लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महात्मा

सूची महात्मा

महात्मा शब्द दो शब्दों महा और आत्मा के मेल से बना है और इसका अर्थ होता है एक महान व्यक्ति मूलत: यह शब्द संस्कृत का है पर अब यह शब्द हिन्दी सहित बिश्व की सभी प्रमुख भाषाओं मे इसी अर्थ मे प्रयुक्त होता है। ऋग्वेद में सभी मनुष्य जो पृथ्वी पर विचरण करते है, और महान कार्यों को करने के बाद जगत का कल्याण करने की कामना हमेशा अपने मन, कर्म और वाणी के अन्दर रखते है, महात्मा कहलाते हैं। महात्मा शब्द आधुनिक ईसाई धर्म मे प्रयोग होने वाले सेंट (संत) शब्द से बहुत हद तक मेल खाता है। इस उपाधि को प्रमुख हस्तियों जैसे मोहनदास करमचंद गांधी और ज्योतिराव फुले के लिए आम तौर पर प्रयुक्त किया जाता है। कई स्रोतों, जैसे दत्ता और रॉबिन्सन की रवीन्द्रनाथ टैगोर: एक संकलन, के अनुसार रवीन्द्रनाथ टैगोर पहले व्यक्ति थे जिन्होने गांधी जो को पहले पहल 21 यह उपाधि प्रदान की थी। नाम से पुकारा था, जबकि कुछों के मुताबिक नौत्तमलाल भगवानजी मेहता ने जैतपुर के कमरीबाई विद्यालय मे पहली बार 21 जनवरी 1915 को गांधी को " महात्मा " शीर्षक प्रदान किया था। शब्द का इस्तेमाल सिद्ध, मुक्त आत्माओं और पेशेवरों का उल्लेख करने के लिए भी किया जाता है। तकनीकी अर्थ में इस शब्द को लोकप्रियता विश्व मे थिओसोफीकल साहित्य मे प्रयोग होने के बाद मिली.

5 संबंधों: तिब्बत, रबीन्द्रनाथ ठाकुर, सिद्ध, जैतपुर, ईसाई

तिब्बत

तिब्बत का भूक्षेत्र (पीले व नारंगी रंगों में) तिब्बत के खम प्रदेश में बच्चे तिब्बत का पठार तिब्बत (Tibet) एशिया का एक क्षेत्र है जिसकी भूमि मुख्यतः उच्च पठारी है। इसे पारम्परिक रूप से बोड या भोट भी कहा जाता है। इसके प्रायः सम्पूर्ण भाग पर चीनी जनवादी गणराज्य का अधिकार है जबकि तिब्बत सदियों से एक पृथक देश के रूप में रहा है। यहाँ के लोगों का धर्म बौद्ध धर्म की तिब्बती बौद्ध शाखा है तथा इनकी भाषा तिब्बती है। चीन द्वारा तिब्बत पर चढ़ाई के समय (1955) वहाँ के राजनैतिक व धार्मिक नेता दलाई लामा ने भारत में आकर शरण ली और वे अब तक भारत में सुरक्षित हैं। .

नई!!: महात्मा और तिब्बत · और देखें »

रबीन्द्रनाथ ठाकुर

रवीन्द्रनाथ ठाकुर (बंगाली: রবীন্দ্রনাথ ঠাকুর रोबिन्द्रोनाथ ठाकुर) (७ मई, १८६१ – ७ अगस्त, १९४१) को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वे विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के एकमात्र नोबल पुरस्कार विजेता हैं। बांग्ला साहित्य के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक चेतना में नयी जान फूँकने वाले युगदृष्टा थे। वे एशिया के प्रथम नोबेल पुरस्कार सम्मानित व्यक्ति हैं। वे एकमात्र कवि हैं जिसकी दो रचनाएँ दो देशों का राष्ट्रगान बनीं - भारत का राष्ट्र-गान जन गण मन और बाँग्लादेश का राष्ट्रीय गान आमार सोनार बाँग्ला गुरुदेव की ही रचनाएँ हैं। .

नई!!: महात्मा और रबीन्द्रनाथ ठाकुर · और देखें »

सिद्ध

सिद्ध, संस्कृत शब्द है जिसका शाब्दिक अर्थ है जिसने सिद्धि प्राप्त कर ली हो। सिद्धि का अर्थ महान शारीरिक तथा आध्यात्मिक उपलब्धि से है या ज्ञान की प्राप्ति से है। जैन दर्शन में सिद्ध शब्द का प्रयोग उन आत्माओं के लिए किया जाता है जो संसार चक्र से मुक्त हो गयी हो। .

नई!!: महात्मा और सिद्ध · और देखें »

जैतपुर

जैतपुर में भारत के बिहार राज्य के अन्तर्गत मगध मण्डल के औरंगाबाद जिले का एक गाँव है। बिहार के जिले .

नई!!: महात्मा और जैतपुर · और देखें »

ईसाई

ईसाई वो व्यक्ति है जो ईसाई धर्म को मानता है। ईसाइयों कई साम्प्रदायों में बटे हैं, जैसे रोमन कैथोलिक, प्रोटेस्टेंट और ऑर्थोडॉक्स। देखिये: ईसाई धर्म। श्रेणी:ईसाई धर्म.

नई!!: महात्मा और ईसाई · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »