6 संबंधों: ए एम प्रसारण, एफ एम प्रसारण, रेडियो मिर्ची, रेडियो सिटी, विविध भारती, ऑल इण्डिया रेडियो।
ए एम प्रसारण
ए एम प्रसारण एक प्रकार का रेडियो प्रसारण है, जिसमें कैरियर के आयाम को प्रसारण ध्वनि के आयाम के अनुसार मॉड्यूलेट किया जाता है। इस प्रक्रिया को आयाम माड्यूलेशन या आया मॉड्यूलन कहते हैं। इस प्रक्रिया द्वारा मॉड्यूलन कर जब रेडियो प्रसारण होता है, उसे ए एम प्रसारण कहते हैं। एएम- जिस प्रकार रेडियो के लिए ऑडियो सिग्नल आते है उसी प्रकार दूरदर्शन के लिए ऑडियो तथा वीडियो दोनों की फ्रीक्वैंसी को एक साथ मिक्स कर दिया जाता है। इस मिक्सिंग की प्रकिया को कैरियर फ्रीक्वैंसी या मोड्यूलेशन के नाम से जाना जाता है। फ्रीक्वैंसी के दो प्रकार माने गये है- कैरियर फ्रीक्वैंसी और सिग्नल फ्रीक्वैंसी। इन दोनों को मिलाने के दो तरीके अपनाए गये है- 1- ए एम अर्थात् एम्प्लीट्यूड मोड्यूलेशन, 2- एफ एम अर्थात फ्रीक्वैंसी मोड्यूलेशन। जब सिग्नल को कैरियर के साथ इस प्रकार मिक्स किया जाता है कि कैरियर की फ्रीक्वैंसी वही रहे परन्तु एम्प्लीट्यूड सिग्नल के एम्प्लीट्यूड के अनुसार बदलना शुरु हो जाए तो इस वेव को ए एम वेव कहते है। इस वेव की कमी यह है कि इसमें वातावरण का शोर शामिल हो जाता है तथा आवाज स्पष्ट सुनाई नही देती। सामान्यत आकाशवाणी पर ए एम का ही प्रसारण किया जाता है। श्रेणी:रेडियो.
नई!!: मुंबई के रेडियो स्टेशनों की सूची और ए एम प्रसारण · और देखें »
एफ एम प्रसारण
एफ एम प्रसारण एक प्रकार का रेडियो प्रसारण है, जिसमें कैरियर की आवृत्ति को प्रसारण ध्वनि के अनुसार मॉड्यूलेट किया जाता है। इस प्रक्रिया को आवृत्ति माड्यूलेशन या आवृत्ति मॉड्यूलन कहते हैं। इस प्रक्रिया द्वारा मॉड्यूलन कर जब रेडियो प्रसारण होता है, उसे एफ़ एम प्रसारण कहते हैं। डीमॉड्यूलेटेड एफ़-एम संकेत वर्णक्रम एवं उप-कैरियर .
नई!!: मुंबई के रेडियो स्टेशनों की सूची और एफ एम प्रसारण · और देखें »
रेडियो मिर्ची
रेडियो मिर्ची भारत का एक लोकप्रिय गैर सरकारी एफ.
नई!!: मुंबई के रेडियो स्टेशनों की सूची और रेडियो मिर्ची · और देखें »
रेडियो सिटी
150px रेडियो सिटी भारत का एक गैर शासकीय रेडियो स्टेशन है। इसका प्रसारण ९१.१ मेगाहर्ट्ज़ पर होता है। इस रेडियो स्टेशन कि शुरुआत सबसे पहले मुंबई से २००४ में हुई। अब यह भारत के कई शहरों और महानगरों में एक प्रचलित रेडियो स्टेशन है। इसकीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिस.
नई!!: मुंबई के रेडियो स्टेशनों की सूची और रेडियो सिटी · और देखें »
विविध भारती
आकाशवाणी मुख्यालय, नई दिल्ली विविध भारती भारत मे सार्वजनिक क्षेत्र के रेडियो चैनल आकाशवाणी की एक प्रमुख प्रसारण सेवा है। भारत में रेडियो के श्रोताओं के बीच ये सर्वाधिक सुनी जाने वाली और बहुत लोकप्रिय सेवा है। इस पर मुख्यत: हिन्दी फ़िल्मी गीत सुनवाये जाते हैं। इसकी शुरुआत 3 अक्टूबर 1957 को हुई थी। वर्ष 2006-2007, विविध भारती के स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप मे भी मनाया। प्रारम्भ मे इसका प्रसारण केवल दो केन्द्रों, बम्बई तथा मद्रास से होता था। बाद मे धीरे धीरे लोकप्रियता के चलते आकाशवाणी के और भी केन्द्र इसका प्रसारण करने लगे। वर्तमान मे अनेकानेक केन्द्र आकाशवाणी की विज्ञापन प्रसारण सेवा के रूप मे अपने श्रोताओं को विविध भारती के कार्यक्रम सुनवाते हैं। यह भारत के असंख्य हिन्दी भाषियों का चहेता रेडियो चैनल वर्षों तक रहा। तब भी जब कि ना तो दूरदर्शन भारत आया था, या आने के बाद भी इतना चहेता नहीं बना था, जितना कि यह चैनल रहा है। अब भी यह चैनल अखिल भारत में प्रसारित होता है। .
नई!!: मुंबई के रेडियो स्टेशनों की सूची और विविध भारती · और देखें »
ऑल इण्डिया रेडियो
ऑल इंडिया रेडियो भारत की सरकारी रेडियो सेवा है। भारत में रेडियो प्रसारण की शुरूआत 1920 के दशक में हुई। पहला कार्यक्रम 1923 में मुंबई के रेडियो क्लब द्वारा प्रसारित किया गया। इसके बाद 1927 में मुंबई और कोलकाता में निजी स्वामित्व वाले दो ट्रांसमीटरों से प्रसारण सेवा की स्थापना हुई। सन् 1930 में सरकार ने इन ट्रांसमीटरों को अपने नियंत्रण में ले लिया और भारतीय प्रसारण सेवा के नाम से उन्हें परिचालित करना आरंभ कर दिया। 1936 में इसका नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो कर दिया और 1957 में आकाशवाणी के नाम से पुकारा जाने लगा। महानिदेशालय, आकाशवाणी प्रसार भारती के तहत कार्य करता है। प्रसार भारतीय मंडल संगठन की नीतियों के निर्धारण और कार्यान्वयन शीर्ष स्तर पर सुनिश्चित करता है और प्रसार भारती अधिनियम, 1990 के संदर्भ में अधिदेश को पूरा करता है। कार्यपालक सदस्य निगम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) के रूप में मंडल के नियंत्रण और पर्यवेक्षण हेतु कार्य कारते हैं। सीईओ, सदस्य (वित्त) और सदस्य, (कार्मिक) प्रसार भारती मुख्यालय, द्वितीय तल, पीटीआई भवन, संसद मार्ग, नई दिल्ली-110001 से अपने कार्यों का निष्पादन करते हैं। वित्त, प्रशासन और कार्मिकों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मामले सीईओ के पास भेजे जाते हैं और आवश्यकतानुसार सदस्य (वित्त) और सदस्य (कार्मिक) के माध्यम से मंडल को भेजे जाते हैं, ताकि सलाह, प्रस्तावों का कार्यान्वयन और उन पर निर्णय लिए जा सके। प्रसार भारती सचिवालय में कार्यरत विभिन्न विषयों के अधिकारी सीईओ, सदस्य (वित्त) और सदस्य (कार्मिक) को कार्रवाई, प्रचालन, योजना और नीति कार्यान्वयन के समेकन में सहायता देते हैं और साथ ही निगम के बजट, लेखा और सामान्य वित्तीय मामलों की देखभाल करते हैं। प्रसार भारती में मुख्य सतर्कता अधिकारी के नेतृत्व में मुख्यालय के एक एकीकृत सतर्कता व्यवस्था भी है। आकाशवाणी के महानिदेशालय का नेतृत्व महानिदेशक करते हैं। वे सीईओ सदस्य (वित्त) और सदस्य (कार्मिक) के सहयोग से आकाशवाणी के दैनिक मामलों का निपटान करते हैं। आकाशवाणी में मोटे तौर पर पांच अलग अलग विंग हैं जो विशिष्ट गतिविधियों के लिए उत्तरदायी हैं जैसे कार्यक्रम, अभियांत्रिकी, प्रशासन, वित्त और समाचार। .
नई!!: मुंबई के रेडियो स्टेशनों की सूची और ऑल इण्डिया रेडियो · और देखें »