लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

माइक्रोएरे

सूची माइक्रोएरे

माइक्रोएरे को अनुवांशिक चिप, माइक्रो चिप, DNA चिप, बायोऐरे, जीनऐरे आदि भी कहा जाता है। यह तकनीक सबसे पहले १९८३ में Tse Wen Chang ने एंटीबाडी के लिए प्रयोग में लाइ थी। इस तकनीक में हजारो अनुवांशिकाओ को एक ढोस सब्सट्रेट जो की या तो गिलास का या फिर सिलिकॉन की पतली झल्ली का बना होता है, पर जोड़ा जाता है। इस तकनीक की सहायता से अनुवांशिकाओ की प्रोफाइलिंग और उनका विश्लेषण करने में मदद करते हैं। माइक्रोएरे एक छोटी सी चिप है जिसमें २००-३०० स्पॉट बने होते है जिनका आकार २००mm होता है। यह स्पॉट अनुवांशिक सैंपल लोड करने के लिए होते हैं। माइक्रोएरे चिप में अनुवांशिक के सैंपल को रख क्र उन्हें हाइब्रिड कराया जाता है। उसके बाद उन्हें कुछ देर रखकर उनमे फ्लोरोक्रोम डाई का प्रयोग किया जाता है जो की जीन के २ विभिन्न सैंपल को अलग करने में मदद करती है। इस पुर प्रयोजन के बाद उन अनुवांशिक सैंपल का विश्लेषण किया जाता है माइक्रोएरे की मदद से। माइक्रोएरे जीन की जांच करने में सहायक है। और इसकी मदद से cDNA का संग्रह करने में भी सहायक होते है। .

1 संबंध: आनुवंशिकी

आनुवंशिकी

पैतृक गुणसूत्रों के पुनर्संयोजन के फलस्वरूप एक ही पीढी की संतानें भी भिन्न हो सकती हैं। आनुवंशिकी (जेनेटिक्स) जीव विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत आनुवंशिकता (हेरेडिटी) तथा जीवों की विभिन्नताओं (वैरिएशन) का अध्ययन किया जाता है। आनुवंशिकता के अध्ययन में ग्रेगर जॉन मेंडेल की मूलभूत उपलब्धियों को आजकल आनुवंशिकी के अंतर्गत समाहित कर लिया गया है। प्रत्येक सजीव प्राणी का निर्माण मूल रूप से कोशिकाओं द्वारा ही हुआ होता है। इन कोशिकाओं में कुछ गुणसूत्र (क्रोमोसोम) पाए जाते हैं। इनकी संख्या प्रत्येक जाति (स्पीशीज) में निश्चित होती है। इन गुणसूत्रों के अंदर माला की मोतियों की भाँति कुछ डी एन ए की रासायनिक इकाइयाँ पाई जाती हैं जिन्हें जीन कहते हैं। ये जीन गुणसूत्र के लक्षणों अथवा गुणों के प्रकट होने, कार्य करने और अर्जित करने के लिए जिम्मेवार होते हैं। इस विज्ञान का मूल उद्देश्य आनुवंशिकता के ढंगों (पैटर्न) का अध्ययन करना है अर्थात्‌ संतति अपने जनकों से किस प्रकार मिलती जुलती अथवा भिन्न होती है। .

नई!!: माइक्रोएरे और आनुवंशिकी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »