लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मनाली लेह राजमार्ग

सूची मनाली लेह राजमार्ग

मनाली लेह राजमार्ग उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश के मनाली और जम्मू कश्मीर के लेह को जोड़ने वाला राजमार्ग है। यह साल में केवल चार-पांच महीनों के लिए ही खुला रहता है। अक्टूबर में बर्फबारी होने के कारण यह बंद हो जाता है। यह मनाली को लाहौल-स्पीति और जांस्कर से भी जोड़ता है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-21 का ही भाग है। मनाली लेह मार्ग का निर्माण और मरम्मत सीमा सड़क संगठन द्वारा किया जाता है, ताकि सेना के बड़े-बड़े और भारी वाहन यहाँ से गुजर सकें। .

20 संबंधों: चनाब नदी, टागलांग ला, तिब्बत, दारचा, पांगोंग त्सो, बड़ालाचा दर्रा, मनाली, राजमार्ग, रोहतांग दर्रा, लुंगालाचा ला, लेह, सरचु, सिन्धु नदी, स्पीति घाटी, सीमा सड़क संगठन, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, काजा, स्पीति, हिमाचल प्रदेश, केलांग, उपशी

चनाब नदी

चिनाब नदी या चंद्रभागा नदी भारत के हिमाचल प्रदेश के लाहौल एवं स्पीति जिला में दो नदियों चंद्र नदी एवं भागा नदी के संगम से बनी है। यह आगे जम्मू व कश्मीर से होते हुए पाकिस्तान में सिंधु नदी से जाकर मिलती है। .

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और चनाब नदी · और देखें »

टागलांग ला

टागलांग ला (Taglang La) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लेह ज़िले में लेह-मनाली राजमार्ग पर हिमालय में एक पहाड़ी दर्रा है। यह 5,328 मीटर (17,480 फ़ुट) की ऊँचाई पर उपशी से दक्षिण में स्थित है। .

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और टागलांग ला · और देखें »

तिब्बत

तिब्बत का भूक्षेत्र (पीले व नारंगी रंगों में) तिब्बत के खम प्रदेश में बच्चे तिब्बत का पठार तिब्बत (Tibet) एशिया का एक क्षेत्र है जिसकी भूमि मुख्यतः उच्च पठारी है। इसे पारम्परिक रूप से बोड या भोट भी कहा जाता है। इसके प्रायः सम्पूर्ण भाग पर चीनी जनवादी गणराज्य का अधिकार है जबकि तिब्बत सदियों से एक पृथक देश के रूप में रहा है। यहाँ के लोगों का धर्म बौद्ध धर्म की तिब्बती बौद्ध शाखा है तथा इनकी भाषा तिब्बती है। चीन द्वारा तिब्बत पर चढ़ाई के समय (1955) वहाँ के राजनैतिक व धार्मिक नेता दलाई लामा ने भारत में आकर शरण ली और वे अब तक भारत में सुरक्षित हैं। .

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और तिब्बत · और देखें »

दारचा

दारचा (ऊँचाई 3360 मी) हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में भागा नदी के किनारे एक छोटा सा गाँव है.

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और दारचा · और देखें »

पांगोंग त्सो

पांगोंग त्सो पांगोंग त्सो (या पांगोंग झील; त्सो: लद्दाख़ी में झील) हिमालय में एक झील है जिस्की उचाई लगभग 4500 मीटर है। यह 134 कीमी लंबी है और भारत के लद्दाख़ से तिब्बत पहूँचती है। जनवादी गणराज्य चीन में झील की दो तिहाई है। इसकी सबसे चौड़ी नोक में सिर्फ़ 8 कीमी चौड़ी है। शीतकाल में, नमक पानी होने के बावजूद, झील संपूर्ण जमती है। लेह (भारत) से पांगोंग त्सो एक पाँच घंटे के गाड़ी का भ्रमण है, जिसका सबसे अधिक एक खुरदरा और नाटकीय पहाड़ी रस्ता में है। .

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और पांगोंग त्सो · और देखें »

बड़ालाचा दर्रा

बडालचा दर्रा बड़ालाचा दर्रा हिमालय का एक प्रमुख दर्रा हैं। यह मंडी और लेह को सड़क परिवाह से जोड़ता है। .

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और बड़ालाचा दर्रा · और देखें »

मनाली

;स्थान.

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और मनाली · और देखें »

राजमार्ग

राजमार्ग (highway) किसी ऐसी सड़क या अन्य सार्वजनिक मार्ग को कहते हैं जो थल यातायात के लिए महत्वपूर्ण माना जाए। यह अक्सर अन्य सड़कों की तुलना में अधिक चौड़े या अन्य साधनों वाले होते हैं और महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ते हैं। .

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और राजमार्ग · और देखें »

रोहतांग दर्रा

रोहतांग दर्रा रोहतांग दर्रा हिमालय का एक प्रमुख दर्रा हैं। भारत के पर्यटन स्थलों की अधिक से अधिक जानकारी हिंदी में देने का यह एक लघु प्रयास है। रोहतांग दर्रा-- भारत देश के हिमाचल प्रदेश में 13,050 फीट/समुद्री तल से 4111 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है 'रोहतांग दर्रा 'हिमालय का एक प्रमुख दर्रा है। रोहतांग इस जगह का नया नाम है। पुराना नाम है-'भृगु-तुंग'! यह दर्रा मौसम में अचानक अत्यधिक बदलावों के कारण भी जाना जाता है। उत्तर में मनाली, दक्षिण में कुल्लू शहर से ५१ किलोमीटर दूर यह स्थान मनाली-लेह के मुख्यमार्ग में पड़ता है। इसे लाहोल और स्पीति जिलों का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। पूरा वर्ष यहां बर्फ की चादर बिछी रहती है। राज्य पर्यटन विभाग के अनुसार पिछले वर्ष 2008में करीब 100,000 विदेशी पर्यटक यहां आए थे। यहाँ से हिमालय श्रृंखला के पर्वतों का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है। बादल इन पर्वतों से नीचे दिखाई देते हैं। यहाँ ऐसा नजारा दिखता है, जो पृथ्वी पर बिरले ही स्थानों पर देखने को मिले.

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और रोहतांग दर्रा · और देखें »

लुंगालाचा ला

लुंगालाचा ला या लाचुलुंग ला भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में लेह-मनाली राजमार्ग पर स्थित हिमालय में एक पहाड़ी दर्रा है। यह सरचु से 54 किमी और पंग से 24 किमी दूर 5,059 मीटर (16,600 फ़ुट) की ऊँचाई पर स्थित है। .

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और लुंगालाचा ला · और देखें »

लेह

लेह जम्मू कश्मीर राज्य का के लद्दाख जिले का मुख्यालय एवं प्रमुख नगर है। यह समुद्र तल से 11,500 फुट की ऊँचाई पर, श्रीनगर से 160 मील पूर्व तथा यारकंद से लगभग 300 मील दक्षिण, लद्दाख पर्वत श्रेणी के आँचल में, ऊपरी सिंध के दाहिने तट से 4 मील दूर स्थित है। यहाँ एशिया की सर्वाधिक ऊँची मौसमी वेधशाला (meteorological observatory) है। नगर तिब्बत, सिकीयांग तथा भारत के मध्य का महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है। लेह में, 19वीं एवं 20वीं शताब्दी के डोगरावंशी राजाओं के पूर्व के राजाओं का एक राजप्रासाद भी है। यूरोपवासियों में से एक ने 1715 ई. में, सर्वप्रथम लेह की यात्रा की थी। लेह से, श्रीनगर एवं कुल्लू घाटी होती हुई, सड़कें भारत के आंतरिक भाग में आती हैं तथा एक मार्ग कराकोरम दर्रे की ओर जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या १ द इसे उत्तर पश्चिम में श्रीनगर से जोडता है। शान्ति स्तूप श्रेणी:जम्मू कश्मीर के शहर श्रेणी:मध्य एशिया के शहर श्रेणी:लद्दाख़.

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और लेह · और देखें »

सरचु

सरचु (Sarchu), जिसे सिर भुम चुन (Sir Bhum Chun) भी कहते हैं, भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लेह ज़िले में लेह-मनाली राजमार्ग पर स्थित एक बस्ती है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर की सीमा के पास स्थित इस पड़ाव के दक्षिण में बड़ालाचा ला और उत्तर में लुंगालाचा ला के पहाड़ी दर्रे हैं। सरचु में कई यात्री रुककर मज़बूत तम्बुओं में रात गुज़ारते हैं। .

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और सरचु · और देखें »

सिन्धु नदी

पाकिस्तान में बहती सिन्घु सिन्धु नदी (Indus River) एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह पाकिस्तान, भारत (जम्मू और कश्मीर) और चीन (पश्चिमी तिब्बत) के माध्यम से बहती है। सिन्धु नदी का उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा माना जाता है। इस नदी की लंबाई प्रायः 2880 किलोमीटर है। यहां से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है। नंगा पर्वत के उत्तरी भाग से घूम कर यह दक्षिण पश्चिम में पाकिस्तान के बीच से गुजरती है और फिर जाकर अरब सागर में मिलती है। इस नदी का ज्यादातर अंश पाकिस्तान में प्रवाहित होता है। यह पाकिस्तान की सबसे लंबी नदी और राष्ट्रीय नदी है। सिंधु की पांच उपनदियां हैं। इनके नाम हैं: वितस्ता, चन्द्रभागा, ईरावती, विपासा एंव शतद्रु.

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और सिन्धु नदी · और देखें »

स्पीति घाटी

स्पीति घाटी हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में स्थित एक घाटी है।.

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और स्पीति घाटी · और देखें »

सीमा सड़क संगठन

सीमा सड़क संगठन भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क मार्ग के निर्माण एवं व्यवस्थापन का कार्य करता है। सीमावर्ती क्षेत्रों में पहाड़ी इलाके होने से भूमिस्खलन तथा चट्टानों के गिरते-टूटते रहने से सड़कें टूटती रहती हैं। इनको सुचारु बनाये रखने के लिये संगठन को पूरे वर्ष कार्यरत रहना पड़ता है। श्रेणी:परिवहन.

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और सीमा सड़क संगठन · और देखें »

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश (अंग्रेज़ी: Himachal Pradesh, उच्चारण) उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 january 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक है । बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब (भारत) और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि। हिंदु राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, घिर्थ (चौधरी), गद्दी, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरी सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। .

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और हिमाचल प्रदेश · और देखें »

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर भारत के सबसे उत्तर में स्थित राज्य है। पाकिस्तान इसके उत्तरी इलाके ("पाक अधिकृत कश्मीर") या तथाकथित "आज़ाद कश्मीर" के हिस्सों पर क़ाबिज़ है, जबकि चीन ने अक्साई चिन पर कब्ज़ा किया हुआ है। भारत इन कब्ज़ों को अवैध मानता है जबकि पाकिस्तान भारतीय जम्मू और कश्मीर को एक विवादित क्षेत्र मानता है। राज्य की आधिकारिक भाषा उर्दू है। जम्मू नगर जम्मू प्रांत का सबसे बड़ा नगर तथा जम्मू-कश्मीर राज्य की जाड़े की राजधानी है। वहीं कश्मीर में स्थित श्रीनगर गर्मी के मौसम में राज्य की राजधानी रहती है। जम्मू और कश्मीर में जम्मू (पूंछ सहित), कश्मीर, लद्दाख, बल्तिस्तान एवं गिलगित के क्षेत्र सम्मिलित हैं। इस राज्य का पाकिस्तान अधिकृत भाग को लेकर क्षेत्रफल 2,22,236 वर्ग कि॰मी॰ एवं उसे 1,38,124 वर्ग कि॰मी॰ है। यहाँ के निवासियों अधिकांश मुसलमान हैं, किंतु उनकी रहन-सहन, रीति-रिवाज एवं संस्कृति पर हिंदू धर्म की पर्याप्त छाप है। कश्मीर के सीमांत क्षेत्र पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सिंक्यांग तथा तिब्बत से मिले हुए हैं। कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण राज्य है। .

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और जम्मू और कश्मीर · और देखें »

काजा, स्पीति, हिमाचल प्रदेश

स्पीति में जन अस्पताल, २००४ काजा स्पीति घाटी का उप-संभागीय मुख्यालय है। समुद्रतल से इसकी ऊंचाई ३,८०० मीटर है। यह स्पीति नदी के बांए किनारे पर खड़ी चोटी की तलहटी पर स्थित है। कभी यह स्पीति के प्रमुख "नैनो" का मुख्यालय था। यह राजधानी शिमला से ४२५ किलोमीटर दूर है। काजा में एक भरन स्टेशन, आराम घर और कुछ छोटे होटल हैं। यह इस क्षेत्र में भ्रमण लिए आधार के रूप में कार्य करता है। अन्य स्थानों में कि, हिक्किम, कोमोक और लांगिया मठों में घुमा जा सकता है। .

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और काजा, स्पीति, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

केलांग

केलांग भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले का जिला मुख्यालय है। .

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और केलांग · और देखें »

उपशी

उपशी (Upshi) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लेह ज़िले में लेह-मनाली राजमार्ग पर स्थित एक बस्ती है। यह टागलांग ला (दर्रे) से उत्तर में बसा हुआ है। .

नई!!: मनाली लेह राजमार्ग और उपशी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मनाली-लेह राजमार्ग, लेह-मनाली राजमार्ग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »