सामग्री की तालिका
रैकून
रैकून उत्तर अमेरिका में मिलने वाला एक माध्यम अकार का स्तनधारी जानवर है। इसके शरीर की लम्बाई 40 से 70 सेंटीमीटर होती है और इसका वज़न 3.5 से 9 किलो होता है। रैकून एक निशाचरी जीव (रात में जागकर गतिविधि करने वाला) है और सर्वाहारी (मांस-वनस्पति दोनों खाने वाला) है। इसका शरीर भूरे बालों से ढाका होता है और इसके चेहरे पर आँखों के ऊपर काले रंग के बाल एक नक़ाब जैसा नक़्शा बनाते हैं। रैकून अपनी चतुरता के लिए मशहूर हैं और वे अक्सर मनुष्यों से खाना और अन्य चीजें चोरी कर लेते हैं। वैज्ञानिक अध्ययन ने दिखाया है के इनकी स्मरण-शक्ति भी बहुत तेज़ है। इनके सामने के दो पंजे ऊँगलीनुमा हाथों की तरह होते हैं और इनसे रैकूनों को चीजें पकड़ने, खींचने और तोड़ने में काफ़ी सक्षमता मिल जाती है। .
देखें मांसाहारी गण और रैकून
स्तनधारी
यह प्राणी जगत का एक समूह है, जो अपने नवजात को दूध पिलाते हैं जो इनकी (मादाओं के) स्तन ग्रंथियों से निकलता है। यह कशेरुकी होते हैं और इनकी विशेषताओं में इनके शरीर में बाल, कान के मध्य भाग में तीन हड्डियाँ तथा यह नियततापी प्राणी हैं। स्तनधारियों का आकार २९-३३ से.मी.
देखें मांसाहारी गण और स्तनधारी
क्रव्यदंत
क्रव्यदंत या 'क्रिओडॉण्टा' (Creodonta) एक प्राचीन पशु-वर्ग है। इस वर्ग के जंतु आज के मांसभक्षी पशुओं के पूर्वज समझे जाते हैं। यही इस जाति के जीवों की विशेषता है। ऐसा प्रतीत होता है कि इस वर्ग के जीवों का एक अलग ही वंश था, जो क्रिटेशस और पेलियोसीन युगों के कीटाहारियों की पहली शाखा में थी। क्रव्यदंत विकास की प्रारंभिक दशा में थे और कीटाहारियों के समान ही वे आकार में भी छोटे थे। इसी प्रकार यह भी कहा जा सकता है कि मांसभक्षी पशुओं के विकास की परंपरा में ये क्रव्यदंत निम्नतम स्थिति में थे। मांसभक्षण का स्वभाव उनके दाँतों तथा शारीरिक रचना के क्रमिक विकास से प्रकट होता है। .
देखें मांसाहारी गण और क्रव्यदंत
मांसाहार, मांसाहारी, मांसाहारी भोजन, कार्नीवोरा के रूप में भी जाना जाता है।