लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मीडियाविकि

सूची मीडियाविकि

मीडियाविकि मुफ्त और मुक्त स्रोत विकि अनुप्रयोग है जो विकि वेबसाइट चलाने के काम आता है, जैसे विकिपीडिया, विक्शनरी और विकिमीडिया कॉमन्स। इसे मुख्य रूप से विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा विकिसित किया गया था। ये कई और हजारों वेबसाइट को चलाने में काम में लिया जाता है। ये पीएचपी प्रोग्रामिंग भाषा में लिखा गया है और एक बैकएंड डेटाबेस का उपयोग करता है। .

10 संबंधों: ऍप्लिकेशन सॉफ्टवेयर, डेटाबेस, पीएचपी, मुफ्त सॉफ्टवेयर, मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर, विकि, विकिपीडिया, विकिमीडिया संस्थान, विकिमीडिया कॉमन्स, विक्षनरी

ऍप्लिकेशन सॉफ्टवेयर

ऐप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (application software) या अनुप्रयोग सॉफ़्टवेयर, जो केवल ऐप्प (app) भी कहलाता है, किसी विशिष्ट कार्य के लिए प्रयुक्त कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर कहलाता है। यह सिस्टम सॉफ्टवेयर से भिन्न है। .

नई!!: मीडियाविकि और ऍप्लिकेशन सॉफ्टवेयर · और देखें »

डेटाबेस

किसी कम्प्यूटर प्रणाली पर संचित आंकडे (डेटा) को कम्प्यूटर डेटाबेस कहते है। इन आंकडों को किसी विशेष पद्दति का अनुसरण करते हुए संग्रह किया जाता है। इन आंकडों के आधार एक किसी प्रश्न (जिज्ञासा) का समाधान शीघ्रता से प्राप्त किया जा सकता है। प्रश्न पूछने के लिये एक विशेष कम्प्यूटर भाषा का प्रयोग किया जाता है। जिज्ञासा के समाधान के रूप में प्राप्त आंकडे सम्यक निर्णय लेने में सहायक होते हैं। ऐसे कम्प्यूटर प्रोग्राम जो कम्प्यूटर पर आंकडों को संग्रह करने, उनका प्रबन्धन (आंकडे जोडना, परिवर्तित करना, परिवर्धित करना आदि) करने एवं आकडों पर आधारित प्रश्न पूछने के काम आते हैं, उन्हे डेटाबेस प्रबन्धन प्रणाली (डी बी एम एस) कहते है। जिज्ञासा (query) का एक उदाहरण: किसी संस्था के कर्मचारियों के डेटाबेस पर यह जिज्ञासा की जा सकती है कि कौन-कौन से कर्मचारी ३० वर्ष से कम उम्र के हैं तथा जिनकी आय ३ लाख रूपये वार्षिक से अधिक है। डेटाबेस की सबसे महत्वपूर्ण संकल्पना (कांसेप्ट) यह है कि डेटाबेस रिकॉर्डो (छोटी-छोटी सूचनाओं) का संग्रह है। .

नई!!: मीडियाविकि और डेटाबेस · और देखें »

पीएचपी

पीएचपी (PHP) नेट पर वेब साईट बनाने की एक भाषा है। इस को आसानी से HTML के साथ जोड़ किसी भी पेज़ को डायनामिक बनाया जा सकता है। यह एक सर्वर साइड स्क्रिप्टिंग भाषा है। .

नई!!: मीडियाविकि और पीएचपी · और देखें »

मुफ्त सॉफ्टवेयर

फ्री, या जीपीएल्ड, या कॉपीलेफ्टेड सौफ्टवेर पर्यायवाची शब्द हैं। .

नई!!: मीडियाविकि और मुफ्त सॉफ्टवेयर · और देखें »

मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर

'मुक्ति' के विविध पक्ष मुक्त स्रोत अथवा ओपन सोर्स ऐसे सॉफ्टवेयर को कहा जाता है जिसका स्रोत कूट (सोर्स कोड) सभी के लिये खुला हो। ऐसे सॉफ्टवेयर का कोड कोई भी व्यक्ति संशोधित कर उसके विकास में योगदान दे सकता है या स्वयं अपने काम में इसका निःशुल्क उपयोग कर सकता है। इक्कीसवीं शताब्दी में बौधिक सम्पदा अधिकारों की महत्वपूण भूमिका रहेगी। ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर का बौद्धिक सम्पदा अधिकार से अलग तरह का रिश्ता है इसीलिये इसके महत्व को नकारा नहीं जा सकता। हो सकता है कि आने वाले कल में, सूचना प्रोद्योगिकी की दिशा इसी पर निर्भर करे। इसीलिये ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर को जानना, इसके महत्व को समझना, तथा इसके एवं बौधिक सम्पदा अधिकार के साथ रिश्ते को आत्मसात करना नितान्त आवश्यक है। .

नई!!: मीडियाविकि और मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर · और देखें »

विकि

Wiki एक वेबसाइट है जो विकि सॉफ्टवेयर का उपयोग करके किसी भी संख्या में आपस में जुड़े वेब पन्नों के निर्माण और संपादन को संभव बनती है, ब्राउज़र के भीतर एक सरलीकृत मार्कअप भाषा या एक WYSIWYG पाठ संपादक का उपयोग करते हुए.

नई!!: मीडियाविकि और विकि · और देखें »

विकिपीडिया

यह लेख इंटरनेट विश्वकोश के बारे में है। विकिपीडिया के मुख पृष्ठ के लिए, विकिपीडिया का मुख्य पृष्ठ देखें। विकिपीडिया के आगंतुक परिचय के लिए, विकिपीडिया के बारे में पृष्ठ देखें। Name-Ramesh wada Father name.mohanji Rajpurohit Villege.

नई!!: मीडियाविकि और विकिपीडिया · और देखें »

विकिमीडिया संस्थान

विकिमीडिया संस्थान एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संस्थान है, जिसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में स्थित है। इसकी स्थापना जिमी वेल्स ने 20 जून 2003 को की थी। यह दान में प्राप्त पैसों से संचालित होता है। इस संस्थान की सबसे अधिक प्रसिद्ध परियोजना विकिपीडिया है। इसके अलावा भी कई अन्य परियोजनाओं को शुरू किया गया था। जिसमें विक्षनरी (शब्दकोश), विकिस्रोत, विकिसमाचार, विकिसूक्ति, विकिपुस्तक, विकियात्रा आदि हैं। इसके अलावा कई ऐसे प्रकल्प भी है, जिसमें सभी भाषाओं के सदस्य योगदान देते हैं। इसमें मेटा विकि, इनक्यूबेटर, कॉमन्स आदि हैं। .

नई!!: मीडियाविकि और विकिमीडिया संस्थान · और देखें »

विकिमीडिया कॉमन्स

विकिमीडिया कॉमन्स (कॉमन्स के नाम से भी जाना जाता है) मुक्त प्रयोग चित्रों, ध्वनि और अन्य मीडिया फ़ाइलों का एक ऑनलाइन भंडार है। यह विकिमिडिया फाउंडेशन की एक परियोजना है। विकिमीडिया कॉमन्स पे अपलोड की गई फ़ाइलें सभी विकिमीडिया परियोजनाओं जैसे विकिपीडिया, विकिसोर्स, विकिन्यूज़, विकिवर्सिटी, आदि के विभिन्न भाषा रुपों में इस्तेमाल की जा सकती हैं। यह फ़ाइलें ऑफ़लाइन प्रयोग के लिए भी डाउनलोड की जा सकती हैं। वर्तमान समय में कॉमन्स पर 1.2 करोड़ से भी अधिक मीडिया फ़ाइलें उपलब्ध हैं।विकिमीडिया कॉमन्स पर आँकड़ों का पृष्ठ .

नई!!: मीडियाविकि और विकिमीडिया कॉमन्स · और देखें »

विक्षनरी

विक्षनरी एक वेब आधारित बहुभाषी शब्दकोश है, जिसमें कोई भी शब्द जोड़ सकता है या लिख सकता है। यह विकिमीडिया संस्थान द्वारा संचालित किया जाता है। यह भी विकिपीडिया की तरह मीडियाविकि सॉफ्टवेयर का उपयोग करता है, इस कारण आप भी इसमें कोई भी सम्पादन कर सकते हैं और अनुपलब्ध शब्दों को जोड़ कर इसे बड़ा कर सकते हैं। अभी यह हिन्दी भाषा के शब्दकोश के साथ साथ 171 अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध है। .

नई!!: मीडियाविकि और विक्षनरी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मीडियाविकी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »