लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मिस अमेरिका २०१४

सूची मिस अमेरिका २०१४

मिस अमेरिका २०१४, ८५वीं मिस अमेरिका सौन्दर्य प्रतियोगिता है जो न्यूजर्सी के एंटलान्टिक सीटी के बोर्डवॉक हॉल नामक स्थान पर १५ सितम्बर २०१३ को आयोजित किया गया। .

5 संबंधों: न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, नीना दावुलूरी, मिस अमेरिका, अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी

न्यू जर्सी

अमेरिका में स्थिति न्यू जर्सी (New Jersey) संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वोत्तर में एक राज्य है। यह उत्तर और पूर्व में न्यूयॉर्क से, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण में अटलांटिक महासागर से, पेंसिल्वेनिया से पश्चिम में और डेलावेयर द्वारा दक्षिण-पश्चिम पर सीमा रखता है। न्यू जर्सी में मूल अमेरिकी निवासी ने 2,800 वर्षों से अधिक तक निवास किया। 17 वीं शताब्दी की शुरुआत में, डच और स्वीडन ने पहले यूरोपीय बस्तियां बनाईं। बाद में अंग्रेजों ने इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया और इसका नाम जर्सी द्वीप के ऊपर रखा। अमेरिका में न्यू जर्सी चौथा सबसे छोटा राज्य है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 89,44,469 हैं। सबसे अधिक आबादी में वह 11वां स्थान रखता है लेकिन जनसंख्या घनत्व के मामले में इसका पहला स्थान है। लगभग 70% लोग सिर्फ अंग्रेज़ी भाषा बोलते हैं। 16% स्पेनिश और 2.7% लोग भारतीय भाषाएँ बोलते हैं। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: मिस अमेरिका २०१४ और न्यू जर्सी · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: मिस अमेरिका २०१४ और न्यूयॉर्क · और देखें »

नीना दावुलूरी

नीना दावुलूरी (నీనా దావులూరి; उनके मातृगृह में पैतृक परम्परा के बावजूद, वो "दावुलूरी" को अपने उपनाम की तरह काम में लेती हैं; जन्म: अप्रैल 20, 1989) अमेरिकी सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता हैं जिन्हें मिस न्यूयॉर्क 2013 से नामित किया गया था जिसके पश्चात उन्होंने मिस अमेरिका 2014 का खिताब भी अपने नाम कर लिया। वो प्रथम भारतीय अमेरिकी हैं जिन्होंने मिस अमेरिका का खिताब जीता। दावुलूरी का जन्म न्यूयॉर्क राज्य के सेराक्यूज़ नगर में हुआ जहाँ से चार वर्ष की आयु में वो अपने परिवार के साथ ओक्लाहोमा चली गईं और वहाँ से बाद में सेंट जोसेफ, मिशिगन में स्थापित हो गईं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की। अपने परिवार के साथ वो वर्ष 2000 के मध्य में पुनः फयेत्टविल (सेराक्यूज़) चली गईं, जहाँ उनके पिता सेंट जोज़फ अस्पताल में स्त्रीरोग चिकित्सक हैं .

नई!!: मिस अमेरिका २०१४ और नीना दावुलूरी · और देखें »

मिस अमेरिका

मिस अमेरिका प्रतियोगिता एक लम्बे समय से चली आ रही प्रतियोगिता है जो ५० राज्यों सहित वॉशिंगटन डी॰ सी॰, प्युर्तो रिको और संयुक्त राज्य वर्जिन द्वीपसमूह की युवा महिलाओं के मध्य छात्रवृत्ति पुरस्कार के रूप में होती है। वर्तमान मिस अमेरिका न्यूयॉर्क से नीना दावुलूरी हैं जिन्हें 87वीं सौन्दर्य प्रतियोगिता में 15 सितम्बर 2013 को विजेता का ताज पहनाया गया। वो प्रथम भारतीय अमरीकी मिस अमेरिका हैं। .

नई!!: मिस अमेरिका २०१४ और मिस अमेरिका · और देखें »

अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी

अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एबीसी) (American Broadcasting Company (ABC)) एक अमेरिकी व्यापारिक टेलीविजन प्रसारण नेटवर्क है। १९४३ में एनबीसी ब्लू रेडियो नेटवर्क से बनी एबीसी की मिलकियत द वाल्ट डिज़्नी कंपनी के पास है और यह डिज़्नी-एबीसी टेलीविजन समूह का हिस्सा है जो पहले एबीसी-टीवी के नाम से जाना जाता था। इसका टेलीविजन पर पहला प्रसारण १९४८ में था। यह विश्व में आंकड़ों के मुताबिक सबसे बड़ी प्रसारण कंपनी है व अमेरिका की "तिन बड़े प्रसारण नेटवर्क" में से यह एक है। इसका मुख्यालय मैनहैटन, न्यू यॉर्क शहर में है। इसका मनोरंजन मुख्यालय बरबैंक, कैलिफोर्निया में वाल्ट डिज़्नी स्टूडियोज़ के पास है। *.

नई!!: मिस अमेरिका २०१४ और अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »