लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मार्गरेट रिया सेडन

सूची मार्गरेट रिया सेडन

मार्गरेट रिया सेडन एक चिकित्सक और NASA की रिटायर्ड अंतरिक्ष यात्री है। अपनी पहली अंतरिक्ष यात्रा के बाद उन्होंने तीन अंतरिक्ष शटल उड़ानों पर उड़ान भरी मिशन विशेषज्ञ के रूप में STS-51-D,STS-40 में और STS-58 में पेलोड कमांडर के रूप में। अपने अंतरिक्ष यात्री कार्यक्रम के कैरियर के पहले और बाद में टेक्सास में वह चिकित्सा समुदाय में सक्रिय रहे। उनका जन्म ८ नवम्बर १९४७ में टेक्सास के शहर में हुआ था। और व्ही से ही उन्होंने अपनी स्नातक स्तर की पढ़ाई भी पूरी की। १९७० में में उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले से फिजियोलॉजी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की और १९७३ में उन्होंने टेनेसी कॉलेज ऑफ मेडिसिन विश्वविद्यालय से चिकित्सा के डॉक्टरेट की पढाई पूरी की। मार्गरेट रिया सेडन को जनवरी १९७८ में NASA ने अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना और उनकी अंतरिक्ष की यात्रा अगस्त १९७९ में प्रारम्भ हुई। नासा में उनका काम विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में था, जिसमें ओर्बिटर और पेलोड सॉफ्टवेयर, स्पेस शटल एवियोनिक्स एकत्रीकरण प्रयोगशाला, फ्लाइट डेटा फाइल,शटल चिकित्सा किट और चेकलिस्ट, लॉन्च और लैंडिंग बचाव हेलीकॉप्टर चिकित्सक, एसटीएस -6 के लिए चालक दल की सदस्य, चालक दल के उपकरण, नासा के एयरोस्पेस मेडिकल सलाहकार समिति की सदस्यता, फ्लाइट क्रू संचालन के निदेशक के तकनीकी सहायक और हेलीकॉप्टर कम्युनिकेटर मिशन नियंत्रण केंद्र में। वह शटल/मीर पेलोड के लिए फ्लाइट क्रू संचालन के निदेशक की सहायक भी थी। वह अंतरिक्ष की तीन उड़ानों की अनुभवी और ७२२ घंटे से अधिक समय अंतरिक्ष में बिताने का अनुभव भी रखती है। इसी दौरान उन्होंने कपने सहकर्मी अंतरिक्ष यात्री रोबर्ट गिब्ब्सों से विवाह किया और उनके तीन बच्चे हुए। सितंबर १९९६ में, उन्हें नासा द्वारा विस्तृत किया गया, नैशविले टेनेसी में वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के मेडिकल स्कूल में। वहां उन्होंने अप्रैल १९८८ में न्यूरोलैब स्पैकेलाब फ्लाइट पर अंतरिक्ष शटल कोलंबिया में उड़ान भरने वाले कार्डियोवैस्कुलर प्रयोगों की तैयारी में सहायता करवाई। और नवम्बर १९९७ में वह NASA से retired हुई और अब वह वेंडरबिल्ट मेडिकल ग्रुप के सहायक चिकित्सा दल की मुख्य अधिकारी हैं। .

4 संबंधों: चिकित्सक, नासा, खगोलयात्री, अंतरिक्ष शटल

चिकित्सक

चिकित्सक वो व्यक्ति हैं जो दवाओं, रोग तथा आयुर्विज्ञान का ज्ञान रखतें हैं। श्रेणी:व्यवसाय.

नई!!: मार्गरेट रिया सेडन और चिकित्सक · और देखें »

नासा

नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (हिन्दी अनुवाद:राष्ट्रीय वैमानिकी और अन्तरिक्ष प्रबंधन; National Aeronautics and Space Administration) या जिसे संक्षेप में नासा (NASA) कहते हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार की शाखा है जो देश के सार्वजनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों व एरोनॉटिक्स व एरोस्पेस संशोधन के लिए जिम्मेदार है। फ़रवरी 2006 से नासा का लक्ष्य वाक्य "भविष्य में अंतरिक्ष अन्वेषण, वैज्ञानिक खोज और एरोनॉटिक्स संशोधन को बढ़ाना" है। 14 सितंबर 2011 में नासा ने घोषणा की कि उन्होंने एक नए स्पेस लॉन्च सिस्टम के डिज़ाइन का चुनाव किया है जिसके चलते संस्था के अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में और दूर तक सफर करने में सक्षम होंगे और अमेरिका द्वारा मानव अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया कदम साबित होंगे। नासा का गठन नैशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस अधिनियम के अंतर्गत 19 जुलाई 1948 में इसके पूर्वाधिकारी संस्था नैशनल एडवाइज़री कमिटी फॉर एरोनॉटिक्स (एनसीए) के स्थान पर किया गया था। इस संस्था ने 1 अक्टूबर 1948 से कार्य करना शुरू किया। तब से आज तक अमेरिकी अंतरिक्ष अन्वेषण के सारे कार्यक्रम नासा द्वारा संचालित किए गए हैं जिनमे अपोलो चन्द्रमा अभियान, स्कायलैब अंतरिक्ष स्टेशन और बाद में अंतरिक्ष शटल शामिल है। वर्तमान में नासा अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को समर्थन दे रही है और ओरायन बहु-उपयोगी कर्मीदल वाहन व व्यापारिक कर्मीदल वाहन के निर्माण व विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। संस्था लॉन्च सेवा कार्यक्रम (एलएसपी) के लिए भी जिम्मेदार है जो लॉन्च कार्यों व नासा के मानवरहित लॉन्चों कि उलटी गिनती पर ध्यान रखता है। .

नई!!: मार्गरेट रिया सेडन और नासा · और देखें »

खगोलयात्री

खगोलयात्री या अंतरिक्षयात्री या खगोलबाज़ ऐसे व्यक्ति को कहते हैं जो पृथ्वी के वायुमंडल से ऊपर जाकर अंतरिक्ष में प्रवेश करे। वर्तमान काल में यह अधिकतर विश्व की कुछ सरकारों द्वारा चलाए जा रहे अंतरिक्ष शोध कार्यक्रमों के अंतर्गत अंतरिक्ष-यानों में सवार यात्रियों को कहा जाता है, हालाँकि हाल में कुछ निजी कम्पनियाँ भी अंतरिक्ष-यान में पर्यटकों को वायुमंडल से ऊपर ले जाने वाले यानों के विकास में जुटी हुई हैं। .

नई!!: मार्गरेट रिया सेडन और खगोलयात्री · और देखें »

अंतरिक्ष शटल

अंतरिक्ष शटल संयुक्त राज्य अमरीका में नासा द्वारा मानव सहित या रहित उपग्रह यातायात प्रणाली को कहा जाता है। यह शटल पुन: प्रयोगनीय यान होता है और इसमें कंप्यूटर डाटा एकत्र करने और संचार के तमाम यंत्र लगे होते हैं।|हिन्दुस्तान लाइव|२७ दिसम्बर २००९ इसमें सवार होकर ही वैज्ञानिक अंतरिक्ष में पहुंचते हैं। अंतरिक्ष यात्रियों के खाने-पीने और यहां तक कि मनोरंजन के साजो-सामान और व्यायाम के उपकरण भी लगे होते हैं। अंतरिक्ष शटल को स्पेस क्राफ्ट भी कहा जाता है, किन्तु ये अंतरिक्ष यान से भिन्न होते हैं। इसे एक रॉकेट के साथ जोड़कर अंतरिक्ष में भेजा जाता है, लेकिन प्रायः यह सामान्य विमानों की तरह धरती पर लौट आता है। इसे अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए कई बार प्रयोग किया जा सकता है, तभी ये पुनःप्रयोगनीय होता है। इसे ले जाने वाले रॉकेट ही अंतरिक्ष यान होते हैं। आरंभिक एयरक्राफ्ट एक बार ही प्रयोग हो पाया करते थे। शटल के ऊपर एक विशेष प्रकार की तापरोधी चादर होती है। यह चादर पृथ्वी की कक्षा में उसे घर्षण से पैदा होने वाली ऊष्मा से बचाती है। इसलिए इस चादर को बचाकर रखा जाता है। यदि यह चादर न हो या किसी कारणवश टूट जाए, तो पूरा यान मिनटों में जलकर खाक हो जाता है। चंद्रमा पर कदम रखने वाले अभियान के अलावा, ग्रहों की जानकारी एकत्र करने के लिए जितने भी स्पेसक्राफ्ट भेजे जाते है, वे रोबोट क्राफ्ट होते है। कंप्यूटर और रोबोट के द्वारा धरती से इनका स्वचालित संचालन होता है। चूंकि इन्हें धरती पर वापस लाना कठिन होता है, इसलिए इनका संचालन स्वचालित रखा जाता है। चंद्रमा के अलावा अभी तक अन्य ग्रहों पर भेजे गये शटल इतने लंबे अंतराल के लिये जाते हैं, कि उनके वापस आने की संभावना बहुत कम या नहीं होती है। इस श्रेणी का शटल वॉयेजर १ एवं वॉयेजर २ रहे हैं। स्पेस शटल डिस्कवरी कई वैज्ञानिकों के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत करने और अध्ययन के लिए अंतरिक्ष में गया था। .

नई!!: मार्गरेट रिया सेडन और अंतरिक्ष शटल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »