लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मीन दोंग भाषा

सूची मीन दोंग भाषा

पूर्वी मीन भाषा का केंद्र फ़ूज्यान प्रांत कि राजधानी फ़ूझोउ है मीन दोंग या पूर्वी मीन (闽东, Min Dong) चीन के फ़ूज्यान प्रांत के पूर्वी हिस्से में बोली जाने वाली एक भाषा है। इसे उस प्रांत की राजधानी, फ़ूझोउ और निन्गदे शहरों के इलाक़ों में बोला जाता है। १९८४ में इसे अनुमानित ९१ लाख लोग बोलते थे। फ़ूझोउ शहर में बोली जाने वाली मीन दोंग उपभाषा इसकी मानक बोली मानी जाती है। यह मीन भाषा-परिवार की सदस्य है, जो स्वयं चीनी भाषा-परिवार की एक शाखा है।, James Stuart Olson, Greenwood Publishing Group, 1998, ISBN 978-0-313-28853-1 .

5 संबंधों: चीन, चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार, फ़ूझोउ, फ़ूज्यान, मीन भाषाएँ

चीन

---- right चीन विश्व की प्राचीन सभ्यताओं में से एक है जो एशियाई महाद्वीप के पू‍र्व में स्थित है। चीन की सभ्यता एवं संस्कृति छठी शताब्दी से भी पुरानी है। चीन की लिखित भाषा प्रणाली विश्व की सबसे पुरानी है जो आज तक उपयोग में लायी जा रही है और जो कई आविष्कारों का स्रोत भी है। ब्रिटिश विद्वान और जीव-रसायन शास्त्री जोसफ नीधम ने प्राचीन चीन के चार महान अविष्कार बताये जो हैं:- कागज़, कम्पास, बारूद और मुद्रण। ऐतिहासिक रूप से चीनी संस्कृति का प्रभाव पूर्वी और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों पर रहा है और चीनी धर्म, रिवाज़ और लेखन प्रणाली को इन देशों में अलग-अलग स्तर तक अपनाया गया है। चीन में प्रथम मानवीय उपस्थिति के प्रमाण झोऊ कोऊ दियन गुफा के समीप मिलते हैं और जो होमो इरेक्टस के प्रथम नमूने भी है जिसे हम 'पेकिंग मानव' के नाम से जानते हैं। अनुमान है कि ये इस क्षेत्र में ३,००,००० से ५,००,००० वर्ष पूर्व यहाँ रहते थे और कुछ शोधों से ये महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली है कि पेकिंग मानव आग जलाने की और उसे नियंत्रित करने की कला जानते थे। चीन के गृह युद्ध के कारण इसके दो भाग हो गये - (१) जनवादी गणराज्य चीन जो मुख्य चीनी भूभाग पर स्थापित समाजवादी सरकार द्वारा शासित क्षेत्रों को कहते हैं। इसके अन्तर्गत चीन का बहुतायत भाग आता है। (२) चीनी गणराज्य - जो मुख्य भूमि से हटकर ताईवान सहित कुछ अन्य द्वीपों से बना देश है। इसका मुख्यालय ताइवान है। चीन की आबादी दुनिया में सर्वाधिक है। प्राचीन चीन मानव सभ्यता के सबसे पुरानी शरणस्थलियों में से एक है। वैज्ञानिक कार्बन डेटिंग के अनुसार यहाँ पर मानव २२ लाख से २५ लाख वर्ष पहले आये थे। .

नई!!: मीन दोंग भाषा और चीन · और देखें »

चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार

चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार अथवा चीनी भाषा-परिवार (अंग्रेज़ी: Sino-Tibetan languages) दक्षिण एशिया के कुछ भागों, पूर्वी एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में बोली जाने वाली ४०० से अधिक भाषाओं का परिवार है। इसे बोलने वालों की मूल संख्या के आधार पर यह हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार के बाद दूसरा सबसे बड़ा भाषा परिवार है। चीनी-तिब्बती भाषा के मुख्य मूल भाषी विभिन्न प्रकार की चीनी भाषा (1.2 बिलियन भाषक), बर्मी (33 मिलियन) और तिब्बती भाषा (8 मिलियन) है। विभिन्न चीनी-तिब्बती भाषायें सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ छोटे समुदायों द्वारा बोली जाती हैं जिसका प्रलेखन स्पष्ट नहीं है। .

नई!!: मीन दोंग भाषा और चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार · और देखें »

फ़ूझोउ

फ़ूझोउ के कुछ नज़ारे फ़ूझोउ (福州, Fuzhou) जनवादी गणराज्य चीन के दक्षिण-पूर्वी फ़ूज्यान प्रांत की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह चीन की प्रशासन प्रणाली के अनुसार एक उपप्रांतीय शहर (प्रीफ़ेक्चर, दिजी) का दर्जा रखता है। फ़ूझोउ मीन दोंग भाषा क्षेत्र का सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है।, James Stuart Olson, Greenwood Publishing Group, 1998, ISBN 978-0-313-28853-1 सन् २०१० की जनगणना में इसकी आबादी ७१,१५,३७० अनुमानित की गई थी जिनमें से ४४,०८,०७६ शहरी इलाक़े में और बाक़ी इर्द-गिर्द के देहाती क्षेत्रों में बस रहे थे। .

नई!!: मीन दोंग भाषा और फ़ूझोउ · और देखें »

फ़ूज्यान

फ़ूज्यान या फ़ूजियान (福建, Fujian) जनवादी गणतंत्र चीन का एक प्रांत है। यह चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है और इस से ताईवान जलडमरू के पार १८० किमी की समुद्री दूरी पर ताइवान द्वीप स्थित है। इस प्रांत का अधिकतर भाग जनवादी गणतंत्र चीन के क़ब्ज़े में है लेकिन किनमेन और मात्सु नामक दो द्वीपसमूह ताइवान द्वारा नियंत्रित हैं। इस प्रांत की राजधानी फ़ूझोउ शहर है। .

नई!!: मीन दोंग भाषा और फ़ूज्यान · और देखें »

मीन भाषाएँ

चीन में मीन भाषाएँ बोलने वाले इलाक़े मीन भाषाएँ (闽语, Min Chinese) लगभग ६ से १० करोड़ लोगों द्वारा बोले जाने वाला चीनी भाषाओँ का एक समूह है। यह चीन के दक्षिण-पूर्वी फ़ूज्यान प्रान्त में बोली जाती हैं। इस क्षेत्र से बहुत से लोग जाकर गुआंगदोंग, हाइनान, झेजियांग और जिआंगसु प्रान्तों में और ताइवान में जाकर बस गए हैं, इसलिए यह भाषाएँ वहाँ भी बोली जाती हैं। फ़ूज्यान प्रान्त में मीन दोंग (यानि पूर्वी मीन) मानक मीन भाषा मानी जाती है जबकि उसके बाहर हौक्क्येन (Hokkien) सबसे प्रचलित मीन भाषा है। मीन भाषाएँ बाक़ी चीनी भाषाओँ से लगभग दो हज़ार सालों से अलग होकर विकसित हुई हैं।, Peter Austin, University of California Press, 2008, ISBN 978-0-520-25560-9,...

नई!!: मीन दोंग भाषा और मीन भाषाएँ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मीन दोंग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »