लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मरे-डार्लिंग बेसिन

सूची मरे-डार्लिंग बेसिन

मरे-डार्लिंग बेसिन का मानचित्र मरे-डार्लिंग बेसिन मरे तथा उसकी सहायक डार्लिंग तथा मिर्रमबिज नदियों द्वारा लायी गयी मिट्टी से बना हुआ समतल व उपजाऊ मैदान है। इस प्रदेश के अन्तर्गत न्यूसाउथवाल्स, विक्टोरिया का उत्तरी भाग तथा दक्षिणी आस्ट्रेलिया का दक्षिणी-पूर्वी भाग सम्मिलित हैं। इस नदी घाटी के पूर्व व दक्षिण में ग्रेट डिवाइडिंग रेंज तथा पश्चिम में बैरियर पर्वत हैं। उत्तर में ग्रे पर्वत इसे आयर झील के निम्न प्रदेश से अलग करता है। मरे-डार्लिंग बेसिन का उत्तरी भाग वृष्टिछाया प्रदेश में पड़ने के कारण कम वर्षा पाता है और यहाँ प्रेयरी तुल्य जलवायु मिलती है। दक्षिणी भाग में वर्षा मुख्यतः जाड़े में होती है अतः यहाँ भूमध्यसागरीय जलवायु मिलती है। जाड़े का औसत तापक्रम १००सेंटीग्रेड तथा गर्मी का औसत तापक्रम २७०सेंटीग्रेड रहता है। इस बेसिन का उत्तरी भाग समशीतोष्ण घास के मैदान से ढका है तथा दक्षिणी भाग में युकलिप्टस के पेड़ अधिक मिलते हैं। कृषि तथा पशुपालन मरे-डार्लिंग बेसिन के प्रमुख व्यवसाय हैं। यहाँ के उपजाऊ खेतों में गेहूँ, जई और मक्का की आधुनिक ढंग से खेती की जाती है तथा उद्यानों में अंगूर, सेव, नारंगी, नींबू आदि फल पैदा होते हैं। समशीतोष्ण जलवायु एवं उत्तम चारागाहों की अधिकता के कारण शुष्क भागों तथा पहाड़ी ढालों पर भेड़ें पाली जाती हैं। इस क्षेत्र की मैरिनो नामक भेड़ ऊन-उत्पादन के लिए विश्वविख्यात हैं। संसार की सबसे अधिक भेड़ों की संख्या यहीं पर है। यहाँ कई प्रकार के खनिज भी मिलते हैं जिनमें- सोना, कोयला, शीशा तथा चाँदी मुख्य हैं। सोने की प्रमुख खानें बाथस्रट व मुडगी में हैं। यहाँ से पशुओं के मांस को डिब्बों में बन्द करके विदेशों में भेजा जाता है। मक्खन, पनीर, जमाया एवं सुखाया हुआ दूध तैयार करने का उद्योग विकिसित है। एडिलेड तथा सिडनी में इंजीनियरिंग, वस्त्र तथा रसायन के कारखाने हैं। इस सुन्दर एवं मनोहर जलवायु वाले प्रदेश का सर्वप्रमुख नगर सिडनी है जिसे उसकी सुन्दरता के कारण दक्षिण की रानी कहा जाता हैं। .

19 संबंधों: चाँदी, डार्लिंग नदी, दर्पण, नारंगी, नीबू, फल, भूमध्यसागरीय जलवायु, भेड़, मर्रे नदी, मिर्रमबिज, मक्का, सिडनी, सेब, सोना, जई, ग्रेट डिवाइडिंग रेंज, गेहूँ, कोयला, अंगूर

चाँदी

चाँदी एक चमकीली व बहुमूल्य धातु है। इसका परमाणु क्रमांक 47 व परमाणु द्रव्यमान 107.9 है यह एक तन्य धातु है,अतः इसका उपयोग तार व आभूषण बनाने में होता है। इसका परमाण्विक इलेक्ट्रोन विन्यास-1s22s22p63s23p63d104s24p64d105s1 है। चाँदी सर्वाधिक विद्युतचालक व ऊष्माचालक धातु है। इसमे जल व कार्बन डाई ऑक्साइड व सल्फर डाई ऑक्साइड से अभिक्रिया से जंग उत्पन्न होती है, जो काले रंग की होती है। .

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और चाँदी · और देखें »

डार्लिंग नदी

डार्लिंग नदी लम्बाई के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी नदी है। यह २७३९ किलोमीटर लंबी नदी उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में निकलती है। .

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और डार्लिंग नदी · और देखें »

दर्पण

दर्पण या आइना एक प्रकाशीय युक्ति है जो प्रकाश के परावर्तन के सिद्धान्त पर काम करता है। .

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और दर्पण · और देखें »

नारंगी

नारंगी एक फल, उसके पेङ तथा सम्बंधित रंग को कहते हैं।.

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और नारंगी · और देखें »

नीबू

नीबू का वृक्ष नीबू (Citrus limon, Linn.) छोटा पेड़ अथवा सघन झाड़ीदार पौधा है। इसकी शाखाएँ काँटेदार, पत्तियाँ छोटी, डंठल पतला तथा पत्तीदार होता है। फूल की कली छोटी और मामूली रंगीन या बिल्कुल सफेद होती है। प्रारूपिक (टिपिकल) नीबू गोल या अंडाकार होता है। छिलका पतला होता है, जो गूदे से भली भाँति चिपका रहता है। पकने पर यह पीले रंग का या हरापन लिए हुए होता है। गूदा पांडुर हरा, अम्लीय तथा सुगंधित होता है। कोष रसयुक्त, सुंदर एवं चमकदार होते हैं। नीबू अधिकांशत: उष्णदेशीय भागों में पाया जाता है। इसका आदिस्थान संभवत: भारत ही है। यह हिमालय की उष्ण घाटियों में जंगली रूप में उगता हुआ पाया जाता है तथा मैदानों में समुद्रतट से 4,000 फुट की ऊँचाई तक पैदा होता है। इसकी कई किस्में होती हैं, जो प्राय: प्रकंद के काम में आती हैं, उदाहरणार्थ फ्लोरिडा रफ़, करना या खट्टा नीबू, जंबीरी आदि। कागजी नीबू, कागजी कलाँ, गलगल तथा लाइम सिलहट ही अधिकतर घरेलू उपयोग में आते हैं। इनमें कागजी नीबू सबसे अधिक लोकप्रिय है। इसके उत्पादन के स्थान मद्रास, बंबई, बंगाल, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र हैदराबाद, दिल्ली, पटियाला, उत्तर प्रदेश, मैसूर तथा बड़ौदा हैं। नीबू की उपयोगिता जीवन में बहुत अधिक है। इसका प्रयोग अधिकतर भोज्य पदार्थों में किया जाता है। इससे विभिन्न प्रकार के पदार्थ, जैसे तेल, पेक्टिन, सिट्रिक अम्ल, रस, स्क्वाश तथा सार (essence) आदि तैयार किए जाते हैं। .

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और नीबू · और देखें »

फल

फल और सब्ज़ियाँ निषेचित, परिवर्तित एवं परिपक्व अंडाशय को फल कहते हैं। साधारणतः फल का निर्माण फूल के द्वारा होता है। फूल का स्त्री जननकोष अंडाशय निषेचन की प्रक्रिया द्वारा रूपान्तरित होकर फल का निर्माण करता है। कई पादप प्रजातियों में, फल के अंतर्गत पक्व अंडाशय के अतिरिक्त आसपास के ऊतक भी आते है। फल वह माध्यम है जिसके द्वारा पुष्पीय पादप अपने बीजों का प्रसार करते हैं, हालांकि सभी बीज फलों से नहीं आते। किसी एक परिभाषा द्वारा पादपों के फलों के बीच में पायी जाने वाली भारी विविधता की व्याख्या नहीं की जा सकती है। छद्मफल (झूठा फल, सहायक फल) जैसा शब्द, अंजीर जैसे फलों या उन पादप संरचनाओं के लिए प्रयुक्त होता है जो फल जैसे दिखते तो है पर मूलत: उनकी उत्पप्ति किसी पुष्प या पुष्पों से नहीं होती। कुछ अनावृतबीजी, जैसे कि यूउ के मांसल बीजचोल फल सदृश होते है जबकि कुछ जुनिपरों के मांसल शंकु बेरी जैसे दिखते है। फल शब्द गलत रूप से कई शंकुधारी वृक्षों के बीज-युक्त मादा शंकुओं के लिए भी होता है। .

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और फल · और देखें »

भूमध्यसागरीय जलवायु

भूमध्य जलवायु (mediterranean climate) वह जलवायु है जो भूमध्य द्रोणी क्षेत्र में व्यापक है। भूमध्य सागर के अलावा कैलिफ़ोर्निया के तटवर्ती क्षेत्र, पश्चिमी और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के कुछ क्षेत्र, दक्षिणपश्चिमी दक्षिण अफ़्रीका और मध्य चिली में भी इस प्रकार की मौसमी परिस्थितियाँ मिलती हैं। इन इलाक़ों में हलकी ठंड व वर्षा वाली शीतऋतु और मध्यम गरमी वाली व शुष्क ग्रीष्मऋतु होती है। .

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और भूमध्यसागरीय जलवायु · और देखें »

भेड़

भेड़ अर्जेंटीना में भेड़ों के झुंड भेड़ एक प्रकार का पालतू पशु है। इसे मांस, ऊन और दूध के लिए पाला जाता है। .

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और भेड़ · और देखें »

मर्रे नदी

मरे नदी लम्बाई के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी नदी है। यह २५७५ किलोमीटर (१६०० मील) लंबी नदी ऑस्ट्रेलियन एल्पस से निकलती है। .

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और मर्रे नदी · और देखें »

मिर्रमबिज

मिर्रमबिज आस्ट्रेलिया की एक प्रमुख नदी है। श्रेणी:विश्व की नदियां श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया की नदियाँ.

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और मिर्रमबिज · और देखें »

मक्का

*मक्का (शहर)- सउदी अरब पवित्र शहर.

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और मक्का · और देखें »

सिडनी

सिडनी का दृश्य सिडनी का ओपेरा हाउस, हार्बर सेतु से दृश्य सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना शहर है। न्यू साउथ वेल्स का सबसे सुंदर माना जाने वाला यह शहर आधुनिक वास्तुकला और शहरी विकास का प्रतीक है। यह शहर मरे-डार्लिंग बेसिन का सबसे सुंदर नगर है। ब्राउन रेत के खूबसूरत बीच, सुहावना मौसम और डार्लिंग हार्बर के लिए प्रसिद्ध है सिडनी। दर्शनीय स्थलों में प्रमुख हैं- आस्ट्रेलियन म्यूजियम, रॉयल बोटेनिक गार्डन, बॉन्डी बीच, निल्सन पार्क इसके अलावा आस्ट्रेलियन नेशनल मैरिटाइम म्यूजियम, चाइनीज गार्डन, म्यूजियम ऑफ कंटैम्परेरी आर्ट, म्यूजियम ऑफ सिडनी, पॉवर हाउस म्यूजियम, सिडनी एक्वेरियम, सिडनी हार्बर ब्रिज पाइलोन लुक आउट, सिडनी ओपेरा हाउस, सिडनी ऑब्जरवेशन लेवल, राष्ट्रीय उद्यान के अलावा 40 से भी अधिक खूबसूरत रेतीले बीच हैं जिनमें से कूजी, क्रोन्यूला, कोलोरॉयल और पाम बीच प्रमुख हैं। सिडनी हार्बर को चारों तरफ से घेरे रहस्यमय सैंड स्टोन से बने क्लिफ और कव्स हैं। श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के शहर.

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और सिडनी · और देखें »

सेब

कोई विवरण नहीं।

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और सेब · और देखें »

सोना

सोना या स्वर्ण (Gold) अत्यंत चमकदार मूल्यवान धातु है। यह आवर्त सारणी के प्रथम अंतर्ववर्ती समूह (transition group) में ताम्र तथा रजत के साथ स्थित है। इसका केवल एक स्थिर समस्थानिक (isotope, द्रव्यमान 197) प्राप्त है। कृत्रिम साधनों द्वारा प्राप्त रेडियोधर्मी समस्थानिकों का द्रव्यमान क्रमश: 192, 193, 194, 195, 196, 198 तथा 199 है। .

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और सोना · और देखें »

जई

'''जई''' जई एक फसल है। इसका उपयोग अनाज, पशुओं के दाने तथा हरे चारे के लिए होता है। भारत में जई की जातियाँ मुख्यत: ऐवना सटाइवा (Avena sativa) तथा ऐवना स्टेरिलिस (A. sterilis) वंश की हैं। यह भारत के उत्तरी भागों में उत्पन्न होती हैं। जई की खेती के लिये शीघ्र पकनेवाली खरीफ की फसल काटने के बाद चार-पाँच जोताइयाँ करके, 125-150 मन गोबर की खाद प्रति एकड़ देनी चाहिए। अक्टूबर-नवंबर में 40 सेर प्रति एकड़ की दर से बीज बोना चाहिए। इसकी दो बार सिंचाई की जाती है। हरे चारे के लिये दो बार कटाई, जनवरी के आंरभ तथा फरवरी में, की जाती है। दूसरी सिंचाई प्रथम चारे की कटाई के बाद करनी चाहिए। हरे चारे की उपज 200-250 मन तथा दाने की 15-20 मन प्रति एकड़ होती है। .

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और जई · और देखें »

ग्रेट डिवाइडिंग रेंज

यह एक प्रमुख पर्वत श्रेणी हैं। .

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और ग्रेट डिवाइडिंग रेंज · और देखें »

गेहूँ

गेहूँ गेहूं (Wheat; वैज्ञानिक नाम: Triticum spp.),Belderok, Bob & Hans Mesdag & Dingena A. Donner.

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और गेहूँ · और देखें »

कोयला

कोयला एक ठोस कार्बनिक पदार्थ है जिसको ईंधन के रूप में प्रयोग में लाया जाता है। ऊर्जा के प्रमुख स्रोत के रूप में कोयला अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। कुल प्रयुक्त ऊर्जा का ३५% से ४०% भाग कोयलें से पाप्त होता हैं। विभिन्न प्रकार के कोयले में कार्बन की मात्रा अलग-अलग होती है। कोयले से अन्य दहनशील तथा उपयोगी पदार्थ भी प्राप्त किया जाता है। ऊर्जा के अन्य स्रोतों में पेट्रोलियम तथा उसके उत्पाद का नाम सर्वोपरि है। .

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और कोयला · और देखें »

अंगूर

अंगूर अंगूर (संस्कृत: द्राक्षा) एक फल है। अंगूर एक बलवर्द्धक एवं सौन्दर्यवर्धक फल है। अंगूर फल माँ के दूध के समान पोषक है। फलों में अंगूर सर्वोत्तम माना जाता है। यह निर्बल-सबल, स्वस्थ-अस्वस्थ आदि सभी के लिए समान उपयोगी होता है। ये अंगूर की बेलों पर बड़े-बड़े गुच्छों में उगता है। अंगूर सीधे खाया भी जा सकता है, या फिर उससे अंगूरी शराब भी बनायी जा सकती है, जिसे हाला (अंग्रेज़ी में "वाइन") कहते हैं, यह अंगूर के रस का ख़मीरीकरण करके बनायी जाती है। .

नई!!: मरे-डार्लिंग बेसिन और अंगूर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »