लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मेरी विटनी केल्टिंग

सूची मेरी विटनी केल्टिंग

मेरी विटनी केल्टिंग एक अमरीकी नृवंशवैज्ञानिक और जैन धर्म की विदुषी हैं। वे नॉर्थईस्टर्न विश्वविद्यालय के सामाजिक अध्ययन कॉलेज में एसोसिएट प्रोफ़ेसर हैं। केल्टिंग के शोध अध्ययन में दक्षिण एशिया के धर्म, प्रथा सिद्धांत, लिंग अध्ययन और साँस्कृतिक अध्ययन हैं। उन्होंने दो पुस्तकें और कई आलेखों को इन विषयों पर लिखा है। वे स्कूल ऑफ़ ऍफ़्रीकन ऍण्ड ओरिएन्टल स्ट्डीज़, लंदन विश्वविद्यालय के जैन अध्ययन केन्द्र के सम्पादन केन्द्र की सदस्या भी हैं। .

4 संबंधों: धार्मिक अध्ययन, नृवंशविज्ञान, संयुक्त राज्य, जैन धर्म

धार्मिक अध्ययन

धार्मिक अध्ययन उन्हें कहते जो धर्म के बारे में पढ़ाई होती है। *.

नई!!: मेरी विटनी केल्टिंग और धार्मिक अध्ययन · और देखें »

नृवंशविज्ञान

नृवंशविज्ञान (अंग्रेजी: Ethnography) एक गुणात्मक अनुसंधान विधि है जिसका प्रयोग अक्सर सामाजिक विज्ञान में विशेष रूप से मानवशास्त्र और समाजशास्त्र में किया जाता है। इसके अंतर्गत अक्सर मानव समाज/संस्कृतियों पर अनुभवजन्य आँकड़े जुटाने का कार्य किया जाता है। आँकड़ा संग्रह का कार्य अक्सर प्रतिभागी अवलोकन, साक्षात्कार, प्रश्नावली, आदि के माध्यम से किया जाता है। नृवंशविज्ञान लेखन के माध्यम से, अध्ययनित नृवंशी अर्थात् व्यक्ति की प्रकृति का वर्णन करता है। .

नई!!: मेरी विटनी केल्टिंग और नृवंशविज्ञान · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: मेरी विटनी केल्टिंग और संयुक्त राज्य · और देखें »

जैन धर्म

जैन ध्वज जैन धर्म भारत के सबसे प्राचीन धर्मों में से एक है। 'जैन धर्म' का अर्थ है - 'जिन द्वारा प्रवर्तित धर्म'। जो 'जिन' के अनुयायी हों उन्हें 'जैन' कहते हैं। 'जिन' शब्द बना है 'जि' धातु से। 'जि' माने - जीतना। 'जिन' माने जीतने वाला। जिन्होंने अपने मन को जीत लिया, अपनी वाणी को जीत लिया और अपनी काया को जीत लिया और विशिष्ट ज्ञान को पाकर सर्वज्ञ या पूर्णज्ञान प्राप्त किया उन आप्त पुरुष को जिनेश्वर या 'जिन' कहा जाता है'। जैन धर्म अर्थात 'जिन' भगवान्‌ का धर्म। अहिंसा जैन धर्म का मूल सिद्धान्त है। जैन दर्शन में सृष्टिकर्ता कण कण स्वतंत्र है इस सॄष्टि का या किसी जीव का कोई कर्ता धर्ता नही है।सभी जीव अपने अपने कर्मों का फल भोगते है।जैन धर्म के ईश्वर कर्ता नही भोगता नही वो तो जो है सो है।जैन धर्म मे ईश्वरसृष्टिकर्ता इश्वर को स्थान नहीं दिया गया है। जैन ग्रंथों के अनुसार इस काल के प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव आदिनाथ द्वारा जैन धर्म का प्रादुर्भाव हुआ था। जैन धर्म की अत्यंत प्राचीनता करने वाले अनेक उल्लेख अ-जैन साहित्य और विशेषकर वैदिक साहित्य में प्रचुर मात्रा में हैं। .

नई!!: मेरी विटनी केल्टिंग और जैन धर्म · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »