लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुना अबूसुलेमान

सूची मुना अबूसुलेमान

मुना अबूसुलेमान (जन्म-१६ मई १९७३), एक अरब और मुस्लिम मीडिया व्यक्तित्व हैं। वह अलवालीद बिन तलल फाउंडेशन के पूर्व संस्थापक महासचिव हैं और एमबीसी टीवी के सबसे लोकप्रिय सामाजिक कार्यक्रमों में से एक "कलम नवाएम" की सह-मेजबान हैं। अगस्त २०१३ में, मुना अबूसुलेमान को "सिलैटेक" के वैश्विक राजदूत के रूप में घोषित किया गया था। एक सार्वजनिक और मीडिया व्यक्तित्व के रूप में, उन्होंने समाज के बारे में, पूर्व और पश्चिम के बीच के निर्माण पुलों के बारे में, महिला अधिकार, व सामुदायिक विकास, के बारे में बात की और लिखी है। २००४ में सु श्री मुना अबूसुलेमान को विश्व आर्थिक मंच द्वारा युवा नेता का नाम दिया गया था। इस क्षमता के कारण उन्हें बहुत बार आज के युवाओं की चुनौतियों से सम्बंधित विषयो पर बोलने के लिए भी आमंत्रित किया गया। २००७ में, वह एक सद्भावना राजदूत के रूप में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा नियुक्त होने के लिए सऊदी अरब की पहली महिला बनीं। २००९ में उन्हें दुनिया के "सबसे प्रभावशाली मुस्लिम" की लिस्ट में शामिल किया गया। सऊदी अरब की महिला की छवियों को तोड़ने के एक प्रयास में, सुश्री अबू सुलेमान विभिन्न दर्शकों तक पहुंचने में बहुत सक्रिय हैं और डेविस वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, जेद्दा आर्थिक फोरम, सी- १०० विश्व आर्थिक मंच, ब्रुकिंग इंस्टीट्यूशन कॉन्फ्रेंस और कई अन्य स्थानों पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त किये हैं। .

1 संबंध: मुसलमान

मुसलमान

मिसरी (ईजिप्ट) मुस्लिमान नमाज़ पढ रहे हैं, एक तस्वीर। मुसलमान (अरबी: مسلم، مسلمة फ़ारसी: مسلمان،, अंग्रेजी: Muslim) का मतलब वह व्यक्ति है जो इस्लाम में विश्वास रखता हो। हालाँकि मुसलमानों के आस्था के अनुसार इस्लाम ईश्वर का धर्म है और धर्म हज़रत मुहम्मद से पहले मौजूद था और जो लोग अल्लाह के धर्म का पालन करते रहे वह मुसलमान हैं। जैसे कुरान के अनुसार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम भी मुसलमान थे। मगर आजकल मुसलमान का मतलब उसे लिया जाता है जो हज़रत मुहम्मद लाए हुए दीन का पालन करता हो और विश्वास रखता हो। मध्यकालीन मुस्लिम इतिहासकारों ने भारत को हिन्द अथवा हिन्दुस्तान कहा है । .

नई!!: मुना अबूसुलेमान और मुसलमान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »