लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मालुकू

सूची मालुकू

मालुकू दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के मालुकू द्वीपसमूह के दक्षिण व मध्य भागों पर विस्तृत एक प्रान्त है। इसकी राजधानी छोटे-से आम्बोन द्वीप पर स्थित आम्बोन शहर है। आरू द्वीपसमूह इसी प्रान्त में शामिल है। .

8 संबंधों: दक्षिण पूर्व एशिया, मालुकू द्वीपसमूह, आम्बोन द्वीप, आम्बोन, मालुकू, आरू द्वीपसमूह, इंडोनेशिया, इंडोनेशिया के प्रांत, इंडोनेशियाई भाषा

दक्षिण पूर्व एशिया

दक्षिण पूर्व एशिया या दक्षिण पूर्वी एशिया एशिया का एक उपभाग है, जिसके अंतर्गत भौगोलिक दृष्टि से चीन के दक्षिण, भारत के पूर्व, न्यू गिनी के पश्चिम और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर के देश आते हैं। यह क्षेत्र भूगर्भीय प्लेटों के चौराहे पर स्थित है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में भारी भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियाँ होती हैं। दक्षिण पूर्व एशिया को दो भौगोलिक भागों में बांटा जा सकता है: मुख्यभूमि दक्षिण पूर्व एशिया, जिसे इंडोचायना भी कहते हैं, के अन्दर कंबोडिया, लाओस, बर्मा (म्यांमार), थाईलैंड, वियतनाम और प्रायद्वीपीय मलेशिया आते हैं और समुद्री दक्षिण पूर्व एशिया, जिसमें ब्रुनेई, पूर्व मलेशिया, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर शामिल हैं। श्रेणी:दक्षिण पूर्व एशिया श्रेणी:एशिया के क्षेत्र.

नई!!: मालुकू और दक्षिण पूर्व एशिया · और देखें »

मालुकू द्वीपसमूह

मालुकू द्वीपसमूह दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक द्वीपसमूह है। यह सुलावेसी से पूर्व, नया गिनी से पश्चिम और तिमोर से उत्तर व पूर्व में स्थित हैं। यह द्वीप इतिहास में जायफल और लौंग जैसे मसाला बनाने वाले वनस्पतियों के लिये प्रसिद्ध थे और "मसालों के द्वीप" (स्पाइस आइलैण्ड्ज़, Spice Islands) के नाम से जाने जाते थे। .

नई!!: मालुकू और मालुकू द्वीपसमूह · और देखें »

आम्बोन द्वीप

आम्बोन (Ambon) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह मालुकू द्वीपसमूह के लिये ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व वाला हरा-भरा और ऊपजाऊ द्वीप है। इसका भूदृश्य पहाड़ी है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल है। यह क्षेत्रफल में अपने से कहीं बड़े सेरम द्वीप से दक्षिणपश्चिम में अवस्थित है। आम्बोन द्वीप के दो भाग हैं - एक बड़ा पश्चिमोत्तरी भाग और एक छोटा दक्षिणपूर्वी भाग, जिनके बीच एक जोड़ने वाला छोटा ज़मीनी क्षेत्र है। .

नई!!: मालुकू और आम्बोन द्वीप · और देखें »

आम्बोन, मालुकू

आम्बोन (Ambon), जिसे इण्डोनेशियाई भाषा में कोटा आम्बोन (Kota Ambon) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह के का मुख्य शहर और बंदरगाह है। यह शहर मालुकू प्रान्त की राजधानी भी है। आम्बोन एक बहुजातीय और बहुधर्मी शहर है, जिसमें स्थानीय मालुकू समुदायों का और जावा, सुमात्रा और अन्य इण्डोनेशियाई द्वीपों से आये समुदाय रहते हैं। धार्मिक दृष्टि से यहाँ ईसाईयों व मुस्लिमों की संख्या लगभग बराबर है, और इन दोनों समुदायों में कभी-कभी झड़पे हो चुकी हैं। .

नई!!: मालुकू और आम्बोन, मालुकू · और देखें »

आरू द्वीपसमूह

आरू द्वीपसमूह (अंग्रेज़ी: Aru Islands, इण्डोनेशियाई: Kepulauan Aru) इण्डोनेशिया के मालुकू द्वीपसमूह में एक ९५ कम ऊँचाई वाले द्वीपों का समूह है। प्रशासनिक रूप से यह इण्डोनेशिया के मालुकू प्रान्त में शामिल हैं। यह समूह सात ज़िलों में बंटा हुआ है। .

नई!!: मालुकू और आरू द्वीपसमूह · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: मालुकू और इंडोनेशिया · और देखें »

इंडोनेशिया के प्रांत

इंडोनेशिया देश ३४ प्रांतों में विभक्त है, जिन्हें इण्डोनेशियाई भाषा में प्रोविन्सी (provinsi) कहा जाता है। इनको सात विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में रखा जाता है - सुमात्रा, बाली और जावा द्वीप इनमें प्रमुख हैं। राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता जावा में स्थित है। .

नई!!: मालुकू और इंडोनेशिया के प्रांत · और देखें »

इंडोनेशियाई भाषा

इंडोनेशियाई (इंडोनेशियाई भाषा: Bahasa Indonesia, बहासा इंदोनेसिया) इंडोनेशिया की एकमात्र आधिकारिक और राष्ट्रीय भाषा है। यह मलय भाषा की एक मानक प्रयुक्ति पर आधारित है। मलय एक ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा है जो बहुभाषीय इंडोनेशियाई द्वीपसमूह पर सम्पर्क भाषा के रूप में शताब्दियों से विस्तृत रही है। इंडोनेशिया विश्व का चौथी सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है और इस कारण से इंडोनेशियाई विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। इसे बोलने वाले अधिकांश लोग इसके साथ-साथ अक्सर एक क्षेत्रीय भाषा या स्थानीय उपभाषा सतति भी बोलते हैं। .

नई!!: मालुकू और इंडोनेशियाई भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मालुकू (प्रांत), मालुकू प्रान्त, मालुकू प्रांत

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »