लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुम्बई महानगरीय क्षेत्र

सूची मुम्बई महानगरीय क्षेत्र

मुंबई महानगरीय क्षेत्र (MMR) मुंबई महानगर और उसके उपनगरॊ को मिलाकर बोला जाता है। इसके उपनगर पिछले बीस वर्षों में विकसित हुए हैं और यहां सात नगर पालिकाएं, तथा पंद्रह नगर परिषद हैं। इस पूरे क्षेत्र को मुंबई महानगरीय विकास प्राधिकरण (MMRDA) द्वारा यहां की योजना, विकास, परिवहन और आवास आदि देखा जाता है। इस क्षेत्र का कुल क्षेत्रफ़ल ४३५५ वर्ग कि॰मी॰ और जनसंख्या १७,७०२,७६१ है। यह मुंबई शहर से मुंबई उपनगरीय रेलवे सेवा द्वारा जुड़ा हुआ है। मुंबई मोनोरेल।;नगर परिषद.

30 संबंधों: ठाणे, ठाणे ज़िला, नाला सोपारा, नवघर, पन्वेल, पेन, भारत, बदलापुर, भयंदर, भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश, भारत के ज़िले, भारतीय मानक समय, महाराष्ट्र, माथेरान, मानिकपुर, मुम्बई, मुम्बई शहर ज़िला, मुम्बई उपनगरीय ज़िला, मुंबई उपनगरीय रेल, रायगढ़, समय मण्डल, जनसंख्या, घनत्व, वसई, विरार, खोपोली, कर्जात, क्षेत्रफल, अलीबाग, अंबरनाथ, उल्हासनगर

ठाणे

ठाणे भारतीय राज्य महाराष्ट्र का एक शहर है। ठाणे मुम्बई के उत्तरीय छोर पर तथा भूतपूर्व थाना, दक्षिण-पश्चिम भारत के महाराष्ट्र राज्य के उल्हास नदी के मुहाने पर, मुम्बई के पूर्वोत्तर में स्थित है।। यह ठाणे ज़िले का मुख्यालय भी है। यह पहले मुंबई का एक आवासीय उपनगर था। इसपर पुर्तग़ालियों, मराठों और अंग्रेज़ों का अधिकार रह चुका है। 16 अप्रैल 1853 में मुंबई और ठाणे के बीच भारत की पहली रेल पटरी शुरू हुई। समुद्र तल से सात मीटर की ऊंचाई पर बसा ठाणे, चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ है। इस शहर को श्री सथांनक के नाम से भी जाना जाता है। यह अब रसायन, इंजीनियरिंग उत्पाद एवं वस्त्र का विशाल औद्योगिक केंद्र बन गया है। यहाँ पर अनेक ऐतिहासिक भवन हैं, जिनमें एक क़िला और कई चर्च शामिल है। .

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और ठाणे · और देखें »

ठाणे ज़िला

ठाणे ज़िला (ठाणे जिल्हा) भारत के दक्षिणी-पश्चिमी भाग में स्थित महाराष्ट्र के ३६ ज़िलों में से एक ज़िला है। ज़िले का पूर्वी भाग पहाड़ी है, जहाँ प्रमुख रूप से जनजातीय समुदायों का निवास है। पश्चिमी हिस्से में इन पहाड़ियों ने नदी घाटी को विकसित किया है। ये घाटियां तटीय क्षेत्रों में मिल गयी हैं, जहां उगने वाले चावल और फलों के लिए घोलवाद विख्यात है। मछली पालन यहाँ का मुख्य व्यवसाय है। उल्हास नदी के मुहाने के दक्षिण और उल्हास घाटी के ऊपरी हिस्से में जिले के कुछ प्रमुख शहर स्थित है, जो भीड़ और कोलाहल से भरे हैं। ये हैं भिवंडी (हथकरघों के लिए प्रसिद्ध), कल्याण (रेलवे जंक्शन), उल्हासनगर (परवासी सिंधियों की आवादी), अंबरनाथ (रसायन उत्पादन के लिए प्रसिद्ध), वसई (समुद्र तट पर बसे होने व किले के लिए प्रसिद्ध), पालघर (फलों के लिए प्रसिद्ध), तारापुर (भारत का पहला परमाणु विद्युत केंद्र) और दहानु (एक शैक्षणिक केंद्र) आदि। .

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और ठाणे ज़िला · और देखें »

नाला सोपारा

नाला सोपारा, मुंबई का एक उप-क्षेत्र है। यह मुंबई उपनगरीय रेलवे का एक स्टेशन भी है। श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और नाला सोपारा · और देखें »

नवघर

नवघर मुंबई में वसई-विरार का एक क्षेत्र है। श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और नवघर · और देखें »

पन्वेल

पनवेल मुंबई का एक उपनगर है। श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और पन्वेल · और देखें »

पेन, भारत

पेन, भारत मुंबई में एक नगर पालिका क्षेत्र है। श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और पेन, भारत · और देखें »

बदलापुर

बदलापुर मुंबई में एक नगर पालिका क्षेत्र है। श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और बदलापुर · और देखें »

भयंदर

भयंदर, मुंबई का एक उप-क्षेत्र है। यह मुंबई उपनगरीय रेलवे का एक स्टेशन भी है। श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और भयंदर · और देखें »

भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश

भारत राज्यों का एक संघ है। इसमें उन्तीस राज्य और सात केन्द्र शासित प्रदेश हैं। ये राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश पुनः जिलों और अन्य क्षेत्रों में बांटे गए हैं।.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और भारत के राज्य तथा केन्द्र-शासित प्रदेश · और देखें »

भारत के ज़िले

तालुकों में बंटे हैं ज़िला भारतीय राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश का प्रशासनिक हिस्सा होता है। जिले फिर उप-भागों में या सीधे तालुकों में बंटे होते हैं। जिले के अधिकारियों की गिनती में निम्न आते हैं.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और भारत के ज़िले · और देखें »

भारतीय मानक समय

मिर्ज़ापुर और 82.5° पू के स्थान, जो भारतीय मानक समय के संदर्भ लम्बाई के लिए व्यवहार होता है भारतीय मानक समय (संक्षेप में आइएसटी) (अंग्रेज़ी: Indian Standard Time इंडियन् स्टैंडर्ड् टाइम्, IST) भारत का समय मंडल है, एक यूटीसी+5:30 समय ऑफ़सेट के साथ में। भारत में दिवालोक बचत समय (डीएसटी) या अन्य कोइ मौसमी समायोग नहीं है, यद्यपि डीएसटी 1962 भारत-चीन युद्ध, 1965 भारत-पाक युद्ध और 1971 भारत-पाक युद्ध में व्यवहार था। सामरिक और विमानन समय में, आइएसटी का E* ("गूंज-सितारा") के साथ में नामित होता है। --> .

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और भारतीय मानक समय · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और महाराष्ट्र · और देखें »

माथेरान

माथेरान को जाने वाले एक 'हेयर-पिन' मार्ग का दृष्य .

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और माथेरान · और देखें »

मानिकपुर

मानिकपुर मुंबई में वसई-विरार का एक क्षेत्र है। श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और मानिकपुर · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और मुम्बई · और देखें »

मुम्बई शहर ज़िला

मुंबई सिटी जिला मुंबई सिटी जिला महाराष्ट्र का जिला है। श्रेणी:महाराष्ट्र के जिले nl:Bombay#Bestuurlijke indeling.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और मुम्बई शहर ज़िला · और देखें »

मुम्बई उपनगरीय ज़िला

मुंबई सिटी जिला मुंबई उपनगरीय जिला महाराष्ट्र का जिला है। श्रेणी:महाराष्ट्र के जिले nl:Bombay#Bestuurlijke indeling.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और मुम्बई उपनगरीय ज़िला · और देखें »

मुंबई उपनगरीय रेल

यह मुंबई की उपनगरीय रेलवे है। इसे मुंबई में लोकल ट्रेन भी कहा जाता है। मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क (वेस्टर्न लाइन, सेंट्रल लाइन, हार्बर लाइन, ट्रांस हार्बर लाइन, मुंबई मेट्रो, मोनो रेल) ​​के सूचकांक के साथ पूरा मानचित्र मुंबई उपनगरीय रेलवे (मराठी: मुंबई उपनगरीय रेल्) प्रणाली, जो मुंबई में लोक परिवहन प्रणाली का भाग है, सरकारी भारतीय रेल की दो मण्डलीय भुजाओं, पश्चिम रेलवे व मध्य रेलवे द्वारा संचालित हैं। इस प्रणाली में, 6.1 मिलियन यात्रियों को प्रतिदिन यातायात उपलब्ध होता है। इस प्रकार, यह भारतीय रेल की दैनिक यात्री क्षमता का भार उठाती है। यह विश्व की सर्वाधिक यात्री घनत्व वाली उपनगरीय रेल सेवा है। इन मार्गों पर चलने वाली रेलगाड़ियों को स्थानीय लोगों द्वारा प्रायः लोकल कहा जाता है। भारतीय रेल एवं मुंबई उपनगरीय रेलवे, दोनों ही, अंग्रेज़ों द्वारा भारत में अप्रैल 1853 में बनवायी गयी प्रथम रेलवे के अंकुर की शाखाएं हैं। यह एशिया की प्राचीनतम रेलवे प्रणाली है। प्रथम रेल मुंबई से ठाणे तक 34 कि॰मी॰ की दूरी तक चली थी। बॉम्बे रेलवे इतिहास समूह इस लाइन को रेलवे धरोहर घोषित कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। .

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और मुंबई उपनगरीय रेल · और देखें »

रायगढ़

रायगढ़ दुर्ग, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड में पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध दुर्ग है। इसे छत्रपति शिवाजी ने बनवाया था और १६७४ में इसे अपनी राजधानी बनाया। रायगड पश्चिमी भारत का ऐतिहासिक क्षेत्र है। यह मुंबई (भूतपूर्व बंबई) के ठीक दक्षिण में महाराष्ट्र में स्थित है। यह कोंकण समुद्रतटीय मैदान का हिस्सा है, इसका क्षेत्र लहरदार और आड़ी-तिरछी पहाड़ियों वाला है, जो पश्चिमी घाट (पूर्व) की सह्याद्रि पहाड़ियों की खड़ी ढलुआ कगारों से अरब सागर (पश्चिम) के ऊँचे किनारों तक पहुँचता है। यह किला सह्याद्री पर्वतरांग मे स्थित है.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और रायगढ़ · और देखें »

समय मण्डल

समय मण्डल मानचित्र समय मण्डल पृथ्वी के ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ पर समय का एक सा मानकीकरण कर दिया गय है। यह सारे क्षेत्र अपने स्थानीय समय को ग्रीनविच मीन टाईम(ग्रीनविच मानक समय) के अनुसार गणते हैं। भारत में यह समय गणना +5:30 घंटे है। .

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और समय मण्डल · और देखें »

जनसंख्या

1994 में विश्व की जनसंख्या का वितरण. विश्व की कुल जनसँख्या में एक अरब लोगों के जुड़ने में लगने वाला समय. (जिसमें भविष्य की गणना भी शामिल है) वैकल्पिक चार्ट भी देखें. जीव विज्ञान में, विशेष प्रजाति के अंत: जीव प्रजनन के संग्रह को जनसंख्या कहते हैं; समाजशास्त्र में इसे मनुष्यों का संग्रह कहते हैं। जनसँख्या के अन्दर आने वाला प्रत्येक व्यक्ति कुछ पहलू एक दुसरे से बांटते हैं जो कि सांख्यिकीय रूप से अलग हो सकता है, लेकिन अगर आमतौर पर देखें तो ये अंतर इतने अस्पष्ट होते हैं कि इनके आधार पर कोई निर्धारण नहीं किया जा सकता.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और जनसंख्या · और देखें »

घनत्व

भौतिकी में किसी पदार्थ के इकाई आयतन में निहित द्रव्यमान को उस पदार्थ का घनत्व (डेंसिटी) कहते हैं। इसे ρ या d से निरूपित करते हैं। अर्थात अतः घनत्व किसी पदार्थ के घनेपन की माप है। यह इंगित करता है कि कोई पदार्थ कितनी अच्छी तरह सजाया हुआ है। इसकी इकाई किग्रा प्रति घन मीटर होती है। .

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और घनत्व · और देखें »

वसई

वसई मुंबई में वसई-विरार का एक क्षेत्र है। वसई एक ऐतिहासिक शहर है। पहले वसई का बेसिन नाम था। बाद मे वसई पड़ा। यह नगर पहले पोर्चियुगल (पुर्तगाल) लोगों के अधिन था। वसई विरार महानगर पालिका है जो महाराष्ट्र राजस्व मे दुसरा स्थान रखती है। मुंबई क़ा एक बेहतरीन शहर है। सब सुविधाओं युक्त शहर है। एज्युकेशन हब है। पालघर जिला, कोंकण डिवीजन मे आता है। मुंबई से यह 50 किलोमीटर दूर है। यहाँ की भाषा मराठी, अंग्रेजी, हिन्दी है। सरकारी काम काज मराठी व अंग्रेजी मे होता है। वसई रेल्वे जंक्शन है। यहाँ से हिन्दुस्तान के हर कोने से ट्रेनों का आवागमन है। MIDC मे मुंबई का नं० 1 शहर है। वसई विरार महानगर पालिका की जनसंख्या लगभग 1.50 लाख है। हरियाली ज्यादा होने के कारण इसे हरित वसई भी कहते हैं। श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और वसई · और देखें »

विरार

विरार, मुंबई का एक उप-क्षेत्र है। यह मुंबई उपनगरीय रेलवे का एक स्टेशन भी है। श्रेणी:मुम्बई.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और विरार · और देखें »

खोपोली

खोपोली महाराष्ट्र के रायगड जिले के खालापुर तालुक़ा में एक नगर पालिका क्षेत्र है। श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और खोपोली · और देखें »

कर्जात

कर्जात मुंबई में एक नगर पालिका क्षेत्र है। श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और कर्जात · और देखें »

क्षेत्रफल

किसी तल (समतल या वक्रतल) के द्वि-बीमीय (द्वि-आयामी) आकार के परिमाण (माप) को क्षेत्रफल कहते हैं। जिस क्षेत्र के क्षेत्रफल की बात की जाती है वह क्षेत्र प्रायः किसी बन्द वक्र (closed curve) से घिरा होता है। इसे प्राय: m2 (वर्ग मीटर) में मापा जाता है। .

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और क्षेत्रफल · और देखें »

अलीबाग

यह रायगढ़ का एक प्रमुख जगह है श्रेणी:चित्र जोड़ें श्रेणी:रायगढ़ जिला, महाराष्ट्र.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और अलीबाग · और देखें »

अंबरनाथ

अंबरनाथ मुंबई में एक नगर पालिका क्षेत्र है। अंबरनाथ महाराष्ट्र राज्य के मुंबई नगर से 38 मील की दूरी पर स्थित एक नगर है। अंबरनाथ में शिलाहाट नरेश मांबणि द्वारा निर्मित अंबरनाथ शिव का मंदिर है जिसे कोंकण का सर्वप्राचीन देवालय माना जाता है। शिव मंदिर की वास्तुकला उच्चकोटि की है। श्रेणी:मुंबई के क्षेत्र श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और अंबरनाथ · और देखें »

उल्हासनगर

उल्हासनगर महाराष्ट्र में स्थित एक शहर है जो मुम्बई महानगरी से कुछ ६० किलोमीटर दूर है। इस शहर को सिन्धुनगर के नाम से भी पहचाना जाता है। इस शहर की जनसन्ख्या 472,943 के करीब है (२००१) | .

नई!!: मुम्बई महानगरीय क्षेत्र और उल्हासनगर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मुंबई महानगरीय क्षेत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »