावा कई सारी फ़िल्मों में भी कार्य किया है। .

नई!!: मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की और श्रद्धा आर्या · और देखें »

सुदीप साहिर

सुदीप साहिर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। यह 2014 में बनी फ़िल्म लेकर हम दीवाना दिल से अपने अभिनय की शुरुआत की। .

नई!!: मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की और सुदीप साहिर · और देखें »

स्टार उत्सव

स्टार उत्सव हिंदी भाषा में प्रसारित होने वाला चैनल है। इसपर स्टार प्लस व लाइफ ओके के कुछ लोकप्रिय कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। ये चैनल भारत में उपलब्ध है। ये चैनल मुख्यतः उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लोग केबल टेलिविज़न से हाल फिलहाल में ही जुड़े हैं। इससे उन लोगों को छोटे परदे के वैभवशाली और लोकप्रिय कार्यक्रमों को पुनः देखने का अवसर मिल जाता है। कार्यक्रमों का चुनाव स्टार प्लस,स्टार वन तथा लाइफ ओके संग्रह से किया जाता है। यह चैनल भारत के कस्बो और ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध है जिससे इन क्षेत्रों के लोगो को भी स्टार समूह के कुछ सबसे प्रचलित कार्यक्रमों को देखने का अवसर मिलता है, जो इसे भारतीय मध्यम वर्ग का सम्राट बनाता है। .

नई!!: मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की और स्टार उत्सव · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की और हिन्दी · और देखें »

कानपुर

कानपुर भारतवर्ष के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक नगर है। यह नगर गंगा नदी के दक्षिण तट पर बसा हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ से ८० किलोमीटर पश्चिम स्थित यहाँ नगर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। ऐतिहासिक और पौराणिक मान्यताओं के लिए चर्चित ब्रह्मावर्त (बिठूर) के उत्तर मध्य में स्थित ध्रुवटीला त्याग और तपस्या का संदेश दे रहा है। यहाँ की आबादी लगभग २७ लाख है। .

नई!!: मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की और कानपुर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मैं लक्ष्मी तेरे आँगन की

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »