लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मेट्रो मनीला

सूची मेट्रो मनीला

मेट्रो मनीला (Metro Manila), जिसे महानगरीय मनीला (Metropolitan Manila) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है जिसमें उसकी राष्ट्रीय राजधानी, मनीला, भी स्थित है। इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (National Capital Region) भी कहा जाता है। .

9 संबंधों: तगालोग भाषा, दक्षिण पूर्व एशिया, फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल, फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र, फ़िलीपीन्स, मनीला, मेट्रो मनिला (फ़िल्म), लूज़ोन, अंग्रेज़ी भाषा

तगालोग भाषा

तगालोग दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश में बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा की एक भाषा है। इसे फ़िलिपीन्ज़ के २५% लोग मातृभाषा के रूप में और उस देश के अधिकांश लोग द्वितीय भाषा के रूप में बोलते हैं, जो कि फ़िलिपीन्ज़ की किसी भी अन्य भाषा से अधिक है। अंग्रेज़ी के साथ-साथ, तगालोग को फ़िलिपीन्ज़ की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। .

नई!!: मेट्रो मनीला और तगालोग भाषा · और देखें »

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: मेट्रो मनीला और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल

फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल (अंग्रेज़ी: Island groups of the Philippines) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का एक प्रशासनिक विभाजन है, जिसमें उस देश को तीन बड़े द्वीप दलों में संगठित करा गया है। यह लूज़ोन, विसाया और मिन्दनाओ हैं। इनमें से लूज़ोन द्वीप दल और मिन्दनाओ द्वीप दल का नाम इनके सबसे बड़े द्वीपों पर रखा गया है जबकि विसाया एक द्वीपसमूह का नाम है। .

नई!!: मेट्रो मनीला और फ़िलिपीन्ज़ के द्वीप दल · और देखें »

फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र

फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र (Regions of the Philippines) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के मध्य-स्तरीय प्रशासनिक विभाग हैं। फ़िलिपीन्ज़ में १८ क्षेत्र परिभाषित करे गए हैं और वे ३ द्वीप दलों में संगठित हैं। हर क्षेत्र में कई प्रान्त आते हैं। .

नई!!: मेट्रो मनीला और फ़िलिपीन्ज़ के क्षेत्र · और देखें »

फ़िलीपीन्स

फिलीपींस के प्रमुख नगर फ़िलीपीन्स दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित एक देश है। इसका आधिकारिक नाम 'फिलीपीन्स गणतंत्र' है और राजधानी मनीला है। पश्चिमी प्रशांत महासागर में स्थित ७१०७ द्वीपों से मिलकर यह देश बना है। फिलीपीन द्वीप-समूह पूर्व में फिलीपीन्स महासागर से, पश्चिम में दक्षिण चीन सागर से और दक्षिण में सेलेबस सागर से घिरा हुआ है। इस द्वीप-समूह से दक्षिण पश्चिम में देश बोर्नियो द्वीप के करीबन सौ किलोमीटर की दूरी पर बोर्नियो द्वीप और सीधे उत्तर की ओर ताइवान है। फिलीपींस महासागर के पूर्वी हिस्से पर पलाऊ है। पूर्वी एशिया में दक्षिण कोरिया और पूर्वी तिमोर के बाद फिलीपीन्स ही ऐसा देश है, जहां ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं। ९ करोड़ से अधिक की आबादी वाला यह विश्व की 12 वीं सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यह देश स्पेन (१५२१ - १८९८) और संयुक्त राज्य अमरीका (१८९८ - १९४६) का उपनिवेश रहा और फिलीपीन्स एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: मेट्रो मनीला और फ़िलीपीन्स · और देखें »

मनीला

मनिला फ़िलीपीन्स की राजधानी है। मनिला का भौगोलिक क्षेत्रफल ३८.५५ वर्ग किलोमीटर है और १६ लाख की जनसँख्या के साथ ये फ़िलीपीन्स का दूसरा सबसे अधिक जनसँख्या वाला महानगर है। मनिला शहर मनिला खाड़ी के पूर्व मे अवस्थित हैं। 2010 के जनगणना अनुसार यहाँ की जनसंख्या 16,52,171 हैं। .

नई!!: मेट्रो मनीला और मनीला · और देखें »

मेट्रो मनिला (फ़िल्म)

मेट्रो मनिला ब्रिटिश फिलिपिनो फ़िल्म है जिसका निर्देशन शॉन एलिस ने किया है। शॉन एलिस ने निर्देशन के साथ फ़िल्म को लिखने का कार्य भी किया है। .

नई!!: मेट्रो मनीला और मेट्रो मनिला (फ़िल्म) · और देखें »

लूज़ोन

लूज़ोन या लूसोन (दोनों उच्चारण सही हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। यह विश्व का १५वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और फ़िलिपीन द्वीपसमूह के उत्तर में स्थित है। राष्ट्रीय राजधानी मनिला और राष्ट्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर, केज़ोन सिटी, इसी द्वीप पर स्थित हैं। फ़िलिपीन्ज़ की ५३% आबादी के साथ, लूज़ोन देश का आर्थिक और राजनैतिक केन्द्र है। (जावा, होन्शु और ब्रिटेन के बाद) दुनिया का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है और यहाँ ५.३ करोड़ लोग रहते हैं। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "लूज़ोन" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। लूज़ोन द्वीप गुट में, लूज़ोन द्वीप के अलावा, उत्तर में बातानेस व बाबुयान द्वीपसमूह, पूर्व में पोलिलो द्वीपसमूह और दक्षिण के दूर-दराज़ क्षेत्रों में कातानदूनास, मारिनदूके, मासबात, रोमब्लोन, मिन्दोरो, पलावन और अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: मेट्रो मनीला और लूज़ोन · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: मेट्रो मनीला और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मैट्रो मनिला, मेट्रो मनिला

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »