लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मिस्सी फ्रेंक्लिन

सूची मिस्सी फ्रेंक्लिन

मिस्सी फ्रेंक्लिन (जन्म: 10 मई 1995) एक अमेरिकी तैराक और चार ओलंपिक स्वर्ण पदकों की विजेता है। 200 मीटर बैकस्ट्रोक का मौजूदा विश्व रिकॉर्ड उनके नाम है। इसके अलावा वह 100 मीटर और 200 मीटर बैकस्ट्रोक का अमेरिकी रिकॉर्ड भी उन्ही के नाम है।.

7 संबंधों: तैराकी, फ्रीस्टाइल तैराकी, ओलम्पिक खेल, कैलिफ़ोर्निया, अमेरिकी, 2011 विश्व तैराकी चैंपियनशिप, 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

तैराकी

right तरण या तैराकी एक जलक्रीड़ा है। इसके अन्तर्गत अपने हाथ-पैर की सहायता से जल में गति करना होता है जो किसी कृत्रिम साधन के बिना किया जाता है। तैराकी मनोरंजन भी है और स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभकार भी। आप अपने अवयवों को पानी में ढीला छोड़ दीजिए और आकाश की ओर देखते हुए पानी में लेट जाइए, आपको यह देखकर आश्चर्य होगा कि आप डूबते नहीं हैं। पानी में स्थिर रहने का यह ढंग पहले सीखना चाहिए। शरीर में सिर सब से भारी अवयव है, जिससे नाक को और प्राणियों की तरह पानी के ऊपर रखकर तैरना आरंभ में कठिन होता है। .

नई!!: मिस्सी फ्रेंक्लिन और तैराकी · और देखें »

फ्रीस्टाइल तैराकी

फ्रीस्टाइल तैराकी तैराकी की एक अनियमित शैली है जो अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ (फीना) के नियमों के अनुसार तैराकी प्रतियोगिताओं में इस्तेमाल होती है। फ्रंट क्राल स्ट्रोक लगभग सार्वभौमिक रूप से फ्रीस्टाइल तैराकी के दौरान प्रयोग किया जाता है, चूंकि यह शैली आम तौर पर सबसे तेज होती है। इसी वजह से फ्रीस्टाइल को फ्रंट क्राल का पर्याय भी माना जाता है। File:Freestyle swimming.gif File:Freestyle swimming2.gif File:Freestyle swimming3.gif .

नई!!: मिस्सी फ्रेंक्लिन और फ्रीस्टाइल तैराकी · और देखें »

ओलम्पिक खेल

ओलम्पिक खेल वर्तमान की प्रतियोगिताओं में अग्रणी खेल प्रतियोगिता है जिसमे हज़ारों एथेलीट कई प्रकार के खेलों में भाग लेते हैं। ओलम्पिक की शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिताओं में २०० से ज्यादा देश प्रतिभागी के रूप में शामिल होते हैं। ओलम्पिक खेल प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल से आयोजित किये जाते हैं। ओलम्पिक खेलों का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति करती है। .

नई!!: मिस्सी फ्रेंक्लिन और ओलम्पिक खेल · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: मिस्सी फ्रेंक्लिन और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

अमेरिकी

कोई भी व्यक्ति, समूह, कंपनी या अन्य जो अमेरिका में स्थित हो। श्रेणी:अमेरिका श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: मिस्सी फ्रेंक्लिन और अमेरिकी · और देखें »

2011 विश्व तैराकी चैंपियनशिप

फिना विश्व तैराकी चैंपियनशिप एक अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता है जो कि 16 से 31 जुलाई के बीच चीन के शांगहाई शहर में आयोजित होनी है। 2011 विश्व चैंपियनशिप में फिर से पांच प्रतिस्पर्धाएं सम्मिलित की गई हैं: तैराकी, वाटर पोलो, गोताखोरी, खुले पानी (में तैराकी) और लयबद्ध तैराकी। 24 मार्च 2007 को कतर की राजधानी दोहा में फिना ने शांगहाई को चैंपियनशिप का मेजबान घोषित किया था। .

नई!!: मिस्सी फ्रेंक्लिन और 2011 विश्व तैराकी चैंपियनशिप · और देखें »

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक

2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक (आधिकारिक तौर पर XXX ओलम्पियाड के खेल) संयुक्त राजशाही के लन्दन महानगर में 27 जुलाई से 12 अगस्त 2012 के बीच आयोजित होने हैं। लन्दन आधिकारिक तौर पर तीन आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन करने वाला पहला शहर बनेगा। इससे पहले लन्दन ने 1908 और 1948 में ओलम्पिक खेलों की मेज़बानी की थी। खेलों की तैयारी के लिए यथेष्ट पुनर्विकास किया गया तथा इस पूरे प्रयोजन में संधारणीयता को विशेष महत्वता दी गई। इसका मुख्य केन्द्र-बिन्दु और आकर्षण 200 हैक्टेयर में फ़ैला हुआ ओलम्पिक पार्क है, जिसका निर्माण स्ट्रैटफ़ोर्ड में एक पूर्व औद्योगिक स्थल के ऊपर किया गया है। खेलों में पहले से ही उपस्थित कई स्थलों का उपयोग भी किया गया है। .

नई!!: मिस्सी फ्रेंक्लिन और 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »