लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मेरा सुल्तान

सूची मेरा सुल्तान

मेरा सुल्तान या मुह्तेशेम यूज़्यिल (तुर्कीयाई: Muhteşem Yüzyıl) ऐतिहासिक तुर्कीयाई धारावाहिक है जो उस्मानी शासक सुलेमान प्रथम की हरम की ज़िन्दगी पर आधारित है। शुरूआत में यह धारावाहिक टीवी तुर्की चैनल पर प्रसारित हो रहा था जो बाद में स्टार टीवी चैनल पर हस्तान्तरित हो गया। सुलेमान प्रथम उस्मान साम्राज्य के दसवें सुल्तान थे, उनके ज़माने में ख़िलाफ़त में उस्मानी सल्तनत अपने चरम पर जा पहुँची थी। इस धारावाहिक में वास्तविक इतिहास को बदल करके सुलेमान प्रथम और एक कनीज़ रॉक्सिलाना जो बाद में ख़ुर्रम सुल्तान के नाम से सुलेमान की बीवी बनी, की निजी ज़िन्दगी को बदनुमा अंदाज़ में दिखा गया है। इस कारण से इस धारावाहिक को दुनिया-भर में आलोचना का सामना करना पड़ा। इस सीरियल का नाम मुह्तेशेम यूज़्यिल का अर्थ "स्वर्ण युग" या "महान सदी" है जिसे मेरा सुल्तन के नाम से जियो कहानी ने पाकिस्तान में प्रसारित किया। श्रेणी:तुर्की के टेलीविज़न धारावाहिक.

7 संबंधों: तुर्कीयाई, पाकिस्तान, सुलेमान प्रथम, हरम, जियो टीवी, ख़ुर्रम सुल्तान, उस्मानी साम्राज्य

तुर्कीयाई

तुर्कीयाई' का बोध इन में से किन्हीं एक शब्दों से हो सकता है.

नई!!: मेरा सुल्तान और तुर्कीयाई · और देखें »

पाकिस्तान

इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान या पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र या सिर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। 20 करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा। क़बाइली इलाक़े और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर (तथाकथित आज़ाद कश्मीर) और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं हालाँकि भारत इन्हें अपना भाग मानता है। पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था। सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इक़बाल ने द्विराष्ट्र सिद्धान्त का ज़िक्र किया था। उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी। सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिन्ध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया। सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया। .

नई!!: मेरा सुल्तान और पाकिस्तान · और देखें »

सुलेमान प्रथम

सुलेमान प्रथम, सुलेमान क़ानूनी, सुलेमान महान या शानदार सुलेमान (उस्मानी तुर्की: سلطان سليمان اول‎ सुल्तान सुलेमान अव्वल, आधुनिक तुर्की: Süleyman I या Kanunî Sultan Süleyman) उस्मानी सल्तनत के दसवें शासक थे जिन्होंने 1520 से 1566, 46 साल तक शासन किया। वे सम्भवतः उस्मानी सल्तनत के सबसे महान शासकों में से एक थे जिन्होंने अपने अनोखी न्यायप्रणाली और अतुलनीय प्रबन्धन की बदौलत समस्त इस्लामी विश्व को समृद्धि और विकास का मार्ग पर लाया था। उन्होंने सल्तनत के लिए क़ानून की विशेष व्यवस्था स्थापित की थी और इस कारण से उन्हें सुलेमान क़ानूनी के नाम से याद किया जाता है। पश्चिमी विश्व उनकी महानता से इतने प्रभावित हुए कि पश्चिमी लेखकों ने उन्हें शानदार सुलेमान का नाम दिया। उनकी सरकार के मुख्य इलाक़ों में हिजाज़, तुर्की, मिस्र, अल्जीरिया, इराक़, कुर्दिस्तान, यमन, शाम, फ़ारस की खाड़ी और भूमध्य तटीय क्षेत्र, यूनान और हंगरी शामिल थे। .

नई!!: मेरा सुल्तान और सुलेमान प्रथम · और देखें »

हरम

हरम का एक दृश्य हरम किसी एक पुरुष की अनेक स्त्रियों के रहने के उस स्थान को कहते हैं जहाँ अन्य मर्दों का जाना वर्जित होता है। यह प्रथा मध्य पूर्व से शुरु हुई और अब पाश्चात्य सभ्यता में इसे उसमानी साम्राज्य से जोड़कर देखा जाता है। दक्षिणी एशिया में इसको पर्दा प्रथा कहते हैं। .

नई!!: मेरा सुल्तान और हरम · और देखें »

जियो टीवी

जियो टीवी एक पाकिस्तानी टीवी चैनल है। यह वहाँ के प्रसिद्ध जंग अख़बार समूह का चैनल है। हामिद मीर, हसन निसार इत्यादि इनके पत्रकार और टीकाकरों में प्रमुख हैं। श्रेणी:उर्दु चैनल श्रेणी:पाकिस्तान के टी वी चैनल.

नई!!: मेरा सुल्तान और जियो टीवी · और देखें »

ख़ुर्रम सुल्तान

''ला सुल्ताना रोज़्ज़ा'', तितियन द्वारा चित्र, 1550. ख़ुर्रम सुल्तान (तुर्कीयाई: हुर्रेम सुल्टान, उच्चारण:, उस्मान तुर्कीयाई: خرم سلطان) जो पश्चिमी दुनिया में रोक्सेलाना (Roxelana) के नाम से प्रसिद्ध सुलैमान प्रथम की पत्नी और शहज़ादा महमद, महर माह सुल्तान, शहज़ादा अब्दुल्लाह, सलीम द्वितीय, शहज़ादा बायज़ीद और शहज़ादा जहाँगीर की माँ थीं वे ख़ासकी सुल्तान के पद की सर्वप्रथम पदाधिकारी थीं और इसलिए उस्मान साम्राज्य के इतिहास में सबसे शक्तिशाली महिलाओं में से एक थीं। वे महिलाओं की सल्तनत की एक प्रतिष्ठित व्यक्ति थीं। उन्होंने अपने पति के माध्यम से उस्मान साम्राज्य में राजकीय शक्ति प्राप्त की और राजनीति में उन्होंने एक प्रभावशाली भूमिका निभाई थीं। .

नई!!: मेरा सुल्तान और ख़ुर्रम सुल्तान · और देखें »

उस्मानी साम्राज्य

उस्मानी सलतनत (१२९९ - १९२३) (या उस्मानी साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य, उर्दू में सल्तनत-ए-उस्मानिया, उस्मानी तुर्कीयाई:دَوْلَتِ عَلِيّهٔ عُثمَانِیّه देव्लेत-इ-आलीय्ये-इ-ऑस्मानिय्ये) १२९९ में पश्चिमोत्तर अनातोलिया में स्थापित एक तुर्क राज्य था। महमद द्वितीय द्वारा १४९३ में क़ुस्तुंतुनिया जीतने के बाद यह एक साम्राज्य में बदल गया। प्रथम विश्वयुद्ध में १९१९ में पराजित होने पर इसका विभाजन करके इस पर अधिकार कर लिया गया। स्वतंत्रता के लिये संघर्ष के बाद २९ अक्तुबर सन् १९२३ में तुर्की गणराज्य की स्थापना पर इसे समाप्त माना जाता है। उस्मानी साम्राज्य सोलहवीं-सत्रहवीं शताब्दी में अपने चरम शक्ति पर था। अपनी शक्ति के चरमोत्कर्ष के समय यह एशिया, यूरोप तथा उत्तरी अफ़्रीका के हिस्सों में फैला हुआ था। यह साम्राज्य पश्चिमी तथा पूर्वी सभ्यताओं के लिए विचारों के आदान प्रदान के लिए एक सेतु की तरह था। इसने १४५३ में क़ुस्तुन्तुनिया (आधुनिक इस्ताम्बुल) को जीतकर बीज़ान्टिन साम्राज्य का अन्त कर दिया। इस्ताम्बुल बाद में इनकी राजधानी बनी रही। इस्ताम्बुल पर इसकी जीत ने यूरोप में पुनर्जागरण को प्रोत्साहित किया था। .

नई!!: मेरा सुल्तान और उस्मानी साम्राज्य · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मुहतेशेम यूज़्यिल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »