लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मीठा जल

सूची मीठा जल

मीठा जल अथवा ताजा जल प्राकृतिक रूप से पृथ्वी पर पाया जाने वाला वह पानी है जो समुद्री और समुद्रतटीय लैगूनों के नमक मिश्रित जल से अलग है। इसे ऐसे जल के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसमें 0.5 भाग प्रति हजार से कम लवण घुले हुए हों। यह पृथ्वी पर कई रूपों में पाया जाता है जैसे हिम टोपियों के रूप में ध्रुवीय क्षेत्रों में या ऊंचे पर्वतों पर, नदियों में प्रवाहित धरातलीय जल, जमीन के नीचे स्थित भूगर्भिक जल, मिट्टी में उपलब्ध नमी के रूप में मृदा जल, झीलों तालाबों और पोखरों में स्थित जल इत्यादि के रूप में। वस्तुतः मीठा जल या ताजा जल शब्द समुद्री खारे जल से अलग सारा जल है जो पृथ्वी पर पाया जाता है। यह पेय जल का समानार्थी नहीं है और पेय जल इसका एक हिस्सा मात्र है। वास्तव में पृथ्वी पर उपलब्ध मीठे जल का काफ़ी हिस्सा पीने योग्य नहीं है क्योंकि उसमें रासायनिक अथवा जैविक दूषण पाया जाता है। .

4 संबंधों: धरातलीय जल, ध्रुवीय क्षेत्र, पीने का पानी, खारा जल

धरातलीय जल

धरातलीय जल या सतही जल वह जाल है जो पृथ्वी की सतह पर सरिताओं, नदियों, झीलों, तालाबों और आर्द्रभूमियों इत्यादि में पाया जाता है। इसे समुद्री जल, भूजल और वायुमण्डलीय जल से अलग समझा जा सकता है। यह जल चक्र का अभिन्न एवं महत्वपूर्ण हिस्सा है। जल को संसाधन के रूप में देखा जाए तो मानव उपयोग में आने वाला ज्यादातर जल धरातलीय जल ही है। इसका कारण यह है कि धरातलीय जल का ज्यादातर हिस्सा मीठा जल है और मानव उपयोग योग्य है। साथ ही यह आसानी से उपलब्ध और दोहन योग्य भी है। साथ ही इसमें मनुष्य की क्रियाओं द्वारा काफ़ी प्रदूषण भी हुआ है। .

नई!!: मीठा जल और धरातलीय जल · और देखें »

ध्रुवीय क्षेत्र

उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्रों पर मौसम के अनुसार बर्फ़ टोपी का बढ़ता-घटता विस्तार पृथ्वी के ध्रुवीय क्षेत्र (Polar regions of the Earth) इस ग्रह के उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव के आसपास के क्षेत्र हैं। इनमें धुर्वों पर केन्द्रित ध्रुवीय बर्फ़ टोपियाँ लगी हुई हैं। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर पर और दक्षिण में यह अन्टार्कटिका के महाद्वीप पर टिकी हुई हैं। यहाँ हमेशा बर्फ़ और ठण्ड की चरम स्थिति रहती है हालांकि मौसानुसार बर्फ़ का विस्तार बढ़ता-घटता है।, Anita Ganeri, pp.

नई!!: मीठा जल और ध्रुवीय क्षेत्र · और देखें »

पीने का पानी

नल का पानी पीने का पानी या पीने योग्य पानी, समुचित रूप से उच्च गुणवत्ता वाला पानी होता है जिसका तत्काल या दीर्घकालिक नुकसान के न्यूनतम खतरे के साथ सेवन या उपयोग किया जा सकता है। अधिकांश विकसित देशों में घरों, व्यवसायों और उद्योगों में जिस पानी की आपूर्ति की जाती है वह पूरी तरह से पीने के पानी के स्तर का होता है, लेकिन वास्तविकता में इसके एक बहुत ही छोटे अनुपात का उपयोग सेवन या खाद्य सामग्री तैयार करने में किया जाता है। दुनिया के ज्यादातर बड़े हिस्सों में पीने योग्य पानी तक लोगों की पहुंच अपर्याप्त होती है और वे बीमारी के कारकों, रोगाणुओं या विषैले तत्वों के अस्वीकार्य स्तर या मिले हुए ठोस पदार्थों से संदूषित स्रोतों का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह का पानी पीने योग्य नहीं होता है और पीने या भोजन तैयार करने में इस तरह के पानी का उपयोग बड़े पैमाने पर त्वरित और दीर्घकालिक बीमारियों का कारण बनता है, साथ ही कई देशों में यह मौत और विपत्ति का एक प्रमुख कारण है। विकासशील देशों में जलजनित रोगों को कम करना सार्वजनिक स्वास्थ्य का एक प्रमुख लक्ष्य है। सामान्य जल आपूर्ति नेटवर्क पीने योग्य पानी नल से उपलब्ध कराते हैं, चाहे इसका उपयोग पीने के लिए या कपड़े धोने के लिए या जमीन की सिंचाई के लिए किया जाना हो.

नई!!: मीठा जल और पीने का पानी · और देखें »

खारा जल

खारा जल अथवा नमकीन पानी प्रकृति में पाए जाने वाले नमक युक्त जल को कहते हैं। सामान्यतः जल में घुले नमक में सोडियम क्लोराइड की प्रधानता होती है लेकिन अन्य लवण भी महत्वपूर्ण होते हैं। पानी में घुले नमक की मात्रा को लवणता कहते हैं और यह सामन्यतः ग्राम/किलोग्राम जल या अंश प्रतिहजार (‰) के रूप में व्यक्त की जाती है। खारा जल मुख्यतः समुद्री जल के रूप में पाया जाता है लेकिन अन्य रूपों brackish जल जिसकी लवणता समुद्री जल से कम होती है तथा briny जल के रूप में भी पाया जाता है जिनकी लवणता समुद्री जल से काफ़ी आधिक पाई जाती है। .

नई!!: मीठा जल और खारा जल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मीठे पानी, मीठे जल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »