लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मल्लिकार्जुन खड़गे

सूची मल्लिकार्जुन खड़गे

श्री मल्लिकार्जुन खड़गे को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में श्रम एवं रोज़गार में मंत्री बनाया गया था। मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे २००९ में हुए आमचुनाव में कर्नाटक के गुलबर्गा चुनाव क्षेत्र से १५ वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए थे। वे भारत के वर्तमान लोक सभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता हैं। .

22 संबंधों: डी॰ वी॰ सदानन्द गौड़ा, पवन बंसल, पंद्रहवीं लोकसभा, पंद्रहवीं लोकसभा का मंत्रिमंडल, ब्रिटिश राज, बीदर जिला, भारत सरकार, भारत के रेल मंत्री, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, मनमोहन सिंह, रेल मंत्रालय, भारत, लोक सभा, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय, भारत सरकार, शीशराम ओला, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन, सुशील कुमार शिंदे, सी॰पी॰ जोशी, हैदराबाद प्रांत, गुलबर्ग, गुलबर्ग लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, ऑस्कर फर्नांडिस, कर्नाटक

डी॰ वी॰ सदानन्द गौड़ा

डी॰ वी॰ सदानंद गौड़ा भारतीय जनता पार्टी से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे २००९ में हुए आमचुनाव में कर्नाटक के उड्डुपी चिकमंगलूर चुनाव क्षेत्र से १५ वीं लोकसभा के लिए सदस्य निर्वाचित हुए हैं। .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और डी॰ वी॰ सदानन्द गौड़ा · और देखें »

पवन बंसल

श्री पवन बंसल को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में संसदीय मामलों का मंत्रालय में मंत्री बनाया गया। बाद में वे रेल मंत्री भी रहे। वे चंडीगढ़ से साँसद रह चुके हैं। .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल · और देखें »

पंद्रहवीं लोकसभा

पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्री मंडल सहित २२ मई, २००९ की शाम राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। जवाहर लाल नेहरू के बाद मनमोहन सिंह पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जो पाँच साल का पहला कार्यकाल पूरा करने के बाद फिर प्रधानमंत्री बने हैं। अप्रैल-मई २००९ में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव २००९ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) को 250 से ज़्यादा सीटें मिली थीं। मनमोहन सिंह के बाद प्रणब मुखर्जी, शरद पवार, ए के एंटनी और पी चिदंबरम ने शपथ ली। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पहले ही एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बता दिया था कि प्रधानमंत्री के साथ 19 मंत्रियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। जिन नामों की मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है उनमें प्रणब मुखर्जी, पी चिदंबरम, एके एंटनी, कपिल सिब्बल, कमलनाथ, शरद पवार, ममता बनर्जी के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के 21 सांसद चुनकर आए हैं मगर उनमें से किसी का भी नाम इस सूची में नहीं है। शेष मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए 26 मई की तारीख बताई गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अगले विस्तार में अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और अन्य राज्य मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और पंद्रहवीं लोकसभा · और देखें »

पंद्रहवीं लोकसभा का मंत्रिमंडल

२२ और २८ मई २००९ को शपथ ग्रहण की। भारत की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रियों ने २२ और २८ मई २००९ को शपथ ग्रहण की। इस प्रकार प्रधान मंत्री के मंत्रीमंडल में कुल ५९ मंत्रियों को शामिल किया गया है। इनकी सूची इस प्रकार से है:- .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और पंद्रहवीं लोकसभा का मंत्रिमंडल · और देखें »

ब्रिटिश राज

ब्रिटिश राज 1858 और 1947 के बीच भारतीय उपमहाद्वीप पर ब्रिटिश द्वारा शासन था। क्षेत्र जो सीधे ब्रिटेन के नियंत्रण में था जिसे आम तौर पर समकालीन उपयोग में "इंडिया" कहा जाता था‌- उसमें वो क्षेत्र शामिल थे जिन पर ब्रिटेन का सीधा प्रशासन था (समकालीन, "ब्रिटिश इंडिया") और वो रियासतें जिन पर व्यक्तिगत शासक राज करते थे पर उन पर ब्रिटिश क्राउन की सर्वोपरिता थी। .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और ब्रिटिश राज · और देखें »

बीदर जिला

बीदर भारतीय राज्य कर्नाटक का एक जिला है। जिले का मुख्यालय बीदर है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और बीदर जिला · और देखें »

भारत सरकार

भारत सरकार, जो आधिकारिक तौर से संघीय सरकार व आमतौर से केन्द्रीय सरकार के नाम से जाना जाता है, 29 राज्यों तथा सात केन्द्र शासित प्रदेशों के संघीय इकाई जो संयुक्त रूप से भारतीय गणराज्य कहलाता है, की नियंत्रक प्राधिकारी है। भारतीय संविधान द्वारा स्थापित भारत सरकार नई दिल्ली, दिल्ली से कार्य करती है। भारत के नागरिकों से संबंधित बुनियादी दीवानी और फौजदारी कानून जैसे नागरिक प्रक्रिया संहिता, भारतीय दंड संहिता, अपराध प्रक्रिया संहिता, आदि मुख्यतः संसद द्वारा बनाया जाता है। संघ और हरेक राज्य सरकार तीन अंगो कार्यपालिका, विधायिका व न्यायपालिका के अन्तर्गत काम करती है। संघीय और राज्य सरकारों पर लागू कानूनी प्रणाली मुख्यतः अंग्रेजी साझा और वैधानिक कानून (English Common and Statutory Law) पर आधारित है। भारत कुछ अपवादों के साथ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्याय अधिकारिता को स्वीकार करता है। स्थानीय स्तर पर पंचायती राज प्रणाली द्वारा शासन का विकेन्द्रीकरण किया गया है। भारत का संविधान भारत को एक सार्वभौमिक, समाजवादी गणराज्य की उपाधि देता है। भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है, जिसका द्विसदनात्मक संसद वेस्टमिन्स्टर शैली के संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है। इसके शासन में तीन मुख्य अंग हैं: न्यायपालिका, कार्यपालिका और व्यवस्थापिका। .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और भारत सरकार · और देखें »

भारत के रेल मंत्री

भारत के रेल मंत्री जो रेल मंत्रालय, भारत के मंत्री हैं | .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और भारत के रेल मंत्री · और देखें »

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, अधिकतर कांग्रेस के नाम से प्रख्यात, भारत के दो प्रमुख राजनैतिक दलों में से एक हैं, जिन में अन्य भारतीय जनता पार्टी हैं। कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में २८ दिसंबर १८८५ में हुई थी; इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम (थियिसोफिकल सोसाइटी के प्रमुख सदस्य), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। १९वी सदी के आखिर में और शुरूआती से लेकर मध्य २०वी सदी में, कांग्रेस भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम में, अपने १.५ करोड़ से अधिक सदस्यों और ७ करोड़ से अधिक प्रतिभागियों के साथ, ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के विरोध में एक केन्द्रीय भागीदार बनी। १९४७ में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई। आज़ादी से लेकर २०१६ तक, १६ आम चुनावों में से, कांग्रेस ने ६ में पूर्ण बहुमत जीता हैं और ४ में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया; अतः, कुल ४९ वर्षों तक वह केन्द्र सरकार का हिस्सा रही। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं; पहले जवाहरलाल नेहरू (१९४७-१९६५) थे और हाल ही में मनमोहन सिंह (२००४-२०१४) थे। २०१४ के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आज़ादी से अब तक का सबसे ख़राब आम चुनावी प्रदर्शन किया और ५४३ सदस्यीय लोक सभा में केवल ४४ सीट जीती। तब से लेकर अब तक कोंग्रेस कई विवादों में घिरी हुई है, कोंग्रेस द्वारा भारतीय आर्मी का मनोबल गिराने का देश में विरोध किया जा रहा है । http://www.allianceofdemocrats.org/index.php?option.

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस · और देखें »

मनमोहन सिंह

मनमोहन सिंह (ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ; जन्म: २६ सितंबर १९३२) भारत गणराज्य के १३वें प्रधानमन्त्री थे। साथ ही साथ वे एक अर्थशास्त्री भी हैं। लोकसभा चुनाव २००९ में मिली जीत के बाद वे जवाहरलाल नेहरू के बाद भारत के पहले ऐसे प्रधानमन्त्री बन गये हैं, जिनको पाँच वर्षों का कार्यकाल सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है। इन्हें २१ जून १९९१ से १६ मई १९९६ तक पी वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्रित्व काल में वित्त मन्त्री के रूप में किए गए आर्थिक सुधारों के लिए भी श्रेय दिया जाता है। .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और मनमोहन सिंह · और देखें »

रेल मंत्रालय, भारत

रेल मंत्रालय, भारत में रेलों के निर्माण और परिवहन को नियंत्रित करने वाला भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण मंत्रालय है। भारतीय रेल का प्रभार इसी मंत्रालय के पास है। पीयूष गोयल भारत के वर्तमान रेल मंत्री हैं। .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और रेल मंत्रालय, भारत · और देखें »

लोक सभा

लोक सभा, भारतीय संसद का निचला सदन है। भारतीय संसद का ऊपरी सदन राज्य सभा है। लोक सभा सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर लोगों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों से गठित होती है। भारतीय संविधान के अनुसार सदन में सदस्यों की अधिकतम संख्या 552 तक हो सकती है, जिसमें से 530 सदस्य विभिन्न राज्यों का और 20 सदस्य तक केन्द्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। सदन में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने की स्थिति में भारत का राष्ट्रपति यदि चाहे तो आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो प्रतिनिधियों को लोकसभा के लिए मनोनीत कर सकता है। लोकसभा की कार्यावधि 5 वर्ष है परंतु इसे समय से पूर्व भंग किया जा सकता है .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और लोक सभा · और देखें »

श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय, भारत सरकार

श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय, भारत सरकार भारत सरकार का एक मंत्रालय है। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्रालय.

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

शीशराम ओला

शीशराम ओला (३० जुलाई १९२७ - १५ दिसम्बर २०१३) राजस्थान से भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से १५वीं लोकसभा के सांसद और केंद्रीय श्रम मंत्री थे। .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और शीशराम ओला · और देखें »

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन या यूपीए या संप्रग (अंग्रेजी: United Progressive Alliance UPA) भारत में एक राजनीतिक गठबंधन है। इसका नेतृत्व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस करती है। संप्रग अध्यक्षा सोनिया गांधी. .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन · और देखें »

सुशील कुमार शिंदे

सुशील कुमार शिंदे (जन्म: 4 सितम्बर 1941) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंद्ध एक भारतीय राजनीतिज्ञ है। पूर्व में भारत गणराज्य के केन्द्रीय गृह मंत्री थे तथा पंद्रहवीं लोकसभा के महाराष्ट्र से सांसद है। वे पूर्व में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और आन्ध्र प्रदेश के राज्यपालरह चुके है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार में केन्द्रीय बिजली मंत्री भी रह चुके है। .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और सुशील कुमार शिंदे · और देखें »

सी॰पी॰ जोशी

चन्द्रप्रकाश जोशी को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय में मंत्री बनाया रहे। वो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता हैं। श्रेणी:भारत सरकार के मंत्री श्रेणी:भारत सरकार के मंत्री श्रेणी:1950 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग.

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और सी॰पी॰ जोशी · और देखें »

हैदराबाद प्रांत

हैदराबाद स्टेट (హైదరాబాదు, حیدر آباد) ब्रिटिश काल की सबसे बड़ी रियासत थी। यह भारतीय उपमहाद्वीप के दक्षिण-पश्चिमी ओर स्थित थी इस रियासत मे महाराष्ट्र का मराठवाड़ा विभाग उत्तरी कर्नाटक और तेलंगाना का समावेश था। इस पर १७२४ से १९४८ तक निज़ाम परिवार का शासन रहा। रियासत का बरार क्षेत्र ब्रिटिश १९०३ में भारत के मध्य प्रांत से विलय कर दिया गया था। हैदराबाद एवं बरार, १९०३ .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और हैदराबाद प्रांत · और देखें »

गुलबर्ग

गुलबर्गा (आधिकारिक तौर पर कलबुरगि) भारतीय राज्य कर्नाटक (भारत) का एक प्रमुख शहर है। यह गुलबर्गा जिले का प्रशासनिक मुख्यालय और उत्तर कर्नाटक क्षेत्र का एक प्रमुख शहर है। गुलबर्गा, कर्णाटक की राज्यधानी बैंगलोर के उत्तर में हैं 623 किलोमीटर और हैदराबाद से 220 किलोमीटर दूर है। गुलबर्गा पहले हैदराबाद राज्य के अंतर्गत आता था लेकिन 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम में नवगठित मैसूर राज्य (अब कर्नाटक के रूप में जाना जाता है) में शामिल किया गया था। गुलबर्गा तुअर दाल एवं चूना पत्थर के लिए प्रसिद्ध है। यह जिला तेजी से शहरीकरण की ओर बाद रहा है एवं गुलबर्गा महानगर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यह शहर अपने वास्तुकला, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के कई स्थानों के लिए जाना जाता है। .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और गुलबर्ग · और देखें »

गुलबर्ग लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

गुलबर्ग लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के कर्नाटक राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। श्रेणी:कर्नाटक के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र.

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और गुलबर्ग लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र · और देखें »

ऑस्कर फर्नांडिस

ऑस्कर फर्नांडिस एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा पूर्व भारत सरकार के परिवहन मंत्री है | वे वर्तमान में राज्यसभा से सांसद हैं | .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और ऑस्कर फर्नांडिस · और देखें »

कर्नाटक

कर्नाटक, जिसे कर्णाटक भी कहते हैं, दक्षिण भारत का एक राज्य है। इस राज्य का गठन १ नवंबर, १९५६ को राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अधीन किया गया था। पहले यह मैसूर राज्य कहलाता था। १९७३ में पुनर्नामकरण कर इसका नाम कर्नाटक कर दिया गया। इसकी सीमाएं पश्चिम में अरब सागर, उत्तर पश्चिम में गोआ, उत्तर में महाराष्ट्र, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में तमिल नाडु एवं दक्षिण में केरल से लगती हैं। इसका कुल क्षेत्रफल ७४,१२२ वर्ग मील (१,९१,९७६ कि॰मी॰²) है, जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र का ५.८३% है। २९ जिलों के साथ यह राज्य आठवां सबसे बड़ा राज्य है। राज्य की आधिकारिक और सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है कन्नड़। कर्नाटक शब्द के उद्गम के कई व्याख्याओं में से सर्वाधिक स्वीकृत व्याख्या यह है कि कर्नाटक शब्द का उद्गम कन्नड़ शब्द करु, अर्थात काली या ऊंची और नाडु अर्थात भूमि या प्रदेश या क्षेत्र से आया है, जिसके संयोजन करुनाडु का पूरा अर्थ हुआ काली भूमि या ऊंचा प्रदेश। काला शब्द यहां के बयालुसीम क्षेत्र की काली मिट्टी से आया है और ऊंचा यानि दक्कन के पठारी भूमि से आया है। ब्रिटिश राज में यहां के लिये कार्नेटिक शब्द का प्रयोग किया जाता था, जो कृष्णा नदी के दक्षिणी ओर की प्रायद्वीपीय भूमि के लिये प्रयुक्त है और मूलतः कर्नाटक शब्द का अपभ्रंश है। प्राचीन एवं मध्यकालीन इतिहास देखें तो कर्नाटक क्षेत्र कई बड़े शक्तिशाली साम्राज्यों का क्षेत्र रहा है। इन साम्राज्यों के दरबारों के विचारक, दार्शनिक और भाट व कवियों के सामाजिक, साहित्यिक व धार्मिक संरक्षण में आज का कर्नाटक उपजा है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के दोनों ही रूपों, कर्नाटक संगीत और हिन्दुस्तानी संगीत को इस राज्य का महत्त्वपूर्ण योगदान मिला है। आधुनिक युग के कन्नड़ लेखकों को सर्वाधिक ज्ञानपीठ सम्मान मिले हैं। राज्य की राजधानी बंगलुरु शहर है, जो भारत में हो रही त्वरित आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी का अग्रणी योगदानकर्त्ता है। .

नई!!: मल्लिकार्जुन खड़गे और कर्नाटक · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »