लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

माइक्रोनेशियाई भाषाएँ

सूची माइक्रोनेशियाई भाषाएँ

माइक्रोनेशियाई भाषाएँ (Micronesian languages) ओशियानी भाषाओं की एक उपशाखा है, जो स्वयं ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा का एक भाषा-परिवार है। .

5 संबंधों: नाउरुई भाषा, मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ, संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया, ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ, ओशियानी भाषाएँ

नाउरुई भाषा

नाउरुई भाषा (Nauruan language) प्रशांत महासागर के नाउरु देश में लगभग ६००० लोगों द्वारा बोली जाने वाली माइक्रोनेशियाई शाखा की एक ओशियानी भाषा है। .

नई!!: माइक्रोनेशियाई भाषाएँ और नाउरुई भाषा · और देखें »

मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ

मलय-पोलेनीशियाई भाषा-परिवार की उपशाखाएँ मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ (Malayo-Polynesian languages) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की एक उपश्रेणी है और विश्व में लगभग ३८.५५ करोड़ लोग मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ बोलते हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया के द्वीप-राष्ट्रों में, प्रशांत महासागर के बहुत से द्वीपों में और एशिया की मुख्यभूमि के कुछ छोटे इलाक़ों में (जैसे कि मलेशिया में) बोली जाती हैं। इसके अलावा हिंद महासागर में स्थित माडागास्कर की मालागासी नामक राजभाषा भी एक मलय-पोलेनीशियाई भाषा है। अलग भाषावैज्ञानिक इस परिवार की भाषाएँ अलग-अलग तरह से गिनते हैं लेकिन कुछ के अनुसार ९६० ज्ञात ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं में से ९४० मलय-पोलेनीशियाई शाखा में आती हैं।, pp.

नई!!: माइक्रोनेशियाई भाषाएँ और मलय-पोलेनीशियाई भाषाएँ · और देखें »

संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया

संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया (Federated States of Micronesia), एक स्वतन्त्र, सम्प्रभु द्वीपीय राष्ट्र है, जो पश्चिम से पूर्व तक चार राज्यों से मिलकर बना है: याप, चूक, पोह्न्पेई और कोस्राए। यह कुल मिलाकर ६०७ छोटे द्वीपों से मिलकर बना है जो पश्चिमी प्रशान्त महासागर में २,७०० किमी तक फैले हैं। .

नई!!: माइक्रोनेशियाई भाषाएँ और संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया · और देखें »

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ

ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं का ताइवान में ३००० ईपू में जन्मने के बाद फैलाव; संख्याएँ साल बताती हैं (– का अर्थ ईसापूर्व है और + का अर्थ ईसवी है) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ (Austronesian languages) एक भाषा परिवार है जिसकी सदस्य भाषाएँ दक्षिण-पूर्वी एशिया और प्रशांत महासागर के बहुत से द्वीपों पर विस्तृत हैं। एशिया के महाद्वीप की मुख्यभूमि के भी कुछ क्षेत्रों में यह बोली जाती हैं। कुल मिलकर ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ बोलने वालों की जनसँख्या ३८.६ करोड़ अनुमानित की गई है। सबसे ज़्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा मलय भाषा है, जिसे लगभग १८ करोड़ लोग बोलते हैं और जो विश्व की ८वीं सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। कई ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को १ करोड़ से अधिक लोग बोलते हैं हालांकि ऐसी भी कुछ भाषाएँ है जो गिनती के लोग ही बोलते हैं। लगभग २० ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाओं को अपने देशों की राजभाषा होने का दर्जा प्राप्त है। यह भाषाएँ सुदूर पश्चिम में अफ़्रीका के तट के क़रीब स्थित माडागैस्कर से लेकर सुदूर पूर्व में हवाई द्वीपों तक बोली जाती हैं। .

नई!!: माइक्रोनेशियाई भाषाएँ और ऑस्ट्रोनीशियाई भाषाएँ · और देखें »

ओशियानी भाषाएँ

ओशियानी भषाएँ (Oceanic languages) ऑस्ट्रोनीशियाई भाषा परिवार की मलय-पोलेनीशियाई शाखा का एक भाषा-परिवार है। इस परिवार में ४५० से १,५०० के बीच सदस्य भाषाएँ आती हैं जो प्रशान्त महासागर के पॉलीनीशिया, मेलानीशिया और माइक्रोनीशिया क्षेत्रों पर विस्तृत हैं। इतने बड़े भूक्षेत्र पर फैले होने के बावजूद इन भाषाओं को कुल मिलाकर केवल २० लाख लोग बोलते हैं। ६ लाख मातृभाषियों वाली पूर्वी फ़ीजीयाई भाषा और ३.७ लाख मातृभाषियों वाली सामोआई भाषा इस परिवार की सबसे बड़ी सदस्य हैं। कीरीबती, टोंगवी, तहीतिवी, माओरी, पश्चिमी फ़ीजीयाई और कुआनुआ भाषाएँ भी प्रत्येक १ लाख लोगों से ज़्यादा वक्ता रखती हैं।, Psychology Press, 2002, ISBN 9780700711284, Alexandra Y. Aĭkhenvalʹd, Robert Malcolm Ward Dixon, pp.

नई!!: माइक्रोनेशियाई भाषाएँ और ओशियानी भाषाएँ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »