लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

माइकल जैक्सन

सूची माइकल जैक्सन

माइकल जोसेफ जैक्सन (२९ अगस्त, १९५८ - २५ जून, २००९), लोकप्रिय अमरीकी पॉप गायक थे, जिन्हें किंग ऑफ पॉप भी कहा जाता है। माइकल, जैक्सन दंपति की सातवीं संतान थे, जिन्होंने मात्र ग्यारह वर्ष की आयु में ही व्यवसायिक रूप से गायकी आरंभ कर दी थी। उस समय वे जैक्सन-५ समूह के सदस्य हुआ करते थे। १९७१ में उन्होंने अपना व्यक्तिगत कैरियर प्रारंभ किया, हालाँकि उस समय भी वे ग्रुप के सदस्य थे। जैक्सन ने गायकी की दुनिया में शीघ्र ही सिक्का जमा लिया और किंग ऑफ पॉप के नाम से प्रसिद्ध हो गए। उनके सबसे अधिक बिक्री वाले अल्बमों में, ऑफ द वाल (१९७९), बैड (१९८७), डैंजरस (१९९१) और हिस्ट्री (१९९५) प्रमुख हैं। हालाँकि १९८२ में जारी थ्रिलर उनका अब तक के सबसे अधिक बिकने वाला एल्बम माना जाता है। १९८० के प्रारंभिक वर्षों में ही जैक्सन अमेरिकी पॉप गायकी और मनोरंजन की दुनिया के सबसे लोकप्रिय सितारे बनकर उभरे थे। एमटीवी पर उनके वीडियो ने बहुत धूम मचाई। थ्रिलर ने तो वीडियो संगीत की अवधारणा ही बदल दी थी। नब्बे के दशक में ब्लैक ऑर ह्वाइट और स्क्रीम ने उन्हें अच्छी प्रसिद्धि दिलाई। मंच प्रदर्शनों के द्वारा उनकी नृत्य शैली प्रसिद्ध हो गई। वे एक चमकते सितारे बन गए। माइकल जैक्सन कई बार गिनीज बुक में स्थान प्राप्त कर चुके हैं। अब तक के सबसे सफल मनोरंजनकर्ता के १३ ग्रैमी अवार्ड जीतने वाले जैक्सन अकेले कलाकार है। २५ जून २००९ को दिल का दौरा पड़ने के कारण जैक्सन का निधन हो गया। .

14 संबंधों: एमटीवी, पॉप म्यूज़िक, रिद्म एंड ब्लूज़, रॉक ऐन्ड रोल​, लॉस एंजेलिस, संयुक्त राज्य, गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, ग्रैमी पुरस्कार, इण्डियाना, कैलिफ़ोर्निया, १९५८, २००९, २५ जून, २९ अगस्त

एमटीवी

एमटीवी (MTV) एक अमेरिकी केबल और सेटेलाइट टेलीविजन चैनल है, जिसका संचालन वायकॉम की एक शाखा, वायकॉम मीडिया नेटवर्क कर रहा है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क शहर में है। इसे 1 अगस्त 1981 से शुरू किया गया था। ये मूल रूप से संगीत वाले वीडियो का प्रसारण करता है। पहले एमटीवी का पहला लक्ष्य युवा वयस्कों पर था, लेकिन अब ये लक्ष्य किशोरों पर है। इनमें खास कर उच्च विद्यालय और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों पर ध्यान केन्द्रित किया। पिछले कुछ सालों में एमटीवी ने धीरे धीरे संगीत वाले वीडियो को दिखाना कम करने लगा और अब इसके कार्यक्रम में मुख्य रूप से वास्तविक, हास्य, नाटक आदि कार्यक्रम और कुछ अन्य धारावाहिकों और फिल्मों को भी दिखाने लगा, जिसमें संगीत वाले वीडियो को काफी कम स्थान मिलने लगा। ये कुछ राजनीति से जुड़े चीजों को भी दिखाने लगा। अपने कई जगह ध्यान लगाने को लेकर इस नेटवर्क को कई दर्शकों और संगीतकारों के आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा है। इसके सेंसरशिप और सामाजिक सक्रियता वाले मुद्दों आदि के इसके दर्शकों पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण ये कई वर्षों से चर्चा का विषय बनता आ रहा है। .

नई!!: माइकल जैक्सन और एमटीवी · और देखें »

पॉप म्यूज़िक

पॉप म्यूज़िक या पॉप संगीत (यह शब्द मूलतः 'पॉप्यूलर' यानी "लोकप्रिय" शब्द से निकला है) को आमतौर पर युवाओं के बाजार के अनुकूल और व्यावसायिक तौर पर रिकॉर्ड किये गए संगीत के रूप में समझा जाता है; इसमें अपेक्षाकृत छोटे और साधारण गाने शामिल होते हैं और नवीन तकनीक का इस्तेमाल कर मौजूदा धुनों को नए तरीके से पेश किया जाता है। पॉप म्यूज़िक में लोकप्रिय संगीत के अधिकांश रूपों के प्रभाव को देखा जा सकता है, लेकिन एक शैली के तौर पर ये विशेष रूप से रॉक एंड रोल और रॉक स्टाइल के बाद के रूपों से संबंधित है। .

नई!!: माइकल जैक्सन और पॉप म्यूज़िक · और देखें »

रिद्म एंड ब्लूज़

रिद्म एंड ब्लूज़ (ताल और विषाद, R&B, Rhythm and Blues) एक संगीत की शैली है जिसे 1940 और 1950 के दशक के शुरू में अफ्रीकी अमेरिकियों द्वारा शुरु किया गया था। जैज़, गॉस्पल या हिप हॉप संगीत संयुक्त कर्ता है। १९४८ में जैरी वेक्ष्लर ने इस शब्द को प्रयोग करना शुरु किया था। श्रेणी:संगीत श्रेणी:हिप हॉप संगीत श्रेणी:आर और बी संगीत.

नई!!: माइकल जैक्सन और रिद्म एंड ब्लूज़ · और देखें »

रॉक ऐन्ड रोल​

रॉक ऐन्ड रोल​ या रॉक'ऍन'रोल​ या सिर्फ़ रॉक संगीत आधुनिक संगीत की एक लोकप्रीय शैली है जो संयुक्त राज्य अमेरिका में १९४० व १९५० के दशकों में मुख्य-रूप से अफ़्रीकी-अमेरिकी संगीत परम्पराओं से जन्मी और फिर दुनिया-भर में लोकप्रीय हो गई। इस शैली में ताल की एक अहम भूमिका है जो आमतौर से ड्रम के प्रयोग से दी जाती है। इसके ऊपर एक या एक से अधिक गिटार से धुनें बजाई जाती हैं और गायक गाना गाते हैं।, Paul Friedländer, Peter Miller, pp.

नई!!: माइकल जैक्सन और रॉक ऐन्ड रोल​ · और देखें »

लॉस एंजेलिस

सिटी हॉल लॉस एंजेल्स अमरीका के कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बडा शहर एवं पूरे देश का दूसरा सबसे बडा शहर है। शहर को अक्सर बोलचाल में एल ए, कहा जाता है एवं इसकी अनुमानित जनसंख्या ३.८ मिलियन एवं क्षेत्रफल ४६९.१ वर्गमील (१,२१४.९ वर्ग किमी) है। यदि इसमें ग्रेटर लॉस एंजेल्स की आबादी शामिल की जाए तो इसकी आबादी लगभग १२.९ मिलियन हो जाती है जिनमें पूरी दुनिया से आए लोग शामिल हैं एवं २२४ अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। लॉस एंजेल्स शहर लॉस एंजेल्स काउंटी क प्रशासनिक मुख्यालय भी है एवं जो अमरीका में अत्यंत सघन बसा हुआ एवं काफी विविधता वाला काउंटी है। इस काउंटी में रहने वालों को "एंजीलियंस" कहकर संबोधित किया जाता है। लॉस एंजेल्स की स्थापना १७८१ में स्पैनिश गवर्नर फेलिपे दे नेवे द्वारा की गयी थी। स्पेन से आजाद होने के बाद यह शहर १८२१ में मेक्सिको का हिस्सा बना एवं १८४८ में मेक्सिकन अमरीकी युद्ध के समाप्त होने के बाद, अमरीका एवं मेक्सिको के बीच हुई एक संधि के तहत अमरीका द्वारा खरीद लिया गया। १८५० में कैलिफोर्निया के पूर्ण राज्य घोषित होने से पांच महीने पूर्व ४ अप्रैल को इसे नगर निगम का दर्जा भी हासिल हुआ। आज लॉस एंजेल्स पूरी दुनिया के संस्कृति, तकनीक, मीडिया, व्यापार के क्षेत्र में एक प्रमुख शहर के रूप में स्थापित है। .

नई!!: माइकल जैक्सन और लॉस एंजेलिस · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: माइकल जैक्सन और संयुक्त राज्य · और देखें »

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

गिनीज़ व‌र्ल्ड रिकार्ड्स (अंग्रेजी: Guinness World Records; हिन्दी अनुवाद: गिनीज़ विश्व कीर्तिमान), प्रतिवर्ष प्रकाशित होने वाली एक सन्दर्भ पुस्तक है जिसमें विश्व कीर्तिमानों (रिकॉर्ड्स) का संकलन होता है। सन् 2000 तक इसे 'गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' (अमेरिका में गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स) के नाम से जाना जाता था। यह पुस्तक 'सर्वाधिक बिकने वाली कॉपीराइट पुस्तक' के रूप में स्वयं एक रिकार्डधारी पुस्तक है। यह पुस्तक अमेरिका के 'सार्वजनिक पुस्तकालयों से सर्वाधिक चोरी जाने वाली पुस्तक' भी है। मताधिकार टेलिविजन शृंखला और संग्रहालयो में शामिल करने के लिऐ प्रिंट से आगे बढ़ाया गया है। मताधिकार की लोकप्रीयता गिनीज़ व‌र्ल्ड रिकार्ड्स विश्व रिकार्ड की एक बड़ी संख्या को सुचिबदध करने और स्त्यापन पर प्राथमिक अंतरराशट्रिय प्राधिकरण बनने में हुई है। संगठन के रिकार्ड की स्थापना और थोड़ने सत्यपित करने के लिऐ अधिकृत सरकारी रिकार्ड निर्णायकों कायरत है .

नई!!: माइकल जैक्सन और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स · और देखें »

ग्रैमी पुरस्कार

कोई विवरण नहीं।

नई!!: माइकल जैक्सन और ग्रैमी पुरस्कार · और देखें »

इण्डियाना

इंडियाना की संयुक्त राज्यों में स्थिति इण्डियाना Indiana) संयुक्त राज्य अमेरिका में शामिल किया गया १९वा राज्य है। 11 दिसंबर, 1816 को इंडियाना को अमेरिकी राज्य के रूप में संयुक्त राज्य में भर्ती किया गया था। यह विशाल झील इलाके में है व इसकी आबादी 66 लाख 33 हजार है। यह अपनी आबादी के अनुसार देश में १६वे स्थान पे आता है व आबादी के अनुसार भूमि उपयोग में १७वे. यह राज्य भूमि के अनुसार देश में ३८वे स्थान पर है। इसकी राजधानी व सबसे बड़ा शहर इंडियानापोलिस है। राज्य का नाम का अर्थ "इंडियनों की भूमि" है। इंडियाना एक विविधता वाला राज्य है। यहाँ पर एक प्रमुख शहर के अलावा कई अन्य नगर, छोटे शहर व उधोगिक शहर है। यह संयुक्त राज्यों में अपने खेल प्रतिभाओ व होने वाले आयोजनों के लिए जाना जाता है। इस राज्य के नागरिकों को हूसिएर्स कहा जाता है। इस राज्य का नाम मना जाता है कि सन १७६८ में रही इंडियाना जमीन कम्पनी का भी था। *.

नई!!: माइकल जैक्सन और इण्डियाना · और देखें »

कैलिफ़ोर्निया

कैलिफ़ोर्निया संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित एक राज्य है। यह अमेरिका का सबसे अधिक आबादी और क्षेत्रफल में अलास्का और टेक्सस के पश्चात तीसरा सबसे बड़ा राज्य हैं। कैलिफ़ोर्निया के उत्तर में औरिगन, और दक्षिण में मेक्सिको है। कैलिफ़ोर्निया की राजधानी सैक्रामेण्टो है। संयुक्त राज्य अमेरिका की अर्थव्यवस्था में यह राज्य 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है। अगर कैलिफ़ोर्निया एक स्वतंत्र देश होता तो दुनिया में उसका सकल घरेलू उत्पाद (जी॰ डी॰ पी॰) 6वां स्थान पर होता और जनसंख्या 35वें स्थान पर होती। अंग्रेज़ी राज्य की अधिकारिक भाषा है जो लगभग 57% प्रतिशत जनता मातृभाषा के रूप में बोलती है। स्पेनी 29% प्रतिशत, चीनी 2% और टागालोग भाषा 2% द्वारा बोली जाती है। लॉस एंजेलिस सबसे बड़ा शहर है। .

नई!!: माइकल जैक्सन और कैलिफ़ोर्निया · और देखें »

१९५८

1958 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: माइकल जैक्सन और १९५८ · और देखें »

२००९

२००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .

नई!!: माइकल जैक्सन और २००९ · और देखें »

२५ जून

25 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 176वाँ (लीप वर्ष में 177 वाँ) दिन है। साल में अभी और 189 दिन बाकी हैं। .

नई!!: माइकल जैक्सन और २५ जून · और देखें »

२९ अगस्त

29 अगस्त ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 241वॉ (लीप वर्ष मे 242 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 124 दिन बाकी है। .

नई!!: माइकल जैक्सन और २९ अगस्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

माइकल जैकसन, माइकल जोसफ जैक्सन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »