लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कुआला लंपुर की मीनार

सूची कुआला लंपुर की मीनार

कुआला लंपुर की मीनार मलेशिया की राजधानी कुआला लंपुर में स्थित है। इस मीनार से ट्विन टावर की भव्यता को बारीकी से निहार सकते हैं। इस मीनार की कुल ऊंचाई 276 मीटर है। पर ऊंची पहाड़ी पर स्थित होने के कारण यह और भी ऊंची दिखती है। वैसे भी यह दुनिया की चौथी सबसे ऊंची इमारत है। पूरे कुआलालंपुर शहर को आप यहां से रात के समय देखें तो यह और भी खूबसूरत नजर आता है। इसके अतिरिक्त कुआलालंपुर की सुल्तान अब्दुल समद बिल्डिंग, नेशनल म्यूजियम, नेशनल थियेटर, विदेशी दासता से मुक्ति का प्रतीक नेशनल स्मारक और भव्य रेलवे स्टेशन भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। शहर में आप खरीदारी के साथ ही गोल्फ का आनंद भी ले सकते हैं। कुआलालंपुर में एक दर्जन से भी ज्यादा गोल्फ कोर्स हैं। खासतौर पर यहां आप रात्रिकालीन गोल्फ का आनंद उठा सकते हैं जो दुनिया के बहुत कम शहरों में उपलब्ध है। .

5 संबंधों: दूरसंचार, मलेशिया, कुआलालम्पुर, १९९१, १९९५

दूरसंचार

दूरसंचार (Telecommunication) शब्द का प्रयोग किसी विद्युत संकेत का किसी दूरार्ध क्षेत्र तक संचारित या प्रेषित करने के अर्थ में होता है। .

नई!!: कुआला लंपुर की मीनार और दूरसंचार · और देखें »

मलेशिया

मलेशिया अधिनियम 1963 (दस्तावेज़) अंग्रेजी ग्रंथों में मलेशिया से संबंधित समझौते (दस्तावेज़) मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है। मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है। .

नई!!: कुआला लंपुर की मीनार और मलेशिया · और देखें »

कुआलालम्पुर

कुआला लम्पुर, जिसे संक्षेप में "के एल" भी कहा जाता है, मलेशिया की संघीय राजधानी व सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर है। इस नगर का क्षेत्रफल है तथा 2012 की अनुमानित जनसँख्या 16 लाख है। वृहत्तर कुआला लम्पुर, जिसे क्लाँग घाटी के नाम से भी जाना जाता है, में आसपास के शहरी समुदाय भी सम्मिलित किए जाते हैं, जिन्हें मिलाकर इस क्षेत्र की कुल अनुमानित जनसँख्या 57 लाख (2010 में) है। जनसँख्या व अर्थव्यवस्था के हिसाब से यह इस देश का सर्वाधिक तीव्रगति से वृद्धिरत क्षेत्र है। मलेशिया की ही नई दूसरी राजधानी पुत्रजय भी है। .

नई!!: कुआला लंपुर की मीनार और कुआलालम्पुर · और देखें »

१९९१

1991 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: कुआला लंपुर की मीनार और १९९१ · और देखें »

१९९५

1995 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: कुआला लंपुर की मीनार और १९९५ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मीनार ए कुआला लंपुर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »