लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मेरिल स्ट्रीप

सूची मेरिल स्ट्रीप

मेरिल स्ट्रीप (जन्म मैरी लुईस स्ट्रीप, २२ जून १९४९) (Mary Louise "Meryl" Streep) एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं जिन्होंने रंगमंच, टीवी और फिल्मों में काम किया है। उन्हे व्यापक रूप से आज तक के सभी प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक माना जाता है। मेरिल ने मंच पर अपनी व्यावसायिक शुरुआत द प्लेबॉय ऑफ़ नेविल्ल (१९७१) के साथ की और परदे पर एक टीवी फिल्म द डेडलिएस्ट सीजन (१९७७) के साथ की। उस ही वर्ष उन्होंने फ़िल्मी जगत में अपनी पहली पिक्चर जूलिया (१९७७) के साथ कदम रखा। १९७८ की फिल्म द डियर हंटर और १९७९ की फिल्म क्रेमर वर्सेज क्रेमर, जिसपर हिंदी फिल्म अकेले हम अकेले तुम आधारित थी, से उन्हें आलोचनात्मक तथा व्यावसायिक सफलता काफी जल्दी हासिल हो गयी; जहाँ पहली फिल्म ने उनहे अपना पहला ऑस्कर नामांकन दिलाया वहीँ दूसरी ने पहली जीत। इसके अलावा उनहे सोफीस चॉइस (१९८२) और द आयरन लेडी (२०११) में भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के दो और ऑस्कर पुरस्कार मिले। मेरिल स्ट्रीप ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब के इतिहास में सबसे ज्यादा बार नामांकित अभिनेता हैं। उनहे ऑस्कर में १७ बार नामांकन और ३ बार जीत और गोल्डन ग्लोब में २६ बार नामंकान और ८ बार जीत हासिल हुई है। उनहे दो एमी पुरस्कार, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स, एक कान फ़िल्मोत्सव पुरस्कार, पांच न्यू यॉर्क क्रिटिक्स सर्किल पुरस्कार, दो बाफ्ता पुरस्कार, एक ऑस्ट्रेलियाई फिल्म संसथान पुरस्कार, पांच ग्रैमी नामांकन, एक टोनी पुरस्कार और अन्य पुरस्कार मिले हैं। उनहे २००४ में अमेरिकी फिल्म संस्थान के द्वारा अपने अभिनय से अमेरिकी संस्कृति को योगदान देने के लिए आजीवन उप्लिब्धि पुरस्कार दिया गया। वह इस पुरस्कार के इतिहास की सबसे कम उम्र की अभिनत्री हैं। .

13 संबंधों: एमी पुरस्कार, दि न्यू यॉर्क टाइम्स, न्यू जर्सी, पेन्सिलवेनिया, रोड आइलैण्ड, स्विट्ज़रलैण्ड, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स, ग्रैमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, ऑस्कर, इंग्लैण्ड, कान फ़िल्मोत्सव, अकेले हम अकेले तुम

एमी पुरस्कार

एमी पुरस्कार (Emmy Award) या जिसे अक्सर एमी कहा जाता है, एक टेलीविजन निर्माण पुरस्कार है व मनोरंजन पर केंद्रित है। इसे टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार (फ़िल्म के लिए), टोनी पुरस्कार (नाटक के लिए) और ग्रैमी पुरस्कार (संगीत के लिए) के बराबर माना जाता है। .

नई!!: मेरिल स्ट्रीप और एमी पुरस्कार · और देखें »

दि न्यू यॉर्क टाइम्स

दि न्यू यॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: मेरिल स्ट्रीप और दि न्यू यॉर्क टाइम्स · और देखें »

न्यू जर्सी

अमेरिका में स्थिति न्यू जर्सी (New Jersey) संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वोत्तर में एक राज्य है। यह उत्तर और पूर्व में न्यूयॉर्क से, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण में अटलांटिक महासागर से, पेंसिल्वेनिया से पश्चिम में और डेलावेयर द्वारा दक्षिण-पश्चिम पर सीमा रखता है। न्यू जर्सी में मूल अमेरिकी निवासी ने 2,800 वर्षों से अधिक तक निवास किया। 17 वीं शताब्दी की शुरुआत में, डच और स्वीडन ने पहले यूरोपीय बस्तियां बनाईं। बाद में अंग्रेजों ने इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया और इसका नाम जर्सी द्वीप के ऊपर रखा। अमेरिका में न्यू जर्सी चौथा सबसे छोटा राज्य है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 89,44,469 हैं। सबसे अधिक आबादी में वह 11वां स्थान रखता है लेकिन जनसंख्या घनत्व के मामले में इसका पहला स्थान है। लगभग 70% लोग सिर्फ अंग्रेज़ी भाषा बोलते हैं। 16% स्पेनिश और 2.7% लोग भारतीय भाषाएँ बोलते हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: मेरिल स्ट्रीप और न्यू जर्सी · और देखें »

पेन्सिलवेनिया

संयुक्त राज्य अमरीका में पेन्सिलवेनिया पेन्सिलवेनिया (Pennsylvania) राष्ट्रमण्डल जिसे आम तौर पर पी.ए. कहा जाता है, अमेरिका के पूर्वोत्तर में स्थित एक राज्य है। पेनसिल्वेनिया को १८०२ से कीस्टोन (keystone) राज्य के नाम से जाना जाता है क्योंकि वह अमरीका के प्रथम तेरह बस्तियो के मध्य में स्थित है। पेनसिल्वेनिया का एक और नाम "क्वेकर" (Quaker) राज्य भी है। साम्रराज्यीय समय में उसे क्वेकर राज्य भी कहा जाता था। पेनसिल्वेनिया की तटरेखा ईरि झील से लगकर ५१ मील और डेलावेर खाडी से लगकर ५७ मील है। फिलाडेल्फिया पेनसिल्वेनिया का सबसे बड़ा शहर है। ---- प्रमुख तथ्य राजधानीः हैरिसबर्ग प्रमुख शहरः पिट्सबर्ग, फिलाडेल्फिया क्षेत्रफलः 46,058 वर्ग मील जनसंख्याः 1,27,84,227 वर्ष 2016 के अनुमान अनुसार मुख्य उद्योगः स्टील, कृषि भुट्टा, सोयाबीन, मशरूम खनन, इलेक्ट्रानिक उत्पाद एवं औषधियाँ मुख्य नदियाँ: एलगेनी, सक्शीना, डेलावेयर, ओहायो एवं स्कूकिल ---- यह राज्य कीस्टोन राज्य के नाम से भी मशहूर है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: मेरिल स्ट्रीप और पेन्सिलवेनिया · और देखें »

रोड आइलैण्ड

अमेरिका में स्थिति रोड आइलैंड (Rhode Island), आधिकारिक तौर पर स्टेट ऑफ़ रोड आइलैंड एंड प्रोविडेंस प्लांटेशन्स, पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य के न्यू इंग्लैंड क्षेत्र में एक राज्य है। रोड आइलैंड को कनेक्टिकट द्वारा पश्चिम में, मैसाचुसेट्स द्वारा उत्तर और पूर्व में और दाक्षिण में अटलांटिक महासागर ने घेर रखा है। 4 मई 1776 को रोड आइलैंड का उपनिवेश ब्रिटिश क्राउन के प्रति अपनी निष्ठा का त्याग करने वाला तेरह उपनिवेश में से पहला था। लेकिन वो 29 मई, 1790 पर संयुक्त राज्य संविधान को अपनाने वाला आखिरी राज्य था। रोड आइलैंड सभी पचास राज्यों में क्षेत्र में सबसे छोटा है। लेकिन वो आठवां सबसे कम आबादी वाला राज्य है और जनसंख्या घनत्व के मामले में उसका दूसरा स्थान आता है (न्यू जर्सी पहला है)। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 10,56,426 हैं। प्रॉविडेंस राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: मेरिल स्ट्रीप और रोड आइलैण्ड · और देखें »

स्विट्ज़रलैण्ड

स्विट्जरलैंड (जर्मन: (die) Schweiz (डी) श्वाइत्स, फ़्रांसिसी: (la) Suisse (ला) सुईस, लातिनी: Helvetia हेल्वेतिया) मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, सो इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं। इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं: जर्मन (उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा), फ़्रांसिसी (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग) और एक सह-राजभाषा है: रोमांश (पूर्वी भाग)। इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते हैं। स्विट्स़रलैण्ड एक लोकतन्त्र है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। यहाँ कई बॉलीवुड फ़िल्म के गानों की शूटिंग होती है। लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं: ज़्यूरिख, जनीवा, बर्न (राजधानी), बासल, इंटरलाकेन, लोज़ान, लूत्सर्न, इत्यादि। यहाँ एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं। भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों में इस खूबसूरत देश के कई नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलते हैं। .

नई!!: मेरिल स्ट्रीप और स्विट्ज़रलैण्ड · और देखें »

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स

स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स (Screen Actors Guild Award) वह सम्मान है जो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड द्वारा अपने सदस्यों को उनके उल्लेखनिय कार्य के लिए दिया जाता है। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: मेरिल स्ट्रीप और स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स · और देखें »

ग्रैमी पुरस्कार

कोई विवरण नहीं।

नई!!: मेरिल स्ट्रीप और ग्रैमी पुरस्कार · और देखें »

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) (हॉलीवुड विदेशी प्रेस संघ) मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी १९४४ को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था। इस बार ११ जनवरी २००९ को बेवेरली हिल्टन होटल कैलिफोर्निया में दिया गया गोल्डन पुरस्कार ६६वाँ अवॉर्ड है। हर बार जनवरी में दिए जानेवाले इस अवॉर्ड को ९० अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के मतों (वोट्स) के आधार पर दिया जाता है। ये पत्रकार हॉलीवुड और अमेरिका के बाहर के मीडिया द्वारा संबंद्धता प्राप्त होते हैं। अकादमी पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड) की सीमा एक जनवरी से शुरू होती है लेकिन गोल्डन ग्लोब की एक अक्टूबर से। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: मेरिल स्ट्रीप और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार · और देखें »

ऑस्कर

ऑस्कर अकादमी पुरस्कार जिसे ऑस्कर के नाम से भी जाना जाता है, एक सम्मान है जिसे अमेरिकन अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस (AMPAS) द्वारा फिल्म उद्योग में निर्देशकों, कलाकारों और लेखकों सहित पेशेवरों की उत्कृष्टता को पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है। यह औपचारिक समारोह, जिसमें पुरस्कार दिए जाते हैं, विश्व के सबसे प्रमुख पुरस्कार समारोहों में से एक है और इसे हर वर्ष 200 से अधिक देशों में टीवी पर सजीव प्रसारित किया जाता है। यह मीडिया का सबसे पुराना पुरस्कार समारोह भी है और इसके समकक्ष के ग्रेमी पुरस्कार (संगीत के लिए), एमी पुरस्कार (टेलीविजन के लिए) और टोनी पुरस्कार (थिएटर के लिए) अकादमी पर आधारित हैं। AMPAS का विचार मूलतः मेट्रो-गोल्डविन-मायेर स्टूडियो के मालिक लुई बी मायेर द्वारा फिल्म उद्योग की छवि सुधारने और श्रम विवादों में मध्यस्थता करने के उद्देश्य से एक पेशेवर मानद संगठन के रूप में प्रस्तुत किया गया था। बाद में खुद ऑस्कर को फिल्म उद्योग में 'विशिष्ट उपलब्धि के लिए योग्यता पुरस्कार' के रूप में अकादमी द्वारा शुरू किया गया। पहला अकादमी पुरस्कार समारोह 16 मई,1929 को, 1927/1928 फिल्म सीज़न की बेजोड़ फ़िल्मी उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए हॉलीवुड में होटल रुज़वेल्ट में आयोजित किया गया था। 2010 की फिल्मों को सम्मानित करने वाला सबसे हाल का समारोह 27 फ़रवरी 2011 को हॉलीवुड के कोडक थियेटर में आयोजित किया गया। .

नई!!: मेरिल स्ट्रीप और ऑस्कर · और देखें »

इंग्लैण्ड

इंग्लैण्ड (अंग्रेज़ी: England), ग्रेट ब्रिटेन नामक टापू के दक्षिणी भाग में स्थित एक देश है। इसका क्षेत्रफल 50,331 वर्ग मील है। यह यूनाइटेड किंगडम का सबसे बड़ा निर्वाचक देश है। इंग्लैंड के अलावा स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तर आयरलैंड भी यूनाइटेड किंगडम में शामिल हैं। यह यूरोप के उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जो मुख्य भूमि से इंग्लिश चैनल द्वारा पृथकीकृत द्वीप का अंग है। इसकी राजभाषा अंग्रेज़ी है और यह विश्व के सबसे संपन्न तथा शक्तिशाली देशों में से एक है। इंग्लैंड के इतिहास में सबसे स्वर्णिम काल उसका औपनिवेशिक युग है। अठारहवीं सदी से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक ब्रिटिश साम्राज्य विश्व का सबसे बड़ा और शकितशाली साम्राज्य हुआ करता था जो कई महाद्वीपों में फैला हुआ था और कहा जाता था कि ब्रिटिश साम्राज्य में सूर्य कभी अस्त नहीं होता। उसी समय पूरे विश्व में अंग्रेज़ी भाषा ने अपनी छाप छोड़ी जिसकी वज़ह से यह आज भी विश्व के सबसे अधिक लोगों द्वारा बोले व समझे जाने वाली भाषा है। .

नई!!: मेरिल स्ट्रीप और इंग्लैण्ड · और देखें »

कान फ़िल्मोत्सव

कान फ़िल्मोत्सव (फ़्रांसिसी: le Festival international du film de Cannes or simply le Festival de Cannes), का प्रारंभ 1939 में हुआ। यह विश्व के सबसे सम्मानजनक फ़िल्म उत्सवों में से एक माना जाता है। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार श्रेणी:फ़िल्म महोत्सव श्रेणी:फ़िल्म.

नई!!: मेरिल स्ट्रीप और कान फ़िल्मोत्सव · और देखें »

अकेले हम अकेले तुम

अकेले हम अकेले तुम मंसूर खान के द्वारा निर्देशित एक हिन्दी फिल्म है जिसमें आमिर खान और मनीषा कोइराला की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म को संगीत अनु मलिक ने दिया और इसके गीत मजरुह सुल्तानपुरी ने लिखे हैं। इसे पति-पत्नी के रिश्ते को सबसे वास्तविक और संवेदनशीलता से दर्शाने वाला फिल्म माना जाता है। इसे बॉक्स-ऑफिस पर सफलता प्राप्त नहीं हुई। .

नई!!: मेरिल स्ट्रीप और अकेले हम अकेले तुम · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Meryl Streep

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »