लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुकदमा (1996 फ़िल्म)

सूची मुकदमा (1996 फ़िल्म)

मुकदमा 1996 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

16 संबंधों: टीकू तलसानिया, तनुजा, भारत, शिवा रिन्दानी, हरीश (फ़िल्म अभिनेता), हिन्दी, जगदीश राज, वर्षा उसगांवकर, विनोद खन्ना, गुड्डी मारुति, गुलशन ग्रोवर, आदित्य पंचोली, आसिफ़ शेख, के॰ सी॰ बोकाड़िया, उपासना सिंह, १९९६

टीकू तलसानिया

टीकू तलसानिया हिन्दी फ़िल्मों के एक हास्य अभिनेता हैं। .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और टीकू तलसानिया · और देखें »

तनुजा

तनुजा (जन्म: 23 सितंबर, 1943) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और तनुजा · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और भारत · और देखें »

शिवा रिन्दानी

शिवा रिन्दानी (जन्म: मुकेश रिन्दानी) अभिनेता है जो बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई देते हैं - ज्यादातर - या तो खलनायक भूमिकाओं में या कॉमिक भूमिकाओं में। सबसे पहली फिल्म उनकी घर एक मन्दिर थी। उन्होंने राजकोट से यांत्रिक इंजीनियरी की डिग्री हासिल की। फिर वह मुंबई आ गए। उनकी अन्य उल्लेखनीय फिल्म हैं:- कयामत से कयामत तक, काला साम्राज्य, मेरा जवाब, हम और घातक। .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और शिवा रिन्दानी · और देखें »

हरीश (फ़िल्म अभिनेता)

हरीश हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और हरीश (फ़िल्म अभिनेता) · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और हिन्दी · और देखें »

जगदीश राज

जगदीश राज खुराना (1928–2013) पूर्व बॉलीवुड अभिनेता थे। इनका 'समान किरदार अभिनेता' के रूप में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम अभिलेखित हुआ था। .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और जगदीश राज · और देखें »

वर्षा उसगांवकर

वर्षा उसगांवकर हिन्दी और मराठी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और वर्षा उसगांवकर · और देखें »

विनोद खन्ना

विनोद खन्ना (जन्म: रविवार, ६ अक्टूबर, १९४६ - निधन: गुरुवार, २७ अप्रैल २०१७) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे जिनका जन्म पेशावर (ब्रितानी भारत) में हुआ था जबकि इनका लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित रहने की वजह से २७ अप्रैल २०१७ को मुम्बई के एच एन रिलायंस अस्पताल में निधन हो गया । .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और विनोद खन्ना · और देखें »

गुड्डी मारुति

गुड्डी मारुति हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और गुड्डी मारुति · और देखें »

गुलशन ग्रोवर

गुलशन ग्रोवर (जन्म: 21 सितंबर, 1955) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और गुलशन ग्रोवर · और देखें »

आदित्य पंचोली

आदित्य पंचोली (जन्म: 4 जनवरी, 1965) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और आदित्य पंचोली · और देखें »

आसिफ़ शेख

आसिफ़ शेख भारतीय टेलिविजन और फिल्म अभिनेता है। उन्होंने सबसे पहले शुरुआत धारावाहिक हम लोग से की थी। उन्होंने मुकद्दर का बादशाह जैसे सहायक भूमिका से फ़िल्मों में शुरुआत की। उनकी मुख्य भूमिका वाली फिल्म 1991 में यारा दिलदारा भी आई थी। ये फिल्म संगीत निर्देशक जतिन-ललित की पहली फिल्म होने के साथ-साथ गीत "बिन तेरे सनम" के लिये जानी जाती है। हालांकि उन्हें मुख्य अभिनेता के रूप में सफलता नहीं मिली और उन्होने कई फ़िल्मों में सहायक भूमिकाएँ ही अदा की। अन्य कुछ फिल्में जिसमें वो नजर आए:- करन अर्जुन (1995), औज़ार (1997), बंधन (1998), प्यार किया तो डरना क्या (1998), हसीना मान जायेगी (1999), कुंवारा (2000), जोड़ी नं॰ 1 (2001), दिल ने जिसे अपना कहा (2004) और शादी करके फँस गया यार (2006)। वर्तमान में वो हास्य टीवी कार्यक्रम भाभी जी घर पर है! के अपने किरदार विभूति नारायण मिश्रा के लिये प्रसिद्धि पाए हैं। .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और आसिफ़ शेख · और देखें »

के॰ सी॰ बोकाड़िया

के सी बोकाड़िया हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्देशक हैं। .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और के॰ सी॰ बोकाड़िया · और देखें »

उपासना सिंह

उपासना सिंह (Upasana Singh) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है जिनका जन्म पंजाब के होशियारपुर क्षेत्र में हुआ था। उपासना सिंह मुख्य रूप से हास्य कला के लिए जानी जाती है। इन्होने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत १९९७ में जुदाई फिल्म से की थी।इन्होंने सोनी टीवी के और कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल में भी अभिनय किया था, उसमें इन्होंने एक भुआ की भूमिका निभाई थी और नादानियाँ में भी एक अहम रोल किया था।यह एक बॉलीवुड अभिनेत्री है जो क्षेत्रीय फिल्मों पंजाबी, राजस्थानी, भोजपुरी और गुजराती में भी कार्य करती है। .

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और उपासना सिंह · और देखें »

१९९६

१९९६ निम्न रूप से नामित किया गया था.

नई!!: मुकदमा (1996 फ़िल्म) और १९९६ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »