लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मीत ब्रदर्स

सूची मीत ब्रदर्स

मीत ब्रदर्स एक हिंदी फिल्म संगीत निर्देशक जोड़ी है। इन्होने मिलकर कई बॉलीवुड फिल्मों के लिए संगीत दिया है। इस जोड़ी में मनमीत सिंह और हरमीत सिंह शामिल हैं। पहले इसमें अंजान भट्टाचार्य भी शामिल थे और वे मीत ब्रदर्स अंजन कहलाते थे पर २०१५ में भट्टाचार्य तिकड़ी से प्रथक हो गए और उन्होंने अपना खुद का संगीत व्यवसाय शुरू किया। तीनों ने मिलकर कई फिल्मों में हिट संगीत दिया है। २०१४ में उनके द्वारा रचित सन्नी लियोन पर फिल्माया गया था, काफी मशहूर और हिट हुआ। इन्होने कई हिट फिल्मों के लिए जैसे ज़ंजीर, ओ माय गॉड,सत्याग्रह, रागिनी एमएमएस २, किक, सिंघम रिटर्न्स, रॉय, एक पहेली लीला, हीरो, मस्तीज़ादे के लिए संगीत बनाया है। .

42 संबंधों: टी-सीरीज़, एबीपी न्यूज़, एक पहेली लीला, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, द लीजेंड ऑफ़ माइकल मिश्रा, दैनिक भास्कर, दो दूनी चार, पान सिंह तोमर (फिल्म), पुलिसगिरी, पॉप म्यूज़िक, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, बाग़ी (2016 फ़िल्म), बेबी (२०१५ फिल्म), बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म), भूतनाथ रिटर्न्स, मस्तीज़ादे, मुन्ना माइकल, मुम्बई, राब्ता (२०१७ फ़िल्म), रागिनी एमएमएस २, रॉय (फ़िल्म), शराफ़त गई तेल लेने, सत्याग्रह (2013 फ़िल्म), सन्नी लियोन, सिंह इज़ ब्लिंग, सिंघम रिटर्न्स, संगीत, हिन्दुस्तान टाईम्स, हिन्दी सिनेमा, हेट स्टोरी 3, हीरो (2015 फ़िल्म), ज़ंजीर (2013 फ़िल्म), जॉली एलएलबी २, वन नाईट स्टैंड, वेलकम बैक (फ़िल्म), ऑल इज़ वैल (फ़िल्म), ओ माय गॉड (फिल्म), कनिका कपूर, किक (२०१४ फिल्म), क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कैलेंडर गर्ल्स (2015 फ़िल्म), की एंड का

टी-सीरीज़

सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Super Cassettes Industries Limited; SCIL एससीआयएल), भारत की एक संगीत कम्पनी है। इसका संगीत बिल्ला टी-सीरीज़ (T-Series) है। यह फ़िल्म निर्माता एवं वितरक कम्पनी भी है। बाद में इस कम्पनी ने अगरबत्ती और वाशिंग पाउडर के रूप में अन्य उपभोक्ता उत्पादों को निकालना भी आरम्भ किया॥ सुपर कैसेट्स, गोपाल कैसेट्स (वाशिंग पाउडर निर्माता) & रजनी इंडस्ट्रीज (अगरबत्ती निर्माता) टी-सीरीज़ के भाग हैं। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और टी-सीरीज़ · और देखें »

एबीपी न्यूज़

एबीपी न्यूज़ एबीपी समूह के स्वामित्व वाला एक भारतीय समाचार चैनल है। यह चैनल पहले स्टार न्यूज़ के नाम से जाना जाता था जो स्टार टीवी के स्वामित्व में प्रदर्शित होता था। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और एबीपी न्यूज़ · और देखें »

एक पहेली लीला

एक पहेली लीला एक भारतीय थ्रिलर बॉलीवुड फ़िल्म है जिसका निर्देशन बॉबी खान नें किया है। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृशन कुमार और अहमद खान ने किया है। फिल्म में सन्नी लियोन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक पुनर्जन्म की कहानी हैं। फिल्म की कहानी 300 साल पहले की है। लीला और उसके प्रेमी की हत्या कर दी जाती है। फिल्म में दर्शाया गया है कि कैसे लीला की अधूरी कहानी पूरी होती जब वे आज के समय में वापस जन्म लेते हैं। यह फ़िल्म 10 अप्रैल 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई और अच्छी कमाई के साथ हिट हुई। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और एक पहेली लीला · और देखें »

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

द लीजेंड ऑफ़ माइकल मिश्रा

द लीजेंड ऑफ़ माइकल मिश्रा (अंग्रेजी:The Legend of Michael Mishra) २०१६ की एक भारतीय फ़िल्म है जिसका निर्देशन मनीष झा ने किया है। फ़िल्म अरशद वारसी, अदिति राव हयाद्री तथा बोमन ईरानी मुख्य किरदार है। फ़िल्म ०५ अगस्त २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और द लीजेंड ऑफ़ माइकल मिश्रा · और देखें »

दैनिक भास्कर

दैनिक भास्‍कर भारत का एक प्रमुख हिंदी दैनिक समाचारपत्र है। भारत के 12 राज्‍यों (व संघ-क्षेत्रों) में इसके 37 संस्‍करण प्रकाशित हो रहे हैं। भास्कर समूह के प्रकाशनों में दिव्य भास्कर (गुजराती) और डीएनए (अंग्रेजी) और पत्रिका अहा ज़िंदगी भी शामिल हैं। 2015 में यह देश का सबसे अधिक पढ़ा जाने वाला अखबार बना। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और दैनिक भास्कर · और देखें »

दो दूनी चार

दो दूनी चार १९६८ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और दो दूनी चार · और देखें »

पान सिंह तोमर (फिल्म)

पान सिंह तोमर एक हिन्दी फ़िल्म है जो सेना के भारतीय राष्ट्रीय खेल के स्वर्ण पदक विजेता की सच्ची कहानी पर आधारित है जो मजबूरन एक बागी बन जाता है। फ़िल्म का निर्देशन तिग्मांशु धुलिया द्वारा किया गया है और इसमें इरफ़ान खान मुख्य भूमिका में है। पान सिंह तोमर को २०१० के ब्रिटिश फ़िल्म इंस्टीट्यूट लंदन फ़िल्म समारोह में दिखाया गया था। इसे २ मार्च २०१२ को रिलीज़ किया गया। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और पान सिंह तोमर (फिल्म) · और देखें »

पुलिसगिरी

पुलिसगिरी 2013 की एक भारतीय हिंदी ऐक्शन और हास्य फ़िल्म थी जिसके निर्माता टी.पी.अग्रवाल तथा राहुल अग्रवाल थे तथा फ़िल्म का निर्देशन तमिल फ़िल्मों के लोकप्रिय निर्देशक के.एस.रविकुमार ने किया। फ़िल्म में संजय दत्त,प्राची देसाई तथा प्रकाश राज ने अहम भूमिका निभाई। 28 मई 2013 को फ़िल्म का ट्रैलर रिलीज हुआ तथा, 5 जुलाई 2013 को फ़िल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। यह फ़िल्म 2003 की तमिल फ़िल्म "सामी"(Saamy) की पुनःनिर्मित फ़िल्म हैं। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और पुलिसगिरी · और देखें »

पॉप म्यूज़िक

पॉप म्यूज़िक या पॉप संगीत (यह शब्द मूलतः 'पॉप्यूलर' यानी "लोकप्रिय" शब्द से निकला है) को आमतौर पर युवाओं के बाजार के अनुकूल और व्यावसायिक तौर पर रिकॉर्ड किये गए संगीत के रूप में समझा जाता है; इसमें अपेक्षाकृत छोटे और साधारण गाने शामिल होते हैं और नवीन तकनीक का इस्तेमाल कर मौजूदा धुनों को नए तरीके से पेश किया जाता है। पॉप म्यूज़िक में लोकप्रिय संगीत के अधिकांश रूपों के प्रभाव को देखा जा सकता है, लेकिन एक शैली के तौर पर ये विशेष रूप से रॉक एंड रोल और रॉक स्टाइल के बाद के रूपों से संबंधित है। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और पॉप म्यूज़िक · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर दी हर साल दी जाती है। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

बाग़ी (2016 फ़िल्म)

बागी एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन शब्बीर खान ने किया है। यह फ़िल्म 29 अप्रैल 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इसमें मुख्य किरदार में श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ हैं। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और बाग़ी (2016 फ़िल्म) · और देखें »

बेबी (२०१५ फिल्म)

बेबी एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। जिसे नीरज पांडे निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म २३ जनवरी २०१५ को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और बेबी (२०१५ फिल्म) · और देखें »

बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म)

बॉस एंथनी डीसूजा द्वारा निर्देशित बॉलीवुड की एक एक्शन मसाला फ़िल्म है। फ़िल्म का निर्माण कैप गुड फ़िल्म्स और अश्विन वर्दी प्रोडक्शन ने किया है और अक्षय कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, शिव पंडित, अदिति राव हयाद्री और रॉनित रॉय अभिनीत है। यह स्पष्ट रूप से मलयाली फ़िल्म पोकरी राजा का पुनर्निमाण है जिसमें मामूट्टी, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रिया सरन ने अभिनय किया है। बॉस फ़िल्म का ट्रैलर अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा के साथ 14 अगस्त 2013 को जारी किया गया, जो एक दिन बाद जारी की गई। फ़िल्म का ट्रैलर यूट्यूब पर 27 अगस्त 2013 को जारी किया गया एवं फ़िल्म 16 अक्टूबर 2013 को जारी की गई। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और बॉस (२०१३ हिन्दी फ़िल्म) · और देखें »

भूतनाथ रिटर्न्स

भूतनाथ रिटर्न्स एक भारतीय वीभत्स फ़िल्म है जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया और उसके निर्माता भूषण कुमार, कृषन कुमार, रवि चोपड़ा और सहनिर्माता अजय कपूर हैं। यह भूतनाथ (२००८) की उत्तरकृत्ति फ़िल्म है जिसमें मुख्य अभिनय भूमिका में अमिताभ बच्चन तथा बोमन ईरानी और शाहरुख खान सहायक भूमिका में हैं। फ़िल्म ११ अप्रैल २०१४ को जारी की गई। यो यो हनी सिंह ने फ़िल्म में पार्टी विद द भूतनाथ गाने की रचना की है। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और भूतनाथ रिटर्न्स · और देखें »

मस्तीज़ादे

मस्तीज़ादे (अंग्रेजी:Mastizaade) एक आगामी भारतीय हिन्दी वयस्क हास्य फ़िल्म है जिनका निर्देशन मिलाप ज़ावेरी ने किया है। फ़िल्म २९ जनवरी २०१६ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और मस्तीज़ादे · और देखें »

मुन्ना माइकल

मुन्ना माइकल एक आगामी भारतीय एक्शन डांस फ़िल्म है जिसका निर्देशन सब्बीर खान ने किया है और निर्माण विकी रजानी और एरोस इंटरनेशनल ने किया है। इसमें टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में है तथा निधि अग्रवाल और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी निर्णयाक भूमिकाओं में हैं। हीरोपंती और बाग़ी के बाद यह तीसरी फ़िल्म है जिसमें टाइगर श्रॉफ सब्बीर खान के निर्देशन में कार्य कर रहे हैं। यह फ़िल्म 21 जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और मुन्ना माइकल · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और मुम्बई · और देखें »

राब्ता (२०१७ फ़िल्म)

राब्ता एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म है, जिसका निर्देशन दिनेश विजन ने किया है और फ़िल्म के निर्माता दिनेश विजन, भूषण कुमार और होमी अदाजनिया है। यह फ़िल्म ९ जून २०१७ को प्रदर्शित हुई। फ़िल्म में मुख्य किरदार सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनॉन है। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और राब्ता (२०१७ फ़िल्म) · और देखें »

रागिनी एमएमएस २

रागिनी एमएमएस २ भूषण पटेल द्वारा निर्देशित और बालाजी मोशन पिकचर्स और एएलटी एंटरटेनमेंट के बैनर तले एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित २०१४ की बॉलीवुड फ़िल्म है। फ़िल्म २०११ की विभत्स फ़िल्म रागिनी एमएमएस की उत्तरकथा फ़िल्म है। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और रागिनी एमएमएस २ · और देखें »

रॉय (फ़िल्म)

रॉय एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन विक्रमजीत सिंह ने किया है। इसके मुख्य किरदार रणबीर कपूर, जैकलिन फर्नांडीस और अर्जुन रामपाल हैं। इस फ़िल्म का निर्माण भूषण कुमार, दिव्य खोसला कुमार, कृष्ण कुमार और फ्रीवे पिक्चर नामक निर्माता कंपनी ने किया है। यह १३ फरवरी २०१५ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और रॉय (फ़िल्म) · और देखें »

शराफ़त गई तेल लेने

शराफ़त गई तेल लेने एक भारतीय बॉलीवुड हास्य फ़िल्म है, जिसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण देविंदर जैन और अखिलेश जैन ने किया है। इस फ़िल्म में मुख्य किरदार में ज़ायेद खान, रणविजय सिंह और टीना देसाई कार्य किया है। यह फ़िल्म 16 जनवरी 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।> .

नई!!: मीत ब्रदर्स और शराफ़त गई तेल लेने · और देखें »

सत्याग्रह (2013 फ़िल्म)

सत्याग्रह प्रकाश झा द्वारा निर्देशित एक बॉलीवुड राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज वाजपेयी, अमृता राव और विपिन शर्मा हैं। ब्रिटेन के कॉस्मोपॉलिटन ने सत्याग्रह को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ राजनीतिक फिल्म दर्जा दिया है और इसे 5 में 4 सितारे दिए हैं। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और सत्याग्रह (2013 फ़िल्म) · और देखें »

सन्नी लियोन

सन्नी लियोन (जन्म केरेनजीत कौर वोहरा​​, 13 मई 1981) एक भारतीय-कैनेडियन अश्लील फिल्म अभिनेत्री, व्यापार-जगत से जुड़ी महिला और मॉडल है। उनके पास कनाडा व अमरीका की दोहरी राष्ट्रीयता है। वह 2003 में पॅण्टहाउस पॅट ऑफ़ द ईयर (Penthouse Pet of the Year) के लिए नामित हुई और विविड एंटरटेनमेंट के लिए अनुबंध स्टार थीं। इन्हें मैक्सिम (Maxim) द्वारा 2010 में 12 शीर्ष व्यस्क अभिनेताओं में नामांकित किया गया था। यह स्वतंत्र मुख्यधारा की फिल्मों और टीवी शो में भी भूमिका निभा चुकी हैं। 2011-12 में भारत आने के बाद रियलिटी शो बिग बॉस और महेश भट्ट की फिल्‍म जिस्म २ में काम करने के कारण चर्चा में रही हैं। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और सन्नी लियोन · और देखें »

सिंह इज़ ब्लिंग

सिंह इज़ ब्लिंग प्रभु देवा द्वारा निर्देशित और ग्रेज़िंग गोट पिक्चर्स द्वारा निर्मित एक आगामी बॉलीवुड एक्शन कॉमेडी फ़िल्म है। फ़िल्म में अक्षय कुमार, बिपाशा बसु, यो यो हनी सिंह, लारा दत्ता, एमी जैक्सन और अर्फी लाम्बा प्रमुख भूमिका निभायेंगे। फ़िल्म सिंह इज़ ब्लिंग 2 अक्टूबर 2015 को रिलीज होने की उम्मीद है। फ़िल्म की शूटिंग पटियाला में 3 अप्रैल 2015 को शुरू हुई थी। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और सिंह इज़ ब्लिंग · और देखें »

सिंघम रिटर्न्स

सिंघम रिटर्न्स एक भारतीय एक्शन फिल्म है जिसके निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। इस फिल्म का निर्माता रिलायंस इंटरटेनमेंट है। यह फिल्म २०११ में आई सिंघम नामक फिल्म की दूसरी कड़ी है, जिसके मुख्य कलाकार अजय देवगन थे, जो इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं, इनके साथ करीना कपूर खान भी हैं। इसका ट्रेलर ११ जुलाई को जारी हुआ तथा यह फिल्म १५ अगस्त २०१४ स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रिलीज़ होने हेतु अनुसूचित है। तथा यह फिल्म दर्शकों के अनुसार खूब धमाल मचा रही है। यह फिल्म भी भारत की बड़ी फिल्मों की सूची में अपना नाम दर्ज करा सकती है। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और सिंघम रिटर्न्स · और देखें »

संगीत

नेपाल की नुक्कड़ संगीत-मण्डली द्वारा पारम्परिक संगीत सुव्यवस्थित ध्वनि, जो रस की सृष्टि करे, संगीत कहलाती है। गायन, वादन व नृत्य ये तीनों ही संगीत हैं। संगीत नाम इन तीनों के एक साथ व्यवहार से पड़ा है। गाना, बजाना और नाचना प्रायः इतने पुराने है जितना पुराना आदमी है। बजाने और बाजे की कला आदमी ने कुछ बाद में खोजी-सीखी हो, पर गाने और नाचने का आरंभ तो न केवल हज़ारों बल्कि लाखों वर्ष पहले उसने कर लिया होगा, इसमें संदेह नहीं। गान मानव के लिए प्राय: उतना ही स्वाभाविक है जितना भाषण। कब से मनुष्य ने गाना प्रारंभ किया, यह बतलाना उतना ही कठिन है जितना कि कब से उसने बोलना प्रारंभ किया। परंतु बहुत काल बीत जाने के बाद उसके गान ने व्यवस्थित रूप धारण किया। जब स्वर और लय व्यवस्थित रूप धारण करते हैं तब एक कला का प्रादुर्भाव होता है और इस कला को संगीत, म्यूजिक या मौसीकी कहते हैं। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और संगीत · और देखें »

हिन्दुस्तान टाईम्स

हिन्दुस्तान टाईमज़ का दफ़तर नई दिल्ली में स्थित हिन्दुस्तान टाईमज़ हाउस हिन्दुस्तान टाईमज़ (अंग्रेज़ी: Hindustan Times (HT)) भारत का एक रोज़मर्रा अंग्रेज़ी अख़बार है। पाठकों की संख्या मुताबिक यह भारत के बड़े अख़बारों में से है। द टाईमज़ ऑफ़ इंडिया के बाद इसका दूसरा नंबर है। यह १९२४ में मास्टर सुन्दर सिंह लायलपुरी द्वारा कायम किया गया। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और हिन्दुस्तान टाईम्स · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

हेट स्टोरी 3

हेट स्टोरी 3 एक भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन विशाल पाण्ड्य और निर्माण भूषण कुमार ने किया है। इस फिल्म में करन सिंह ग्रोवर, ज़रीन खान, और शरमन जोशी मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 4 दिसम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और हेट स्टोरी 3 · और देखें »

हीरो (2015 फ़िल्म)

हीरो एक भारतीय हिंदी एक्शन फ़िल्म है। जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी कर रहे हैं। यह फ़िल्म हीरो (1983 फ़िल्म) की पुनः निर्माण है।फ़िल्म में आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की सुपुत्री अथिया शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म 25 सितम्बर 2015 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और हीरो (2015 फ़िल्म) · और देखें »

ज़ंजीर (2013 फ़िल्म)

ज़ंजीर (तेलुगू शीर्षक तूफान) 2013 की भारतीय एक्शन फ़िल्म है जिसका निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जिसे एक साथ ही हिन्दी और तेलुगू में जारी किया गया है। फ़िल्म में बॉलीवुड में नवोदित टॉलीवुड अभिनेता राम चरण सहित प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। प्रकाश राज ने वांटेड, सिंघम और दबंग 2 जैसी सफल फ़िल्में देने के बाद इस फ़िल्म में काम किया है। यह 1973 की इसी नाम से बनी फ़िल्म की पुनः कृत्ति है। फ़िल्म का हिन्दी संस्करण चीनी में चियलो कज्लग के रूप में रुपान्तरित किया गया है। फ़िल्म के तेलुगू संस्करण का अनुवाद मलयालम में क्या गया है जिसके जारी करने की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। हिन्दी एवं तमिल संस्करणों को 6 सितम्बर 2013 को जारी कर दिया गया। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और ज़ंजीर (2013 फ़िल्म) · और देखें »

जॉली एलएलबी २

द स्टेट बनाम जॉली एलएलबी २ या केवल जॉली एलएलबी २ एक भारतीय हिंदी हास्य फिल्म है जिसका लेखन तथा निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। इसमें मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, हुमा कुरेशी, अन्नू कपूर, कुमुद म‍िश्रा तथा सौरभ शुक्ला हैं। यह फ़िल्म २०१३ में आई जॉली एलएलबी का सीक्वल है। यह फ़िल्म एक व्यंग्यात्मक कोर्टरुम ड्रामा है, जो कि भारतीय कानूनी प्रणाली और आम आदमी पर न्यायिक प्रणाली के पड़े प्रभाव पर कटाक्ष करती है। यह १० फरवरी २०१७ को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और जॉली एलएलबी २ · और देखें »

वन नाईट स्टैंड

वन नाईट स्टैंड एक आने वाली हिंदी भाषा में बनी थ्रिलर भारतीय बॉलीवुड फिल्म हैं। इसका निर्देशन जस्मिन डी'सूज़ा ने किया है। इसका निर्माण प्रदीप शर्मा और फुर्क्वाँ खान ने किया है। इसमें सन्नी लिओन और तनुज विरवानी मुख्या किरदार में हैं। ख़बरों के मुताबिक, फिल्म समाज के एक गम्भीर पहलु को उजागर करेगी। फिल्म ६ मई २०१६ को रिलीज़ होगी। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और वन नाईट स्टैंड · और देखें »

वेलकम बैक (फ़िल्म)

Anil Kapoor at Media meet of 'Welcome Back' in Delhi, 2015 वेलकम बैक। वेलकम बैक एक आने वाली भारतीय कॉमेडी फ़िल्म है। इसका निर्देशन अनीस बाज़मी ने किया है व निर्माणफ़िरोज़ नाडियाडवाला और एफ एम खान स्विस एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। ये 2007 की फ़िल्म वेलकम (फ़िल्म) का सीक्वल है। पहले इसकी रिलीज़ दिसंबर 2014 में थी लेकिन बाद में रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा कर 29 मई 2015 कर दिया गया। लेकिन फिर भी यह अफवाह है कि अब ये 17 जुलाई 2015 को रिलीज़ होगी। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और वेलकम बैक (फ़िल्म) · और देखें »

ऑल इज़ वैल (फ़िल्म)

ऑल इज़ वैल उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, श्याम बजाज और वरुण बजाज द्वारा निर्मित व अजय कपूर द्वारा सह-निर्मित एक आगामी बॉलीवुड पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। इसमें मुख्य भूमिका में अभिषेक बच्चन, ऋषि कपूर, असिन और सुप्रिया पाठक हैं। यह फिल्म शुक्ला की पिछली फ़िल्म ओ माय गॉड की तरह ही एक सामाजिक संदेश देती है। फिल्म 21 अगस्त 2015 को रिलीज होगी। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और ऑल इज़ वैल (फ़िल्म) · और देखें »

ओ माय गॉड (फिल्म)

ओएमजी ओ माय गॉड! 2012 की भारतीय कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। ये गुजराती मंच-नाटक कांजी विरुद्ध कांजी पर आधारित है। इसकी कहानी एक ऑस्ट्रेलियाई फिल्म द मैन हू स्युड गॉड (वो व्यक्ति जिसने भगवान पर मुकदमा किया) के समान है। यह उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित है। फिल्म में निर्णायक भूमिका में मिथुन चक्रवर्ती के साथ साथ मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार और परेश रावल भी हैं। 20 करोड़ (यूएस $ 4.12 मिलियन) के बजट पर इसे बनाया गया है। 28 सितंबर 2012 को रिलीज़ होने के बाद फिल्म को आलोचकों से काफी प्रशंसा मिली और इसे एक ब्लॉकबस्टर फिल्म घोषित किया गया। तेलुगु में बने फिल्म के रीमेक में मुख्य भूमिका में गोपाल गोपाल, वैंकटेश और पवन कल्याण आदि हैं। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और ओ माय गॉड (फिल्म) · और देखें »

कनिका कपूर

कणिका कपूर (कनिका कपूर के रूप में भी जानी जाती है) बॉलीवुड की एक नवीनतम गायिका हैं। इनका जन्म २३ मार्च १९७८ को लखनऊ, उत्तरप्रदेश में हुआ, वर्तमान में यह लंदन की निवासी हैं। इनका बेबी डॉल नामक गाना प्रसिद्ध हुआ। इन्होंने अपन करियर हिन्दी भाषी संगीत में २०१२ में शुरू किया। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और कनिका कपूर · और देखें »

किक (२०१४ फिल्म)

किक एक एक्शन फीचर फिल्म है इस फिल्म के निर्देशक तथा निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीस, नवाजुद्दीन सिद्दिकी तथा रणदीप हुड्डा हैं। यह २००९ में आई तेलुगू फिल्म 'किक' का पुनर्निर्माण है। फिल्म २५ जुलाई २०१४ को रिलीज़ हुई। किक ने पहले दिन में २८ करोड़ रूपए कमा लिए। फिल्म भारत में हर समय की दूसरी सबसे ऊंची कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गए सातवें सर्वाधिक कमाई करने वाली विदेशी बाजारों और दुनिया भर में तीसरा सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म में शामिल हो चुकी है। सलमान खान की फिल्म किक सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म ने पहले सप्ताह में 164.09 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया था। 350 करोड़ से ज़्यादा कमाई करने के बाद किक सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और किक (२०१४ फिल्म) · और देखें »

क्योंकि सास भी कभी बहू थी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला हिन्दी धारावाहिक था। इसे भारतीय दूरदर्शन दुनिया के सबसे लंबे धारावाहिकों में एक समझा जाता है। वर्ष २००० से २००८ के बीच यह एशिया का सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला धारावाहिक था। इसे अफ़्ग़ानिस्तान में दरी और श्री लंका में सिन्हाला भाषा में डब कर के देखा गया। श्रेणी:भारतीय टेलीविजन धारावाहिक श्रेणी:भारतीय स्टार टीवी कार्यक्रम श्रेणी:टीवी कार्यक्रम श्रेणी:टेलिविज़न धारावाहिक.

नई!!: मीत ब्रदर्स और क्योंकि सास भी कभी बहू थी · और देखें »

कैलेंडर गर्ल्स (2015 फ़िल्म)

कैलेंडर गर्ल्स एक 2015 में आने वाली भारतीय ड्रामा फ़िल्म है। जिसका निर्देशन और सह-निर्माण मधुर भंडारकर। फ़िल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी 22 जुलाई 2014 में शुरू हुई। यह कहानी भारत के चार अलग-अलग प्रदेशों और एक पाकिस्तान से आई हुई लड़की की है जो मुंबई में साल 2014 के कैलेंडर गर्ल्स के रूप में सेलेक्ट हुई हैं| .

नई!!: मीत ब्रदर्स और कैलेंडर गर्ल्स (2015 फ़िल्म) · और देखें »

की एंड का

की एंड का (हिन्दी: की और का) एक भारतीय हिन्दी फिल्म है। इस फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म 1 अप्रैल 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: मीत ब्रदर्स और की एंड का · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मीत ब्रॉस अंजन, मीत ब्रोस, मीत ब्रोस अंजन, मीत ब्रोस अंजान, मीट ब्रोस अंजान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »