लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मिकी रूनी

सूची मिकी रूनी

मिकी रूनी (जन्म जोसफ यूल, जूनियर; २३ सितम्बर १९२० – ६ अप्रैल २०१४) एक अमेरिकी फ़िल्म अभिनेता और मनोरंजनकर्त्ता थे जो अपने पूर्ण जीवनकाल में फ़िल्मों, टेलीविज़न और रंगमंच में व्यतीत किया। उन्होंने जुवेनाइल एकेडमी अवार्ड, अकादमी मानद पुरस्कार, एमी और दो गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों सहित विभिन्न पुरस्कार प्राप्त किये। एक बाल कलाकार के रूप में कार्य करते हुए युवावस्था में ही एंडी हार्डी का किरदार निभाने के लिए सुपरस्टार बन चुके थे। उन्होंने अपने जीवन का सबसे लम्बा समय अभिनेता के रूप में बिताया। उन्होंने १९२० के दशक से २०१० के दशक तक के १० दसकों के ९२ वर्ष सक्रिय रूप से फ़िल्म निर्माण में व्यतीत किये। अप्रैल २०१४ में उनके निधन तक रूनी मूक फ़िल्मों में काम करने वाले अन्तिम सितारों में से एक थे। १९३०-१९४० के दशक की विभिन्न फ़िल्मों के कलाकारों में से वो एकमात्र जीवित सदस्य थे। .

7 संबंधों: एमी पुरस्कार, ब्रुकलीन, लॉस एंजेलिस, स्कॉट्लैण्ड, ग्लासगो, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, अकादमी मानद पुरस्कार

एमी पुरस्कार

एमी पुरस्कार (Emmy Award) या जिसे अक्सर एमी कहा जाता है, एक टेलीविजन निर्माण पुरस्कार है व मनोरंजन पर केंद्रित है। इसे टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार (फ़िल्म के लिए), टोनी पुरस्कार (नाटक के लिए) और ग्रैमी पुरस्कार (संगीत के लिए) के बराबर माना जाता है। .

नई!!: मिकी रूनी और एमी पुरस्कार · और देखें »

ब्रुकलीन

ब्रुकलीन संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क नगर का एक नगर है। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका.

नई!!: मिकी रूनी और ब्रुकलीन · और देखें »

लॉस एंजेलिस

सिटी हॉल लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बडा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बडा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है। लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ। आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। .

नई!!: मिकी रूनी और लॉस एंजेलिस · और देखें »

स्कॉट्लैण्ड

स्काटलैंड यूनाइटेड किंगडम का एक देश है। यह ग्रेट ब्रिटेन का उत्तरी भाग है। यह पहाड़ी देश है जिसका क्षेत्रफल ७८,८५० वर्ग किमी है। यह इंगलैंड के उत्तर में स्थित है। यहां की राजधानी एडिनबरा है। ग्लासगो यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। स्कॉटलैण्ड की सीमा दक्षिण में इंग्लैंड से सटी है। इसके पूरब में उत्तरी सागर तथा दक्षिण-पश्चिम में नॉर्थ चैनेल और आयरिश सागर हैं। मुख्य भूमि के अलावा स्कॉटलैण्ड के अन्तर्गत ७९० से भी अधिक द्वीप हैं। यूँ तो स्कॉटलैंड यूनाइटेड किंगडम के अधीन एक राज्य है लेकिन यहाँ का अपना मंत्रिमंडल है। यहाँ की मुद्रा का रंग और उस पर बने चित्र भी लंदन के पौंड से कुछ अलग है। लेकिन उनकी मान्यता और मूल्य दोनों ही पौंड के समान है। यहाँ घूमने और लोगों से बात करने पर पता चलता है कि यहाँ के लोग इंग्लैंड सरकार से थोड़े से खफा रहते हैं। .

नई!!: मिकी रूनी और स्कॉट्लैण्ड · और देखें »

ग्लासगो

स्काटलैंड का सब से बड़ा शहर ग्लासगो है। श्रेणी:स्कॉटलैण्ड के नगर.

नई!!: मिकी रूनी और ग्लासगो · और देखें »

गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

हर साल हॉलीवुड फॉरेन प्रेस एसोसिएशन (एचएफपीए) (हॉलीवुड विदेशी प्रेस संघ) मनोरंजन जगत में विशेष उपलब्धियों के लिए देशी-विदेशी कलाकारों, फिल्मों को गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित करता है। पहला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जनवरी १९४४ को लॉस एंजिल्स में आयोजित हुआ था। इस बार ११ जनवरी २००९ को बेवेरली हिल्टन होटल कैलिफोर्निया में दिया गया गोल्डन पुरस्कार ६६वाँ अवॉर्ड है। हर बार जनवरी में दिए जानेवाले इस अवॉर्ड को ९० अंतराष्ट्रीय पत्रकारों के मतों (वोट्स) के आधार पर दिया जाता है। ये पत्रकार हॉलीवुड और अमेरिका के बाहर के मीडिया द्वारा संबंद्धता प्राप्त होते हैं। अकादमी पुरस्कार (एकेडमी अवॉर्ड) की सीमा एक जनवरी से शुरू होती है लेकिन गोल्डन ग्लोब की एक अक्टूबर से। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार.

नई!!: मिकी रूनी और गोल्डन ग्लोब पुरस्कार · और देखें »

अकादमी मानद पुरस्कार

अकादमी मानद पुरस्कार अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर्स आर्ट एंड साइंस द्बारा अनियमित रूप से सचल चित्रों की उन उपलब्धियों को रेखांकित करने के लिए दिया जाता है जो अन्य किसी पुरस्कार की श्रेणी में नहीं आतीं। पिछले कुछ वर्षो से यह पुरस्कार नियमित रूप से लाइफ़ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के रूप में ही दिया जाता रहा है। वार्षिक प्रतियोगिता वाले सामान्य अकादमी पुरस्कार जिन्हें अकादमी के सदस्यों द्बारा दिए गए वोटों से चुना जाता है, से भिन्न इस मानद पुरस्कार का निर्णय अकादमी की संचालक पीठ (बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स) द्बारा लिया जाता हैं। पुरस्कार में दिया जाने वाला स्मृति चिह्न अन्य पुरस्कारों के रूप में दी जाने वाली वही सुनहरी ऑस्कर ट्रॉफ़ी है। श्रेणी:फ़िल्म पुरस्कार श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: मिकी रूनी और अकादमी मानद पुरस्कार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »