लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मिकोयान-गुरेविच मिग-21

सूची मिकोयान-गुरेविच मिग-21

मिकोयान-गुरेविच मिग-21 (Mikoyan-Gurevich MiG-21,Микоян и Гуревич МиГ-21) एक सुपरसोनिक लड़ाकू जेट विमान है जिसका निर्माण सोवियत संघ के मिकोयान-गुरेविच डिज़ाइन ब्यूरो ने किया है। इसे "बलालैका" के नाम से बुलाया जाता था क्योंकि यह रुसी संगीत वाद्य ऑलोवेक (हिन्दी: पेन्सिल) की तरह दीखता था। .

3 संबंधों: पराध्वनिक गति, भारतीय वायुसेना, सोवियत संघ

पराध्वनिक गति

नौसेना का एफ़/ए-18इ/एफ़ सुपर होर्नेट ट्रांससोनिक उड़ान के दौरान पराध्वनिक गति (Supersonic Speed) किसी वस्तु की रफ़्तार को कहते है जब वह ध्वनि की गति (जिसे माक १ कहते है) से तेज़ जाती है। 20 °C (68 °F) के तापमान की शुष्क हवा में यात्रा करने वाली वस्तुओं के लिए यह रफ़्तार लगभग 343 मी/से, 1125 फी/से, 758 मिल प्रतिघंटा या 1235 किमी/घंटा होती है। ध्वनि की गति से पाँच गुना अधिक रफ़्तार (माक ५) को हायपरसोनिक (आवाज़ से जल्द) रफ़्तार कहते हैं। उड़ान जिसके दौरान हवा के केवल कुछ हिस्से जैसे रोटर के पंखें के सिरे पराध्वनिक गति तक पहुँचते हैं तो उस उड़ान को ट्रांससोनिक कहते हैं। यह आम तौर पर मक ०.८ से मक १.२.३ के बीच होता है। .

नई!!: मिकोयान-गुरेविच मिग-21 और पराध्वनिक गति · और देखें »

भारतीय वायुसेना

भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा, एवं वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। इसकी स्थापना ८ अक्टूबर १९३२ को की गयी थी। आजादी (१९५० में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था और १९४५ के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी (१९५० में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) के पश्च्यात इसमें से "रॉयल" शब्द हटाकर सिर्फ "इंडियन एयरफोर्स" कर दिया गया। आज़ादी के बाद से ही भारतीय वायुसेना पडौसी मुल्क पाकिस्तान के साथ चार युद्धों व चीन के साथ एक युद्ध में अपना योगदान दे चुकी है। अब तक इसने कईं बड़े मिशनों को अंजाम दिया है जिनमें ऑपरेशन ''विजय'' - गोवा का अधिग्रहण, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस व ऑपरेशन पुमलाई शामिल है। ऐसें कई विवादों के अलावा भारतीय वायुसेना संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन का भी सक्रिय हिसा रही है। भारत के राष्ट्रपति भारतीय वायु सेना के कमांडर इन चीफ के रूप में कार्य करते है। वायु सेनाध्यक्ष, एयर चीफ मार्शल (ACM), एक चार सितारा कमांडर है और वायु सेना का नेतृत्व करते है। भारतीय वायु सेना में किसी भी समय एक से अधिक एयर चीफ मार्शल सेवा में कभी नहीं होते। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में स्थित है एवं २००६ के आंकडों के अनुसार इसमें कुल मिलाकर १७०,००० जवान एवं १,३५० लडाकू विमान हैं जो इसे दुनिया की चौथी सबसे बडी वायुसेना होने का दर्जा दिलाती है। .

नई!!: मिकोयान-गुरेविच मिग-21 और भारतीय वायुसेना · और देखें »

सोवियत संघ

सोवियत संघ (रूसी भाषा: Сове́тский Сою́з, सोवेत्स्की सोयूज़; अंग्रेज़ी: Soviet Union), जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Сою́з Сове́тских Социалисти́ческих Респу́блик, Union of Soviet Socialist Republics) था, यूरेशिया के बड़े भूभाग पर विस्तृत एक देश था जो १९२२ से १९९१ तक अस्तित्व में रहा। यह अपनी स्थापना से १९९० तक साम्यवादी पार्टी (कोम्युनिस्ट पार्टी) द्वारा शासित रहा। संवैधानिक रूप से सोवियत संघ १५ स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन वास्तव में पूरे देश के प्रशासन और अर्थव्यवस्था पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण रहा। रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र (Russian Soviet Federative Socialist Republic) इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था, इसलिए पूरे देश का गहरा रूसीकरण हुआ। यही कारण रहा कि विदेश में भी सोवियत संघ को अक्सर गलती से 'रूस' बोल दिया जाता था। .

नई!!: मिकोयान-गुरेविच मिग-21 और सोवियत संघ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मिग-२१

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »