लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महाजन

सूची महाजन

महाजन भारत के प्राचीन वर्ग/वर्ण विभाजन के आधार पर 'वैश्य'। वाणिज्य या व्यवसाय की आय से जीविकोपार्जन करने वाली भारतीय जाति है। .

9 संबंधों: देवीसिंह महाजन, प्रमोद महाजन, पूनम महाजन, मेहरचंद महाजन, राहुल महाजन, सुमित्रा महाजन, वाणिज्य, व्यवसाय, वैश्य

देवीसिंह महाजन

देवीसिंह महाजन बंगाल के एक अर्थलोलुप महाजन थे जिन्होंने अंग्रेजों की सहायता से कृषकों तथा जमींदारों पर काफी अत्याचार किया था। .

नई!!: महाजन और देवीसिंह महाजन · और देखें »

प्रमोद महाजन

प्रमोद व्यंकटेश महाजन (30 अक्टूबर 1949 – 3 मई 2006) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो भारतीय जनता पार्टी के द्वितीय-श्रेणी के नेताओं में थे। वो "तकनीकज्ञ" रूप से नयी पीढ़ी के नेताओं में से थे जो जिनका कोई राजनैतिक आधार न होते हुए भी इतना राजनैतिक विकास किया हो। वो अपने गृहनगर महाराष्ट्र और भारत के पश्चिमी क्षेत्र में काफ़ी लोकप्रिय थे। .

नई!!: महाजन और प्रमोद महाजन · और देखें »

पूनम महाजन

पूनम महाजन राव (सामान्यतः पूनम महाजन; जन्म: ०९ जनवरी १९८०) एक भारतीय राजनेत्री हैं, जो भारतीय जनता पार्टी राजनैतिक दल से संलग्न हैं। महाजन भारत की सोलहवीं लोक सभा की सांसद हैं। २०१४ के चुनावों में वे महाराष्ट्र के मुम्बई उत्तर-मध्य से निर्वाचित हुईं। पूनम महाजन दिवंगत प्रमोद महाजन की पुत्री हैं। .

नई!!: महाजन और पूनम महाजन · और देखें »

मेहरचंद महाजन

मेहरचंद महाजन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे न्यायाधीश थे। .

नई!!: महाजन और मेहरचंद महाजन · और देखें »

राहुल महाजन

राहुल महाजन एक टीवी कलाकार और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए राजनेता हैं। वें भूतपूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय प्रमोद महाजन के बेटे और सांसद पूनम महाजन के भाई हैं। .

नई!!: महाजन और राहुल महाजन · और देखें »

सुमित्रा महाजन

सुमित्रा महाजन (जन्म: १२ अप्रैल १९४३) भारतीय राजनेत्री हैं। वर्तमान में वे भारत के लोकसभा की अध्यक्ष हैं। वे इस पद पर आसीन होने वाली भारत की दूसरी महिला हैं। वे भारत के इन्दौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सोलहवीं लोक सभा में सांसद हैं। वे इंदौर से लगातार वर्ष १९८९,१९९१, १९९६, १९९८, १९९९, २००४, २००९ और अब २०१४ में आठवीं बार सांसद बनी हैं। इन्दौर में वे 'सुमित्रा ताई' (सुमित्रा दीदी) के नाम से प्रसिद्ध हैं। .

नई!!: महाजन और सुमित्रा महाजन · और देखें »

वाणिज्य

धनप्राप्ति के उद्देश्य से वस्तुओं का क्रय-विक्रय करना ही वाणिज्य (कॉमर्स) है। किसी उत्पादन या व्यवसाय का वह भाग जो उत्पादित वस्तुओं एवं सेवाओं की उनके उत्पादकों एवं उपभोक्ताओं के बीच विनिमय से सम्ब्न्ध रखता है, वाणिज्य कहलाता है। वाणिज्य के अन्तर्गत किसी आर्थिक महत्व की वस्तु, जैसे सामान, सेवा, सूचना या धन का दो या दो से अधिक व्यक्ति या संस्थाओं के बीच सौदा किया जाता है। वाणिज्य पूंजीवादी अर्थव्यवस्था एवं कुछ अन्य अर्थव्यवस्थाओं का मुख्य वाहक है। संसार में प्रत्येक व्यक्ति की कई आवश्यकताएँ होती हैं। उनको प्राप्त करने के लिए वह आवश्यक वस्तुएँ प्राप्त करने का प्रयत्न करता है। इनमें से कुछ वस्तुएँ तो वह स्वयं बना लेता है और अधिकांश वस्तुएँ उसे बाजार से मोल खरीदनी पड़ती हैं। वस्तुओं को प्राप्त करने के लिए उसे धन की आवश्यकता पड़ती है और इस धन को प्राप्त करने के लिए या तो वह दूसरों की सेवा करता है अथवा ऐसी वस्तुएँ तैयार करता है या क्रय-विक्रय करता है जो दूसरों के लिए उपयोगी हों। वस्तुओं का रूप बदलकर उनको अधिक उपयोगी बनाने का कार्य उद्योग माना जाता है। वाणिज्य में वे सब कार्य सम्मिलित रहते हैं जो वस्तुओं के क्रय-विक्रय में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं। जो व्यक्ति वाणिज्य संबंधी कोई कार्य करता है उसे वणिक् कहते हैं। .

नई!!: महाजन और वाणिज्य · और देखें »

व्यवसाय

व्यवसाय (Business) विधिक रूप से मान्य संस्था है जो उपभोक्ताओं को कोई उत्पाद या सेवा प्रदान करने के लक्ष्य से निर्मित की जाती है। व्यवसाय को 'कम्पनी', 'इंटरप्राइज' या 'फर्म' भी कहते हैं। पूँजीवादी अर्थव्यवस्थाओं में व्यापार का प्रमुख स्थान है जो अधिकांशत: निजी हाथों में होते हैं और लाभ कमाने के ध्येय से काम करते हैं तथा साथ-साथ स्वयं व्यापार की भी वृद्धि करते हैं। किन्तु सहकारी संस्थाएँ तथा सरकार द्वारा चलायी जानी वाली संस्थाएं प्राय: लाभ के बजाय अन्य उद्देश्यों की पूर्ति के लिये बनायी गयी होती हैं। हम व्यावसायिक वातावरण में रहते हैं। यह समाज का एक अनिवार्य अंग है। यह व्यावसायिक क्रियाओं के विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं तथा सेवाएं उपलब्ध कराकर हमारी आश्यकताओं की पूर्ति करता है। अन्य शब्द - व्यापार, व्यवसाय-प्रतिष्‍ठान, फर्म, धंधा, व्यवसाय, कारबार, कारोबार, काम-काज, काम-धंधा, उद्यम .

नई!!: महाजन और व्यवसाय · और देखें »

वैश्य

हिंदुओं की जाति व्यवस्था के अंतर्गत वैश्य वर्णाश्रम का तीसरा महत्वपूर्ण स्तंभ है। इस वर्ग में मुख्य रूप से भारतीय समाज का व्यापारी समुदाय शामिल है। अर्थ की दृष्टि से इस शब्द की उत्पत्ति संस्कृत से हुई है जिसका मूल अर्थ "बसना" होता है। मनु के मनुस्मृति के अनुसार वैश्यों की उत्पत्ति ब्रम्हा के उदर यानि पेट से हुई है। .

नई!!: महाजन और वैश्य · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »