लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मर्कोसुर

सूची मर्कोसुर

मर्कोसुर सदस्य देश पुर्तगाली और स्पेनी प्रतीक मर्कोसुर 2005 मर्कोसुर या मर्कोसुल (स्पेनी: Mercado Común del Sur, पुर्तगाली: Mercado Comum do Sul, गुआरानी: Ñemby Ñemuha, हिन्दी: दक्षिणी साझा बाजार) दक्षिण अमेरिकी देशों का एक क्षेत्रीय व्यापार संगठन है जिसके सदस्य अर्जेंटीना, ब्राजील, उरुग्वे और पैराग्वे हैं। संगठन की स्थापना सन १९९१ में एसन्शियन संधि के द्वारा की गयी थी, जिसे १९९४ में संशोधित कर ऑरो प्रेटो संधि का रूप दिया गया। इस संगठन का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच मुक्त व्यापार के अतिरिक्त लोगों, माल और मुद्रा का मुक्त प्रवाह है। संगठन का मुख्यालय उरुग्वे की राजधानी मोंटेवीडियो में है और इसकी आधिकरिक भाषायें पुर्तगाली, स्पेनी और गुआरानी हैं। वर्तमान में चिली, बोलीविया, कोलम्बिया, ईक्वाडोर और पेरू को सहयोगी सदस्य का दर्जा दिया गया है। वेनेजुएला ने सदस्यता समझौते पर १७ जून, २००६ को हस्ताक्षर किए, पर एक पूर्ण सदस्य बनने से पहले वेनेजुएला को पैराग्वे और ब्राजील की संसदों द्वारा इसका अनुमोदन चाहिए। दिसम्बर २००४ के राष्ट्रपति शिखर सम्मेलन में मर्कोसुर संसद की स्थापना पर सहमति हुई थी। इस संसद मे प्रत्येक सदस्य देश के १८ प्रतिनिधि वांछित हैं। .

20 संबंधों: चिली, दक्षिण अमेरिका, पुर्तगाली भाषा, पैराग्वे, पेरू, ब्राज़ील, बोलिविया, मोण्टेवीडियो, रॉयटर्स, स्पेनी भाषा, हिन्दी, ईक्वाडोर, वेनेज़ुएला, कोलम्बिया, अर्जेण्टीना, उरुग्वे, १७ जून, १९९१, १९९४, २००६

चिली

चिली दक्षिण अमेरिकी में एंडिज पर्वत और प्रशांत महासागर के बीच स्थित लंबा और संकरा देश है। देश के उत्तर में पेरु, उत्तर-पूर्व में बोलीविया, पूर्व में अर्जेन्टीना और दक्षिण छोर पर ड्रेक पैसेज स्थित है। यह दक्षिण अमेरिका के उन दो देशों (दूसरा ईक्वाडोर) में से है, जिसकी सीमाएं ब्राजील से नहीं मिलती है। देश के पश्चिम का पूरा भाग प्रशांत महासागर से लगा हुआ है, जिसकी लंबाई 6,435 किमी से भी अधिक है। दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के मध्य से दक्षिण छोर तक फैले इस देश की जलवायु में भी विविधता देखी जाती है। .

नई!!: मर्कोसुर और चिली · और देखें »

दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका (स्पेनी: América del Sur; पुर्तगाली: América do Sul) उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है। दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३० उत्तरी अक्षांश (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६० दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५० पश्चिमी देशान्तर (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१० पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है। इसके उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं मकर रेखा मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग ७,२०० किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई ५,१२० किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग ६ गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है। किंतु पनामा देश उत्तरी अमरीका में आता है। ३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी एण्डीज पर्वतमाला एवं सबसे ऊँची टीटीकाका झील हैं। भूमध्यरेखा के समीप पेरू देश में चिम्बोरेजो तथा कोटोपैक्सी नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। अमेजन, ओरीनिको, रियो डि ला प्लाटा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलम्बिया की मैगडालेना तथा अर्जेण्टाइना की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और फ़ाकलैंड द्वीप-समूह आदि देश हैं। .

नई!!: मर्कोसुर और दक्षिण अमेरिका · और देखें »

पुर्तगाली भाषा

पुर्तगाली भाषा (पुर्तगाली: Língua Portuguesaपोर्तुगेस, पोर्तुगेश) एक यूरोपीय भाषा है। ये मूल रूप से पुर्तगाल की भाषा है और इसके कई भूतपूर्व उपनिवेशों में भी बहुमत भाषा है, जैसे ब्राज़ील। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसकी लिपि रोमन है। इस भाषा के प्रथम भाषी लगभग २० करोड़ हैं। .

नई!!: मर्कोसुर और पुर्तगाली भाषा · और देखें »

पैराग्वे

पैराग्वे, दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। .

नई!!: मर्कोसुर और पैराग्वे · और देखें »

पेरू

पेरू दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। राजधानी लीमा है। प्रमुख नदी अमेजॉन और मुद्रा न्यूवो सोल है। यहाँ तीन तरह की जलवायु पाई जाती है- एँडीज़ में सर्द, तटवर्ती मैदानों में खुश्क-सुहानी और वर्षा वाले जंगलों में गर्म और उमस वाली। यह देश इंका नाम की प्राचीन सभ्यता के लिए भी जाना जाता है। पेरू की भाषा स्पेनिश और क्वेशुका हैं तथा ९० प्रतिशत लोग ईसाई धर्म का पालन करते हैं। प्रमुख उद्योग मछली और खनन हैं। यहाँ सभी प्रकार की धातुओं का प्रचुर खनिज भंडार है तथा अनाज, फल और कोको की खेती होती है। पर्यटन उद्योग भी यहाँ की आय का एक प्रमुख साधन है। .

नई!!: मर्कोसुर और पेरू · और देखें »

ब्राज़ील

ब्रास़ील (ब्राज़ील) दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। यह देश ५० उत्तरी अक्षांश से ३३० दक्षिणी अक्षांश एवँ ३५० पश्चिमी देशान्तर से ७४० पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा ७४९१ किलोमीटर की है। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं। ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् १५०० के बाद यहाँ उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहाँ की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास १५५० से १६४० के मध्य हुआ। २४ जनवरी १९६४ को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है। .

नई!!: मर्कोसुर और ब्राज़ील · और देखें »

बोलिविया

बोलीविया (/bəlɪviə/; स्पेनिश:बोलीविया; अंग्रेजी: Bolivia), जिसे आधिकारिक तौर पर बोलीविया बहुराष्ट्रीय देश के रूप में जाना जाता है, पश्चिमी-मध्य दक्षिण अमेरिका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। इसकी राजधानी सूक्रे है जबकि सरकारी परिसर ला पाज में स्थित है। सबसे बड़ा शहर और प्रमुख आर्थिक और वित्तीय केंद्र सांता क्रूज़ डी ला सिएरा है, जो ल्लोनोस ओरिएंटलस (उष्णकटिबंधीय निचले इलाकों) पर स्थित है, जो बोलीविया के पूर्व में स्थित अधिकांश सपाट क्षेत्र है। यह संवैधानिक रूप से एकतापूर्ण राज्य है, जो नौ प्रांतों में विभाजित है। इसकी भूगोल पश्चिम में एंडीज़ की चोटी से, पूर्वी निचले इलाके में, अमेज़ॅन बेसिन के भीतर स्थित है। यह उत्तर और पूर्व में ब्राजील द्वारा, दक्षिण-पूर्व में पैराग्वे द्वारा, दक्षिण में अर्जेंटीना द्वारा, दक्षिण-पश्चिम में चिली द्वारा और उत्तर-पश्चिम में पेरू द्वारा सीमाबद्ध है। देश का एक-तिहाई हिस्सा एंडीज़ पर्वत श्रृंखला पर स्थित है।1,098,581 किमी2 (424,164 वर्ग मील) के क्षेत्रफल के साथ, बोलीविया दक्षिण अमेरिका का 5वाँ सबसे बड़ा देश और दुनिया का 27वाँ सबसे बड़ा देश है। 1.1 करोड़ की अनुमानित देश की आबादी, बहु जातिय है, जिसमें इंडियन, मेस्टिज़ो, युरोपीयन, एशियाई और अफ्रीकी शामिल हैं। स्पेनिश उपनिवेशवाद से उत्पन्न नस्लीय और सामाजिक अलगाव आधुनिक युग तक जारी है। स्पेनिश आधिकारिक और प्रमुख भाषा है, हालांकि 36 स्वदेशी भाषाओं को भी आधिकारिक स्थिति प्राप्त है, जिनमें से सबसे अधिक बोली जाने वाली गुआरानी, ​​आयमारा और क्वेचुआ भाषाएं हैं। स्पेनिश उपनिवेशीकरण से पहले, बोलीविया का पर्वतीय क्षेत्र इंका साम्राज्य का हिस्सा था, जबकि उत्तरी और पूर्वी निचले इलाकों में स्वतंत्र जनजातियों का निवास था। कुज़्को और असुन्सियोन से आये स्पेनिश विजयविदों ने 16वीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर नियंत्रण कर लिया। स्पेनिश औपनिवेशिक काल के दौरान बोलीविया को चार्कास के शाही दरबार द्वारा प्रशासित किया जाता था। स्पेन ने बोलीविया की खानों से निकाले गए चांदी पर अपने साम्राज्य का एक बड़ा हिस्सा बनाया। 1809 में आजादी के लिए पहली बार आवाहन के बाद, 16 साल तक चले युद्ध के बाद गणतंत्र की स्थापना की गई, और इसे सिमोन बोलिवर नाम दिया गया। 19वीं और 20वीं शताब्दी की शुरुआत में बोलिविया ने पड़ोसी देशों को कई परिधीय क्षेत्रों पर नियंत्रण खो दिया, जिसमें 1879 में चिली द्वारा अपनी तटरेखा का कब्जा शामिल है। 1971 तक बोलिविया अपेक्षाकृत राजनीतिक रूप से स्थिर रहा, इसके बाद ह्यूगो बेंजर ने तख्ता पलट कर जुआन जोसे टोरेस की अस्थिर सरकार को गिरा कर सैन्य तानाशाही स्थापित की; 1976 में अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में टॉरेस की हत्या कर दी गई थी। राष्ट्रपति बेंजर ने देश की तेजी से आर्थिक विकास की अगुवाई की, जिसने देश को स्थिर करने का काम किया, हालांकि उनका शासन वामपंथी और समाजवादी विपक्षी और असंतोष के अन्य रूपों पर टूट गया, जिसके परिणामस्वरूप कई बोलीवियन नागरिकों को यातना और मौत के घाट उतरना पड़ा। 1978 में बेंजर को हटा दिया गया और बाद में 1997 से 2001 तक बोलिविया में लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित राष्ट्रपति का शासन लौट आया। 2006 से एवो मोरालेस देश के राष्ट्रपति है। आधुनिक बोलीविया संयुक्त राष्ट्र, आईएमएफ, एनएएम, ओएएस, एक्टो, बैंक ऑफ द साउथ, एएलबीए और यूएसएएन का प्रमुख सदस्य है। एक दशक से अधिक तक बोलीविया लैटिन अमेरिका में सबसे तेजी से आर्थिक विकास करने वाले देशों में से एक था, हालांकि यह दक्षिण अमेरिका के सबसे गरीब देशों में से एक बना हुआ है। यह एक विकासशील देश है, जिसकी मानव विकास सूचकांक में मध्यम श्रेणी है। यहाँ गरीबी का स्तर 38.6 प्रतिशत है, और यह लैटिन अमेरिका में सबसे कम अपराध दरों में से एक है। इसकी मुख्य आर्थिक गतिविधियों में कृषि, वानिकी, मछली पकड़ना, खनन, और कपड़ा, कपड़े, परिष्कृत धातुओं और परिष्कृत पेट्रोलियम जैसे विनिर्माण सामान शामिल हैं। बोलीविया खनिज, विशेष रूप से टिन में बहुत समृद्ध है। .

नई!!: मर्कोसुर और बोलिविया · और देखें »

मोण्टेवीडियो

मोंटेवीडियो उरुग्वे का सबसे बड़ा नगर, राज़धानी और प्रमुख बंदरगाह है। १० लाख से ऊपर की जनसँख्या वाला ये उरुग्वे का एक मात्र नगर है। मर्सर मानव संसाधन कंसल्टिंग, के अनुसार मोंटेवीडियो लैटिन अमेरिका में उच्चतम जीवन गुणवत्ता वाला नगर है। श्रेणी:दक्षिण अमेरिका में राजधानियाँ.

नई!!: मर्कोसुर और मोण्टेवीडियो · और देखें »

रॉयटर्स

रॉयटर्स ग्रुप लिमिटेड (अनौपचारिक रूप से रॉयटर्स) एक विश्वव्यापी समाचार संस्था है "पुलिस ने 'आतंकवादी हमले' पर कहा -- फिलीस्तीनी स्ट्राइक के लिए इसराइल के टर्म" जिसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम के लंदन शहर में है और जिसके मालिक थॉमसन रॉयटर्स हैं। 2008 में द थॉमसन कॉर्पोरेशन में इसका विलय होने तक रॉयटर्स समाचार एजेंसी एक स्वतंत्र कंपनी रॉयटर्स ग्रुप पीएलसी का एक हिस्सा बनी रही जो एक वित्तीय बाजार डेटा प्रदाता भी थी, समाचार रिपोर्टिंग से कंपनी की आय का 10% से कम थी। थॉमसन रॉयटर्स की सभी वित्तीय बाजार डेटा गतिविधियों को अब एक सिंगल मार्केट्स डिवीजन में एकजुट कर दिया गया है जिसका एक हिस्सा रॉयटर्स समाचार एजेंसी है। .

नई!!: मर्कोसुर और रॉयटर्स · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

नई!!: मर्कोसुर और स्पेनी भाषा · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: मर्कोसुर और हिन्दी · और देखें »

ईक्वाडोर

ईक्वाडोर, आधिकारिक तौर पर इक्वाडोर गणराज्य (शाब्दिक रूप से, "भूमध्य रेखा का गणराज्य"), दक्षिण अमेरिका में स्थित एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है। देश के उत्तर में कोलंबिया, पूर्व और दक्षिण में पेरू और पश्चिम की ओर प्रशांत महासागर स्थित है। यह एक दक्षिण अमेरिका में उन दो देशों (अन्य चिली) में से है, जिसकी सीमाएं ब्राजील के साथ नहीं मिलती है। देश के हिस्से में मुख्य भूमि के पश्चिम में प्रशांत महासागर में स्थित गालापोगोस द्वीप भी आते हैं। भूमध्य रेखा, जिसके आधार पर देश का नाम रखा गया है, इक्वाडोर को दो भागों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी क्विटो और सबसे बड़ा शहर गुआयाकिल है। .

नई!!: मर्कोसुर और ईक्वाडोर · और देखें »

वेनेज़ुएला

वेनेज़ुएला दक्षिणी अमरीका महाद्वीप में स्थित एक देश है। राजधानी काराकास है। यह दक्षिण अमरीका के उत्तर मे स्थित एक उश्नकटिबन्धिय प्रदेश है। इसके पूर्व मे गुयेना, दक्षिण मे ब्राजील एंव पश्चिम मे कोलम्बिआ राष्ट्र है। इसकी उत्तरी सीमा २८०० कि॰मी॰ कि है, इसके उत्तर में कैरेबियन द्वीपसमुह एंवम् उत्तर पूर्व मे अंट्लान्टिक महासागर है। वेनेजुएला की इनकम का सोर्स तेल है .

नई!!: मर्कोसुर और वेनेज़ुएला · और देखें »

कोलम्बिया

कोलम्बिया दक्षिणी अमरीका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है। देश की राजधानी बोगोटा है। कोलम्बिया के पूर्व में वेनेजुएला और ब्राजील, दक्षिण में इक्वेडोर और पेरू, उत्तर में केरेबियन सागर, उत्तर पश्चिम में पनामा और पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है। क्षेत्रफल के हिसाब से कोलंबिया दुनिया का 26वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप का चौथा बड़ा देश है। आबादी के लिहाज से कोलंबिया दुनिया का 29वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। कोलम्बिया में मेक्सिको और ब्राजील के बाद स्पेनिश बोलने वाले सर्वाधिक लोग निवास करते हैं। कोलंबिया एक बहुसांस्कृतिक देश है। यहाँ के मूल निवासियों के अलवा पंद्रहवी शताब्दी में आये स्पेनिश और उन्नीसवी सदी में दास प्रथा के लिए लाये गए अफ़्रीकी लोगो की वजह से यह एक विविध सांस्कृतिक परम्परओं वाला देश है। बीसवी सदी में यूरोप और मध्य एशिया के भी लोगों के यहाँ आकर बसने से यहाँ उनकी संस्कृति की भी झलक मिलती है। .

नई!!: मर्कोसुर और कोलम्बिया · और देखें »

अर्जेण्टीना

आर्जेंटीना दक्षिण अमेरिका में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल एवं जनसंख्या की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका का ब्राजील देश के बाद द्वितीय विशालतम देश है (क्षेत्रफल: २७,७६,६५६ वर्ग कि.मी.)। इसके उतत्र में ब्राजील पश्चिम में चिली तथा उत्तरपश्चिम में पराग्वे है। देश २२° द.अ. तथा ५५° द.अ. के मध्य ३७,७०० कि॰मी॰ की लंबाई में उत्तर दक्षिण फैला हुआ है। इसकी आकृति एक अधोमुखी त्रिभुज के समान है जो लगभग २,६०० कि॰मी॰ चौड़े आधार से दक्षिण की ओर संकरा होता चला गया है। उत्तर में यह बोलिविया एवं परागुए, उत्तर, पूर्व में युरुगए तथा ब्राजील और पश्चिम में चिली देश से घिरा है। अर्जेन्टीना का नाम अर्जेन्टम से पड़ा जिसाक अर्थ चाँदी होता है। चांदी के लिए प्रयुक्त लैटिन तथा स्पैनिश पर्यायवाची शब्दों से ही, जो क्रमश: 'अर्जेटम' एवं 'प्लाटा' हैं, अर्जेटीना और 'रायो डी ला प्लाटा' (देश की महान एस्चुअरी) का नामकरण हुआ है। आरंभ में यह उपनिवेश था जिसकी स्थापना स्पेन के चार्ल्स तृतीय ने पुर्तगाली दबाव को रोकने के लिए की थी। सन् १८१० ई. में देश की जनता ने स्पेन की सत्ता के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया जिसके परिणाम स्वरूप १८१६ ई. में यह स्वतंत्र हुआ। परंतु स्थायी सरकार की स्थापना १८५३ ई से ही संभव हुई। आर्जेटीना गणतंत्र के अतंर्गत २२ राज्यों के अतिरिक्त एक फेडरल जिला तथा टेरा डेल फ्यूगो, अंटार्कटिका महाद्वीप के कुछ भाग और दक्षिणी अतलांतक सागर के कुछ द्वीप हैं। .

नई!!: मर्कोसुर और अर्जेण्टीना · और देखें »

उरुग्वे

उरुग्वे दक्षिण अमेरिका के दक्षिणीपूर्वी हिस्से में स्थित एक देश है। देश में रहने वाली करीबन 35 लाख की आबादी में से 11 लाख लोग राजधानी मोंटेवीडियो और उसके महानगरीय क्षेत्र में निवास करते हैं। देश की 88–94% आबादी यूरोपीय अथवा मिश्रित वर्ण के लोग हैं। उरुग्वे की जमीनी सीमा केवल ब्राजील से, उत्तर में रियो ग्रांड दो सूल से मिलती है। इसके पश्चिम में उरुग्वे नदी, दक्षिणपश्चिम में रियो दी ला प्लाता का मुहाना और दक्षिणपूर्व में दक्षिण अंध महासागर स्थित है। उरुग्वे दक्षिण अमेरिका में सूरीनाम के बाद दूसरा सबसे छोटा देश है। उरुग्वे में सबसे पुरानी यूरोपीय कालोनी कोलोनिया डेल स्कारमेंटो की स्थापना पुर्तगाल द्वारा 1680 में की गई थी। मोटेवीडियो की स्थापना स्पेनियो ने 18वीं सदी के शुरुआती दौर में सैन्य गढ़ के रूप में की थी। उरुग्वे ने 1825-1928 के बीच स्पेन, अर्जेन्टीना और ब्राजील के बीच तीन तरफा लड़ाई के बाद स्वतंत्रता हासिल की। यहां संवैधानिक लोकतंत्र है, जहां राष्ट्रपति राज्य के साथ-साथ सरकार के भी मुखिया होते हैं। उरुग्वे की अर्थव्यवस्था मुख्यतः कृषि पर और राज्य सेवा पर आधारित है। ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार, उरुग्वे लेटिन अमेरिका में (चिली के साथ) सबसे कम भ्रष्ट देश है, जहां की राजनीतिक और कार्य परिस्थितियां महाद्वीप में सबसे ज्यादा खुली है। उरुग्वे उच्च मानव विकास सूचकांक और प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से लेटिन अमेरिका के सबसे विकसित अर्थव्यवस्था वाला देश है। .

नई!!: मर्कोसुर और उरुग्वे · और देखें »

१७ जून

17 जून ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 168वाँ (लीप वर्ष में 169 वाँ) दिन है। साल में अभी और 197 दिन बाकी हैं। .

नई!!: मर्कोसुर और १७ जून · और देखें »

१९९१

1991 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: मर्कोसुर और १९९१ · और देखें »

१९९४

1994 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: मर्कोसुर और १९९४ · और देखें »

२००६

२००६ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००६ रविवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। .

नई!!: मर्कोसुर और २००६ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »